दोस्तों नमस्कार! दोस्तों,प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंक, रेलवे, UPPSC और अन्य राज्य स्तरीय परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ‘27 February 2026 Current Affairs in Hindi’ बेहद महत्वपूर्ण है। करेंट अफेयर्स न केवल प्रीलिम्स बल्कि मेन्स और इंटरव्यू में भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
इस पोस्ट में 27 फरवरी 2026 की सभी प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, सरकारी योजनाओं, विज्ञान-तकनीक और अर्थव्यवस्था से जुड़ी समसामयिक को सरल भाषा, टॉपिक वाइज और परीक्षा-उपयोगी बिंदुओं में प्रस्तुत किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 27 February 2026 Current Affairs in Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फरवरी 2026 में इजरायल की आधिकारिक यात्रा की।
महत्वपूर्ण तथ्य:
- इजरायल की संसद नेसेट (Knesset) को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने।
- इससे पहले 2015 में प्रणब मुखर्जी ने संबोधन दिया था।
- इजरायल की राजधानी: यरूशलम
- मुद्रा: इजराइली शेकेल
इजरायल देश की झलक :
- महाद्वीप – एशिया
- राजधानी – यरूशलम
- मुद्रा -इजराइली शेकेल
- प्रधानमंत्री – बेंजामिन नेत्न्याहू
- राष्ट्रपति -इसहाक हजोंग
- संसद का नाम – नेसेट
- आधिकारिक भाषा -हिब्रू
- पड़ोसी देश- लेबनान, सीरिया, जॉर्डन, मिस्र
- भारत ने इसराइल से भारतीयों को वापस लाने के लिएऑपरेशन अजय शुरू कियाथा।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
भारत–फ्रांस : द्विपक्षीय कर समझौता
- भारत और फ्रांस में दोहरे कराधान परिहार अभिसमय (Double Taxation Avoidance Convention) में संशोधन पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसे वास्तविक रूप में 1992 में साइन किया गया था।
- संशोधन के अंतर्गत मुख्य रूप से कैपिटल गेन से संबंधित टैक्स नियम को बदला गया है।
- अब किसी कंपनी के शेर को बेचने पर कैपिटल गेन लगाने का अधिकार उस देश को होगा जहां कंपनी स्थित है, पहले इसे लेकर स्पष्ट नहीं थी।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 27 February 2026 Current Affairs in Hindi
केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने को मंजूरी
केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केरल राज्य का नाम बदलकर ‘केरलम’ करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
मुख्य बिंदु:
- केरल विधानसभा ने 24 जून 2024 को यह प्रस्ताव पारित किया था।
- संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत राज्य के नाम में परिवर्तन संभव है।
- ‘केरलम’ नाम मलयालम भाषा के अनुरूप है।
- केरल बुजुर्गों के लिए अलग Elderly Budget पेश करने वाला पहला राज्य है।
आप इसे भी पढ़ें : 26 February 2026 Current Affairs in Hindi
इसरो का ‘युविका 2026’ कार्यक्रम
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने छात्रों में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए ‘युविका 2026’ कार्यक्रम की शुरुआत की है।
कार्यक्रम की विशेषताएं:
YUVIKA – Young Scientist Programme
- कक्षा 9 के छात्रों के लिए विशेष पहल।
- अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक की व्यावहारिक जानकारी।
- STEM आधारित करियर के लिए छात्रों को प्रेरित करना।
- भारत में वैज्ञानिक सोच को मजबूत करना।
नीति आयोग के नए कार्यवाहक CEO
वरिष्ठ IAS अधिकारी निधि छिब्बर को नीति आयोग का अतिरिक्त प्रभार (CEO) सौंपा गया है।
NITI – National Institution for Transforming India
परीक्षा उपयोगी तथ्य:
- नीति आयोग की स्थापना: 1 जनवरी 2015
- योजना आयोग के स्थान पर गठन
- अध्यक्ष: भारत के प्रधानमंत्री
- उपाध्यक्ष- सुमन बेरी
- नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष- अरविंद पनगढ़िया
- रिपोर्ट – SDG इंडिया इंडेक्स, राष्ट्रीय बहु आयामी निर्धनता सूचकांक(MPI), निर्यात तैयारी सूचकांक(EPI), भारत नवाचार सूचकांक और स्वास्थ्य सूचकांक
- नीति निर्माण में प्रमुख भूमिका
योजना – 27 February 2026 Current Affairs in Hindi
दिल्ली सरकार की नई योजनाएं
दिल्ली सरकार ने सड़क सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए दो योजनाओं की घोषणा की।
1. राहवीर योजना
- सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद करने वालों नेक व्यक्तियों को ₹25,000 पुरस्कार।
- सम्मान पत्र भी दिया जाएगा।
2. ई-बाइक दीदी योजना
- महिलाओं को इलेक्ट्रिक बाइक चलाने के लिए प्रोत्साहन।
- आत्मनिर्भरता और प्रदूषण नियंत्रण पर जोर।
भारतीय सेना का ‘ऑपरेशन हिम राहत’
भारतीय सेना ने सिक्किम में भारी बर्फबारी के कारण फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन हिम राहत’ चलाया।
मुख्य जानकारी:
- नाथुला सेक्टर और चांगू झील क्षेत्र से पर्यटक सुरक्षित निकाले गए।
- आपदा प्रबंधन में सेना की त्वरित कार्रवाई।
RBI का दूसरा डेटा सेंटर – भुवनेश्वर
भारतीय रिजर्व बैंक ने ओडिशा के भुवनेश्वर में दूसरा आधुनिक डेटा सेंटर स्थापित किया है।
मुख्य उद्देश्य:
- UPI और RTGS जैसी डिजिटल सेवाओं की सुरक्षा।
- साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण को बढ़ावा देना।
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का पहला डेटा सेंटर: नवी मुंबई।
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 22 Feb 2026
अन्य महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स – 27 February 2026 Current Affairs in Hindi
वृंदावनी वस्त्र’ सांस्कृतिक संग्रहालय की आधारशिला रखी गई-खानापारा (असम)
- असम के मुख्यमंत्री हिमन्त बिस्वा सरमा ने गुवाहटी में खानापारा में वृंदावन वस्त्र प्रदर्शित करने के लिए सांस्कृतिक संग्रहालय परियोजना की आधारशिला रखी है।
- इस सांस्कृतिक संग्रहालय में 16वीं शताब्दी का ऐतिहासिक वृंदावन वस्त्र रखा जाएगा, जिसे परंपरागत रूप से वैष्णव संत विद्वान श्रीमंत शंकर देव से जोड़ा जाता है।
- इस वस्त्र पर भगवान कृष्ण के जीवन के दृश्य चित्रित हैं, और इसे असमिया बुनाई और भक्ति काल की उत्कृष्ट कृति माना जाता है।
राजस्थान – ‘होम स्टे योजना 2026’
- राजस्थान होमस्टे योजना 2026 एक नई पर्यटन पहल है, जिसके तहत: घर के मालिक अपने निवास के एक हिस्से को पर्यटक आवास में बदल सकते हैं।
- इसे सरल पंजीकरण प्रक्रिया के माध्यम से कानूनी रूप से घरेलू और विदेशी पर्यटकों की मेजबानी कर सकते हैं।
- राजस्थान सरकार ने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देनी रोजगार सूचित करने और स्थानीय आय बढ़ाने के लिए होमस्टे योजना 2026 शुरू की है।
- इस योजना के तहतसंचालक अधिकतम आठ कमरे और 24 बिस्तर रख सकेंगे, पहले यह सीमा पांच कमरो तक थी।
खेलकूद – 27 February 2026 Current Affairs in Hindi
दिल्ली ओपन 2026 (ATP) चैलेंजर टूर टूर्नामेंट
- ग्रीस के स्टेफानोस सकेलारिडिस ने नाम ग्रेट ब्रिटेन के ओलिवर क्राफ्ट को हराकर पुरुष एकल खिताब अपने नाम किया।
- स्टेफानोस सकेलारिडिस का यह पहला (ATP) एटीपी चैलेंजर सिंगल्स खिताब है।
- पुरुष युगल विजेता- सिद्धांत बंथिया भारत और अलेक्जेंडर सिकंदर ड़ोंस्की बुल्गारिया।
- संस्करण – 6 वां
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 26.02.2026
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों ‘27 February 2026 Current Affairs in Hindi’ से जुड़ी ये सभी घटनाएं प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। केरल का नाम परिवर्तन, इसरो की शैक्षणिक पहल, अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और नई सरकारी योजनाएं—सभी विषय परीक्षा में पूछे जा सकते हैं। बेहतर तैयारी के लिए रोज़ाना करेंट अफेयर्स पढ़ना आपकी सफलता की कुंजी है।
| Download TOP 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 27 February 2026 Current Affairs in Hindi
प्रश्न 1: केरल का नया नाम क्या रखा गया है?
उत्तर: केरल का नया आधिकारिक नाम ‘केरलम’ रखा गया है।
प्रश्न 2: युविका 2026 कार्यक्रम किससे संबंधित है?
उत्तर: यह ISRO द्वारा छात्रों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ने का कार्यक्रम है।
प्रश्न 3: नीति आयोग के कार्यवाहक CEO कौन बने हैं?
उत्तर: निधि छिब्बर को नीति आयोग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रश्न 4: राहवीर योजना किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर: यह योजना दिल्ली सरकार द्वारा शुरू की गई है।
प्रश्न 5: ऑपरेशन हिम राहत किस क्षेत्र में चलाया गया?
उत्तर: यह ऑपरेशन सिक्किम के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चलाया गया।
