दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Railway, Banking, Police, State PCS आदि की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए 24 February 2026 Current Affairs in Hindi बेहद उपयोगी है। इस लेख में आज की प्रमुख खबरों को आसान भाषा में समझाया गया है, ताकि आप जल्दी रिवीजन कर सकें।

अंतर्राष्ट्रीय – 24 February 2026 Current Affairs in Hindi
भारत की वैश्विक तकनीकी साझेदारी
भारत और अमेरिका ने नई दिल्ली में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 के दौरान पैक्स सिल्का घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किया है।
भारत ने नई रणनीतिक तकनीकी साझेदारी में हिस्सा लेकर अपनी अंतरराष्ट्रीय स्थिति मजबूत की है।
- भारत Pax Silica नामक रणनीतिक टेक गठबंधन का 10वाँ सदस्य बना।
- यह गठबंधन मुख्य रूप से सेमीकंडक्टर, AI और सप्लाई चेन सुरक्षा पर काम करेगा।
- समझौता नई दिल्ली में आयोजित टेक समिट के दौरान हुआ।
- इसमें प्रमुख भूमिका United States की मानी जा रही है।
पैक्स सिलिका क्या है ?
- Pax Silica पैक्स सिल्क एक नई अमेरिका नेतृत्व वाली वैश्विक पहल है।
- इसका प्रमुख उद्देश्य सेमीकंडक्टर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और तकनीकी सप्लाई चैन की सुरक्षा और दृढ़ता को सुनिश्चित करना है।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
IIT मद्रास ग्लोबल रिसर्च फाऊंडेशन (IITM) ने अपना प्रथम अप्लाइड इनोवेशन यूएई में किया लॉन्च
- IIT मद्रास ग्लोबल रिसर्च फाउंडेशन(IITM) ने अपना पहला अप्लाइड AI इनोवेशन सेंटर दुबई संयुक्त अरब अमीरात में लॉन्च किया।
- उद्देश्य – या केंद्र विनिर्माण, स्वास्थ्य देखभाल और स्मार्ट सिटी जैसे क्षेत्रों मेंआर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के व्यावहारिक और औद्योगिक उपयोग पर ध्यान केंद्रित करेगा।
राष्ट्रीय – 24 February 2026 Current Affairs in Hindi
बिहार नक्सल मुक्त घोषित
आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में भारत को बड़ी सफलता मिली।
- फरवरी 2026 में Bihar को आधिकारिक रूप से नक्सल मुक्त घोषित किया गया।
- अंतिम सक्रिय उग्रवादी के आत्मसमर्पण के बाद यह घोषणा हुई।
- इससे राज्य में विकास और निवेश बढ़ने की संभावना है।
- मुंगेर में अंतिम सशत्र माओवादी सुरेश कोड़ा के आत्म समर्पण के बाद बिहार को नक्सली गतिविधियों से मुक्त घोषित कर दिया गया है।
शिक्षा में AI – ई-जादुई पिटारा ऐप
- छोटे बच्चों की शिक्षा को डिजिटल बनाने के लिए नई पहल शुरू हुई।
- राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने 3 से 8 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए e Jaadui Pitara(e -Magic Box) नमक ऐप का शुभारंभ किया है।
- इस प्लेटफार्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं, और नई-नई चीज सीख सकते हैं।
- इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है।
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 22 Feb 2026
मिशन दृष्टि (भारतीय स्टार्टअप गैलेक्सीआई)
- मिशन दृष्टि भारत के स्पेस-टेक स्टार्टअप गैलेक्सी (GalaxEye) की एक महत्वाकांक्षी परियोजना है, जिसे दुनिया का पहला मल्टी-सेंसर अर्थ-ऑब्जर्वेशन उपग्रह माना जा रहा है।
- इसे 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च करने की योजना है।
- यह लगभग 160 किलोग्राम वज़न वाला यह सैटेलाइट सिंथेटिक अपर्चर रडार (SAR) और मल्टीस्पेक्ट्रल/ऑप्टिकल सेंसर को एक साथ उपयोग करेगा, जिससे बादल, खराब मौसम या रात के समय भी स्पष्ट और उच्च-रिज़ॉल्यूशन तस्वीरें प्राप्त की जा सकेंगी।
- यह 2029 तक 8–10 उपग्रहों के समूह (कॉन्स्टेलेशन) स्थापित करने की व्यापक योजना का भी हिस्सा है, जिससे पृथ्वी अवलोकन सेवाओं को और अधिक तेज़ व विश्वसनीय बनाया जा सके।
मिशन दृष्टि के मुख्य बिंदु
- डेवलपर: भारतीय स्पेस-टेक कंपनी GalaxEye।
- संभावित लॉन्च: 2026 की पहली तिमाही।
- विशेष तकनीक: SAR और ऑप्टिकल सेंसर का संयुक्त उपयोग करने वाला अग्रणी मल्टी-सेंसर सैटेलाइट।
- इमेजिंग क्षमता: लगभग 1.5 मीटर रिज़ॉल्यूशन के साथ दिन-रात तथा हर मौसम में निगरानी।
- उपयोग क्षेत्र: रक्षा निगरानी, कृषि विश्लेषण, आपदा प्रबंधन, सीमा सुरक्षा और शहरी योजना के लिए सटीक व रियल-टाइम डेटा।
कानपुर में भारत-फ्रांस विमानन केंद्र
रक्षा और स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में नया सहयोग शुरू हुआ।
- पीएम सेतु (PM SETU) पहल के अंतर्गत भारत फ्रांस राष्ट्रीय विमान उत्कृष्ट केंद्र की स्थापना उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर में की जाएगी।
- उद्देश्य एयरोनॉटिक्स और रक्षा क्षेत्र में कौशल विकास मरम्मत ओवरहाल और विमानन के क्षेत्र में उन्नत तकनीक प्रशिक्षण करना है।
- उत्तर प्रदेश के Kanpur में Aviation Centre of Excellence बनेगा।
- परियोजना भारत और France के सहयोग से विकसित होगी।
- इसमें विमान मरम्मत, एयरोनॉटिक्स ट्रेनिंग और स्किल डेवलपमेंट होगा।
महत्वपूर्ण तथ्य – 24 February 2026 Current Affairs in Hindi
गृह मंत्री श्री अमित शाह ने असम से जीवंत ग्राम कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ
- गृह मंत्री श्री अमित शाह ने असम कछार जिले के भारत – बांग्लादेश सीमावर्ती क्षेत्र नतनपुर में जीवंत ग्रां कार्यक्रम के दूसरे चरण का शुभारंभ किया है।
- उद्देश्य – सीमावर्ती गांवों का व्यापक विकास करना, बुनियादी ढांचा में सुधार करना और वहाँ के निवासियों के लिए आजीवका के अवसर पैदा करना ताकि पलायन रोक जा सके।
आप इसे भी पढ़ें : 23 February 2026 Current Affairs in Hindi
सबसे बड़ी लिथियम बैट्री फैक्ट्री आंध्र प्रदेश में स्थापित होगी
- यह परियोजना वारी एन्जीनज (Waaree Energies) की सहायक कंपनी वारी एनर्जी स्टोरेज सॉल्यूशंस (द्वारा कार्य की जाए
- इस ग्रीन फील्ड सुविधा में कुल18175 करोड रुपए का निवेश किया जाएगा।
- फैक्ट्री आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली जिले मेंराम बिल्ली में स्थित होगी।
- इस संयंत्र की वार्षिक उत्पादन क्षमता 16 GWh होगी।
डिजिलॉकर पायलट प्रोजेक्ट भारत और केन्या के बीच शुरू होगा
- भारत और कन्या ने नई दिल्ली में AI इंपैक्ट समिट के दौरान केन्या में डिजिलॉकर पायलट प्रोजेक्ट के लिए कार्यान्वयन ढांचा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- उद्देश्य- इस समझौते का उद्देश्यआधिकारिक दस्तावेजों का सुरक्षित डिजिटल भंडारणरियल टाइम सत्यापन कई कार्रवाई में कमी और सार्वजनिक सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना है।
ग्लोबल AI समिट 2027 की मेजबानी करेगा – स्विट्जरलैंड
- स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गए पेमल में घोषणा की है कि स्विट्जरलैंड वर्ष 2027 में जिनेवा में आई शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
- ग्लोबल AI समिट 2027 का मुख्य फोकस AI अंतरराष्ट्रीय कानूनी आयामों और वैश्विक नियमों के निर्माण पर होगा।
- संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) 2028 में ग्लोबल AI समिट की मेजबानी करने वाला अगला देश होगा।
महोत्सव – 24 February 2026 Current Affairs in Hindi
राजकीय इटखोरी महोत्सव
- यह महोत्सव झारखंड की चतरा जिले की इटखोरी स्थित मां भद्रकाली मंदिर परिषद में आयोजित किया जाता है।
- धार्मिक महत्व – इस त्रिवेणी संगम माना जाता हैक्योंकि यहां मां भद्रकाली (हिंदू) स्तूप (बौद्ध) और शीतल नाथ जी के अवशेष (जैन) एक साथ स्थित हैं।
दिवस – 24 February 2026 Current Affairs in Hindi
विश्व चिंतन दिवस 2026 – 22 फरवरी
- वर्ष 2026 में विश्व चिंतन दिवस अपनी समय वर्षगांठ मना रहा है।
- विश्व चिंतन दिवस हर वर्ष 22 फरवरी को दुनिया भर के 150 से अधिक देशों में उनका गाइड और गर्ल स्काउट द्वारा मनाया जाता है।
- वर्ष 2026 की थीम -”हमारी मित्रता (Our Friendship)”
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 23 Feb 2026
Conclusion : 24 February 2026 Current Affairs in Hindi
आज के 24 February 2026 Current Affairs in Hindi से पता चलता है कि भारत तकनीकी विकास, अंतरिक्ष अनुसंधान, डिजिटल शिक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यदि आप सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इन सभी अपडेट्स को नोट्स में जरूर लिखें और नियमित रिवीजन करें।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 24 February 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. भारत Pax Silica गठबंधन का कौन-सा सदस्य बना है?
उत्तर -भारत इस रणनीतिक टेक गठबंधन में शामिल होने वाला 10वाँ देश बना।
इसका उद्देश्य सेमीकंडक्टर, AI और वैश्विक तकनीकी सप्लाई चेन को मजबूत करना है।
Q2. ‘ई-जादुई पिटारा’ ऐप किस संस्था ने लॉन्च किया?
उत्तर -यह ऐप NCERT ने प्रारंभिक बाल शिक्षा को डिजिटल बनाने के लिए लॉन्च किया।
AI आधारित यह प्लेटफॉर्म 3–8 वर्ष के बच्चों को इंटरएक्टिव तरीके से सीखने में मदद करता है।
Q3. फरवरी 2026 में कौन-सा राज्य नक्सल मुक्त घोषित हुआ?
उत्तर -फरवरी 2026 में Bihar को आधिकारिक रूप से नक्सल मुक्त घोषित किया गया।
इससे राज्य में सुरक्षा, निवेश और विकास की संभावनाएँ बढ़ेंगी।
Q4. भारत-फ्रांस Aviation Centre of Excellence कहाँ स्थापित होगा?
उत्तर – यह विमानन उत्कृष्टता केंद्र उत्तर प्रदेश के कानपुर में स्थापित किया जाएगा।
यह परियोजना भारत और फ्रांस के रक्षा व एयरोनॉटिक्स सहयोग को मजबूत करेगी।
Q5. भारत की सबसे बड़ी लिथियम-आयन बैटरी गीगा फैक्ट्री कहाँ बनेगी?
उत्तर – यह फैक्ट्री आंध्र प्रदेश के अनकापल्ली क्षेत्र में स्थापित की जाएगी। इससे इलेक्ट्रिक वाहन और ऊर्जा भंडारण सेक्टर को बड़ा समर्थन मिलेगा।
