दोस्तों नमस्कार! दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, Railway, Banking और Police की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए Daily Current Affairs (डेली करंट अफेयर्स) बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इससे उम्मीदवारों को देश-दुनिया की नवीनतम घटनाओं की जानकारी मिलती है, और परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने में मदद मिलती है।
इस लेख में हम “09 March 2026 Current Affairs in Hindi” के अंतर्गत राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, विज्ञान, खेलजगत सामाजिक और महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल भाषा में समझेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 09 March 2026 Current Affairs in Hindi
सफीना हुसैन को टाइम वुमेन ऑफ द ईयर 2026
भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता सफ़ीना हुसैन (Safina Hussain) को टाइम पत्रिका (Time magazine) की Women of the Year 2026 सूची में शामिल किया गया है।
प्रमुख तथ्य :
- वह Educate Girls की संस्थापक हैं।
- यह संस्था भारत में बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने का काम करती है।
- टाइम वीमेन ऑफ़ द ईयर उन प्रभावशाली महिलाओं को मान्यता देता है, जो दुनिया को बेहतर बनाने के लिए काम कर रही है।
- 2025 में एजुकेट गर्ल्स सामुदायिक नेतृत्व के लिए प्रतिष्ठित रमन में एक्सेस पुरस्कार जीतने वाला पहला भारतीय संगठन बना था।
अमेरिका में गांधी जी की प्रतिमा का अनावरण
- अमेरिका के मोन्टाना विश्वविद्यालय (University of Montana) में पहली बार
राष्ट्र पिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की प्रतिमा स्थापित की गई। - इस प्रतिमा के अनावरण मोंटाना के गवर्नर ग्रेड जिया फोर्ट और सिएटल में भारत के कौशल जनरल प्रकाश गुप्ता ने किया।
- यह भारत-अमेरिका सांस्कृतिक संबंधों का प्रतीक माना जा रहा है।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
अमेरिका में नया होमलैंड सिक्योरिटी प्रमुख
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) ने मार्कवेन मुलिन (Markwayne Mullin) को नया गृह सुरक्षामंत्री (होमलैंड सिक्योरिटी) प्रमुख नियुक्त किया।
संयुक्त राज्य अमेरिका(USA) की एक झलक :
- राजधानी – वॉशिंगटन डी सी
- मुद्रा – अमेरिकी डॉलर
- महाद्वीप – उत्तरी अमेरिका
- 47वें राष्ट्रपति – डोनाल्ड ट्रंप
- संयुक्त राज्य अमेरिका ने किस वर्ष में एक लोकतांत्रिक संविधान को अपनाया – 1787
- अमेरिकी संविधान के पहले तीन शब्द – We The People
- संयुक्त राज्य अमेरिका में कौन सा राज्य कभी रूसी भूमि था -अलास्का
- संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय खेल क्या है – बेसबॉल
- अमेरिका की पहली महिला उपराष्ट्रपति बनाकर किसने इतिहास रच दिया है – कमला हैरिस
- संयुक्त राज्य अमेरिका के ध्वज में कितने सितारे हैं – 50
- संयुक्त राज्य अमेरिका की संसद का क्या नाम है – कांग्रेस
- संविधान बनाने और अपने वाला पहला देश कौन सा था – संयुक्त राज्य अमेरिका
- अमेरिका के संविधान से क्या लिया गया– न्यायपालिका, मौलिक अधिकार
- अमेरिका को किसने खोजा – कोलंबस
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 08 March 2026
वैश्विक स्तर पर 64% महिलाओं के पास कानूनी अधिकार है
- यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र की नई रिपोर्ट “सभी महिलाओं और लड़कियों के लिए न्याय तक पहुंच सुनिश्चित करना और उसे मजबूत करना” के साथ जारी की गई है।
- UN Women की रिपोर्ट 2026 दुनिया भर में महिलाओं के अधिकारों से जुड़े कई गंभीर कानूनी अंतर सामने आए हैं।
- लगभग तीन चौथाई देशों में अभी कुछ परिस्थियों में बाल विवाह की अनुमति है।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 09 March 2026 Current Affairs in Hindi
राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति :
भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (Droupadi Murmu) ने मार्च 2026 में 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इस निर्णय के तहत कई नए राज्यपाल और उपराज्यपाल नियुक्त किए गए, जबकि कुछ मौजूदा राज्यपालों का स्थानांतरण भी किया गया। साथ ही सी. वी. आनंद बोस का पश्चिम बंगाल (West Bengal) के राज्यपाल पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गईं।
प्रमुख नियुक्तियां और बदलाव
- पश्चिम बंगाल-: आर. एन. रवि (सी. वी. आनंद बोस के इस्तीफे के बाद)।
- तेलंगाना-: शिव प्रताप शुक्ला (हिमाचल प्रदेश से स्थानांतरित)।
- महाराष्ट्र-: जिष्णु देव वर्मा (तेलंगाना से स्थानांतरित)।
- नागालैंड-: नंद किशोर यादव।
- बिहार- : लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन।
- हिमाचल प्रदेश-: कविंदर गुप्ता (लद्दाख के पूर्व उपराज्यपाल)।
- तमिलनाडु-: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर।
- दिल्ली (LG)-: तरनजीत सिंह संधू।
- लद्दाख (LG)-: विनय कुमार सक्सेना।
संवैधानिक प्रावधान:
संविधान के अनुच्छेद -155 के अनुसार, राज्यपालों की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है, जो वास्तव में केंद्र सरकार (प्रधानमंत्री और मंत्रिपरिषद) की सिफारिश पर आधारित होती है।
परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण
- राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
- यह पद भारत के संविधान के अनुच्छेद 153–162 से संबंधित है।
खेलकूद – 09 March 2026 Current Affairs in Hindi
भारत तीसरी बना T20 विश्वकप विजेता
- आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में किया गया।
- टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला गया।
- यह इस प्रतियोगिता का 10वां संस्करण था, जिसमें कुल 20 टीमों ने भाग लिया।
- फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को 96 रनों से पराजित कर लगातार तीसरी बार ट्रॉफी अपने नाम की। इसके साथ ही भारत अपने घरेलू मैदान पर टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गया।
आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के प्रमुख तथ्य:
- विजेता: भारत राष्ट्रीय क्रिकेट टीम
- उपविजेता: न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम
- फाइनल मुकाबला: नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में 8 मार्च 2026 को खेला गया
- मेजबान देश: भारत और श्रीलंका (7 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक)
- भाग लेने वाली टीमें: कुल 20
- ब्रांड एंबेसडर: Rohit Sharma
- यह टूर्नामेंट टी20 विश्व कप का 10वां संस्करण था
- भारत ने अब तक 3 बार (2007, 2024 और 2026 में) आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है।
| वर्ष | विजेता टीम | उपविजेता |
| 2007 | भारत | पाकिस्तान |
| 2004 | भारत | दक्षिण अफ्रीका |
| 2026 | भारत | न्यूजीलैंड |
वीबी जी राम जी युवा डिजिटल अभियान
ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ‘माय भारत’ के सहयोग से VBGRJ युवा डिजिटल अभियान शुरू किया है।
अभियान का उद्देश्य :
- ग्रामीण युवाओं को सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक करना।
- डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से रोजगार और आजीविका से जुड़ी जानकारी देना।
- ग्रामीण विकास कार्यक्रमों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना।
मनरेगा का नया नाम :
सरकार ने Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act (MGNREGA) को नए मिशन “विकसित भारत ग्रामीण रोजगार और आजीविका मिशन अधिनियम 2025” से जोड़ा है।
पश्चिम बंगाल सरकार की प्रतिक्रिया
पश्चिम बंगाल सरकार ने इस बदलाव का विरोध करते हुए अपनी योजना ‘कर्मश्री’ का नाम बदलकर ‘महात्मा श्री’ कर दिया।
विज्ञान और तकनीक – 09 March 2026 Current Affairs in Hindi
VicoSet-1 मिनी सैटेलाइट
विज्ञान के क्षेत्र में तमिलनाडु के छात्रों ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।
VicoSet-1 सैटेलाइट :
- तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के सरकारी स्कूल के 13 छात्रों ने इसे विकसित किया।
- इसका वजन लगभग 600 ग्राम है।
- इसे हीलियम बैलून के माध्यम से समताप मंडल (Stratosphere) में भेजा गया।
उद्देश्य :
- फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले कवक (Fungus) का अध्ययन करना।
- कृषि अनुसंधान में डेटा एकत्र करना।
- यह परियोजना छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान और अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाने का एक अच्छा उदाहरण है।
आप इसे भी पढ़ें : February 2026 Current Affairs in Hindi
जनगणना 2027 के शुभंकर
- भारत सरकार ने आगामी जनगणना के लिए दो आधिकारिक शुभंकर (Mascots) जारी किए हैं।
- भारत की 2027डिजिटल जनगणना के आधिकारिक शुभंकर के रूप में प्रगति (महिला) और विकास (पुरुष) का अनावरण किया गया है।
- जनगणना 2027 – पहली डिजिटल व जाति आधारित जनगणना होगी।
- जनगणना 2027 – स्वतंत्र भारत के आठवीं और कुल मिलाकर देश की 16 वीं जनगणना होगी।
- यह घोषणा केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah द्वारा की गई।
शुभंकर – प्रगति व विकास
महत्वपूर्ण तथ्य :
- यह भारत की पहली डिजिटल जनगणना होगी।
- इसमें जाति आधारित डेटा भी शामिल किया जाएगा।
- डेटा संग्रह के लिए मोबाइल एप और डिजिटल उपकरणों का उपयोग किया जाएगा।
अंगदान में तमिलनाडु सबसे आगे
- 2026 की शुरुआत में भारत में मृत अंगदान (Deceased Organ Donation) के मामलों में
तमिलनाडु (Tamil Nadu) पहला स्थान प्राप्त करने वाला राज्य बना। - इस वर्ष के पहले डॉ माह में राज्य में 57 मृत अंग दाताओं का पंजीकरण हुआ है।
- तमिलनाडु ट्रांसप्लांट अथॉरिटी ऑफ़ तमिलनाडु के अंतर्गत संचालित प्रणाली के माध्यम से मृत अंगदान के मामलों में भारत का अग्रणी राज्य रहा है।
कारण :
- बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था
- जागरूकता अभियान
- अस्पतालों की सक्रिय भूमिका
महोत्सव – 09 March 2026 Current Affairs in Hindi
हट्टी रिसाला महोत्सव : महाराष्ट्र
- यह ऐतिहासिक उत्सव महाराष्ट्र के जालना (Jalna, Maharashtra) में मनाया गया।
- इसका संबंध मराठा सैन्य परंपरा और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा है।
- यह पर्व अपना 138वां वर्ष पूर्ण किया है।
- यह होली के अगले दिन धुलीवन्दन के अवसर माने जाता है।
पालघर गैस रिसाव घटना
- मार्च 2026 में महाराष्ट्र के पालघर जिले( तारापुर औद्योगिक क्षेत्र के आसपास में एक रासायनिक कारखाने से खतरनाक ओलियम गैस का रिसाव हुआ, जिसके कारण प्रशासन को आपातकालीन कदम उठाने पड़े।
- ओलियम फुमिंग सल्फ्यूरिक एसिड एक अत्यधिक संछारक और जहरीला रसायन है।
पत्रकार हरिकृष्ण दुआ का निधन
- प्रख्यात पत्रकार और पूर्व राजनयिक हरिकृष्ण दुआ (Hari Krishna Dua) का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- हरिकृष्ण दुआ ‘द हिंदुस्तान टाइम्स’ ‘द इंडियन एक्सप्रेस’ और वे ‘ द ट्रिब्यून’ जैसे प्रमुख राष्ट्रीय दैनिक समाचार पत्रों के संपादक रहे हैं।
- उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और एचडी देवगौड़ा के मीडिया सलाहकार और डेनमार्क में भारत के राजदूत(2001-2003) के रूप में भी कार्य किया।
महत्वपूर्ण तथ्य
- उन्हें वर्ष 2008 में Padma Bhushan से सम्मानित किया गया था।
- वे भारत के कई पूर्व प्रधानमंत्रियों के मीडिया सलाहकार रह चुके थे।
- इसके अलावा वे डेनमार्क में भारत के राजदूत भी रहे।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 07.03.2026
Conclusion:
दोस्तों, “09 March 2026 Current Affairs in Hindi” में राज्यपालों की नई नियुक्तियां, डिजिटल जनगणना 2027 की तैयारी, छात्रों द्वारा विकसित मिनी सैटेलाइट, और सफीना हुसैन की वैश्विक उपलब्धि जैसे कई महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।
ये सभी समसामयिक घटनाएं प्रशासन, विज्ञान, समाज और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों से जुड़ी हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को इन तथ्यों को नियमित रूप से पढ़ना और दोहराना चाहिए, ताकि परीक्षा में करंट अफेयर्स से जुड़े प्रश्नों का सही उत्तर दिया जा सके।
| Download TOP 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 09 March 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल कौन बना है?
उत्तर – मार्च 2026 में R. N. Ravi को पश्चिम बंगाल का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया।उन्होंने पूर्व राज्यपाल C. V. Ananda Bose का स्थान लिया।
Q2. जनगणना 2027 के शुभंकर क्या हैं?
उत्तर – जनगणना 2027 के आधिकारिक शुभंकर प्रगति और विकास हैं। यह भारत की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी।
Q3. VicoSet-1 सैटेलाइट किसने बनाया?
उत्तर – यह मिनी सैटेलाइट तमिलनाडु के शिवगंगा जिले के सरकारी स्कूल के छात्रों द्वारा विकसित किया गया है। इसका उपयोग कृषि से जुड़े कवक के अध्ययन के लिए किया गया।
Q4. टाइम वुमेन ऑफ द ईयर 2026 में किस भारतीय महिला को शामिल किया गया?
उत्तर – भारतीय सामाजिक कार्यकर्ता Safina Husain को यह सम्मान मिला। वे बालिका शिक्षा के लिए काम करने वाली संस्था Educate Girls की संस्थापक हैं।
Q5. भारत में अंगदान में कौन सा राज्य सबसे आगे है?
उत्तर – 2026 की शुरुआत में मृत अंगदान के मामलों में Tamil Nadu भारत का अग्रणी राज्य रहा। यह राज्य स्वास्थ्य सेवाओं और जागरूकता के कारण इस क्षेत्र में आगे है।
