11 February 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Railway, BPSC, Police और Banking की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए ‘11 February 2026 Current Affairs in Hindi’ बेहद महत्वपूर्ण हैं। करेंट अफेयर्स न केवल प्रीलिम्स बल्कि मेंस और इंटरव्यू में भी निर्णायक भूमिका निभाते हैं।आज के करेंट अफेयर्स में खेल, विज्ञान एवं तकनीक, रक्षा, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और महत्वपूर्ण दिवस से जुड़ी अहम समसामयिक घटना शामिल हैं। आइए विषयवार (Topic Wise) आसान भाषा में जानते हैं, आज की सभी प्रमुख घटनाएँ।

11 February 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 11 February 2026 Current Affairs in Hindi

भारत की पहली क्वांटम वैली परियोजना – आंध्र प्रदेश 

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने क्वांटम वाली परियोजना की नीव रखी है। 

  • भारत की पहली Quantum Valley Project की शुरुआत।
  • स्थान: अमरावती, आंध्र प्रदेश

उद्देश्य:

  • क्वांटम कंप्यूटिंग को बढ़ावा देना। 
  • भारत को नवाचार और प्रतिभा विकास का वैश्विक अनुसंधान केंद्र बनाना। 

आंध्र प्रदेश राज्य झलक 

स्थापना – 01 नवंबर 1956 

राजधानी – अमरावती 

वर्तमान मुख्यमंत्री – एन चंद्र बाबू नायडू 

वर्तनमान राज्यपाल – एस अब्दुल नजीर 

मुख्य भाषा – तेलुगु 

लोकसभा सीट – 25 

राज्यसभा सीट – 11 

विधान सभा सीटे – 175 

पड़ोसी राज्य – तेलंगाना, तमिलनाडु, कर्नाटक, ओडिशा 

राज्य पक्षी – नीलकंठ 

राज्य पशु – काला हिरण 

राजकीय वृक्ष – नीम 

राजकीय पुष्प – चमेली 

राजकीय खेल – कबड्डी 

राष्ट्रीय उद्यान – श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान, पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान 

प्रमुख झील – कोलेरू झील, पुलिकट झील

Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group Click Here

रक्षा और सुरक्षा – 11 February 2026 Current Affairs in Hindi

अग्नि-3 मिसाइल का सफल परीक्षण

  • DRDO ने Agni-3 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • परीक्षण स्थल: ओडिशा के चांदीपुर में परीक्षण हुआ। 
  • यह सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल है।
  • इस मिसाइल की मारक क्षमता 3000–3500 किमी तक मणि जाती है। 
  • यह परीक्षण सामरिक बल कमान की देखरेख में किया गया है। 

Exam Tips : मिसाइल + रेंज + लॉन्च स्थल

भारत का पहला एंटी-ड्रोन सुरक्षा वाला बंदरगाह

  • वी.ओ. चिंदबरनार पोर्ट (तमिलनाडु) के तूतुकुड़ी में  बना भारत का पहला ऐसा बंदरगाह है, जय भारत का पहला पोर्ट है,  जहां एंटी ड्रोन सिस्टम की तैनाती हो रही है।
  • एंटी ड्रोन सिस्टम अनधिकृत यूएवी (UAV) को  पहचान और निष्क्रिय करने के लिए रेडियो फ्रीक्वेंसी और रडार तकनीक का प्रयोग करता है

विशेषता:

  • 360 डिग्री कवरेज
  • 5 किलोमीटर की निगरानी क्षमता

आप इसे भी पढ़ें : 10 February 2026 Current Affairs in Hindi

ऑपरेशन शस्त्र – नई दिल्ली 

  • दिल्ली पुलिस ऑपरेशन शास्त्र द्वारा शुरू की गई नई पहल है, जो सोशल मीडिया पर हथियारों की नुमाइश डाली गलौज और डर फैलाने वाली पोस्ट पर केंद्रित है।
  • यह अभियान राजधानी में गण कलर और अपराध को रोकने के लिए लांच हुआ है।

अर्थव्यवस्था – 11 February 2026 Current Affairs in Hindi

16वें वित्त आयोग की रिपोर्ट 

  • इस रिपोर्ट की सिफारिशऑन 202627 2030 31 5 साल की अवध के लिए लागू होगी, 16 वें वित्त आयोग ने केंद्र  के करो में राज्यों की हिस्सेदारी 41% रखने की सिफारिश की है। 
  • इस साल जिन चार राज्यों(असम, केरल, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल )में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें से तीन राज्यों को पिछले वर्ष की तुलना में यूनियन टैक्स और ड्यूटी में ज्यादा हिस्सा मिलने वाला है। 
  • इन राज्यों को कुल  9234 करोड रुपए मिलने जा रहे हैं। 

प्रमुख तथ्य : 

  • वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रिपोर्ट लोकसभा में पेश की।
  • अध्यक्ष: डॉ. अरविंद पनगड़िया

संयुक्त राष्ट्र बजट में भारत का योगदान

भारत को उन देशों की सम्मान सूची में स्थान मिल गया है जिन्होंने निर्धारित अंशदान का पूरा भुगतान समय किया है। 

संयुक्त राष्ट्र योगदान समिति के अनुसार 3 फरवरी तक कुल 47 देश में निर्धारित 30 दिन की अवधि में अपना नियमित बजट अदा किया इस सूची को ऑनर रोल कहा जाता है

  • भारत ने UN के नियमित बजट में 35.18 मिलियन डॉलर का योगदान दिया।
  • वर्ष: 2026
  • समय पर भुगतान के कारण भारत को UN Honor Roll में शामिल किया गया।

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 10.02.2026

संयुक्त राष्ट्र(UN)

UN – United nations

  • 26 जून 1945 को 50 देशों द्वारा संयुक्त राष्ट्र चार्टर पर हस्ताक्षर करने के बाद संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई। 
  • इसकी आधिकारिक स्थापना सैन फ्रांसिस्को में हुई थी।
  • स्थापना- 24 अक्टूबर 1945
  • मुख्यालय – न्यूयार्क (USA)

कोटक महिंद्रा बैंक का डिजिटल FPI लाइसेंस

  • Kotak Mahindra Bank ने भारत का पहला पूरी तरह डिजिटल  फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर लाइसेंस (FPI) जारी किया है। 
  • फॉरेन पोर्टफोलियो इन्वेस्टर (FPI) लाइसेंसविदेशी निवेश को को भारतीय शेरों बंद और अन्य प्रतिभूतियों में निवेश की अनुमति देता है। 

महत्वपूर्ण दिवस – 11 February 2026 Current Affairs in Hindi

विश्व दलहन दिवस – 2026

विश्व दलहन दिवस हर साल 10 फरवरी को मनाया जाता है।

किस दिन को दिसंबर 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा नियमित किए जाने के बाद से 2019 से प्रतिवर्ष मनाया जाता है। 

थीम 2026: – “विश्व की दलहन: सादगी से उत्कृष्टता की ओर”

उद्देश्य:- इसका उद्देश्य पोषण सुरक्षा, सतत कृषि को बढ़ावा देना है।

पर्यावरण – 11 February 2026 Current Affairs in Hindi

 गोवा का पहला पक्षी एटलस

गोवा के नए पक्षी महोत्सव के दौरान ‘Bird Atlas of Goa’ जारी किया गया है। 

पक्षी एटलस एक वैज्ञानिक दस्तावेज होता है, जिसमें ग्रिड आधारित सर्वेक्षणों से पक्षी प्रजातियों के वितरण और संख्या का मानचित्रण किया जाता है। 

गोवा का नया वर्ल्ड फेस्टिवल बालपाई में आयोजित किया गया। 

 इसकी  थीम – मैजेस्टिक म्हादेई  रही जो म्हादेई नदी बेसिन की जैव  विविधता पर केंद्रित है थी। 

प्रमुख तथ्य 

  • गोवा, केरल के बाद दूसरा राज्य बना।
  • यह जैव विविधता संरक्षण में मदद करेगा। 

खेलकूद – 11 February 2026 Current Affairs in Hindi

संतोष ट्रॉफी 2026 का खिताब सर्विसेज ने जीता

  • 79वीं संतोष ट्रॉफी 2026 का खिताब सर्विसेज टीम ने अपने नाम किया।
  • फाइनल मुकाबला असम के ढाकुआखाना स्टेडियम में खेला गया।
  • सर्विसेज ने केरल को 1-0 से हराया
  • यह सर्विसेज का आठवां संतोष ट्रॉफी खिताब है।
  • संतोष ट्रॉफी का संबंध फुटबॉल खेल से है।

Exam Tip: SSC और Railway में पूछा जाता है – “संतोष ट्रॉफी किस खेल से संबंधित है?”

SAFF अंडर-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026

  • भारत ने SAFF U-19 महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 जीती।
  • टूर्नामेंट का आयोजन नेपाल के पोखरा में हुआ।
  • फाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 4-0 से पराजित किया। 
  • यह भारत की महिला फुटबॉल के लिए बड़ी उपलब्धि है।
  • यह टूर्नामेंट दक्षिण एशिया के अंडर-19 महिला टीमों के बीच आयोजित होता है। 
  • SAFF का अर्थ – South Asian Football Federation।

विज्ञान और तकनीक – 11 February 2026 Current Affairs in Hindi

ग्लोबल इंडिया AI इंपैक्ट समिट – 2026

  • भारत मंडपम, नई दिल्ली में ग्लोबल इंडिया AI इंपैक्ट समिट का आयोजन होगा।
  • यह ग्लोबल साउथ का पहला AI इंपैक्ट सम्मेलन है।
  • आयोजन अवधि: – यह 16 से 20 फरवरी 2026 तक चलेगा। 
  • आयोजनकर्ता:- इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय
  • मुख्य थीम:PPP – People(लोग), Planet(धरती), Progress(प्रगति)। 

आप इसे भी पढ़ें :  Weekly Current Affairs 08 February 2026

Conclusion: 

दोस्तों, ‘11 February 2026 Current Affairs in Hindi’ में खेल, रक्षा, AI, अर्थव्यवस्था और पर्यावरण से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ देखने को मिलीं। ये सभी खबरें UPSC, SSC, Railway, BPSC और Police परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। रोजाना करेंट अफेयर्स पढ़ने से न केवल आपकी जनरल अवेयरनेस मजबूत होगी, बल्कि परीक्षा में बेहतर स्कोर करना भी आसान होगा।

Download 15 MCQ PDF Click Here

FAQ – 11 February 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. 79वीं संतोष ट्रॉफी 2026 किस टीम ने जीती?

उत्तर: 79वीं संतोष ट्रॉफी 2026 का खिताब सर्विसेज टीम ने जीता। फाइनल मुकाबले में सर्विसेज ने केरल को 1-0 से पराजित किया।

Q2. ग्लोबल इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 कहाँ आयोजित किया गया?

उत्तर: ग्लोबल इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 का आयोजन नई दिल्ली में हुआ। यह सम्मेलन भारत मंडपम में आयोजित किया गया था।

Q3. अग्नि-3 बैलिस्टिक मिसाइल की मारक क्षमता कितनी है?

उत्तर: अग्नि-3 एक सतह से सतह पर मार करने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता लगभग 3000 से 3500 किलोमीटर है।

Q4. 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?

उत्तर: 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगड़िया हैं। यह आयोग केंद्र और राज्यों के बीच करों के बंटवारे की सिफारिश करता है।

Q5. विश्व दलहन दिवस 2026 कब और क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: विश्व दलहन दिवस हर वर्ष 10 फरवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य दलहनों के पोषण और कृषि महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top