02 February 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों ‘02 February 2026 Current Affairs in Hindi’ प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, UPPSC, SSC, Bank, Railway और State PCS के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस दिन की समसामयिकी में राज्यों की नई कल्याणकारी योजनाएं, कृषि और पर्यावरण से जुड़े फैसले, आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 के प्रमुख आँकड़े, पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन शामिल हैं। इस लेख में सभी विषयों को आसान भाषा और टॉपिक-अनुसार तरीके से समझाया गया है।

02 February 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

प्रमुख योजनाएं – 02 February 2026 Current Affairs in Hindi

मुख्यमंत्री एति कोली दूतिपात योजना – असम

असम राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमंत बिस्वा सरमा ने चाय बागान श्रमिकों के लिए तिनसुकिया जिला से मुख्यमंत्री एति कोली दूतिपात योजना नई कल्याणकारी योजना शुरू की है।

  • इस योजना के अंतर्गत लाभार्थी लगभग 6 लाख चाय श्रमिक होंगे। 
  • इसके अंतर्गत सहायता राशि  ₹5,000 का भुगतान सीधे डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT) से होगा।

मेनोपॉज क्लीनिक – महाराष्ट्र

महाराष्ट्र भारत का पहला राज्य बना जिसने मेनोपॉज क्लीनिक शुरू किए।

  • ये क्लीनिक सरकारी अस्पताल और शहरी स्वास्थ्य सुविधाओं के अंदर संचालित होते है। 
  • इं सेवाओं में हार्मोनल, हड्डी और हृदय संबंधी जोनच शामिल है। 
  • उद्देश्य: महिलाओं के स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों पर विशेष ध्यान।
Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group Click Here

तीसरी अन्तर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद (IWDC 3.0) की बैठक – कोच्चि 

इस बैठक की अध्यक्षता केन्द्रीय पत्तन परिवहन और जलमार्ग मंत्री सवानंद सोनोवाल ने की है। 

उद्देश्य – इस बैठक में भारत के अन्तर्देशीय जलमार्गों पर हरित गतिशीलता, माल ढुलाई, और नदी पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 1500 करोड़ रुपये से अधिक परियोजनाओं को मंजूरी प्रदान की है ।

पीएम मत्स्य संपदा योजना – 100% केन्द्रीय वित्तीय सहायता  

इस परियोजना को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत केन्द्रीय वित्तीय के साथ मंजूरी डी गई है। 

लागत – इस परियोजना की अनुमानित लागत – 199.24 करोड़ रुपये है। 

क्षमता – यहाँ 430 मछली पकड़ने वाले जहाज के लिए सुरक्षित बर्थीन्ग सुविधा होगी, और इसकी वार्षिक मछली उतारने की क्षमता 9900 टन होगी। 

आप इसे भी पढ़ें : January 2026 Current Affairs in Hindi

कृषि और पर्यावरण – 02 February 2026 Current Affairs in Hindi

2026 को ‘कृषि वर्ष’ घोषित

मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 77 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर भोपाल में राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित करते हुए वर्ष 2026 को कृषि वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की।

उद्देश्य – किसानों की आय को दोगुनी करना, आधुनिक कृषि तकनीकों को बढ़ावा देना एवं खेती को आत्म निर्भर बनाना इस पहल का मुख्य उद्देश्य है। 

थीम – इसे समृद्ध किसान – समृद्ध राज्य की टैगलाइन के साथ मनाया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष 2026

संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2026 को International Year of Women Farmers घोषित किया।

  •  इस पहल का उद्देश्य कृषि-खाद्य प्रणालियों में महिलाओं के योगदान को सामने लाना है—चाहे वह उत्पादन हो, प्रसंस्करण हो या व्यापार—क्योंकि इन क्षेत्रों में उनकी अहम भूमिका अक्सर नजरअंदाज कर दी जाती है।

अर्थव्यवस्था – 02 February 2026 Current Affairs in Hindi

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26

  • भारत सरकार ने 29 जनवरी 2026 को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 प्रस्तुत किया।
  • आर्थिक सर्वेक्षण – आर्थिक सर्वेक्षण एक वार्षिक दस्तावेज है, जिसे प्रत्येक वर्ष बजट पेश करने से ठीक पूर्व एक दिन पहले सरकार संसद में पेश करती है। 
  • यह एक वार्षिक रिपोर्ट है , जो पिछले 12 महीनों में देश की अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन का विस्तृत लेखा- जोखा देती है। 
  • इस वर्ष आर्थिक सर्वेक्षण 29 जनवरी 2026 को संसद में पेश किया गया है। 
  • यह वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की जाती है। 
  • इसे वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग (DEA) द्वरा मुख्य आर्थिक सलाहकार के मार्गदर्शन में तैयार किया जाता है। 

आप इसे भी पढ़ें : 31 January 2026 Current Affairs in Hindi

आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 मुख्य बिंदु:

  • इस बार आर्थिक सर्वेक्षण में कुल 16 चैप्टर रखा गया है। 
  • जीडीपी (GDP) – वित्त वर्ष 2026-27 के GDP ग्रोथ 6.8 – 7.2% रहने का अनुमान है। 
  • भारत सरकार ने 2024-25 में सकल घरेलू उत्पाद के 4.8% के राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। 
  • वित्त वर्ष 2025 में भारत ने 825.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर का कुल निर्यात किया है, जो (6.1 % वार्षिक वृद्धि) है। 
  • भारत के विदेशी मुद्रा भंडार 701..4 बिलियन अमेरिकी डॉलर (16 जनवरी 2026 तक) पहुँच गया है।

PM SVANidhi क्रेडिट कार्ड लॉन्च हुआ – तिरुवनंतपुरम (केरल)

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में PM SVANidhi क्रेडिट कार्डको लॉन्च किया है। 
  • इस पहल के माध्यम से देश के लाखों रेहड़ी- पटरी वालों को औपचारिक वित्तीय सहायता से जोड़ने का प्रयास किया गया है। 
  • लिमिट – इस कार्ड की प्रारंभ में 10000 रुपये लिमिट होगी, जिसे बाद में 30000 रुपये तक बढ़े जा सकता है।

पुरस्कार और सम्मान -02 February 2026 Current Affairs in Hindi

जे.सी. डेनियल पुरस्कार 2024 – शारदा 

  • जनवरी 2026 में प्रसिद्ध दिग्गज अभिनेत्री शारदा को 2024 के प्रतिष्ठित जेसी डेनियल पुरस्कार के कहना गया है।
  • यह केरल सरकार का मलयालम सिनेमा में आजीवन योगदान के लिए सर्वोच्च सम्मान है, जो उन्हे फिल्म उद्योग में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2026

  • मोजाम्बिक की प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता और समाजसेवी ग्रासा माशेल (Graca Machel) को वर्ष 2025 के प्रतिष्ठित ‘इंदिरा गांधी शांति, निरस्त्रीकरण और विकास पुरस्कार’ से सम्मानित किए जाने की घोषणा जनवरी 2026 में की गई।
  •  यह सम्मान उन्हें शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और बाल अधिकारों के संरक्षण के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय और निरंतर योगदान के लिए प्रदान किया जा रहा है।

यूनेस्को विश्व धरोहर नामांकन 2026-27

  • भारत ने मेघालय के प्रसिद्ध लिविंग रूट ब्रिज को यूनेस्को के 2026-27 विश्व धरोहर मूल्यांकन के लिए आधिकारिक तौर पर नामित किया। 
  • इसे मेघालय की खासी और जयंतिया जनजातियों द्वारा जिंगकिएनग ज़्री  कहा जाता है। 
  • ये पुल फाइक्स इलास्टिका  नामक रबर के पेड़ों की जड़ों को दिशा देकर बनाया जाता है।

सम्मेलन और उद्घाटन -02 February 2026 Current Affairs in Hindi

गल्फफूड 2026 – दुबई

  • भारत ने पहली बार विश्व के सबसे बड़े वार्षिक खाद्य एवं पेय स्रोत सम्मेलन गलफूड 2026 में भागीदार देश के रूप में भाग लिया है
  • गल्फफूड – 2026 दुनिया का सबसे बड़ा वार्षिक खाद्य और पेय पदार्थ सोसींग इवेंट है, 2026 में इसका 31 वां संस्करण है। 
  • भारत का नेतृत्व कृषि और खाद्य प्रसंस्कृत खाद्य उटपद निर्यात विकास प्राधिकरण द्वरा किया गया है। 

इंडिया एनर्जी वीक – गोवा – 02 February 2026 Current Affairs in Hindi

  • भारत ऊर्जा सप्ताह का उद्देश्य भारत को वैश्विक ऊर्जा केंद्र के रूप में स्थापित करना और ऊर्जा सुरक्षा, डीकार्बोनाइजेशन व निवेश को बढ़ावा देना है। 
  • इस आयोजन के दौरान हैड्रोजेन जॉन,जैव ईंधन एवं नेत – जीरो नवाचरों पर विशेष ध्यान दिया गया है। 
  • थीम – विकास को ऊर्जा देना, अर्थव्यवस्थाओं को सुरक्षित करना, और जीवन को समृद्ध बनाना। 

एल्युमिनियम यूनिट – ओडिशा

  • ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने इसका उद्घाटन किया है। 
  • यह यूनिट सम्बलपुर जिले के लापाँगा में स्थित हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के परिसर में स्थापित की गई है। 
  • निवेश – इस यूनिट को लगभग 5000 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है। 
  • उद्देश्य – यह इकाई इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) पैकेजिंग और निर्माण जैसे उद्योगों के लिए उच्च गुणवत्ता वाले एल्यूमिनियम उत्पादों का निर्माण करेगी, जिसे आयात पर भारत की निर्भरता कम होगी। 

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 31.01.2026

Conclusion:

दोस्तों ‘02 February 2026 Current Affairs in Hindi’ भारत की आर्थिक प्रगति, सामाजिक कल्याण और वैश्विक भागीदारी को दर्शाते हैं। आर्थिक सर्वेक्षण की सकारात्मक रिपोर्ट और राज्यों की जन-केंद्रित योजनाएं यह साबित करती हैं, कि भारत समावेशी विकास की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आज का यह करेंट अफेयर्स अत्यंत महत्वपूर्ण है।

Download 15 MCQ PDF Click Here

FAQs – 02 February 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 में GDP वृद्धि दर कितनी अनुमानित है?

उत्तर –  आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार FY 2026 में भारत की GDP वृद्धि दर 7.4% रहने का अनुमान है।

Q2. एति कोली दूतिपात योजना किससे संबंधित है?

उत्तर –  असम की मुख्यमंत्री एति कोली दूतिपात योजना, जो चाय बागान श्रमिकों को आर्थिक सहायता देती है।

Q3. 2026 को कृषि वर्ष किस राज्य ने घोषित किया है?

उत्तर  मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से वर्ष 2026 को कृषि वर्ष घोषित किया है

Q4. भारत पहली बार किस सम्मेलन में पार्टनर कंट्री बना?

उत्तर –  गल्फफूड 2026 का आयोजन दुबई में हुआ, जिसमें भारत पार्टनर कंट्री के रूप में शामिल रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top