11 March 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों, आज के समय में Current Affairs किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुका है। चाहे आप UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, राज्य लोक सेवा आयोग या अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हों, दैनिक करेंट अफेयर्स से अपडेट रहना बेहद जरूरी है।
इस लेख में “11 March 2026 Current Affairs in Hindi” को सरल भाषा में विषयवार प्रस्तुत किया गया है, जिससे आपको महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाओं को समझने में आसानी होगी।

11 March 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 11 March 2026 Current Affairs in Hindi

नेपाल के नए प्रधानमंत्री – बालेंद्र शाह

नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। बालेन्द्र शाह (Balendra Shah) देश के नए प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

मुख्य बिंदु:

  • उन्होंने वरिष्ठ नेता केपी शर्मा ओली (K. P. Sharma Oli) को चुनाव में पराजित किया।
  • 35 वर्ष की आयु में वे नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनेंगे।
  • वे पहले काठमांडू के मेयर रह चुके हैं।
  • वह राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी से संबंधित है। 
  • उनकी लोकप्रियता युवाओं के बीच काफी अधिक है।
  • यह बदलाव नेपाल की राजनीति में नई पीढ़ी के नेतृत्व को दर्शाता है।

नोट – सितंबर 2025 में नेपाल की पहली महिला प्रधानमंत्री कार्की बनी थी। उन्हे अंतरिम प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया था। 

Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

पार्किंसंस रोग के इलाज के लिए स्टेम सेल थेरेपी

जापान (Japan) ने पार्किंसंस रोग के इलाज के लिए दुनिया की पहली स्टेम सेल थेरेपी को मंजूरी दी है।

मुख्य तथ्य:

  • यह थेरेपी मस्तिष्क में डोपामाइन उत्पन्न करने वाले न्यूरॉन्स को पुनर्जीवित करने में मदद करती है।
  • यह इंडयूसड पलूरीपोटेन्ट स्टेम (iPS) सेल आधारित उपचार है, जिसे जिसे सुमिटोमो फार्मा की एमचेप्री दवा के नाम से जाना जाता है। 
  • इससे मरीजों के चलने-फिरने और शरीर के संतुलन में सुधार हो सकता है।
  • इसी दौरान Indian Institute of Science ने मानव मस्तिष्क की क्षमता बढ़ाने के लिए “मून शॉट प्रोजेक्ट” की शुरुआत की है।

आप इसे भी पढ़ें : 10 March 2026 Current Affairs in Hindi

इंडोनेशिया का सोशल मीडिया पर बड़ा फैसला

इंडोनेशिया (Indonesia) ने बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नया नियम लागू करने की घोषणा की है।

मुख्य बिंदु:

  • 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।
  • यह नियम 28 मार्च 2026 से लागू होगा।
  • इसका उद्देश्य – बच्चों को साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, हानिकारक कंटेंट से बचाना है।
  • ऑस्ट्रेलिया16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए ऐसा कानून लागू करने वाला पहला देश बना था, जबकि स्पेन ऐसा कानून लागू करने वाला यूरोप का पहला देश बना था। 
  • भारत के कर्नाटक राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धा  रमैया ने भी मार्च 2026 में 16 वर्ष के कम आयु के बच्चों को ऐसे एप्स तक पहुंच प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव रखा है

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 11 March 2026 Current Affairs in Hindi

खेलकूद – 11 March 2026 Current Affairs in Hindi

भारत ने जीता ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026

क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी खबर यह रही कि भारत (India) ने आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 (ICC Men’s T20 World Cup 2026) का खिताब जीत लिया।

फाइनल से जुड़े मुख्य तथ्य:

  • विजेता टीम – भारत 
  • पुरस्कार राशि – 27.48 करोड़ 
  • उपविजेता टीम – न्यूजीलैंड 
  • पुरस्कार राशि – 14.65 करोड़ 
  • फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच – जसप्रीत बुमराह 
  • प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट – संजू सैमसन 
  • मेजबान देश – भारत और श्रीलंका 
  • संस्करण –10 वां 
  • टूर्नामेंट एंबेसडर – रोहित शर्मा 
  • 2026 में किस देश ने क्वालीफाई किया था – इटली 
  • भारतीय टीम के कप्तान – सूर्य कुमार 
  • भारत ने New Zealand को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
  • यह भारत की तीसरी T20 विश्व कप जीत है, (2007, 2024 और 2026)।
  • यह जीत भारतीय क्रिकेट के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स – 2026

जनजातीय खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए छतीसगढ़ (Chhattisgarh) में खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन किया जाएगा।

मुख्य जानकारी:

  • यह प्रतियोगिता रायपुर, जगदलपुर और सरगुजा में आयोजित होगी।
  • इसका शुभंकर “मोरवीर” रखा गया है।
  • खेल विधाएं – इसमें 7 पदक खेल शामिल है – एथलेटिक्स, फुटबॉल, हॉकी, वेटलिफ्टिंग, तीरंदाजी, तैराकी और कुश्ती। 
  • इसका उद्देश्य जनजातीय प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देना है।

शुभंकर –  “मोरवीर” 

  • छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपरा से प्रेरित आधिकारिक मैस्कॉट ‘मोरवीर’ का नाम विशेष महत्व रखता है। 
  • यह दो शब्दों के मेल से बना है—‘मोर’, जिसका छत्तीसगढ़ी भाषा में अर्थ ‘मेरा’ या ‘हमारा’ होता है, और ‘वीर’, जो बहादुरी और शौर्य का प्रतीक है। 
  • यह मैस्कॉट भारत के आदिवासी समाज की संस्कृति, आत्मसम्मान और पहचान को दर्शाता है।

योजना – 11 March 2026 Current Affairs in Hindi

महाराष्ट्र सरकार की नई किसान कर्ज माफी योजना

महाराष्ट्र (Maharashtra) सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए नई योजना की घोषणा की है।

योजना की प्रमुख बातें:

  • योजना का नाम पुण्य श्लोक अहिल्या देवी होलकर शेतकरी कर्ज माफी योजना है।
  • इसके तहत किसानों का ₹2 लाख तक का फसल ऋण माफ किया जाएगा।
  • समय पर कर्ज चुकाने वाले किसानों को ₹50,000 का प्रोत्साहन दिया जाएगा।
  • यह योजना राज्य के लाखों किसानों को राहत प्रदान करेगी।

असम में नई छिपकली की प्रजाति की खोज

असम के मानस बायो स्फियर रिजर्व (Manas Biosphere Reserve) में वैज्ञानिकों ने एशियाई घास छिपकली की नई प्रजाति की खोज की है।

मुख्य जानकारी-:

  • नई प्रजाति का नाम Takydromus ultra penensis रखा गया है।
  • यह खोज जैव विविधता संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
  • मानस बायोस्फीयर रिजर्व अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध है।
  • विशिष्ट आवास – आमतौर पर इस वंश की अन्य प्रजातियाँ पर्वत या उपोषण कटिबंधीय क्षेत्र में पाए जाती हैं। 

आप इसे भी पढ़ें : February 2026 Current Affairs in Hindi

दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल और अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने पश्चिम बंगाल (West Bengal) के दार्जिलिंग में दार्जिलिंग हिल फेस्टिवल का उद्घाटन किया।

मुख्य तथ्य – :

  • दार्जिलिंग के राजभवन का नाम बदलकर लोक भवन रखा गया है।
  • इसी अवसर पर 9वें अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन का आयोजन हुआ।
  • सम्मेलन का उद्देश्य संथाल समुदाय की संस्कृति और संथाली भाषा को संरक्षित करना है।
  • इसमें ओल चिकी लिपि को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। 

विज्ञान एवं तकनीक – 11 March 2026 Current Affairs in Hindi

केरल में AI आधारित G-Spider रोबोट

केरल (Kerala) के तिरुवनंतपुरम नगर निगम ने सफाई व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए नया कदम उठाया है।

मुख्य बिंदु-:

  • AI आधारित ‘G-Spider’ रोबोट नालों और नहरों की सफाई करेगा।
  • यह पहल स्वच्छ भारत मिशन शहरी 2.0 के तहत शुरू की गई है।
  • इसका उद्देश्य मैनुअल स्कैवेंजिंग को समाप्त करना है।

मानव मस्तिष्क क्षमता वृद्धि हेतु मूनशॉट प्रोजेक्ट 

  • भारतीय विज्ञान संस्थान बेंगलुरु में एक महत्वाकांक्षी मून शॉट प्रोजेक्ट शुरू किया है। 
  • इस परियोजना का लक्ष्य मानव मस्तिष्क की क्षमताओं को बढ़ाने एवं तंित्रका तंत्र से जुड़ी समस्याओं के उपचार के लिए ब्रेन को प्रोसेसर विकसित करना है। 

सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा का विश्व रिकॉर्ड

सृष्टि धर्मेन्द्र शर्मा ने लिम्बो स्केटिंग में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया।

रिकॉर्ड का विवरण-:

  • उन्होंने 50 मीटर की दूरी को खंभों के नीचे से स्केटिंग करते हुए पूरा किया।
  • यह दूरी उन्होंने 7.46 सेकंड में तय की।
  • यह सबसे तेज लिम्बो स्केटिंग का विश्व रिकॉर्ड है।
  • वे नागपुर( Nagpur) की रहने वाली हैं।

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 10.03.2026

Conclusion: 

दोस्तों “11 March 2026 Current Affairs in Hindi” में राजनीति, खेल, विज्ञान, पर्यावरण और तकनीक से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाएं शामिल हैं। नेपाल में नए प्रधानमंत्री का चयन, भारत की T20 विश्व कप जीत, केरल में AI आधारित रोबोट और जापान की स्टेम सेल थेरेपी जैसी खबरें भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। नियमित रूप से करंट अफेयर्स पढ़ना प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मजबूत बनाता है।

Download TOP 15 MCQ PDF Click Here

FAQ – 11 March 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. 10 मार्च 2026 के प्रमुख करंट अफेयर्स क्या हैं?

उत्तर- इस दिन नेपाल के नए प्रधानमंत्री, भारत की T20 विश्व कप जीत, केरल का G-Spider रोबोट और इंडोनेशिया का सोशल मीडिया प्रतिबंध प्रमुख खबरें रहीं।

Q2. ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 किसने जीता?

उत्तर – भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर ICC पुरुष T20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता।

Q3. G-Spider रोबोट किस राज्य में शुरू किया गया?

उत्तर – AI आधारित G-Spider रोबोट की शुरुआत केरल के तिरुवनंतपुरम नगर निगम ने की।

Q4. सृष्टि धर्मेंद्र शर्मा ने किस खेल में विश्व रिकॉर्ड बनाया?

उत्तर – उन्होंने लिम्बो स्केटिंग में 50 मीटर की दूरी 7.46 सेकंड में पूरी कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।

Q5. अंतरराष्ट्रीय संथाल सम्मेलन का उद्देश्य क्या है?

उत्तर – इस सम्मेलन का उद्देश्य संथाल समुदाय की संस्कृति, भाषा और ओल चिकी लिपि का संरक्षण और प्रचार करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top