दोस्तों नमस्कार दोस्तों, ‘03 February 2026 Current Affairs in Hindi’ आज के प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Railway, Banking और State PCS की तैयारी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। इस दिन राजनीति में ऐतिहासिक नियुक्ति, बजट से जुड़ा रिकॉर्ड, रक्षा क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण, शिक्षा में AI का प्रवेश और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ चर्चा में रहीं। नीचे सभी विषयों को सरल भाषा, टॉपिक-अनुसार और परीक्षा उपयोगी बिंदुओं के साथ प्रस्तुत किया गया है।

महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री
महाराष्ट्र की राजनीति में एक नया इतिहास रचा गया है।
- सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री चुना गया।
- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) ने उन्हें विधायक दल का नेता नियुक्त किया
- यह निर्णय महिला नेतृत्व और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है
परीक्षा दृष्टि से तथ्य
- राज्य: महाराष्ट्र
- पद: उपमुख्यमंत्री
- पहली महिला: सुनेत्रा पवार
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
केंद्रीय बजट 2026 और निर्मला सीतारमण का रिकॉर्ड
03 February 2026 Current Affairs in Hindi में बजट से जुड़ा तथ्य बेहद महत्वपूर्ण है।
- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को लगातार 9वीं बार बजट पेश किया।
- वह ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला वित्त मंत्री बनीं।
- अब तक सर्वाधिक 10 बार बजट पेश करने का रिकॉर्ड मोरारजी देसाई के नाम है।
- बजट हमेशा पहले लोकसभा में प्रस्तुत किया जाता है।
बजट GK -03 February 2026 Current Affairs in Hindi
संसद के किस सदन में बजट सबसे पहले पेश किया जाता है ?
उत्तर- लोकसभा
वार्षिक वित्तीय विवरण का प्रावधान भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में है?
उत्तर – अनुच्छेद 112
भारत का केंद्रीय बजट और रेलवे बजट किस वर्ष में विलय किया गया था?
उत्तर- वर्ष 2016
भारतीय संघीय बजट से आर्थिक सर्वेक्षण कब अलग हुआ?
उत्तर- 1964
स्वतंत्र भारत मेंकेंद्रीय राहत बजट के रूप में पेश किया जाने वाला पहला बजट किस वर्ष का था?
उत्तर- 2021-22
आप इसे भी पढ़ें : 02 February 2026 Current Affairs in Hindi
Numbeo Cost of Living Index 2026
कास्ट ऑफ़ लिविंग इंडेक्सचार लोगों के परिवार के औसत खर्चों को मापता है, जिसमें भोजन परिवहन उपयोगिताएं और किराया शामिल है।
इस इंडेक्स के अनुसार भारतीय शहर मुंबई 445वें में गुरुग्राम 450 वें में इंदौर 777वें में भोपाल 472वें में और पटना 471वें में स्थान पर है।
नुम्बियो द्वारा जारी 2026 की रिपोर्ट में जीवन यापन की लागत पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
विश्व स्तर पर -03 February 2026 Current Affairs in Hindi
सबसे महंगा शहर: ज़्यूरिख (स्विट्जरलैंड)
टॉप-3 शहर:
- ज़्यूरिख
- जिनेवा
- बेज़ल
Safety Index 2026
- दुनिया का सबसे सुरक्षित शहर: किंगडाओ (चीन)
- भारत का सबसे सुरक्षित शहर: बेंगलुरु
भारतीय सेना की पहली महिला ‘रुद्र’ हेलीकॉप्टर पायलट
जम्मू की 27 वर्षीय कैप्टन हंसराज शर्मा ने भारतीय सेवा कीपहली महिला पायलट बनकर इतिहास रच दिया है।
इन्हे रूद्र सशस्त्र हेलीकॉप्टर उड़ने की योग्यता प्राप्त है।
इसका निर्माण HAL (हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड) द्वारा किया गया है, जो भारत का पहला स्वदेशी सशस्त्र हमलावर हेलिकॉप्टर है।
रक्षा क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है।
- कैप्टन हंसा शर्मा भारतीय सेना की पहली महिला रुद्र पायलट बनीं।
- रुद्र भारत का पहला स्वदेशी सशस्त्र हेलीकॉप्टर है।
शिक्षा में तकनीक: भारत का पहला AI सक्षम विश्वविद्यालय
कौशल विकास उद्यमिता मंत्रालय (MSDE) ने गूगल क्लाउड के साथ मिलकर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ को भारत का पहला आई सक्षम राज्य विश्वविद्यालय बनाने की घोषणा की है।
उद्देश्य – इसे एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में शुरू किया गया है ताकि ए को शिक्षा और प्रशासन में एकीकृत किया जा सके।
- शिक्षा प्रणाली को स्मार्ट बनाना।
- प्रशासन में AI का उपयोग।
- डिजिटल स्किल्स को बढ़ावा देना।
UNESCO Tentative List में ओडिशा के बौद्ध स्थल
- यूनेस्को ने उड़ीसा के रत्नागिरी उदयगिरि और ललित गिरी बौद्ध स्थलों को भारत की विश्व धरोहर स्थल का दर्जा देने की अस्थाई सूची में सूची में शामिल किया है।
- यह स्थल डायमंड ट्रायंगल के रूप में जाने जाते हैं।
- यह तीनों स्थल उड़ीसा के जहाजपुर और कटक जिले में स्थित हैं।
- धार्मिक महत्व ऐसा माना जाता है कि इन स्थलों पर बौद्ध धर्म के तीनों प्रमुख संप्रदायों हीनयान महायान और वज्रयान का प्रचार हुआ है।
आप इसे भी पढ़ें : January 2026 Current Affairs in Hindi
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026
- केंद्रीय पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 को अनुचित किया है, यह 1 अप्रैल 2026 से पूरी तरह प्रभावित होंगे।
- इन नियमों का मुख्य लक्ष्य भारत को एक चक्रीय अर्थव्यवस्था की ओर ले जाना है, जहां कचरे को फेंकने के बजाय उसे संसाधन के रूप में पुनः उपयोग किया जा सके।
इनके तहत अब कचरा का चार स्तरीय पृथक्करण अनिवार्य होगा-
- गीला कचरा
- सूखा कचरा
- विशेष देखभाल का कचरा
- स्वच्छता कचरा
- शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में लागू
संपूर्णता अभियान 2.0 – नीति आयोग
- नीति आयोग ने संपूर्णता अभियान 20 की शुरुआत 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक की है।
- यह 3 महीने का अभियान 112 आकांक्षी जिलों और 513 आकांक्षी ब्लॉकों में प्रमुख सूचकांकों को बेहतर करने के लिए चलाया जाएगा।
- उद्देश्य – इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य- शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, बुनियादी ढांचे में सुधार के लिए प्रयोग किया जाएगा।
नीति आयोग -( NITI Aayog) :
- स्थापना-1 जनवरी 2015 योजना आयोग के स्थान पर
- अध्यक्ष – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी
- उपाध्यक्ष – श्री सुमन बेरी
- नीति आयोग के पहले उपाध्यक्ष श्री अरविंद पनगढ़िया
- सीईओ(CEO) – बी आर शुभम सुब्रमण्यम
नागोबा जतारा- आदिवासी संस्कृति का उत्सव
नागौबा जतारा तेलंगाना के आदिलाबाद जिले के केसला पुर गांव में मेश्राम कबीले गोंड जनजाति द्वारा आयोजित एक प्रमुख 10 दिवसीय आदिवासी उत्सव है।
यह संमक्का सरलम्मा का जतारा के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा आदिवासी उत्सव है, जो कोबरा देवता नागौर को समर्पित है।
- स्थान: आदिलाबाद, तेलंगाना।
- गोंड जनजाति द्वारा आयोजित।
- भारत का दूसरा सबसे बड़ा आदिवासी उत्सव।
- आदिवासी संस्कृति और परंपरा का प्रतीक।
स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड SAIL की उपलब्धि
- स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड को लगातार तीसरी बार ग्रेट प्लेस टू वर्क का सर्टिफिकेशन मिला है।
- यह प्रमाण फरवरी 2026 से फरवरी 2027 की अवध के लिए दिया गया है ।
- यह रेटिंग कर्मचारियों की फीडबैक और कंपनी के हर पॉलिसीयों के ऑडिट के आधार पर दी जाती है।
राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली की समीक्षा के लिए SARAG समिति का गठन
- SAARG Committee का नाम – Strategic Assets Allocation and Risk Governance
- पेंशन विधि पेंशन निधि नियामक एवं विकास प्राधिकरण (PFRDA) राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) के निवेश ढांचे को आधुनिक बनाने के लिएरणनीति पर संपर्क आवंटन एवं जोखिम प्रबंधन(SAARG) समिति का गठन किया है।
PATHIK सॉफ्टवेयर को आधार एप के साथ एकीकृत
PATHIK – Programme फॉर Analysis of Traveller and Hotel Informatics
गुजरात पुलिस के अहमदाबाद क्राइम ब्रांच देश की पहले कानून प्रवर्तन एजेंसी बन गई है, जिसने अपने पथिक सॉफ्टवेयर के साथ आधार आधार सत्यापन को आधिकारिक रूप से एकीकृत किया है।
उद्देश्य- होटल और अतिथि गृहों में ठहरने वाले व्यक्तियों की पहचान को आधार बायोमैट्रिक के जरिए तुरंत सत्यापित करना ताकि सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सके।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 02.02.2026
निष्कर्ष (Conclusion) :
दोस्तों, ‘03 February 2026 Current Affairs in Hindi’ से स्पष्ट है, कि भारत महिला नेतृत्व, रक्षा आत्मनिर्भरता, डिजिटल शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक विरासत के क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। यह दिन UPSC, SSC, Railway और State PCS परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ: 03 February 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री कौन बनी हैं?
उत्तर: सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री नियुक्त हुईं। वे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता हैं।
Q2. लगातार 9 बार बजट पेश करने वाली वित्त मंत्री कौन हैं?
उत्तर: निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी 2026 को लगातार 9वीं बार बजट पेश किया। वे ऐसा करने वाली भारत की पहली महिला वित्त मंत्री हैं।
Q3. भारत का पहला AI सक्षम विश्वविद्यालय कहाँ शुरू हुआ है?
उत्तर: चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ को पहला AI सक्षम राज्य विश्वविद्यालय बनाया गया। यह परियोजना MSDE और Google Cloud की साझेदारी से शुरू हुई है।
Q4. ‘डायमंड ट्रायंगल’ किस राज्य में स्थित है?
उत्तर: डायमंड ट्रायंगल ओडिशा राज्य में स्थित है। इसमें रत्नागिरी, उदयगिरि और ललितगिरि बौद्ध स्थल शामिल हैं।
Q5. रुद्र हेलीकॉप्टर उड़ाने वाली पहली महिला पायलट कौन हैं?
उत्तर: कैप्टन हंसा शर्मा भारतीय सेना की पहली महिला रुद्र पायलट बनीं। रुद्र भारत का पहला स्वदेशी सशस्त्र हेलीकॉप्टर है।
