नमस्कार दोस्तों! दोस्तों, आज का डेली करेंट अफेयर्स ‘Daily Current Affairs 28.01.2026’ SSC, UPSC, Railway, BPSC, Banking या किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए महत्त्वपूर्ण Current Affairs, MCQ, दिए गए है, इस पोस्ट में हम 28 जनवरी 2026 की सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं को सरल भाषा और टॉपिक-अनुसार फॉर्मेट में समझेंगे।

पद्म पुरस्कार 2026- Daily Current Affairs 28.01.2026
राष्ट्रपति ने वर्ष 2026 के लिए कुल 131 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की स्वीकृति दी है, जिनमें दो मामलों में संयुक्त रूप से दिए गए पुरस्कार भी शामिल हैं (जहाँ एक पुरस्कार को एक ही माना गया है), जैसा कि नीचे सूची में दर्शाया गया है।
- इस सूची में पाँच पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री सम्मिलित हैं।
- पुरस्कार प्राप्त करने वालों में 19 महिलाएँ शामिल हैं। साथ ही सूची में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के छह व्यक्ति तथा 16 मरणोपरांत सम्मानित व्यक्तियों के नाम भी हैं।
- चर्चित नाम: रोहित शर्मा, हरमनप्रीत कौर, मम्मी डाला जगदीश कुमार
पद्म पुरस्कार मुख्य तथ्य:
- कुल पद्म पुरस्कार: 131
- पद्म विभूषण: 5
- पद्म भूषण: 13
- पद्मश्री: 113
पद्म विभूषण – 5
| नाम | क्षेत्र | राज्य / देश |
| श्री धर्मेंद्र सिंह देओल (मरणोपरांत) | कला | महाराष्ट्र |
| श्री केटी थॉमस | सार्वजनिक मामले | केरल |
| सुश्री एन राजम | कला | उत्तर प्रदेश |
| श्री पी नारायणन | साहित्य और शिक्षा | केरल |
| श्री वी.एस. अच्युतानंदन (मरणोपरांत) | सार्वजनिक मामले | केरल |
पद्म पुरस्कार के बारे में :
पद्म पुरस्कार भारत के प्रमुख नागरिक सम्मानों में गिने जाते हैं।
ये तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं—पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।
ये सम्मान कला, समाजसेवा, सार्वजनिक जीवन, विज्ञान व इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य व शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि जैसे विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिए जाते हैं।
पद्म विभूषण – असाधारण और विशिष्ट सेवाओं के लिए प्रदान किया जाता है।
पद्म भूषण – उच्च स्तर की विशिष्ट सेवा के लिए।
पद्म श्री – किसी भी क्षेत्र में उल्लेखनीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन पुरस्कारों की घोषणा प्रत्येक वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है।
ये सम्मान भारत के राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोहों के दौरान प्रदान किए जाते हैं, जो प्रायः प्रत्येक वर्ष मार्च या अप्रैल के महीने में संपन्न होते हैं।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
अंतर्राष्ट्रीय Daily Current Affairs 28.01.2026
दक्षिण कोरिया का AI कानून
दक्षिण कोरिया ने दुनिया का पहला व्यापक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस(AI) कानून लागू किया है। जो सुरक्षा और भरोसे को बढ़ाने के लिए बनाया गया है।
मुख्य बिंदु:
- कानून का नाम: AI Basic Act
- इसमें स्वास्थ्य, वित्त और परमाणु सुरक्षा क्षेत्रों में लागू ।
- AI सिस्टम पर मानवीय निगरानी अनिवार्य है।
अमेरिका का WHO से बाहर होना
- 23 जनवरी 2026 को अमेरिका आधिकारिक रूप से WHO से बाहर हो गया।
- अमेरिकी विदेश मंत्रालय के मुताबिक WHO बीमारियों को रोकने, सभालने एवं जानकारी शेयर करने में नाकाम रहा है।
- WHO संविधान के आर्टिकल 7 के तहत WHO किसी भी देश हटने की अनुमति देता।
आप इसे भी पढे : Daily Current Affairs 27.01.2026
विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO)
WHO – World Health Organization
WHO क्या है ? – यह वैश्विक स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए समर्पित एजेंसी है।
स्थापना – 07 अप्रैल 1948
मुख्यालय – जिनेवा (स्विट्जरलैंड)
महानिदेशक – टैड्रोस ऐडहेनॉम
WHO के वर्तमान सदस्य देश – 193
राष्ट्रीय दिवस और आयोजन – Daily Current Affairs 28.01.2026
राष्ट्रीय मतदाता दिवस
1950 में भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस को चिन्हित करने के लिए इसे देश भर प्रथम बार 2011 में मनाया गया था।
- तारीख: 25 जनवरी 2026
- 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस
- थीम: “मेरा भारत मेरा वोट”
- नारा: “भारतीय लोकतंत्र के केंद्र में नागरिक”
अंतर्राष्ट्रीय कोलकाता पुस्तक मेला – 2026
- इस मेले की शुरुवात 22 जनवरी 2026 को कोलकाता के साल्ट लेक स्थित बोई मेल प्रांगण (सेंट्रल पार्क) में हुई, जिसका उद्घाटन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री श्रीमती बनर्जी ने किया।
- इस वर्ष अर्जेन्टीना के अल्वा यूके, जर्मनी, फ्रांस, इटली एवं रूस जैसे लगभग 20 अन्य देशों भी इस मेले में शामिल हुए।
शिक्षा और खेल – Daily Current Affairs 28.01.2026
IISc बेंगलुरु की रैंकिंग
- भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बेंगलुरू को कंप्यूटर विज्ञान विषय श्रेणी में वैश्विक शीर्ष 100 देशों में 96 वां स्थान मिला है।
- यह रैंकिंग टीचिंग, रिसर्च, नॉलेज ट्रांसफर आदि 11 विषयों में कुल 18 मानकों के आधार पर तय की जाती है।
- इंजीनियरिंग में शीर्ष – हावर्ड यूनिवर्सिटी (USA)
- कंप्यूटर साइंस – उनीवर्सिटी ऑफ ऑक्स फोर्ड
- आर्ट्स एंड हयूमैनिटीज बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स, सोशल साइन्सेज में शीर्ष – MIT, अमेरिका
- शिक्षा और कानून में शीर्ष – स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
पी. वी. सिंधु का रिकॉर्ड
- पीवी सिंधु 500 सिंगल्स मुकाबलों को जीतने वाली मैच जीतने वाली पहली भारतीय शटलर दुनिया की छठी खिलाड़ी गई है।
- पीवी सिंधु का पूरा नाम पुसरला वैकेंट सिंधु है, और वह हैदराबाद शहर से संबंधित है।
- पीवी सिंधु ने 732 सिंगल्स मुकाबले में से 500 में जीत दर्ज की है।
आप इसे भी पढे : Daily Current Affairs 26.01.2026
सरकारी योजनाएँ और रक्षा -Daily Current Affairs 28.01.2026
मुख्यमंत्री सेहत योजना – (पंजाब)
- पंजाब सरकार की यह नई योजना है।
- प्रति परिवार को ₹1 लाख तक मुफ्त इलाज मिलेगा।
- कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा भी मिलेगी।
मिलिट्री क्वांटम मिशन
- चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने मिलिट्री क्वांटम मिशन पॉलिसी फ्रेमवर्क जारी किया है, जो एक विस्तृत योजना है।
- यह बताती है सशस्त्र बलों में क्वांटम प्रौद्योगिक का उपयोग कैसे किया जाय।
- इसके चार स्तम्भ है – क्वांटम संचार, क्वांटम कम्प्यूटिंग, क्वांटम सेसिंग एवं मेट्रोलओगी, क्वांटम सामग्री और उपकरण।
पुरस्कार और सम्मान – Daily Current Affairs 28.01.2026
सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026
- लेफ्टिनेंट कर्नल सीट अशोक शेलके को व्यक्तिगत श्रेणी में सुभाष चंद्र बॉस आपदा प्रबंधन पुरस्कार 2026 के लिया चुना गया है।
- इन्हे यह अवार्ड वायनाड़ केरल में 2024 की बढ़ और भूस्खलन के दौरान उनके नेतृत्व के लिए मिल है।
- संस्थागत श्रेणी में सिक्किम राज्य को मिला है।
भारत रंग महोत्सव -2026
- मेजबान – नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD), नई दिल्ली।
- समय – 27 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक
- विषय – संवाद, संस्कृतियों का
- विस्तार – यह महोत्सव भारत के 40 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
- वैश्विक भागीदरी – इसमें पहली बार सात महाद्वीपों के कम सेकम एक देश की भागीदरी होगी।
प्रसिद्ध पर्यावरणविद कीर्तिदा मेकानी का निधन
- प्रसिद्ध पर्यावरणविद कीर्तिदा मेकानी का निधन हो गया।
- सिंगापुर की “ट्री लेडी” के नाम से मशहूर थी।
- मूल निवासी: कर्नाटक
- पर्यावरण के प्रति संपर्ण के लिए उन्हे 2015 में सिंगापुर के राष्ट्रपति का पर्यावरण पुरस्कार मिल था।
आप इसे भी पढे : Daily Current Affairs Quiz 27.01.2026
Conclusion :
दोस्तों ‘Daily Current Affairs 28.01.2026’ में हमने देखा कि भारत ने पद्म पुरस्कारों की घोषणा की, शिक्षा और खेल जगत में नई उपलब्धियाँ दर्ज हुईं, और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर दक्षिण कोरिया व अमेरिका के फैसलों ने वैश्विक चर्चा को जन्म दिया। ये सभी घटनाएँ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। नियमित रूप से ऐसे करेंट अफेयर्स पढ़ने से आपका सामान्य ज्ञान मजबूत होगा और परीक्षा में आत्मविश्वास भी बढ़ेगा।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – Daily Current Affairs 28.01.2026
Q1. 2026 में कुल कितने पद्म पुरस्कार दिए गए?
उत्तर: वर्ष 2026 में कुल 131 पद्म पुरस्कार घोषित किए गए। इनमें 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्मश्री शामिल हैं।
Q2. दुनिया का पहला व्यापक AI कानून किस देश ने लागू किया?
उत्तर: दक्षिण कोरिया ने दुनिया का पहला व्यापक AI कानून लागू किया। इस कानून का नाम ‘AI Basic Act’ है।
Q3. अमेरिका के हटने के बाद WHO में कितने सदस्य देश रह गए?
उत्तर: अमेरिका के बाहर होने के बाद WHO में 193 सदस्य देश रह गए। पहले यह संख्या 194 थी।
Q4. राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 की थीम क्या थी?
उत्तर: राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2026 की थीम “मेरा भारत मेरा वोट” थी। यह नागरिक भागीदारी पर केंद्रित थी।
Q5. 500 सिंगल्स जीतने वाली पहली भारतीय शटलर कौन हैं?
उत्तर: पी. वी. सिंधु 500 सिंगल्स मुकाबले जीतने वाली पहली भारतीय बनीं। वह दुनिया की छठी खिलाड़ी भी हैं।
