दोस्तों नमस्कार! ‘30 January 2026 Current Affairs in Hindi’ – आज के करेंट अफेयर्स से जुड़े सभी महत्त्वपूर्ण प्रश्न- उत्तर यहाँ पढ़ें | यह लेख UPSC, SSC, UPPSC, UP POLICE, रेलवे, बैंकिंग और पुलिस भर्ती परीक्षाओं के लिए उपयोगी है। आज के इस लेख में हम 30 जनवरी 2026 की प्रमुख घटनाओं को विषयवार आसान भाषा में समझेंगे।

खेलकूद – 30 January 2026 Current Affairs in Hindi
खेलो इंडिया शीतकालीन खेल 2026 में हरियाणा का शानदार प्रदर्शन
खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 का पहला चरण लद्दाख के लेह में आयोजित किया गया। इस प्रतियोगिता में हरियाणा ने पदक तालिका में पहला स्थान प्राप्त किया।
- लद्दाख के ले म् समाप्त हुए खेलों इंडिया शीतकालीन खेल-2026 के पहले चरण के अंत में हरियाणा चार स्वर्ण पदकों के साथ पदक तालिका में शीर्ष पर रहा है।
- KIWG 2026 के पहले चरण में आइस हॉकी और आइस स्केटिंग जैसे खेल शामिल थे।
- संस्करण – 6 ठा /शुभंकर – शीन-ए-शी
- अगला चरण: गुलमर्ग, जम्मू-कश्मीर में होगा
पदक तालिका में टॉप 3 स्थान :
| राज्य | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
| हरियाणा | 4 स्वर्ण | 1 रजत | 2 कांस्य | 7 |
| लद्दाख | 2 स्वर्ण | 5 रजत | 4 कांस्य | 11 |
| महाराष्ट्र | 2 स्वर्ण | 3 रजत | 2 कसी | 7 |
अंतर्राष्ट्रीय समझौते -30 January 2026 Current Affairs in Hindi
भारत–यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौता (India-EU FTA)
भारत ने यूरोपीय संघ के साथ एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते की घोषणा की है। इसे “Mother of All Deals” कहा जा रहा है।
इस समझौते की मुख्य बातें:
- घोषणा: इसकी औपचारिक घोषणा 27 जनवरी 2026 को 16वें भारत–EU शिखर सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वान डेर लेयेन की उपस्थिति में की गई।
- यह समझौता वैश्विक GDP के लगभग 25% और वैश्विक व्यापार के ⅓ भाग का प्रतिनिधित्व करता है।
- भारत ने यूरोपीय कारों पर शुल्क 110% से घटाकर 10% करने का निर्णय लिया।
- इस समझौते से भारत और यूरोप के व्यापारिक संबंध और मजबूत होंगे।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
महिला क्रिकेट अपडेट
WPL में पहला ऐतिहासिक शतक – नैट साइवर-ब्रंट
महिला प्रीमियर लीग (WPL) के इतिहास में पहली बार किसी खिलाड़ी ने शतक लगाया है।
रिकॉर्ड बनाने वाली खिलाड़ी:
- इंग्लैंड की नाम नैट साइवर-ब्रंट ने मुंबई इंडियंस टीम की तरफ से खेलते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के विरुद्ध हासिल की।
- वडोदरा के BCA स्टेडियम में खेले गए इस मैटच में उन्होंने मात्र 57 गेंदों पर नबद 100 रन बनाए।
फ्रांस का बड़ा कदम – बच्चों के लिए सोशल मीडिया प्रतिबंध
बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए फ्रांस ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है।
इस कानून का उद्देश्य:
- साइबर बुलिंग से रोकना।
- सोशल मीडिया की लत से बच्चों को बचाना।
- बच्चों की मानसिक स्थिति को बेहतर बनाना।
- इससे पहले ऑस्ट्रेलिया भी 16 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए ऐसा कानून लागू कर चुका है।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs 29.01.2028
राज्य योजनाएं – 30 January 2026 Current Affairs in Hindi
उत्तर प्रदेश की ‘एक जिला एक व्यंजन’ योजना
उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के पारंपरिक व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए एक जिला एक व्यंजन (One District One Cuisine) योजना शुरू की है।
योजना की विशेषताएं:
- शुभारंभ:- गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर किया गया।
- उद्देश्य- : स्थानीय भोजन को वैश्विक पहचान देना
- पर्यटन और रोजगार को बढ़ावा देना
- यह योजना उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
महत्वपूर्ण 30 January 2026 Current Affairs in Hindi
भारतीय समाचार पत्र दिवस – 29 जनवरी
यह दिवस प्रत्येक साल 29 जनवरी को भारत के पहले समाचार पत्र हिकीज बंगाल गजट के प्रकाशन की याद में मन्नाय जाता है, जो इसी दिन 1780 में प्रथम बार प्रकाशित हुआ था।
- थीम – एक सूचित और सशक्त समाज के लिए विश्वसनीय पत्रकारिता
- हिन्दी पत्रकारिता दिवस – 30 मई
- राष्ट्रीय प्रेस दिवस – 16 नवंबर
वाइली रिसर्च हीरो पुरस्कार 2025 – डॉ. चंद्रकांत लहरिया
- भारतीय जन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. चंद्रकांत लहरिया ने अकादमिक जगत परे प्रभाव श्रेणी में वैली रिसर्च हीरोज पुरस्कार 2025 जीत है।
- यह पुरस्कार पाने वाले वे पहले भारतीय बन गए है।
विंग्स इंडिया 2026 हैदराबाद में आयोजित होगा
विंग्स इंडिया 2026 कार्यक्रम 28 से 31 जनवरी 2026 तक हैदराबाद के बेगम्प्ट हवाई अड्डों में आयोजित किया जा रहा है।
इसका उद्देश्य नागरिक उड्डयन के क्षेत्र में व्यापार, निवेश एवं तकनीक सहयोगको बढ़ावा देना है।
थीम – “Indian Aviation Paving the Future – Form Design to Deployment, Manufacturing to Maintenance, Inclusivity to Innovation and Safety to Sustainability.“
ऑपरेशन सह्याद्री चेकमेट: महाराष्ट्र
- महाराष्ट्र में राजस्व खोओफिया नीदेशल्य DRI ने बड़ी कार्यवाई करते हुए पॉल्ट्री फॉर्म की ाड में चल रही मोबाइल मेफ़ेड्रोन लैब का भंडाफोड़ किया है।
- ऑपरेशन सह्याद्री चेकमेट के अंतर्गत 22 किलो ड्रग और कच्चा माल जब्त कर पाँच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 25.01.2026
नवपाषाण युग के अवशेष – कर्नाटक के गदग जिले में मिले
नवपाषाण युग के अवशेष कर्नाटक के गदग जिले में मिले।
- अवशेष – खुदाई के समय पोलिश किए हुए पत्थर की कुलहड़ियाँ, मिट्टी के बर्तन के टुकड़े और पत्थर के उपकरण मिले है।
- समयकाल – पुरातत्वविदों के अनुसार, ये अवशेष लगभग 4000 से 5000 वर्ष पुराने हो सकते है।
- महत्व – यह खोज दर्शाती है की, लककुंडी,जो अपनी चलिकी वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है। , प्रागैतिहासिक काल से ही मानव निवास का केंद्र रहा है।
डार्विन बार्क स्पाइडर – मेडागास्कर जंगल
- मेडागास्कर के घने जंगलों में पाई जाने वाली डार्विन की छाल मकड़ी ऐसा रेशम तैयार करती है, जो मजबूती और टिकाऊपन के मामले में स्टील तथा कई मानव निर्मित फाइबरों से भी कहीं आगे है।
- इसके रेशम की तन्यता शक्ति लगभग 1.6 गीगापास्कल मापी गई है, जो लोहे की तुलना में करीब तीन गुना अधिक है।
- इसी वजह से इसे अब तक परखा गया सबसे कठोर और मजबूत जैविक पदार्थ माना जाता है।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 29.01.2026
Conclusion :
आज का ‘30 January 2026 Current Affairs in Hindi’ खेल, अंतरराष्ट्रीय व्यापार, महिला क्रिकेट, सामाजिक सुधार और राज्य योजनाओं से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरों से भरपूर रहा। यदि आप रोजाना करेंट अफेयर्स पढ़ते हैं, तो आपकी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी और मजबूत होगी।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 30 January 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. खेलो इंडिया विंटर गेम्स 2026 में कौन शीर्ष पर रहा?
उत्तर: हरियाणा ने पहला स्थान प्राप्त किया।
Q2. Mother of All Deals किस समझौते को कहा गया है?
उत्तर: भारत और यूरोपीय संघ के मुक्त व्यापार समझौते को।
Q3. WPL में पहला शतक किसने लगाया?
उत्तर: नेट साइवर-ब्रंट ने पहला शतक लगाया।
Q4. फ्रांस ने सोशल मीडिया पर प्रतिबंध किस उम्र के बच्चों के लिए प्रस्तावित किया है?
उत्तर: 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए।
Q5. ‘एक जिला एक व्यंजन’ योजना किस राज्य ने शुरू की है?
उत्तर: उत्तर प्रदेश सरकार ने।
