दोस्तों, 31 January 2026 Current Affairs in Hindi आज के करेंट अफेयर्स से जुड़े महत्त्वपूर्ण समसामयिक घटनाक्रम यहाँ पढे। यह पोस्ट UPSC, UPPSC, UP Police, SSC, रेलवे आदि सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। Daily Current Affairs पढ़ने से न सिर्फ जनरल अवेयरनेस मजबूत होती है, बल्कि प्रीलिम्स और मेन्स दोनों में बढ़त मिलती है।

अन्तराष्ट्रिय – 31 January 2026 Current Affairs in Hindi
विज्ञान और पर्यावरण :
दुनिया का सबसे बड़ा संपीडित वायु ऊर्जा भंडारण संयंत्र – चीन्
- चीन ने दुनिया का सबसे बड़ा संपीडित वायु ऊर्जा भंडारण संयंत्र (Compressed Air Energy Storage Plant) का संचालन शुरू किया।
- स्थान: – इस संयंत्र का स्थान जियांगसु प्रांत (पूर्वी चीन) ।
- क्षमता: – इस संयंत्र की क्षमता 600 मेगावाट है।
- इसकी भंडारण क्षमता – 2400 मेगावाट – घंटा।
- परियोजना का नाम – गुओकसिन सुयान हूवान साल्ट कैवर्न CAES प्रोजेक्ट है।
- यह परियोजना नमक की गुफाओं का उपयोग कर हरित ऊर्जा को बढ़ावा देती है
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
राष्ट्रीय – 31 January 2026 Current Affairs in Hindi
77वां गणतंत्र दिवस 2026
भारत ने 26 जनवरी 2026 को अपना 77वाँ गणतंत्र दिवस मनाया। इस अवसर पर आयोजित परेड में कई राज्यों और विभागों ने भाग लिया।
मुख्य बिंदु:
- महाराष्ट्र की झांकी ने गणतंत्र दिवस 2026 परेड में राज्यों की श्रेणी में प्रथम पुरस्कार जीता।
- झांकी की थीम: “गणेशोत्सव के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत” ।
- दूसरा स्थान: जम्मू-कश्मीर (हस्तशिल्प और लोक नृत्य) पर आधारित।
- तीसरा स्थान: केरल (जल मेट्रो और डिजिटल साक्षरता) पर आधारित।
- सर्वश्रेष्ठ मार्चिंग दल:- भारतीय नौसेना, दिल्ली पुलिस (CAPF श्रेणी)।
आप इसे भी पढ़ें : 30 January 2026 Current Affairs in Hindi
केरल की नई पहल – 30 January 2026 Current Affairs in Hindi
केरल ने विज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में नया इतिहास रचा है।
मुख्य निर्णय:
- केरल भारत का पहला राज्य बना जिसने (‘बैसिलस सबटिलिस – Bacillus subtilis’) को अपना राज्य सूक्ष्म जीव घोषित किया।
- बैसिलस सबटिलिस यह एक लाभकारी प्रोबायोटिक बैक्टीरिया है।
- यह आमतौर पर मिट्टी किण्वित खाद्य पदार्थों और मानव आंत में पाया जाता है।
मशरूम की नई प्रजाति हेमिलिसिनम इन्डिकम की खोज
- यह खोज भारतीय सर्वेक्षण (BSI), सेंट जोवियर्स कॉलेज (झारखंड) और इटली के टोरिनों विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के एक संयुक्त टीम द्वारा की गई।
- प्रकार – हेमिलिसिनम इन्डिकम एक बोलेट मशरूम है। बोलेट्स की विशेषता यह होती है, की इनकी टोपी के नीचे गिल्स के बजाय छोटे छिद्र पाए जाते है।
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार की विमान दुर्घटना में निधन
- महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पुणे में एक विमान दुर्घटना में निधन हो गया।
- वे चार्टर्ड विमान से बारामती जा रहे थे, वह लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी के कारण दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
खेलकूद – 31 January 2026 Current Affairs in Hindi
हॉकी इंडिया लीग – 2026
- एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स के दो शानदार गोल और दिलप्रीत सिंह के एक अहम गोल की बदौलत कलिंगा लांसर्स ने खिताब पर कब्जा जमाया।
- सोमवार को खेले गए बेहद रोमांचक फाइनल मुकाबले में कलिंगा लांसर्स ने रांची रॉयल्स को निर्धारित समय में 3–2 से मात देते हुए पुरुष हॉकी इंडिया लीग 2025–26 की ट्रॉफी अपने नाम की।
टेनिस रिकॉर्ड
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 30.01.2026
ग्रैंड स्लैम में 400 एकल मैच जीतने वाले पहले खिलाड़ी – नोवाक जोकोविच
- सर्बिया के दिग्गज टेनिस स्टार नोवाक जोकोविच ने टेनिस ग्रैन्ड स्लैम में सिंगल्स कैटेगरी का 400वां मैटच जीता है।
- नोवाक जोकोविच ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए है।
- नोवाक जोकोविच आस्ट्रेलिया ओपन में के तीसरे रौंद में बोटिक वां डे जैनडस खुल्प को 6-3,6-4,7-6 से हराया।
- इसी की साथ जोकोविच ने आस्ट्रेलिया ओपन में 102 वीं जीत दर्ज की और रोजर फेडरर के रिकॉर्ड की बराबरी की।
खेल से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य –
- खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026- पहले चरण की पदक तालिका में हरियाणा शीर्ष पर
- महिला प्रीमियर लीग (WPL)- नेट साइवर-ब्रंट ने WPL में शतक लगाने वाली पहली बल्लेबाज़ बनीं
प्रमुख योजनाएँ – 31 January 2026 Current Affairs in Hindi
महत्वपूर्ण योजनाएँ:
नमो लक्ष्मी योजना 2025 – 26 – गुजरात
- गुजरात सरकार ने 2025 -26 में नमो लक्ष्मी योजना के अंतर्गत 12 लाख से अधिक लड़कियों को 1250 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की है।
- इस पहला का उद्देश्य कक्ष 9 से 12 में पढ़ने वाली लड़कियों को स्कूल छोड़ने से रोकना, पोषण में सुधार करना, एवं माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा को बढ़ावा देना।
असम डिब्रूगढ़ में राज्य का सबसे बड़ा बहु-खेल स्टेडियम का उद्घाटन
- 30 जनवरी 2026 को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के डिब्रूगढ़ में राज्य के सबसे बड़े बहु-खेल स्टेडियम के प्रथम चरण का लोकार्पण करेंगे।
- यह कार्यक्रम खेल अवसंरचना को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जो पूर्वोत्तर भारत में युवाओं के सशक्तिकरण और क्षेत्रीय विकास के प्रति केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है।
- पहले चरण में इसकी बैठने की क्षमता 5000 दर्शकों की है, जिसे बाद में बढ़ाकर लगभग 35000 किया जाएगा। जिससे यह असम का सबसे बड़ा बहु खेल स्टेडियम बन जाएगा।
त्रिपुरा में माताबारी पर्यटन सर्किट की आधारशिला
- यह सर्किट माता त्रिपुरा सुंदरी मंदिर (उदयपुर), छबीमुर (अमरपुर) और झील (गंडाछुवा) को एक सुव्यवस्थित पर्यटन मार्ग से जोड़ेगा
- इसका लक्ष्य त्रिपुरा को दक्षिण -पूर्व एशिया के प्रवेश द्वार के रूप में विकसित करना। और स्थानीय रोजगार को बढ़ावा देना।
UCC संशोधन अध्यादेश 2026 को मंज़ूरी
- उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने भारत के संविधान अनुच्छेद 213 के अंतर्गत अपनी संवैधानिक शक्तियों का उपयोग करते हुए समान नागरिक संहिता (संशोधन) अध्यादेश – 2026 को मंजूरी प्रदान की है।
- संशोधन अध्यादेश-2026 का मुख्य उद्देश्य मौजूदा कानून में मौजूद कमियों को सुधारना, प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक सरल बनाना तथा दंड संबंधी प्रावधानों को और अधिक प्रभावशाली एवं सुदृढ़ करना है।
- उत्तराखंड में इसे 27 जनवरी 2026 से लागू हो गया है।
अर्थव्यवस्था – 31 January 2026 Current Affairs in Hindi
वर्ष 2026 का पहला भारतीय यूनिकॉर्न
Juspay (बेंगलुरु) बना 2026 का पहला यूनिकॉर्न
- भारतीय स्टार्टअप इकोसिस्टम को 2026 में अपनी पहली यूनिकॉर्न कंपनी मिल गई है।
- बेंगलुरु की पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर फर्म जसपे ने वेस्टब्रिज कैपिटल के नेतृत्व में आयोजित सीरीज-डी फॉलो-ऑन निवेश दौर में 50 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की,
- इसके बाद इस कंपनी की वैल्यूएशन 1.2 बिलियन डॉलर (लगभग 10000 करोड़ रुपये) पहुँच गई।
- यूनिकॉर्न स्टार्टअप्स की संख्या में भारत विश्व में तीसरे स्थान पर
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs 27.01.2026
Conclusion:
दोस्तों ‘31 January 2026 Current Affairs in Hindi’ खेल, विज्ञान और पर्यावरण, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, महिला क्रिकेट, सामाजिक सुधार और राज्य योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों से भरपूर रहा। यदि आप प्रतिदिन करेंट अफेयर्स पढ़ते हैं, तो आपकी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और मजबूत होगी।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 31 January 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. गणतंत्र दिवस 2026 में प्रथम झांकी किस राज्य की रही?
उत्तर – गणतंत्र दिवस 2026 की परेड में महाराष्ट्र की झांकी को प्रथम पुरस्कार मिला।
इसकी थीम “गणेशोत्सव के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत” थी।
Q2. 2026 का पहला भारतीय यूनिकॉर्न कौन बना?
उत्तर – बेंगलुरु स्थित पेमेंट कंपनी Juspay वर्ष 2026 का पहला यूनिकॉर्न बनी।
कंपनी की वैल्यूएशन 1.2 बिलियन डॉलर तक पहुँच गई है।
Q3. राज्य सूक्ष्म जीव घोषित करने वाला भारत का पहला राज्य कौन है?
उत्तर – केरल भारत का पहला राज्य बना जिसने Bacillus subtilis को राज्य सूक्ष्म जीव घोषित किया।
यह एक लाभकारी प्रोबायोटिक बैक्टीरिया है।
