14 February 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों यदि  यदि आप SSC, UPSC, Railway, Banking या Police जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो 14 February 2026 Current Affairs in Hindi आपके लिए बेहद जरूरी है। आज के इस लेख में हम देश-दुनिया की प्रमुख समसामयिक घटनाओं को सरल भाषा में, टॉपिक-अनुसार समझेंगे ताकि आपकी तैयारी मजबूत हो सके।

14 February 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 14 February 2026 Current Affairs in Hindi

भारत सरकार द्वारा सेशेल्स देश को विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में सेशेल्स देश के राष्ट्रपति डॉक्टर पैट्रिक हर्मिनि  के साथ द्विपक्षीय वार्ता के दौरान सेशेल्स देश के लिए 175 मिलियन अमेरिकी डॉलर के विशेष आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। 
  • इस पैकेज में 125 मिलियन डॉलर की लाइन आप क्रेडिटऔर 50 मिलियन डॉलर के अनुदान सहायता शामिल है। 
Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group Click Here

BRICS शेरपा बैठक 2026

भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में BRICS की पहली शेरपा बैठक आयोजित हुई।

प्रमुख बिंदु:

  • बैठक की अध्यक्षता –  Sudhakar Dalela
  • भारत 2026 में चौथी बार(2012,2016, 2021) के बाद ब्रिक्स की अध्यक्षता कर रहा है। 
  • ब्रिक्स 2026 की थीम – निखिलापन नवांशहर सहयोग और स्थिरता का निर्माण। 
  • वैश्विक सहयोग और विकास पर चर्चा। 

महिला शांति और सुरक्षा सूचकांक 2025-26

हाल ही में जारी  महिला शांति और सुरक्षा सूचकांक 2025-26 (Women Peace and Security Index 2025-26)  में भारत को 131वां स्थान मिला है। 

यह सूचकांक महिलाओं की समावेशन, सुरक्षा, न्याय और अवसरों के कुल 13 संकेतकों के आधार पर रैंकिंग आधार पर तैयार किया जाता है।

महिला शांति और सुरक्षा सूचकांक 2025-26 का प्रकाशन जॉर्ज टाउन इंस्टीट्यूट फॉर वूमेन पीस एंड सिक्योरिटी और पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओस्लो द्वारा किया जाता है । 

मुख्य बिंदु:

  1. प्रथम स्थान: डेनमार्क  Denmark
  2. दूसरा स्थान – आइसलैंड 
  3. तीसरा स्थान – नार्वे  

पहली 100% दृष्टिबाधित महिला सिविल जज

  • केरल की थान्या नाथन सिंह – Thaniya Nathan Singh भारत की पहली 100% दृष्टिबाधित महिला सिविल जज बनने जा रही हैं।
  • केरल हाई कोर्ट की वकील थान्या  नाथन सिंह ने केरल पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा आयोजित सिविल जूनियर डिवीजन परीक्षा में बेंचमार्क डिसेबिलिटी कैटेगरी में प्रथम स्थान हासिल किया है। 
  • वह देश की पहलीपूरी तरह दृष्टिबाधितमहिला जज बनने जा रही है। 
  • यह खबर सामाजिक न्याय और समावेशिता से जुड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

आप इसे भी पढ़ें : 13 February 2026 Current Affairs in Hindi

केरल राज्य की एक झलक 

  • केरल भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित एक मनमोहक राज्य है, जिसे प्यार से “God’s Own Country” कहा जाता है। 
  • प्राकृतिक सुंदरता, उच्च साक्षरता दर, बेहतरीन स्वास्थ्य सेवाओं, शांत बैकवाटर्स, नारियल के घने वृक्षों, आयुर्वेदिक चिकित्सा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के कारण यह देश-विदेश के पर्यटकों के बीच बेहद लोकप्रिय है। 
  • केरल में कुल 14 जिले हैं, और यह भारत के प्रमुख पर्यटन राज्यों में गिना जाता है।

केरल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी

स्थापना और राजधानी:

  • केरल राज्य का गठन 1 नवंबर 1956 को हुआ था।
  •  इसकी राजधानी तिरुवनंतपुरम है, जो प्रशासनिक और सांस्कृतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण केंद्र है।

लोकसभा सीट – 20 

राज्यसभा सीट – 09 

विधान सभा सीट – 140 

केरल राज्य का प्रमुख त्योहार – ओणम 

राजकीय पशु: भारतीय हाथी।

राजकीय पक्षी: ग्रेट हॉर्नबिल।

राजकीय वृक्ष: नारियल का पेड़।

राजकीय फूल: – कनिकोन्ना (अमलतास)। 

भौगोलिक स्थिति:
केरल के पश्चिम में अरब सागर और पूर्व में पश्चिमी घाट स्थित हैं। लगभग 580 किलोमीटर लंबी तटरेखा के कारण यहाँ हरियाली और उष्णकटिबंधीय जलवायु का अनूठा संगम देखने को मिलता है।

भाषा और संस्कृति:
यहाँ की आधिकारिक भाषा मलयालम है। केरल की संस्कृति द्रविड़ और आर्य परंपराओं का सुंदर मिश्रण है। ओणम और विशु यहाँ के प्रमुख त्योहार हैं, जिन्हें बड़े उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया जाता है।

पर्यटन आकर्षण:
केरल अपने प्राकृतिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है। अलाप्पुझा के बैकवाटर्स, मुन्नार का हिल स्टेशन, वायनाड की हरियाली, कोवलम का समुद्र तट और कोच्चि का ऐतिहासिक शहर पर्यटकों को खास आकर्षित करते हैं।

अर्थव्यवस्था:
राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि (विशेषकर मसाले, रबर और नारियल), पर्यटन उद्योग तथा सेवा क्षेत्र का अहम योगदान है।

सामाजिक उपलब्धियाँ:
केरल भारत में सबसे अधिक साक्षरता दर, कम शिशु मृत्यु दर और बेहतर लिंगानुपात के लिए जाना जाता है। सामाजिक विकास के इन मानकों के कारण इसे देश के सबसे प्रगतिशील राज्यों में शामिल किया जाता है।

प्रमुख शहर:
राज्य के महत्वपूर्ण शहरों में कोझिकोड, त्रिशूर और कोल्लम भी शामिल हैं, जो व्यापार, संस्कृति और शिक्षा के केंद्र हैं।

चर्चित महिला 2025  – 14 February 2026 Current Affairs in Hindi

  • महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री- सुनेत्रा पवार
  • रुद्र सशक्त हेलीकॉप्टर को उड़ने वाली पहली महिला पायलट- हंसजा शर्मा
  • भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की पहली महिला मानव संसाधन निदेशक- निवेदिता दुबे
  • मदपुर की पहली महिला उपमुख्यमंत्री- नेमचा किपगेन 
  • संयुक्त राष्ट्र पर्यटन संगठन की पहली महिला महासचिव-  शेखा अल नोवैस
  • उड़ीसा राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव – अनु गर्ग
  • प्रेस क्लब ऑफ इंडियापहली महिला अध्यक्ष- संगीता बरुआ पिशारोती
  • वेनेजुएला की नई कार्यकारी राष्ट्रपति- डेल्सी रोड्रीगेज 
  • मेघालय उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश -न्याय मूर्ति रेवती मोहिते डेरे 

आप इसे भी पढ़ें : 12 February 2026 Current Affairs in Hindi

योजना – 14 February 2026 Current Affairs in Hindi

दिल्ली सरकार की ‘लखपति बिटिया योजना’

दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने बालिका सशक्तिकरण के लिए “लखपति बिटिया योजना” शुरू की है।

योजना की विशेषताएँ:

  • जन्म से स्नातक तक ₹56,000 की आर्थिक सहायता का मदद करना 
  • शिक्षा को बढ़ावा देना। 
  • बेटियों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना। 

यह योजना राज्य स्तरीय सरकारी योजनाओं में महत्वपूर्ण है।

प्रमुख दिवस – 14 February 2026 Current Affairs in Hindi

विश्व रेडियो दिवस 2026

हर वर्ष 13 फरवरी को विश्व रेडियो दिवस मनाया जाता है। इसे UNESCO द्वारा मान्यता प्राप्त है।

मुख्य तथ्य:

  • पहली बार संयुक्त राष्ट्र रेडियो प्रसारण 13 फरवरी 1946 को हुआ था। 
  • 2026 की थीम: “Radio and Artificial Intelligence”
  • उद्देश्य: सूचना प्रसार में रेडियो की भूमिका को मजबूत करना। 

वायु शक्ति 2026: भारतीय वायुसेना का महाअभ्यास

भारतीय वायुसेना का सबसे बड़ा अभ्यास ‘वायु शक्ति 2026’ राजस्थान के पोखरण (Pokhran) में आयोजित हो रहा है।

स्थान- पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज जैसलमेर जिला राजस्थान। 

उद्देश्य- भारतीय वायुसेना की आक्रामक और रक्षात्मक क्षमताओं का प्रदर्शन करना। 

इस अभ्यास में गोली कांड, राफेल मिग् – 29,सुखोई – 30, MKI, तेजस, जगुआर और मिराज 2000 जैसे लड़ाकू विमान के साथ-साथ स्वदेशी प्रचंड और ध्रुव हेलीकॉप्टर अपनी मार्ग क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। 

खेलकूद – 14 February 2026 Current Affairs in Hindi

दिल्ली खेल महाकुंभ 2026 का ब्रांड एंबेसडर – शिखर धवन

  • दिल्ली सरकारने शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को दिल्ली खेल महाकुंभ 2026 का ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 
  • स्केल महाकुंभ का शुभारंभ 13 फरवरी 2026 से होगा जिसमें हजारों युवा भाग लेंगे। 

एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में रजत पदक – मनु भाकर

  • भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर ने नई दिल्ली में आयोजित एशियन शूंटिंग चैंपियनशिप 2026 में 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता है। 
  • वियतनाम की एनगुयेन ने  एशियन शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में स्वर्ण पदक जीता है। 
  • वह भारत की ईशा सिंह ने इस शूटिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक अपने नाम किया है। 

अन्य महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स -14 February 2026 Current Affairs in Hindi

Aditya Pandya भारत के सबसे युवा पुरुष एनालॉग अंतरिक्ष यात्री बने

  • गुजरात के धोलावीरा में चंद्र आवास सिमुलेशन मिशन को पूरा करने के बाद 17 वर्षीय आदित्य पांडे भारत की सबसे कम उम्र के पुरुष एनालॉग अंतरिक्ष यात्री बन गए हैं। 
  • एनालॉग एस्ट्रोनॉट मिशन पृथ्वी पर किया जाने वाला एक अंतरिक्ष सिमुलेशन प्रयोग है,  जो उन परिस्थितियों की नकल करता है,  जिनका सामना अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा या मंगल ग्रह पर करना पड़ सकता है।

INCOIS ने समुद्रा 2.0’ ऐप लॉन्च किया 

  • हैदराबाद में स्थित भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (Indian National Centre for Ocean Information Services -INCOIS) ने ‘समुद्रा 2.0’ ऐप लॉन्च किया।
  • भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (INCOIS) के बारे में : 
  • भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (Indian National Centre for Ocean Information Services) पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अंतर्गत एक स्वस्थ निकाय हैं। 
  • मुख्यालय – हैदराबाद 
  • स्थापना – 1999 

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 13.02.2026

Conclusion :

दोस्तों, ‘14 February 2026 Current Affairs in Hindi’ सामाजिक सशक्तिकरण, रक्षा अभ्यास, अंतरराष्ट्रीय संबंध और खेल उपलब्धियों से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों से भरपूर रहा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इन तथ्यों को नोट करना और नियमित अभ्यास करना बेहद आवश्यक है। करेंट अफेयर्स में निरंतरता ही सफलता की कुंजी है।

Download 15 MCQ PDF Click Here

FAQ – 14 February 2026 Current Affairs in Hindi

प्रश्न 1: महिला शांति और सुरक्षा सूचकांक 2025-26 में भारत की रैंक क्या है?

 उत्तर: भारत को इस सूचकांक में 131वां स्थान मिला है। यह रैंक महिलाओं की सुरक्षा और अवसरों पर आधारित है।

प्रश्न 2: विश्व रेडियो दिवस 2026 की थीम क्या है?

उत्तर: 2026 की थीम “Radio and Artificial Intelligence” है। यह रेडियो और एआई के समन्वय को दर्शाती है।

प्रश्न 3: भारत की पहली 100% दृष्टिबाधित महिला सिविल जज कौन हैं?

 उत्तर: थान्या नाथन सिंह केरल से भारत की पहली 100% दृष्टिबाधित महिला सिविल जज बनी हैं। यह न्यायपालिका में ऐतिहासिक उपलब्धि है।

प्रश्न 4: वायु शक्ति 2026 अभ्यास कहाँ आयोजित हो रहा है?

 उत्तर: यह अभ्यास राजस्थान के पोखरण में आयोजित किया जा रहा है। इसमें भारतीय वायुसेना के प्रमुख लड़ाकू विमान शामिल हैं।

प्रश्न 5: BRICS शेरपा बैठक 2026 की अध्यक्षता किसने की?

 उत्तर: इस बैठक की अध्यक्षता भारत के ब्रिक्स शेरपा सुधाकर दलेला ने की। यह बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top