06 March 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार! दोस्तों यदि आप UPSC, UPPSC, SSC, Railway, Banking, Police जैसी सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो “06 March 2026 Current Affairs in Hindi” आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। प्रतियोगी परीक्षाओं में हर दिन के करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं।

आज के इस लेख में हम 06 मार्च 2026 की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं, नियुक्तियों, पुरस्कारों, रक्षा समझौतों और पर्यावरण से जुड़ी खबरों को सरल भाषा में विस्तार से समझेंगे। यह लेख आपकी परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाने में मदद करेगा।

06 March 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 06 March 2026 Current Affairs in Hindi

डेनमार्क बना HIV और सिफलिस मुक्त होने वाला पहला यूरोपीय देश

हाल ही में डेनमार्क यूरोपीय संघ का पहला देश बन गया है, जिसने मां से बच्चे में एचआईवी और सिफलिस के संक्रमण को पूरी तरह समाप्त कर दिया है।

प्रमुख जानकारी

  • इस उपलब्धि को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने प्रमाणित किया है।
  • यह सार्वजनिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

वैश्विक तथ्य

  • दुनिया में HIV, सिफलिस और हेपेटाइटिस B के संचरण को समाप्त करने वाला पहला देश मालदीव है।
  • इसे ट्रिपल एलिमिनेशन कहा जाता है।

यूरोपीय संघ के बारे में : 

यूरोपीय संघ क्या है ?

  • यह यूरोप के 27 देश का एक राजनीतिक और आर्थिक समूह है। 
  • स्थापना- यूरोपीय संघ की स्थापना 1 नवंबर 1993 को मास्टरिच नीदरलैंड में हुई थी। 
  • मुख्यालय -ब्रूसेल्स बेल्जियम
  • सदस्य देश – 27
  • आयोग के अध्यक्ष – उर्सुला वान डेर लेयेन 
  • संसद के अध्यक्ष – रोबर्टा मेत्सोल 
  • परिषद के अध्यक्ष  – एंटोनियो कोस्टा 
  • आधिकारिक मुद्रा – यूरो
Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 06 March 2026 Current Affairs in Hindi

केरल का प्रसिद्ध ‘अटुकल पोंगाला’ उत्सव

हाल ही में केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित अटुकल भगवती मंदिर में प्रसिद्ध अटुकल पोंगाला उत्सव मनाया गया। यह उत्सव महिलाओं की आस्था और परंपरा का प्रतीक माना जाता है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह उत्सव दुनिया में महिलाओं के सबसे बड़े धार्मिक जमावड़ों में से एक है।
  • इसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है।
  • इस अवसर पर लाखों महिलाएं एकत्र होकर मिट्टी के बर्तन में देवी को पोंगाला (खीर) का प्रसाद चढ़ाती हैं।

परंपरा : 

  • महिलाएं मिट्टी के बर्तनों में चावल, गुड़, नारियल  से पोंगाला तैयार करती हैं।
  • इसके बाद इसे देवी को अर्पित किया जाता है।

परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण

  • पोंगल उत्सव – तमिलनाडु में मनाया जाता है।
  • अटुकल पोंगाला – केरल में आयोजित होता है।

आंध्र प्रदेश की ‘हनुमान परियोजना’ (Project Hanuman)

आंध्र प्रदेश सरकार ने हाल ही में मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए हनुमान परियोजना शुरू की है।

इस परियोजना का उद्घाटन राज्य के उपमुख्यमंत्री और वन मंत्री पवन कल्याण ने किया।

परियोजना के उद्देश्य

  • ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा बढ़ाना। 
  • वन्यजीवों की रक्षा करना
  • पर्यावरण संतुलन बनाए रखना

आप इसे भी पढ़ें : February 2026 Current Affairs in Hindi

HANUMAN का फुल फॉर्म =  Healing and Nurturing Units for Monitoring Air and Nurturing

रक्षा क्षेत्र में बड़ा निवेश: ₹5,083 करोड़ के अनुबंध

भारत सरकार ने हाल ही में रक्षा क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए ₹5,083 करोड़ के महत्वपूर्ण अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रमुख रक्षा समझौते

उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर

  • कंपनी – : हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL)। 
  • लागत – : ₹2,901 करोड़। 
  • उद्देश्य – : सेना की हवाई क्षमता को मजबूत करना। 

मिसाइल प्रणाली

  • भारतीय नौसेना के लिए
  • प्रणाली – : VL Shtil सतह से हवा में मार करने वाली वर्तिकल लॉन्च मिसाइल। 
  • भारतीय नौ सेना के युद्धपोतों के लिए रूस की JSC रोसोंबोरोन एक्सपोर्ट के साथ  ₹2,182 करोड़ का अनुबंध किया है 

महत्व

  • भारत की रक्षा क्षमता मजबूत होगी। 
  • नौसेना और सेना की तकनीकी क्षमता बढ़ेगी। 

भारत स्टील सम्मेलन – 2026 

  • भारत 16 अप्रैल 2026 से नई दिल्ली में भारत स्टील 2026  समिट होस्ट  करेगा। 
  • आयोजक  – इस्पात मंत्रालय
  • उद्देश्य – इस दो दिवसीय कार्यक्रम का लक्ष्य वैश्विक इस्पात उत्पादों नीति निर्माता और निवेशकों को एक मंच पर लाना है, ताकि ग्रीन स्टील और टिकाऊ औद्योगिक विकास पर चर्चा की जा सके। 
  • इंडिया स्टील सम्मेलन 2025 का आयोजन मुंबई में किया गया था। 

 नियुक्तियां और सम्मान – 06 March 2026 Current Affairs in Hindi

05 March 2026 Current Affairs in Hindi में कई महत्वपूर्ण नियुक्तियां और सम्मान भी शामिल हैं।

महत्वपूर्ण नियुक्तियां

  • सबा शॉल को श्रीनगर सेंट्रल जेल की पहली कश्मीरी महिला प्रमुख नियुक्त किया गया।
    सबा शॉल (Saba Shawl) जम्मू-कश्मीर की एक प्रशासनिक अधिकारी हैं, जिन्होंने मार्च 2026 में श्रीनगर की सेंट्रल जेल की अधीक्षक बनकर इतिहास रच दिया।
  •  वे इस पद पर नियुक्त होने वाली पहली कश्मीरी महिला हैं। 
  • उन्होंने वर्ष 2012 में जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) की परीक्षा उत्तीर्ण की थी और अपने कार्यकाल के दौरान जेल प्रशासन में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है।

आप इसे भी पढ़ें :  05 March 2026 Current Affairs in Hindi

खेलकूद – 06 March 2026 Current Affairs in Hindi

  • भारतीय महिला क्रिकेट टीम को प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामांकित किया गया।
  • यह उपलब्धि 2025 ICC महिला वनडे विश्व कप जीतने के बाद मिली।

पुस्तक विमोचन

  • केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडवीय ने “महात्मा : एक महान संचारक (Mahatma: A Great Communicator”) पुस्तक का विमोचन किया।
  • इस पुस्तक के लेखक डॉ. धीरज काकड़िया हैं।

पर्यावरण – 06 March 2026 Current Affairs in Hindi

जीआई टैग एक्सपोर्ट: कारबी आंग्लोंग अदरक (असम)

  • असम के प्रसिद्ध कारबी आंग्लोंग अदरक (Karbi Anglong Ginger), जिसे भौगोलिक संकेत (GI Tag) प्राप्त है, का पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर निर्यात किया गया है।
  •  यह खेप लंदन (यूनाइटेड किंगडम) के बाजारों के लिए भेजी गई है। 
  • यह पहली बार है जब असम का यह विशिष्ट उत्पाद ब्रिटेन के बाजार में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहा है। 
  • असम के अन्य प्रमुख जीआई टैग उत्पादों में असमिया गमोचा, बिहू ढोल, जापी और मुगा सिल्क जैसे उत्पाद भी शामिल हैं।

भारत की ‘अदरक राजधानी’: मिजोरम

  • वर्ष 2026 में नीति आयोग ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मिजोरम राज्य को भारत की ‘अदरक राजधानी’ (Ginger Capital) घोषित किया है। 
  • यह मान्यता राज्य में अदरक के बड़े पैमाने पर उत्पादन और इसकी गुणवत्ता को देखते हुए दी गई है।

तमिलनाडु का पहला डार्क स्काई पार्क: कोली हिल्स

तमिलनाडु राज्य का पहला डार्क स्काई पार्क नमक्कल जिले के कोली हिल्स (Kolli Hills) स्थित अरयूर शोलावन में स्थापित किया गया है।

  • उद्देश्य: इस पार्क का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक रात्रि आकाश को कृत्रिम प्रकाश प्रदूषण से बचाना और तारों भरी रातों की गुणवत्ता को संरक्षित करना है।
  • लागत: इस विशेष परियोजना को विकसित करने में लगभग ₹1 करोड़ की लागत आई है।
  • विशेषता: डार्क स्काई पार्क एक ऐसा संरक्षित क्षेत्र होता है जो न्यूनतम प्रकाश प्रदूषण और खगोलीय अवलोकन के लिए जाना जाता है।

देब्रीगढ़(ओडिशा)  वन्यजीव अभ्यारण  “भारतीय  बाइसन उत्सव” की मेजबानी करेगा

ओडिशा  के देब्रीगढ़ वन्यजीव अभयारण्य (Debrigarh Wildlife Sanctuary) में मार्च 2026 में “भारतीय  बाइसन उत्सव” के दूसरे संस्करण का आयोजन किया जाएगा।

  • उद्देश्य: इसका प्राथमिक लक्ष्य भारतीय बाइजन (जिसे ‘गौर’ के नाम से भी जाना जाता है) के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
  • महत्वपूर्ण तथ्य: भारतीय बाइजन दुनिया में मवेशियों की सबसे बड़ी प्रजाति मानी जाती है। इसे IUCN की रेड लिस्ट में ‘कमजोर’ (Vulnerable) श्रेणी में रखा गया है। यह मुख्य रूप से भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के जंगलों में पाया जाता है।

ग्लोबल माइंड हेल्थ रिपोर्ट 2025: भारत की स्थिति

सैपियन लैब्स (Sapien Labs), अमेरिका द्वारा जारी ‘ग्लोबल माइंड हेल्थ रिपोर्ट 2025’ में भारत के मानसिक स्वास्थ्य की स्थिति पर महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए गए हैं:

  • रैंकिंग: इस रिपोर्ट के अनुसार, बेहतर मानसिक स्वास्थ्य के मामले में भारत दुनिया के 84 देशों में 60वें स्थान पर है।
  • युवाओं की स्थिति: भारत में 18 से 34 साल के युवाओं का मानसिक स्वास्थ्य स्कोर (Mind Health Quotient) मात्र 33 है, जो काफी चिंताजनक है।
  • बुजुर्गों की स्थिति: इसके विपरीत, 55 साल से ऊपर के भारतीयों का प्रदर्शन बेहतर है, जिनका स्कोर 96 है और वे वैश्विक रैंकिंग में 49वें स्थान पर हैं।
  • वैश्विक संदर्भ: विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, दुनिया भर में लगभग 8 में से 1 व्यक्ति किसी न किसी मानसिक स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहा है।

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 05.03.2026

Conclusion : 

दोस्तों “06 March 2026 Current Affairs in Hindi” में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाएं शामिल हैं, जैसे केरल का अटुकल पोंगाला उत्सव, डेनमार्क की स्वास्थ्य उपलब्धि, आंध्र प्रदेश की हनुमान परियोजना, भारत के रक्षा समझौते, और पर्यावरण से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट।

यदि आप UPSC, UPPSC, SSC, Railway, Banking या Police जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो इन करंट अफेयर्स को नियमित रूप से पढ़ना बेहद आवश्यक है। रोजाना करंट अफेयर्स पढ़ने से आपकी जनरल नॉलेज मजबूत होती है और परीक्षा में सफलता की संभावना बढ़ जाती है

Download TOP 15 MCQ PDF Click Here

FAQ – 06 March 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. 05 March 2026 Current Affairs में सबसे महत्वपूर्ण खबर क्या है?

उत्तर – 06 मार्च 2026 की प्रमुख खबरों में अटुकल पोंगाला उत्सव, डेनमार्क का HIV और सिफलिस मुक्त होना तथा भारत के ₹5,083 करोड़ के रक्षा अनुबंध शामिल हैं।

Q2. अटुकल पोंगाला उत्सव कहाँ मनाया जाता है?

उत्तर – अटुकल पोंगाला उत्सव केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम के अटुकल भगवती मंदिर में मनाया जाता है।

Q3. भारत की ‘अदरक राजधानी’ किस राज्य को घोषित किया गया है?

उत्तर – नीति आयोग ने मिजोरम को भारत की ‘अदरक राजधानी’ घोषित किया है।

Q4. हनुमान परियोजना किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर – हनुमान परियोजना आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है।

Q5. तमिलनाडु का पहला डार्क स्काई पार्क कहाँ बनाया गया है?

उत्तर – तमिलनाडु का पहला डार्क स्काई पार्क कोली हिल्स में स्थापित किया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top