Weekly Current Affairs 25.01.2026

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों क्या आप 25 जनवरी 2026 के साप्ताहिक करेंट अफेयर्स की पूरी और भरोसेमंद जानकारी एक ही जगह चाहते हैं? प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हो या सामान्य ज्ञान अपडेट करना, यह ‘Weekly Current Affairs 25.01.2026’ पोस्ट आपको देश-दुनिया की अहम समसामयिक को सरल और स्पष्ट भाषा में समझाएगी। यहां राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का संक्षिप्त लेकिन प्रभावी विश्लेषण मिलेगा।

Weekly Current Affairs 25.01.2026

 

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – Weekly Current Affairs 25.01.2026

अंतर्राष्ट्रीय नियुक्तियां

जनवरी 2026 में अंतर्राष्ट्रीय राजनीति में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। खासकर पश्चिम एशिया में नेतृत्व परिवर्तन चर्चा का विषय रहा।

यमन के नए प्रधानमंत्री बने शाया मोहसेन जिंदानी

मुख्य बिंदु:

  • यमन ने हाल ही में अपने नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की है।
  • शाया मोहसेन जिंदानी को देश का नया प्रधानमंत्री चुना गया है।
  • उन्होंने सलीम बिन ब्रेक की जगह यह पद संभाला है।
  • यमन एशिया महाद्वीप में स्थित एक देश है।
  • यमन की राजधानी सना है और इसकी मुद्रा यमनी रियाल है।
  • यमन के वर्तमान राष्ट्रपति रशद अल-अलीमी हैं।

इसके साथ ही:

  • भारत में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पहली बार एक राजनयिक की नियुक्ति की है।
  • नूर अहमद नूर को भारत में तालिबान शासन का पहला डिप्लोमैट नियुक्त किया गया है।
Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group Click Here

गाज़ा संकट पर शांति की पहल, बना ‘बोर्ड ऑफ पीस

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाज़ा के ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।

उद्देश्य:

  • यह बोर्ड इज़राइल-हमास संघर्ष के बाद गाज़ा में स्थायी शांति स्थापित करने, प्रशासन चलाने और पुनर्निर्माण को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से गठित किया गया है।
  • इस ‘बोर्ड ऑफ पीस’ की अध्यक्षता स्वयं डोनाल्ड ट्रंप करेंगे। भारत के साथ-साथ अन्य देशों जैसे अर्जेंटीना, कनाडा, मिस्र, तुर्की आदि के वैश्विक नेताओं को भी इसमें शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।

जनवरी 2026 में यूएई राष्ट्रपति की भारत यात्रा

  • संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान भारत की आधिकारिक यात्रा पर पहुंचे हैं।
  • यह भारत की उनकी पाँचवीं यात्रा है।
  • मुख्य समझौते: दोनों देशों ने रक्षा, ऊर्जा और अंतरिक्ष क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने के लिए कई समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए हैं। साथ ही 2032 तक द्विपक्षीय व्यापार को 200 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया गया है।

रिस्पॉन्सिबल नेशंस इंडेक्स 2026 जारी

  • यह विभिन्न देशों के आकलन के लिए तैयार किया गया भारत का पहला वैश्विक स्तर का सूचकांक है।
  • Responsible Nations Index में भारत को 154 देशों में 16वां स्थान प्राप्त हुआ है।
  • यह सूचकांक किसी देश के जिम्मेदार व्यवहार का मूल्यांकन केवल उसकी आर्थिक क्षमता से आगे जाकर करता है।
  • RNI तीन प्रमुख आयामों पर आधारित है। इनमें से आंतरिक उत्तरदायित्व नागरिक गरिमा, न्याय और कल्याण जैसे पहलुओं को मापता है।

शीर्ष 3 देश:

  • पहला: सिंगापुर
  • दूसरा: स्विट्जरलैंड
  • तीसरा: डेनमार्क
  • जारी करने वाली संस्था: World Intellectual Foundation

इस इंडेक्स के मापदंड:

  • आर्थिक क्षमता
  • नागरिकों की गरिमा
  • सामाजिक न्याय
  • जनकल्याण

आप इसे भी पढ़ें : Today Current Affairs 24.01.2026

 विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2026 सम्मेलन

स्विट्ज़रलैंड के दावोस शहर में विश्व आर्थिक मंच (WEF) 2026 की 56वीं वार्षिक बैठक आयोजित हो रही है।

मुख्य जानकारी:

  • थीम: A Spirit of Dialogue (संवाद की भावना)
  • भारत की ओर से अश्विनी वैष्णव और शिवराज सिंह चौहान इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।

दूसरा वैश्विक बौद्ध सम्मेलन 2026

  • आयोजन स्थल: दूसरे वैश्विक बौद्ध सम्मेलन की शुरुआत नई दिल्ली के भारत मंडपम में हुई।
  • समय: यह सम्मेलन 24–25 जनवरी 2026 तक चलेगा।
  • थीम: सामूहिक बुद्धिमत्ता, एकजुट स्वर और आपसी सह-अस्तित्व (Collective Wisdom, United Voice and Mutual Coexistence)
  • उद्देश्य: सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समकालीन वैश्विक चुनौतियों — जैसे जलवायु परिवर्तन, अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, शांति और सह-अस्तित्व — के समाधान के लिए बौद्ध धर्म के मूल्यों को अपनाना है।

एशिया विनिर्माण सूचकांक 2026 जारी

एशिया विनिर्माण सूचकांक 2026 में भारत 11 एशियाई देशों में 6वें स्थान पर रहा।

यह सूचकांक हांगकांग की डेज़ान शिर एंड एसोसिएट्स द्वारा जारी किया गया है।

भारत को इस रैंकिंग में छठा स्थान हासिल हुआ।

सूचकांक में टॉप 3 देश:

  1. चीन
  2. मलेशिया
  3. वियतना

पुरस्कार – Weekly Current Affairs 25.01.2026

टायलर पुरस्कार 2026 –  डॉ. टोबी कीअर्स सम्मानित

मुख्य खबरें:

  • अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. टोबी कियर्स को 2026 में टायलर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें यह पुरस्कार मायकोराइजल फंगी पर उनके शोध के लिए प्रदान किया गया।
  • टायलर पुरस्कार को अक्सर “पर्यावरण का नोबेल पुरस्कार” कहा जाता है।
  • इस पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1973 में की गई थी।

अन्य पुरस्कार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:

  • साल 2025 में ‘एजुकेट गर्ल्स’ संस्था को रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार जीतने वाली यह पहली भारतीय एनजीओ बन गई।

पद्म पानी पुरस्कार में सम्मानित हुए इलैया राजा

  • प्रसिद्ध संगीतकार इलैया राजा को पद्म पानी पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।
  • यह सम्मान 11वें अजंता–एलोरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 के दौरान प्रदान किया जाएगा।
  • पुरस्कार में पद्म पानी स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और 2 लाख रुपये नकद राशि शामिल है।

पद्म पानी पुरस्कार के बारे में : 

  • पद्म पानी पुरस्कार (Padmapani Award) कोई आधिकारिक राष्ट्रीय सम्मान नहीं है।
  • यह प्रायः अजंता-एलोरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (AIFF) के दौरान दिया जाने वाला एक प्रतिष्ठित लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड है। यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा और कला के क्षेत्र में लंबी अवधि और उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इस सम्मान के तहत स्मृति-चिह्न, प्रशस्ति पत्र और नकद राशि प्रदान की जाती है, और इसे फिल्म जगत की प्रमुख हस्तियों को सम्मानित करने के लिए दिया जाता है।
  • यह पुरस्कार भारत सरकार द्वारा प्रदान किए जाने वाले सर्वोच्च नागरिक सम्मान—पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री—से भिन्न है, जो विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण सेवा और उपलब्धियों के लिए दिए जाते हैं।

C-DOT को मिला स्कॉच पुरस्कार 2025

  • C-DOT को 19 जनवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित 104वें स्कॉच शिखर सम्मेलन के दौरान स्कॉच पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें यह पुरस्कार Self Broadcast Solution (CBS) के लिए मिला, जो एक आपदा प्रबंधन अलर्ट प्लेटफ़ॉर्म है।
  • इस साल के सम्मेलन की थीम थी: “संसाधन विकसित भारत”

आप इसे भी पढ़ें : Today Current Affairs Quiz 24.01.202

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2025

वर्ष 2025 का इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार मोज़ाम्बिक की प्रसिद्ध मानवाधिकार कार्यकर्ता ग्रासा मार्शेल को दिया जाएगा।

मुख्य बातें:

  • यह पुरस्कार शांति, विकास और नई अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक व्यवस्था में योगदान के लिए दिया जाता है।
  • 2024 में यह सम्मान मिशेल बैचलेट को मिला था।
  • इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार को निरस्त्रीकरण एवं विकास पुरस्कार कहा जाता है 
  • 2025 का पहला फीफा शांति पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को दिया गया।

नए राज्य पुरस्कार – सेम्मोजि इलिक्कीय विरुधु 

  • सेम्मोजि इलिक्कीय विरुधु, जिसे शुद्ध भाषा साहित्य पुरस्कार के रूप में भी जाना जाता है, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन द्वारा स्थापित किया गया एक नया राज्य पुरस्कार है।
  • इस पुरस्कार के तहत प्रत्येक भाषा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 5 लाख रुपये नकद राशि प्रदान की जाएगी।
  • प्रारंभ में यह पुरस्कार तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, ओडिया, बंगाली और मराठी भाषाओं के साहित्यिक योगदान को मान्यता देने के लिए दिया जाएगा।

नुम्बियों  सेफ्टी इंडेक्स 2026

नुम्बियों सेफ्टी इंडेक्स 2026 के अनुसार दुनिया के सबसे सुरक्षित शहरों की सूची जारी की गई है।

टॉप 3 सुरक्षित शहर:

  1. किंगदाऊ (चीन)
  2. अबू धाबी (UAE)
  3. दोहा (कतर)

भारत की स्थिति:

  • भारत में बेंगलुरु को सबसे सुरक्षित शहर माना गया है।
  • इसकी वैश्विक रैंकिंग 46वीं है।
  • इसके बाद अहमदाबाद और जयपुर का स्थान आता है।

नियुक्तियाँ – Weekly Current Affairs 25.01.2026

CRPF के नए डीआईजी बने रवि शंकर छबी

केन्द्रीय गृह मंत्रालय (MHA) ने रवि शंकर छबी को केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) में उप महानिरीक्षक (DIG) के पद पर नियुक्त किया है।

केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF)

  • स्थापना: 27 जुलाई 1939
  • मुख्यालय: नई दिल्ली
  • महानिदेशक: ज्ञानेन्द्र प्रताप सिंह

विज्ञान एवं तकनीक -Weekly Current Affairs 25.01.2026

तमिलनाडु में स्थापित होगा भारत का पहला संप्रभु AI पार्क

मुख्य बिंदु:

  • तमिलनाडु में देश का पहला संप्रभु AI पार्क स्थापित किया जाएगा।
  • इस परियोजना को लेकर तमिलनाडु सरकार और Sarvam AI के बीच ₹100 करोड़ का समझौता हुआ है।
  • वहीं महाराष्ट्र में भारत की पहली AI यूनिवर्सिटी के निर्माण की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है

नवंबर 2026 तक पृथ्वी से एक प्रकाश-दिवस दूर पहुँच जाएगा नासा का वायेजर-1

  • यह ऐसा करने वाली दुनिया की पहली मानव-निर्मित वस्तु बन जाएगी।
  • लॉन्च और मिशन – वायेजर-1 को 5 सितंबर 1977 को प्रक्षेपित किया गया था। इस मिशन के दौरान इसने बृहस्पति और शनि ग्रह की विस्तृत तस्वीरें पृथ्वी पर भेजीं।
  • इसने शनि ग्रह की G-रिंग की खोज भी की थी।

सुनीता विलियम्स का ऐतिहासिक सफर पूरा, अब सेवानिवृत्ति

  • भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स नासा से सेवानिवृत्त होने जा रही हैं।
  • उन्होंने 1998 में नासा में एक इंजीनियर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी।
  • कल्पना चावला के बाद सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की दूसरी महिला बनीं।
  • नासा के साथ उन्होंने कुल 27 वर्षों तक सेवाएँ दी हैं।
  • अपने करियर के दौरान उन्होंने तीन अंतरिक्ष अभियानों—Expedition 14/15, 32/33 और 71/72—में भाग लिया।
  • इन मिशनों के दौरान उन्होंने अंतरिक्ष में कुल 608 दिन बिताए।

योजनाएं – Weekly Current Affairs 25.01.2026

हेल्दी बॉर्डर अभियान 

  • ITBP और उत्तराखंड सरकार ने सीमावर्ती गांवों के लिए एक नई पहल शुरू की है।
  • इस योजना के तहत ITBP पिथौरागढ़, चमोली और उत्तरकाशी के 108 सीमावर्ती गांवों में एकीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगी।
  • इसका उद्देश्य दूर-दराज़ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना है।

प्रोजेक्ट महादेव:

  • प्रोजेक्ट महादेव महाराष्ट्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी फुटबॉल विकास पहल है।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य 13 वर्ष से कम उम्र के होनहार लड़कों और लड़कियों की पहचान कर उन्हें पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी बनने के लिए तैयार करना है।
  • इसका उद्घाटन लियोनेल मेस्सी की मौजूदगी में किया गया, और इसके तहत 60 चुने हुए खिलाड़ियों को मेस्सी के साथ प्रशिक्षण लेने का अवसर मिलेगा।

आंध्र प्रदेश में प्रस्तावित स्पेस सिटी परियोजना

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने होप आइलैंड पर स्पेस सिटी स्थापित करने की घोषणा की है।

मुख्य उद्देश्य:

  • इस पहल का उद्देश्य आंध्र प्रदेश को निजी उपग्रह प्रक्षेपण और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में एक वैश्विक केंद्र के रूप में विकसित करना है।
  • स्थान – यह स्पेस सिटी काकीनाडा के निकट होप आइलैंड पर बनाई जाएगी, जो गोदावरी नदी के मुहाने पर स्थित है। 

झारखंड में PESA Act लागू

  • झारखंड सरकार ने राज्य के गठन के लगभग 25 वर्ष बाद पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम यानी PESA Act को लागू कर दिया है।
    राज्य के 24 जिलों में से 13 जिलों में इसे पूरी तरह लागू किया गया है, जिनमें रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी एवं पूर्वी सिंहभूमि, दुमका और पाकुड़ शामिल हैं।
  • मुख्य बिंदु:
    लाभार्थी – आदिवासी समुदाय
    उद्देश्य – स्थानीय स्वशासन व्यवस्था को सशक्त बनाना
  • PESA अधिनियम क्या है?
    PESA अधिनियम, 1996 भारत का एक अहम कानून है, जो आदिवासी समुदायों को स्वशासन का अधिकार प्रदान करता है।
    यह अधिनियम विशेष रूप से संविधान के अनुच्छेद 244(1) के अंतर्गत आने वाले पाँचवीं अनुसूची क्षेत्रों में लागू होता है।

ओडिशा में शुरू हुई ‘आमे पढ़िवा आमा भाषारे’ योजना

  • ओडिशा सरकार ने ‘आमे पढ़िवा आमा भाषारे’ (हम अपनी भाषा में पढ़ेंगे) नाम से एक नई पाँच वर्षीय शैक्षिक योजना शुरू की है।
  • इस पहल का उद्देश्य 3 से 6 वर्ष की आयु के बच्चों को उनकी मातृभाषा में प्रारंभिक शिक्षा उपलब्ध कराना है।
  • योजना में विशेष रूप से जनजातीय और स्थानीय भाषाओं को प्राथमिकता दी गई है तथा इसे राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के दिशानिर्देशों के अनुरूप लागू किया जा रहा है।
  • इसके पहले चरण में मुंडा, कुई, सौर, कुवी, गोंडी और कोया—इन छह आदिवासी भाषाओं में पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इन भाषाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे बच्चों को प्रभावी ढंग से शिक्षित कर सकें।
  • योजना के अंतर्गत सामाजिक जागरूकता के प्रयासों के रूप में बाल विवाह की रोकथाम से जुड़े अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
  •  इसके अलावा, ओडिशा सरकार ने महिलाओं और छोटे बच्चों के कल्याण के लिए एक नई योजना भी शुरू की है।

अटल विचल अग्रगामी योजना (असम)

असम सरकार ने शोधार्थियों के लिए अटल विचल अग्रगामी योजना शुरू की है।
इस योजना की घोषणा मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा ने की।

उद्देश्य – इस योजन यक पटमुख उद्देश्य राज्य में प्रतिभा, नवाचार एवं उच्चस्तरीय शोध को बढ़ावा देना। 

योजना के लाभ:

  • सामान्य शोधार्थियों को ₹25,000 प्रति माह सहायता।
  • दिव्यांग शोधार्थियों को ₹40,000 प्रति माह सहायता।

अन्य अपडेट:

  • केंद्र सरकार ने अटल पेंशन योजना को 2030–31 तक जारी रखने की मंजूरी दी।
  • यह योजना 9 मई 2015 को शुरू हुई थी।

आप इसे भी पढ़ें : 18 January 2026 Weekly Current Affairs

पर्यावरण – Weekly Current Affairs 25.01.2026

काजीरंगा नेशनल पार्क में 34.5 किमी लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर

  • काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर 34.5 किलोमीटर लंबा एक ऊँचा मार्ग है, जो राष्ट्रीय राजमार्ग 715 (NH-715) के विस्तार परियोजना का हिस्सा है।
  • यह राजमार्ग काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान की दक्षिणी सीमा के समानांतर चलता है और इसे कार्बी आंगलोंग की पहाड़ियों से अलग करता है।
  • इस एलिवेटेड कॉरिडोर पर वाहन ऊपर से गुजरेंगे, जबकि वन्यजीव नीचे से सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकेंगे।

लुधियाना का पंजाब कृषि विश्वविद्यालय BRICS नेटवर्क यूनिवर्सिटी में शामिल

  • लुधियाना में स्थित पंजाब कृषि विश्वविद्यालय (PAU) भारत का पहला राज्य कृषि विश्वविद्यालय बन गया है, जो BRICS के प्रतिष्ठित नेटवर्क का हिस्सा बन रहा है।
  • विश्वविद्यालय को सतत कृषि और खाद्य सुरक्षा के क्षेत्र में विशेषज्ञता के लिए चुना गया है।
  • नोट: भारत 2026 में BRICS सम्मेलन की अध्यक्षता करेगा।

चंडीगढ़ की प्रतीक तितली: धारीदार टाइगर

  • चंडीगढ़ राज्य वन्यजीव बोर्ड ने धारीदार टाइगर तितली को राज्य तितली के रूप में मान्यता दी है।
  • इसका वैज्ञानिक नाम Danaus genutia है, और यह भारत तथा दक्षिण एशिया में पाई जाने वाली सामान्य प्रजाति है।

कुंभलगढ़ वन्यजीव अभ्यारण को इको -सेंससिटिव जोन 

  • कुंभलगढ़ वन्यजीव अभ्यारण (अरावली पर्वत श्रीनखला में स्थित) के चारों तरफ शून्य से एक किलोमीटर तक के क्षेत्र को ESZ घोषित किया गया है। 
  • इको सेंसिटिव जॉन वे क्षेत्र है, जिन्हे पर्यावरण कानूनों के तहत संरक्षित शेतरोनके आसपास गतिविधयोन को नियंत्रित करने के लिए अधिसूचित किए जाता है। 
  • सामान्यतः – पार्क / अभ्यारण की सीमा से 10 किमी तक के क्षेत्र को ESZ घोषित किया जाता है। 

खेलकूद – Weekly Current Affairs 25.01.2026

पी टी उषा बनी राष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी की अध्यक्ष

मुख्य बिंदु:

  • पी टी उषा को राष्ट्रीय ओलंपिक अकादमी (NOA) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
  • भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन (IOA) ने अहमदाबाद में इस अकादमी को औपचारिक रूप से पुनः चालू किया।
  • गगन नारंग को अकादमी का निदेशक बनाया गया है।
  • यह अकादमी 2018 में स्थापित हुई थी, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दी गई थी।

महेंद्र सिंह धोनी को बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026 का गुडविल एंबेसडर बनाया गया।

  • पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026 का गुडविल एंबेसडर नियुक्त किया गया है।
  • इस टूर्नामेंट के माध्यम से भारत पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की पेशेवर रोड साइक्लिंग रेस की मेजबानी करेगा।
  • एम.एस. धोनी की भूमिका इस प्रतिष्ठित आयोजन को और भी खास बना देती है।

ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ – दिसंबर 2025

  • ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को दिसंबर 2025 के लिए ICC मेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया।
  • महिला वर्ग में यह सम्मान दक्षिण अफ्रीका की लौरा वोल्वरवेडर को दिया गया।

विदर्भ क्रिकेट टीम ने जीती विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26

22 जनवरी 2026 की बड़ी खेल खबर: घरेलू क्रिकेट में विदर्भ का ऐतिहासिक विजय हजारे ट्रॉफी खिताब

विदर्भ क्रिकेट टीम ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 जीतकर ऐतिहासिक सफलता हासिल की।

मुख्य बिंदु:

  • विजेता टीम: विदर्भ
  • उपविजेता: सौराष्ट्र
  • फाइनल मुकाबला: बेंगलुरु के BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में 50 ओवर के लिस्ट-ए फॉर्मेट में खेला गया।
  • परिणाम: विदर्भ ने सौराष्ट्र को 38 रन से हराया।
  • फाइनल स्थल: बेंगलुरु
  • टूर्नामेंट संस्करण: 33वां
  • विदर्भ की उपलब्धियां: रणजी ट्रॉफी 2025, ईरानी कप 2025, विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26

इंडिया ओपन सुपर 750 बैडमिंटन 2026 

यह टूर्नामेंट नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया था। 

पुरुष एकल विजेता :- लिन चुन-यी (चीनी ताइपे)

महिला एकल विजेता :- एन सेयंग (दक्षिण कोरिया)
पुरुष युगल – लियान वैइकेंग और वंगचंग (चीन्)

महिला युगल – लियू और टैन निंग (चीन)

अमेलिया वाल्वरडे बनी भारतीय महिला फुटबॉल टीम की नई कोच

  • अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) ने अमेलिया वाल्वरडे को सीनियर भारतीय महिला फुटबॉल टीम का कोच नियुक्त किया है।
  • अमेलिया वाल्वरडे कोस्टारिका की रहने वाली है। 

साइना नेहवाल ने बैडमिंटन से संन्यास लेने की घोषणा की

भारत की शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने अपने पेशेवर करियर से संन्यास लेने की घोषणा की है।
साइना ने 2012 के लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी बनने का गौरव हासिल किया।

प्रमुख पुरस्कार और सम्मान:

  • पद्म भूषण – 2016
  • राजीव गांधी खेल रत्न (अब मेजर ध्यानचंद खेल रत्न) – 2010
  • पद्म श्री – 2010
  • अर्जुन पुरस्कार – 2009

अर्थव्यवस्था और रिपोर्ट्स -Weekly Current Affairs 25.01.2026

विश्व आर्थिक मंच ने जारी किया Global Risk Report 2026

  • ग्लोबल रिस्क रिपोर्ट 2026 विश्व आर्थिक मंच (WEF) द्वारा जारी की गई है।
  • रिपोर्ट में वैश्विक स्तर पर सबसे बड़े जोखिमों के रूप में भू-आर्थिक टकराव, राज्य-संचालित संघर्ष, चरम मौसम और सामाजिक ध्रुवीकरण को प्रमुखता दी गई है।
  • भारत के संदर्भ में साइबर सुरक्षा की कमजोर स्थिति, सामाजिक असमानता और सार्वजनिक सेवाओं की अक्षमता मुख्य चिंता के विषय हैं।

भारत बना विश्व में दूसरा सबसे बड़ा मछली उत्पादक देश

  • भारत मछली उत्पादन के मामले में विश्व में दूसरे स्थान पर है और वैश्विक उत्पादन में इसका योगदान लगभग 8% है।
  • देश झींगा उत्पादन और निर्यात में अग्रणी भूमिका निभाता है।
  • वित्त वर्ष 2013-14 में 95.79 लाख टन मछली उत्पादन हुआ था, जो वित्त वर्ष 2024-25 में बढ़कर 197.75 लाख टन हो गया, यह 106% की तेज वृद्धि को दर्शाता है।

अबू धाबी में हुई IRENA की 16वीं बैठक

  • अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (IRENA) की 16वीं सभा संयुक्त अरब अमीरात के अबू धाबी में संपन्न हुई।
  • इस बैठक में IRENA की मध्यम अवधि की रणनीति (2023-2027) का मूल्यांकन किया गया और आगामी कार्य कार्यक्रम को अनुमोदित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय नवीकरणीय ऊर्जा एजेंसी (IRENA) क्या है?: 

  • यह एक अंतर सरकारी संगठन है। 
  • स्थापना – 2009 में। इसकी संविधि 2010 में लागू की गई थी। 
  • मुख्यालय – मसद्र सिटी, अबुधाबी (UAE)
  • सदस्यता – 170 + देश और यूरोपीय संघ ( भारत एक संथापक सदस्य है। 

एनीमिया की रोकथाम के लिए अरुणोदय नामक अभियान 

  • महाराष्ट्र सरकार 15 जनवरी से 7 फरवरी तक 21 उच्च प्रसार वाले जिलों में अरुणोदय नामक राजव्यापी सकिल सेल स्क्रीनिंग अभियान चलाएगी। 
  • इसका उद्देश्य – शीघ्र निदान और उपचार सुनिश्चित करना एवं महाराष्ट्र को सकिल सेल मुक्त बनाने की दिशा में आगे बढ़ाना। 

अन्तराष्ट्रिय ग्रीन लोन जारी करने वाली कंपनी – IGGEFIL

  • IREDA की सहायक कंपनी IGGEFIL ने $ 22.5 मिलियन के अपने पहले अंतर्राष्ट्रीय ऋण की मंजूरी प्रदान की है। 
  • यह धनराशि जांबिया में 100 मेगावाट के सौर ऊर्जा संयंत्र के वित्तपोषण के लिए उप योग की जाएगी। 

पुस्तक विमोचन – Weekly Current Affairs 25.01.2026

अमृत का प्याला पुस्तक का विमोचन

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने सुरेंद्र कुमार पचौरी की पुस्तक “अमृत का प्याला: राम जन्मभूमि चुनौती और प्रतिक्रिया”
का विमोचन किया।

Conclusion:

दोस्तों ‘Weekly Current Affairs 25.01.2026’ आपके लिए एक स्मार्ट रिवीजन टूल है, जो समय बचाते हुए जरूरी Current Affairs को याद रखने में मदद करता है। नियमित रूप से ऐसे अपडेट पढ़ते रहें, ताकि आपकी करेंट अफेयर्स या सामान्य ज्ञान की पकड़ मजबूत बने और प्रतियोगी परीक्षाओं में आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

Download 30 MCQ PDF Click Here

FAQ – Weekly Current Affairs 25.01.2026

Q 1. Responsible Nations Index 2026 क्या मापता है?

उत्तर – यह किसी देश के जिम्मेदार व्यवहार का आकलन आर्थिक क्षमता के साथ-साथ नागरिक गरिमा, सामाजिक न्याय और जनकल्याण जैसे आयामों पर करता है।

Q 2. PESA Act का उद्देश्य क्या है?

उत्तर – यह आदिवासी समुदायों को स्वशासन का अधिकार देकर स्थानीय प्रशासन को सशक्त बनाता है।

Q 3. टायलर पुरस्कार क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर – इसे “पर्यावरण का नोबेल पुरस्कार” कहा जाता है और यह पर्यावरण अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है।

Q 4. काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर का मुख्य लाभ क्या है?

उत्तर – यह वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करता है और सड़क दुर्घटनाओं को कम करता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top