03 March 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार! दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, UPPSC, SSC, बैंक, रेलवे आदि की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए “03 March 2026 Current Affairs in Hindi” बेहद महत्वपूर्ण है। आज के इस लेख में हम राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, विज्ञान, खेल और सरकारी योजनाओं से जुड़ी प्रमुख समसामयिक को सरल भाषा में समझेंगे।

03 March 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 03 March 2026 Current Affairs in Hindi

त्रिपुरा में भारत का पहला राज्य नवाचार मिशन

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में भारत का पहला State Innovation Mission लॉन्च किया। यह मिशन नीति आयोग के ‘अटल इनोवेशन मिशन 2.0’ के तहत शुरू किया गया है।

मुख्य उद्देश्य:

  • राज्य में नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को बढ़ावा देना। 
  • युवाओं को उद्यमिता के अवसर प्रदान करना। 
  • स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु तकनीकी नवाचार को प्रोत्साहित करना। 
  • यह पहल पूर्वोत्तर भारत में विकास को नई दिशा दे सकती है।

पर्यावरण – 03 March 2026 Current Affairs in Hindi

कूनो नेशनल पार्क में बोत्सवाना से 8 चीतों का आगमन

  • मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में बोत्सवाना से एयरलिफ्ट कर 8 चीते छोड़े गए। इनमें 6 मादा और 2 नर शामिल हैं।
  • ये चीते बोत्सवाना के राष्ट्रपति ड्यूमा गिदोन बोको द्वारा भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को उपहार स्वरूप दिए गए हैं।
  • भारत पहले ही नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका से चीते ला चुका है। यह प्रोजेक्ट वन्यजीव संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।
Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

महाराष्ट्र की बेला पंचायत बनी भारत की पहली ‘नेट जीरो पंचायत’

महाराष्ट्र के भंडारा जिले की बेला ग्राम पंचायत को भारत की पहली ‘नेट जीरो पंचायत (Net Zero Panchayat)’ के रूप में मान्यता मिली है।

  • नेट जीरो का अर्थ:
    ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन और अवशोषण के बीच संतुलन स्थापित करना।
  • इसके अलावा, रोहिणी ग्राम पंचायत 2025 में पूरी तरह पेपरलेस ई-ऑफिस पंचायत बनने वाली पहली पंचायत बनी थी।
  • यह कदम जलवायु परिवर्तन के खिलाफ स्थानीय स्तर पर एक मजबूत पहल है।

आप इसे भी पढ़ें : 02 March 2026 Current Affairs in Hindi

सिक्किम के पाक्योंग हवाई अड्डे का नाम बदला – त्रिलोचन पोखरेल 

  • सिक्किम सरकार ने पाक्योंग हवाई अड्डा का नाम स्वतंत्रता सेनानी त्रिलोचन पोखरेल के नाम पर रखने की घोषणा की है।
  • उन्हें ‘गांधी पोखरेल’ के नाम से भी जाना जाता था।
  • पाक्योंग हवाई अड्डा  सिक्किम का पहला और भारत का 100वां कार्यात्मक हवाई अड्डा है। 

इसके साथ ही:

  • पीएमओ की नई बिल्डिंग का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’ है। 
  • उत्तर प्रदेश राजभवन का नाम अब ‘जन भवन’ है। 

दिवस – 03 March 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस – 2026

  • भारत में हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।
  • राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 की थीम -:  “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को गति देने वाली शक्ति”
  • इस दिन 1928 में सी. वी. रमन ने ‘रमन प्रभाव’ की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार मिला।
  • रमन प्रभाव – जब प्रकाश किसी पारदर्शी पदार्थ से गुजरता है, तो उसका प्रकीर्णन कैसे होता है। 
  • यह दिवस विज्ञान में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने पर केंद्रित है।

खेलकूद – 03 March 2026 Current Affairs in Hindi

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026

खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 का आयोजन गुलमर्ग जम्मू और कश्मीर में किया गया।

इसमें भारतीय सेना ने लगातार तीसरे वर्ष टीम चैम्पियनशिप का खिताब जीता है। 

संस्करण – 6 वां 

शुभंकर – शीन -ए – शी (Shan – The Snow Leopard)

पदक तालिका:

क्रम  प्रतिभागी टीम  स्वर्ण पदक  रजत पदक  कांस्य पदक  कुल पदक 
  1.  
भारतीय सेना  9 6 8 23
  1.  
हिमांचल प्रदेश  6 7 1 14
  1.  
हरियाणा  4 1 2 7

हवाई अभ्यास ‘वायु शक्ति 2026’ – राजस्थान (जैसलमेर)

हवाई अभ्यास वायु शक्ति 2026 का आयोजन जैसलमेर के पोखरण में हुआ।

  • स्थान- पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज जैसलमेर जिला राजस्थान। 
  • उद्देश्य- भारतीय वायुसेना की आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं का प्रदर्शन करना
  • इस अभ्यास में गोलीकांड, राफेल, मिग- 29,  सुखोई- 30 , MKI, तेजस, जगुआर, और मिराज – 2000 जैसे लड़ाकू विमान के साथ-साथ स्वदेशी प्रचंड और ध्रुव हेलीकॉप्टर भी अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे

HPV टीकाकरण

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अजमेर से राष्ट्रव्यापी HPV टीकाकरण अभियान की शुरुआत की।
  • उद्देश्य – इस अभियान का मुख्य लक्ष्य महिलाओं में होने वाले सर्वाइक्ल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा कैंसर) की रोकथाम करना है। 
  • यह टीकाकरण मुख्य रूप से 14 वर्ष की आयु की किशोरियों के लिए प्रारंभ किया गया है। 
  • इस अभियान के अंतर्गत गार्डसिल- 4 नामक क्वाड्रीवेलेंट वैक्सीन की एकल खुराक दी जा रही है। 
  • यह सर्वाइक्ल कैंसर पैदा करने वाले HPV टाइप -16 और 18 से सुरक्षा प्रदान करता है। 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वदेशी HAL प्रचंड हेलीकॉप्टर में को-पायलट के रूप में ऐतिहासिक उड़ान भरी

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जैसलमेर एयर फोर्स स्टेशन पर स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर ‘HAL’ प्रचंड में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति बन गई है। 
  • यह विशेष उड़ान भारतीय वायुसेना की सबसे बड़े योद्धा अभ्यास वायु शक्ति 2026 से पहले आयोजित की गई। 
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नेलगभग 25 मिनट की इस विशेष शती के दौरान सीमा क्षेत्र और पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज का हवाई सर्वेक्षण किया। 
  • LCH प्रचंड भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित किया गया लड़ाकू हेलिकॉप्टर है जिसे (HAL) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने तैयार किया है। 

आप इसे भी पढ़ें :  February 2026 Current Affairs in Hindi

 मध्य प्रदेश: रोलिंग बजट अपनाने वाला भारत का पहला राज्य

मध्य प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने रोलिंग बजट (Rolling Budget) प्रणाली लागू की है।

रोलिंग बजट क्या है?
रोलिंग बजट एक ऐसी वित्तीय व्यवस्था है जिसमें बजट को हर वर्ष या निर्धारित अवधि के बाद अपडेट किया जाता है। इसमें आगामी वर्षों के अनुमान भी लगातार संशोधित होते रहते हैं, जिससे सरकार बदलती आर्थिक परिस्थितियों के अनुसार बेहतर निर्णय ले सकती है।

महत्व:

  • वित्तीय योजनाओं में लचीलापन
  • संसाधनों का बेहतर उपयोग
  • दीर्घकालिक विकास योजनाओं में सटीकता
  • यह कदम राज्य की वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को आधुनिक और परिणामोन्मुख बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

उत्तराखंड: समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला पहला राज्य

उत्तराखंड स्वतंत्र भारत के इतिहास में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) लागू करने वाला पहला राज्य बन गया है।

UCC का अर्थ:
यह कानून विवाह, तलाक, उत्तराधिकार, गोद लेने जैसे व्यक्तिगत मामलों में सभी नागरिकों के लिए समान नियम लागू करता है, चाहे उनका धर्म कोई भी हो।

महत्व:

  • कानून के समक्ष समानता। 
  • लैंगिक न्याय को बढ़ावा। 
  • सामाजिक सुधार की दिशा में बड़ा कदम। 
  • यह निर्णय संविधान के अनुच्छेद 44 में वर्णित राज्य के नीति-निर्देशक तत्वों से जुड़ा हुआ है।

योजना – 03 March 2026 Current Affairs in Hindi

छत्तीसगढ़: बालिकाओं के लिए ‘रानी दुर्गावती योजना’

छत्तीसगढ़ सरकार ने फरवरी 2026 के बजट में ‘रानी दुर्गावती योजना’ की घोषणा की है।

घोषणा:
इस योजना की घोषणा राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने बजट सत्र के दौरान की।

मुख्य लाभ:
राज्य की बेटियों को 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर 1.5 लाख रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाएगी।

उद्देश्य:

  • बालिकाओं की शिक्षा को प्रोत्साहन देने हेतु। 
  • स्वास्थ्य एवं पोषण में सुधार लाने के लिए। 
  • महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना। 
  • यह योजना सामाजिक सुरक्षा और लैंगिक समानता की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। 

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 02.03.2026

Conclusion : 

दोस्तों 03 March 2026 Current Affairs in Hindi के इस अंक में हमने नवाचार मिशन, कूनो में चीतों का आगमन, नेट जीरो पंचायत, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, खेल उपलब्धियां और महत्वपूर्ण सरकारी पहलों पर विस्तार से चर्चा की। ये सभी विषय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। नियमित अभ्यास और करंट अफेयर्स का अध्ययन आपकी सफलता की कुंजी है।

Download TOP 15 MCQ PDF Click Here

FAQ – 03 March 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. भारत का पहला State Innovation Mission कहाँ शुरू हुआ?

उत्तर – यह मिशन त्रिपुरा की राजधानी अगरतला में शुरू किया गया।

Q2. कूनो नेशनल पार्क में कितने चीते छोड़े गए?

उत्तर –  कुल 8 चीते बोत्सवाना से लाकर छोड़े गए।

Q3. राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2026 की थीम क्या है?

उत्तर – “विज्ञान में महिलाएं: विकसित भारत को गति देने वाली शक्ति।”

Q4. भारत की पहली नेट जीरो पंचायत कौन सी है?

उत्तर –  महाराष्ट्र के भंडारा जिले की बेला पंचायत।

Q5. खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में कौन शीर्ष पर रहा?

उत्तर –  भारतीय सेना 23 पदकों के साथ पहले स्थान पर रही।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top