दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों Daily Current Affairs के साथ – साथ Weekly Current Affairs का अध्ययन बहुत आवश्यक होता है। इसलिए आप सबको डेली करेंट अफेयर्स का रिवीजन भी हो जाता है। परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए 18 January 2026 Weekly Current Affairs in Hindi बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस सप्ताह भारत और विश्व में प्रशासनिक नियुक्तियों, विज्ञान, रक्षा, खेल, पर्यावरण और अंतर्राष्ट्रीय संबंधों से जुड़ी कई बड़ी घटनाएँ सामने आईं।
इस लेख में हम 18 जनवरी 2026 के साप्ताहिक करंट अफेयर्स को विषय-वार (Topic Wise) और सरल भाषा में समझेंगे, ताकि आप इन्हें आसानी से याद रख सकें।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 18 January 2026 Weekly Current Affairs
प्रमुख नियुक्तियाँ – 18 January 2026 Weekly Current Affairs in Hindi
इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण सरकारी पदों पर नियुक्तियाँ हुईं, जो परीक्षाओं में बार-बार पूछी जाती हैं।
मुख्य नियुक्तियाँ:
सीमा सुरक्षा बल (BSF) के नए महानिदेशक – प्रवीण कुमार
सीमा सुरक्षा बल
- बीएसएफ़(BSF) – Border Security Force
- स्थापना – 01 दिसंबर 1965
- मुख्यालय – नई दिल्ली
- Motto- जीवन पर्यन्त कर्तव्य
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के महानिदेशक – राकेश अग्रवाल
- केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस (IPS) अधिकारी राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
- वह 31 अगस्त 2028 तक पद पर कार्य करेंगे।
NIA के बारे में :
- NIA – National Investigation Agency
- स्थापना – 2009 (राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 के तहत)
- मुख्यालय – नई दिल्ली
भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के DG – शत्रुजीत सिंह कपूर
शत्रुजीत सिंह कपूर को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
भारत -तिब्बत सीमा पुलिस ( Indo- Tibetan Border Police ITBP)
- स्थापना – 24 अक्टूबर 1962
- मुख्यालय – नई दिल्ली
- Motto- शौर्य – दृढ़ता
आप इसे भी पढ़ें : 17 January 2026 Current Affairs in Hindi
परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) के अध्यक्ष – ए. के. बाल सुब्रमण्यम
प्रसिद्ध वैज्ञानिक ए के बाला सुब्रमण्यम को परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) का नया अध्यक्ष जनवरी 2026 में नियुक्त किया गया।
AERB से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:
- स्थापना: 15 नवंबर 1983
- मुख्यालय: मुंबई
मेघालय हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ति रेवती मोहिती डेरे
न्यायमूर्ति रेवती मोहिती डेरे ने मेघालय उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया।
प्रमुख तथ्य:
- उन्होंने सोमन सेन का स्थान लिया।
- मेघालय हाईकोर्ट के इतिहास में यह पहली महिला C.J. हैं।
“साझा शक्ति” सैन्य अभ्यास 2026
- भारतीय सेना ने नागरिक और सैन्य एजेंसियों के बीच समन्वय बढ़ाने के लिए “साझा शक्ति” अभ्यास आयोजित किया।
- स्थान: डिग्गी रेंज, खड़की, मिलिट्री स्टेशन, पुणे, महाराष्ट्र
- उद्देश्य: आपदा प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा में सहयोग को मजबूत करना
- प्रतिभागी एजेंसियाँ:- महाराष्ट्र पुलिस,CISF, फोर्स वन, फायर ब्रिगेड, NDRF, पुणे नगर निगम.
78वां भारतीय सेना दिवस 2026 – 15 जनवरी 2026
- 78वां भारतीय सेना दिवस 15 जनवरी 2026 को मनाया गया।
- वार्षिक सेना परेड की मेजबानी इस वर्ष राजस्थान की राजधानी जयपुर ने की।
- थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने 2026 को नेटवर्किंग और डेटा सेन्ट्रिसिटी का वर्ष घोषित किया।
भारतीय सेना का DIME प्लेटफॉर्म
DIME प्लेटफॉर्म का पूरा नाम: Depot Integration Management Addition
उद्देश्य:
- लॉजिस्टिक्स का प्रभावी प्रबंधन
- इन्वेंट्री को डिजिटल रूप में लाना
विकास सहयोग: BISAG-N
राष्ट्रीय एवं राज्य समाचार – 18 January 2026 Weekly Current Affairs
भारत के विभिन्न राज्यों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ इस सप्ताह सामने आईं।
मुख्य खबरें:
ओडिशा का पुरी शहर 24 घंटे नल से पीने योग्य पानी देने वाला देश का पहला शहर बना
ओडिशा का पुरी शहर यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त करने वाला देश का पहला शहर बन गया।
- मिशन: सुजल – ड्रिंक फ्रॉम टैप
- पुरी शहर में 24 घंटे नल से सीधे पीने योग्य पानी है।
- पानी की गुणवत्ता : -यह भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) और विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप साबित हुआ।
निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 में बड़े राज्यों में महाराष्ट्र पहले स्थान पर रहा
नीति आयोग का निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index 2024) चार स्तंभों और 13 उप-स्तंभों के तहत 70 संकेतकों के आधार पर राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों की निर्यात क्षमता का मूल्यांकन करता है।
बड़े राज्यों में:
- पहला स्थान – महाराष्ट्र
- दूसरा स्थान – तमिलनाडु
- तीसरा स्थान – गुजरात
छोटे राज्यों में: – उत्तराखंड शीर्ष पर
अरुणाचल प्रदेश का कीयी – पान्योर जिला भारत का पहला Bio-Happy District बना
अरुणाचल प्रदेश का कीयी पान्योर जिला देश का पहला जैव-सुखद (Bio-Happy) जिला बनने की ओर अग्रसर है।
मुख्य लक्ष्य: इस पहल के तहत
- जैव विविधता का संरक्षण सुनिश्चित करना
- स्थानीय कृषि को प्रोत्साहित करना
- पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली को बढ़ावा देना
केरल के वायनाड में देश की पहली पूरी तरह पेपरलेस जिला अदालत शुरू
भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने केरल के वायनाड जिले में देश की पहली पूर्णतः पेपरलेस जिला अदालत का शुभारंभ किया।
उद्देश्य -:
- न्यायिक प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाना।
- कागज के उपयोग में कमी लाकर पर्यावरण संरक्षण करना।
- अदालत की कार्यप्रणाली को अधिक तेज़ और प्रभावी बनाना।
पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नया नौसैनिक अड्डा स्थापित किया जाएगा
- भारतीय नौसेना ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया में एक नए नौसैनिक अड्डे की स्थापना की घोषणा की है।
- यह अड्डा कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर स्थित होगा।
- इसके निर्माण से नौसेना के जहाज सीधे बंगाल की खाड़ी में पहुंच सकेंगे, जिससे हुगली नदी के मार्ग से गुजरने में लगने वाला अतिरिक्त समय बचेगा।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 16.01.2026
तमिलनाडु ने भारत की पहली डीप टेक स्टार्टअप नीति 2025–26 का अनावरण किया
तमिलनाडु सरकार ने भारत की पहली डीप टेक स्टार्टअप नीति 2025–26 शुरू की है।
नीति की प्रमुख विशेषताएँ:
- 100 करोड़ रुपये की सहायता से 100 डीप-टेक स्टार्टअप्स को प्रत्यक्ष समर्थन दिया जाएगा।
- यह सहायता AI, रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे उन्नत क्षेत्रों में कार्यरत स्टार्टअप्स को मिलेगी।
भारत की पहली पूर्णतः जैविक पंचायत
- भारत में जैविक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की गई।
- पंचायत का नाम: बामनवास काकड़
- जिला: कोटपूतली-बहरोड़
- राज्य: राजस्थान
विशेषताएँ:
- पूरी तरह रासायनिक मुक्त खेती
- उर्वरक और कीटनाशकों का पूर्ण त्याग
रिकॉर्ड तथ्य:
- भारत का पहला जैविक राज्य: सिक्किम
- पहला जैविक केंद्र शासित प्रदेश: लक्षद्वीप
अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स – 18 January 2026 Weekly Current Affairs
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की भूमिका इस सप्ताह और मजबूत हुई।
महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ:
18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी भारत करेगा
- ब्राज़ील ने औपचारिक रूप से ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत को सौंप दी है।
- विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने नई दिल्ली में ब्रिक्स-2026 के लिए आधिकारिक प्रतीकों (कमल और नमस्ते) तथा वेबसाइट का अनावरण किया।
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 : विषयवस्तु और प्रतीक चिन्ह
- प्रतीक चिन्ह(लोगो): – कमल और नमस्ते
- विषयवस्तु(थीम):- लचीलापन, नवाचार, सहयोग, स्थिरता
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 (Q1) में भारत की रैंक – 80वीं
हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 की पहली तिमाही रिपोर्ट जारी की गई है।
यह रिपोर्ट विभिन्न देशों के पासपोर्ट की वैश्विक मजबूती और यात्रा स्वतंत्रता को दर्शाती है।
मुख्य बिंदु:
- हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 में भारत को 80वाँ स्थान प्राप्त हुआ है।
- भारतीय पासपोर्ट धारकों को 55 देशों में- वीज़ा-मुक्त प्रवेश या, आगमन पर वीज़ा (Visa-on-Arrival) की सुविधा उपलब्ध है।
भारत ने पहली बार वीमर ट्रायंगल बैठक में भाग लिया
- वीमर ट्रायंगल 2026 में फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड शामिल हैं।
- इस बैठक में भारत की ओर से विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भाग लिया।
- यह पहला अवसर है जब किसी गैर-यूरोपीय देश को इस त्रिपक्षीय समूह की मंत्री-स्तरीय बैठक में आमंत्रित किया गया।
- उद्देश्य: भारत और प्रमुख यूरोपीय शक्तियों के बीच रणनीतिक सहयोग एवं समन्वय को और सशक्त बनाना।
इज़राइल ने संयुक्त राष्ट्र (UN) की कई एजेंसियों से हटने का बड़ा फैसला लिया है।
प्रमुख तथ्य:
- इज़राइल ने कुल 7 संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों से अलग होने की घोषणा की है।
- जिन प्रमुख एजेंसियों से हटने की बात कही गई है, उनमें शामिल हैं:- UN Women, UNCTAD
इज़राइल का पक्ष:
- उसका कहना है कि ये संस्थाएँ उसकी संप्रभुता के विरुद्ध काम कर रही हैं।
- साथ ही, इन पर अंतरराष्ट्रीय मानकों के उल्लंघन का आरोप भी लगाया गया है।
भारत के 45वें अंटार्कटिक अभियान में UAE के वैज्ञानिक शामिल
- भारत के 45वें अंटार्कटिका अभियान के तहत UAE के खलीफा विश्वविद्यालय के शोधकर्ता इस मिशन का हिस्सा बने हैं।
- यह संयुक्त अनुसंधान दल अंटार्कटिका के मंगल ग्रह जैसे परिदृश्यों का अध्ययन कर रहा है।
- उद्देश्य: ध्रुवीय विज्ञान और ग्रहीय अध्ययन से जुड़े अनुसंधान को आगे बढ़ाना।
- वर्तमान में अंटार्कटिका में भारत के दो सक्रिय अनुसंधान केंद्र हैं — मैत्री और भारती।
मेटा (Meta) की नई अध्यक्ष: दीना पॉवेल मैकॉर्डिक
- सोशल मीडिया कंपनी Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने एक महत्वपूर्ण नियुक्ति की है।
- दीना पॉवेल मैकॉर्मिक को Meta का नया अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
- Meta की स्थापना: फरवरी 2004
- CEO: मार्क जुकरबर्ग
- मुख्यालय: कैलिफोर्निया, अमेरिका
भारत में अमेरिका के नए राजदूत- सर्जियो गौर
- सर्जियो गौर ने 12 जनवरी 2026 को भारत में अमेरिकी राजदूत का पद संभाला।
- अमेरिका ने उन्हें अक्टूबर 2025 में भारत का राजदूत नियुक्त किया था।
- उनका जन्म स्थान: उज़्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद।
बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास ‘विल फॉर पीस 2026’ – मेजबान देश: दक्षिण अफ्रीका
अभ्यास स्थल: दक्षिण अफ्रीका के तट पर, मुख्य रूप से के ऑफ गुड होप के पास।
प्रतिभागी देश: मुख्य रूप से ब्रिक्स प्लस देशों की नौसेनाएँ – चीन, रूस, ईरान और दक्षिण अफ्रीका।
उद्देश्य:
- समुद्री सुरक्षा सुनिश्चित करना।
- शिपिंग और समुद्री आर्थिक गतिविधियों की सुरक्षा के लिए आपसी समन्वय बढ़ाना।
28वाँ CSPOC सम्मेलन – भारत
28वां CSPOC सम्मेलन (Conference of Speakers and Presiding Officers of the Commonwealth) नई दिल्ली, भारत में आयोजित किया गया।
- उद्घाटनकर्ता: भारत के प्रधानमंत्री
- सम्मेलन के अध्यक्ष: ओम बिरला, लोकसभा अध्यक्ष
- भारत ने इस सफल आयोजन के बाद अगली अध्यक्षता यूनाइटेड किंगडम (UK) को सौंप दी।
भारत और अमेरिका की Pax Silica साझेदारी
- अमेरिका ने भारत को Pax Silica नामक वैश्विक पहल में शामिल होने का आमंत्रण दिया।
- यह घोषणा नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर द्वारा की गई।
Pax Silica पहल:- अमेरिकी नेतृत्व वाली एक नई वैश्विक पहल
मुख्य उद्देश्य:
- सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन को मजबूत करना
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना
- तकनीकी और साइबर सुरक्षा सुनिश्चित करना
16वीं ASEAN Defence Ministers’ Meeting Plus (ADMM-Plus)
- जनवरी 2026 में 16वीं ASEAN रक्षा मंत्रियों की बैठक और विशेषज्ञ कार्य समूह का अंतिम योजना सम्मेलन नई दिल्ली में आयोजित किया गया।
- ADMM-Plus के तहत आतंकवाद विरोधी विशेषज्ञ कार्य समूह की संयुक्त अध्यक्षता भारत और मलेशिया ने की।
शामिल देश:
- 11 ASEAN सदस्य देश: ब्रुनेई, इंडोनेशिया, वियतनाम, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपींस सहित अन्य
- 7 संवाद भागीदार देश
- उद्देश्य: आतंकवाद से निपटने के लिए सूचना साझा करना और सहयोग बढ़ाना
योजनाएं – 18 January 2026 Weekly Current Affairs
पंखुड़ी’ पोर्टल का शुभारंभ
‘पंखुड़ी’ पोर्टल का शुभारंभ महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने किया।
उद्देश्य:
- महिलाओं और बच्चों के लिए सरकारी योजनाओं के आवेदन की ट्रैकिंग करना।
- लाभ वितरण को एक एकीकृत डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर लाना।
शामिल प्रमुख योजनाएं:
- मिशन शक्ति: महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण
- मिशन वात्सल्य: बाल संरक्षण
- सक्षम आंगनबाड़ी और पोषण 2.0
UIDAI का नया शुभंकर ‘उदय’
UIDAI ने आधार सेवाओं को और सरल व सहज बनाने के लिए ‘उदय’ नामक मैस्कॉट लॉन्च किया है।
UIDAI से जुड़े प्रमुख तथ्य:
- स्थापना: 2009
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- उद्देश्य: डिजिटल पहचान को आसान बनाना और सेवाओं की पहुँच आम लोगों तक सरल तरीके से सुनिश्चित करना
गुजरात में कैंसर स्क्रीनिंग के लिए ‘आशा वैन’ मोबाइल यूनिट का शुभारंभ
- गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल ने जनवरी 2026 में कैंसर की शुरुआती पहचान को बढ़ावा देने के लिए ‘आशा वैन’ मोबाइल यूनिट का शुभारंभ किया।
बाल विवाह मुक्त भारत का लक्ष्य – 2030
बाल विवाह मुक्त भारत अभियान महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा नवंबर 2024 से शुरू किया गया।
दीर्घकालिक लक्ष्य:
- संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्य (SDG) 5.3 के अनुरूप 2030 तक बाल विवाह पूरी तरह समाप्त करना।
2026 का लक्ष्य: बाल विवाह की दर को 10% तक कम करना।
उपलब्धि: छत्तीसगढ़ का बलोद जिला (2025) देश का पहला बाल विवाह मुक्त जिला बना।
अक्का पाडे योजना – कर्नाटक (18 January 2026 Weekly Current Affairs)
अक्का पाडे योजना कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धा रमैया के नेतृत्व में शुरू की गई।
इसे “बड़ी बहन बल” के नाम से भी जाना जाता है।
उद्देश्य:
- महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना
- नाबालिगों की सुरक्षा प्रदान करना
- हिंसा, उत्पीड़न, शोषण और बाल विवाह को रोकना
ओडिशा की क्रॉनिक किडनी डिजीज रजिस्ट्री
ओडिशा भारत का पहला राज्य बना जिसने Chronic Kidney Disease (CKD) Registry शुरू करने की घोषणा की।
लाभ:
- मरीजों का डेटा सटीक रूप से ट्रैक किया जा सकेगा
- इलाज और रिसर्च में सहायता मिलेगी
परिपूर्णा मेडिक्लेम आयुष बीमा योजना
प्रारंभकर्ता: वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS)।
उद्देश्य: सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए CGHS सुविधाओं के पूरक के रूप में वैकल्पिक स्वास्थ्य बीमा योजना प्रदान करना।
बीमा राशि: लाभार्थी 10 लाख रुपये या 20 लाख रुपये की बीमा राशि चुन सकते हैं।
बीमा प्रदाता: न्यू इंडिया एनश्योरेंस कंपनी लिमिटेड।
अर्थव्यवस्था – 18 January 2026 Weekly Current Affairs
भारत की वास्तविक GDP में 7.4% वृद्धि का अनुमान
- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के पहले अग्रिम अनुमान के अनुसार भारत की वास्तविक (रियल) GDP में 7.4% वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।
- यह वृद्धि मुख्य रूप से विनिर्माण क्षेत्र में मजबूत सुधार के कारण है।
- विनिर्माण क्षेत्र में उत्पादन वृद्धि के लगभग 7% तक पहुँचने की संभावना है, जबकि पिछले वर्ष यह करीब 4.5% थी।
- नॉमिनल GDP के आधार पर भारत ने जापान को पीछे छोड़ते हुए दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान हासिल किया है।
सम्मेलन – 18 January 2026 Weekly Current Affairs
- वस्त्र मंत्रालय और असम सरकार ने गुवाहटी (असम) में राष्ट्रीय वस्त्र मंत्री सम्मेलन का आयोजन किया।
- सम्मेलन का उद्देश्य 2030 तक 350 अरब डॉलर के वस्त्र उद्योग और 100 अरब डॉलर के निर्यात लक्ष्य को प्रोत्साहित करना है।
- थीम: भारत के वस्त्र – विकास, विरासत और नवाचार
विश्व पुस्तक मेला दिल्ली 2026 -18 January 2026 Weekly Current Affairs
- विश्व पुस्तक मेला 2026 का आयोजन नई दिल्ली के प्रगति मैदान (भारत मंडपम) में किया जा रहा है।
- आयोजन तिथि: 10 से 18 जनवरी 2026
- स्थान: भारत मंडपम, प्रगति मैदान, नई दिल्ली
- थीम: “भारतीय सैन्य इतिहास: वीरता और ज्ञान @ 75”
- संस्करण: 53वाँ
- गेस्ट ऑफ ऑनर देश: क़तर
- फोकस कंट्री: स्पेन
टॉप सिटीज़ फॉर विमेन इंडिया (TCWI) 2026
अवतार ग्रुप द्वारा जारी ‘टॉप सिटीज फॉर विमेन इंडिया (TCWI) 2026’ रिपोर्ट में देश के 125 शहरों का मूल्यांकन किया गया।
- इस रैंकिंग में बेंगलुरु ने 53.29 अंक के साथ पहला स्थान हासिल किया।
- मुंबई और कोहिमा को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में शामिल किया गया है।
- वहीं पटना और दिल्ली को महिलाओं के लिए सबसे कम सुरक्षित शहरों की श्रेणी में रखा गया है।
रिपोर्ट के अनुसार शीर्ष स्थान:
- पहला स्थान: बेंगलुरु (स्कोर: 53.29)
टॉप 5 शहर:
- बेंगलुरु
- चेन्नई
- पुणे
- हैदराबाद
- मुंबई
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 17.01.2026
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी – 18 January 2026 Weekly Current Affairs
विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में यह सप्ताह उतार-चढ़ाव से भरा रहा।
मुख्य घटनाएँ:
इसरो का PSLV-C62 मिशन तीसरे चरण में असफल
- 12 जनवरी 2026 को इसरो का PSLV-C62 मिशन तकनीकी कारणों के चलते सफल नहीं हो सका।
- उड़ान के दौरान रॉकेट तीसरे चरण में अपने निर्धारित मार्ग से विचलित हो गया।
- इस विफलता के कारण कुल 16 उपग्रह अंतरिक्ष में नष्ट हो गए।
प्रमुख उपग्रह:
- अन्वेशा (EOS-N1): DRDO द्वारा विकसित एक रणनीतिक हाइपर-स्पेक्ट्रल इमेजिंग उपग्रह।
- लाचित-1 (LACHIT-1): पूर्वोत्तर भारत का पहला उपग्रह।
- स्पेन का एक री-एंट्री कैप्सूल भी इस मिशन का हिस्सा था।
- तकनीकी गड़बड़ी रॉकेट के तीसरे चरण (PS3 Stage) के दौरान सामने आई, जिससे मिशन असफल हुआ।
IIT कानपुर ने भारत का पहला लेग्ड रोबोट ‘Scorp’ लॉन्च किया
भारत का पहला पैरों वाला मोबाइल मैनिपुलेटर रोबोट स्कॉर्प (Scorp) IIT कानपुर द्वारा लॉन्च किया गया।
पूरा नाम: Swadeshi Cognitive Robotic Platform (Scorp)
उपयोग:
- रक्षा क्षेत्र में संचालन
- आपदा प्रबंधन
- औद्योगिक निरीक्षण
यह रोबोट उन क्षेत्रों में काम कर सकता है जहाँ पहियों वाले रोबोट पहुँचने में असमर्थ हैं।
नासा ने ‘क्लाउड नाइन’ नामक एक रहस्यमयी आकाशगंगा की खोज की
- नासा के हबल स्पेस टेलिस्कोप ने ‘क्लाउड-9’ नामक एक अनोखी और रहस्यमयी बादल की खोज की है।
- यह ब्रह्मांड में प्रारंभिक गैलेक्सी बनने की प्रक्रिया का अवशेष माना जा रहा है।
- इसमें केवल डार्क मैटर और न्यूट्रल हाइड्रोजन गैस मौजूद है; इसमें कोई तारे नहीं हैं।
- इसे “Ghostly Galaxy” के नाम से जाना जा रहा है।
यह पृथ्वी से लगभग 1.4 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर स्थित है और Messier 94 नामक स्पाइरल गैलेक्सी के पास पाया गया है।
Artemis-II मिशन के तहत चंद्रमा की 10 दिवसीय मानव अंतरिक्ष यात्रा
- NASA का आर्टेमिस-II मिशन पहला मानवयुक्त मिशन है।
इसे नासा के अब तक के सबसे शक्तिशाली रॉकेट स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) से लॉन्च किया जाएगा।
अंतरिक्ष यात्री क्रू कैप्सूल में सवार होकर लगभग 10 दिन की चंद्रमा यात्रा करेंगे।
मिशन का उद्देश्य:
- चंद्रमा पर स्थायी मानव उपस्थिति स्थापित करना
- भविष्य के मंगल मिशनों के लिए आधार तैयार करना
भारत की पहली सोलर-पावर्ड ATM वैन
लॉन्च करने वाला बैंक: त्रिपुरा ग्रामीण बैंक
उद्देश्य:
- ग्रामीण क्षेत्रों में डोरस्टेप बैंकिंग सुविधा प्रदान करना
- स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग बढ़ावा देना
रिलायंस जियो का ‘People First AI’
- भारत का पहला Made in India People-Centric AI
- शुरुआती राज्य: गुजरात
- फोकस: मानव-केंद्रित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI
पुरस्कार – 18 January 2026 Weekly Current Affairs
संयुक्त राष्ट्र महासचिव पुरस्कार 2025
- संयुक्त राष्ट्र महासचिव पुरस्कार 2025 से भारतीय सेना की मेजर स्वाति शांता कुमार सम्मानित कीये गए।
- मेजर स्वाति शांता कुमार को यह सम्मान जेंडर श्रीनि के अंतर्गत उनके उत्कृष्ट प्रोजेक्ट समान, भागीदार, स्थायी शांति के लिए प्रदान किया गया है।
83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026
83वें गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित बेवली हिल्टन में किया गया।
इस साल भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने प्रेजेंटर के रूप में भाग लिया।
प्रमुख विजेता:
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (ड्रामा): जेसी बकले – Hamnet
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म (ड्रामा): Hamnet
- सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: पॉल थॉमस एंडरसन
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता (ड्रामा): वैगनर मोर – The Secret Agent Another
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म (म्यूजिकल या कॉमेडी): One Battle After Another
खेलकूद – 18 January 2026 Weekly Current Affairs
खेल जगत में भी कई रिकॉर्ड और उपलब्धियाँ दर्ज की गईं।
खेल से जुड़ी खबरें – 18 January 2026 Weekly Current Affairs
विराट कोहली अन्तराष्ट्रिय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने
- भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अन्तराष्ट्रिय क्रिकेट में अब दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।
- उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा (28,016 रन) का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया है।
- यह उपलब्धि उन्होंने वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान हासिल की।
- सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं सचिन तेंदुलकर (भारत), जिनके नाम 34,357 रन हैं।
खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 में कर्नाटक शीर्ष स्थान पर रहा
कर्नाटक खेलों इंडिया बीच गेम्स 2026 का समग्र चैंपियन रहा।
आयोजन स्थल: घोघला बीच, दीव
समय: 5 से 10 जनवरी 2026
संस्करण: दूसरा
शुभंकर: पर्ल, एक जीवंत डॉल्फिन
शीर्ष तीन राज्य पदक तालिका : 18 January 2026 Weekly Current Affairs
| श्रेणी | राज्य /केंद्र शासित राज्य | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल |
| 1 | कर्नाटक | 3 | 2 | 6 | 11 |
| 2 | तमिलनाडु | 3 | 2 | 3 | 8 |
| 3 | मणिपुर | 3 | 2 | 2 | 7 |
ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेटर एलिसा हिली ने संन्यास की घोषणा की
- ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलिसा हिली, जो विकेटकीपर और बल्लेबाज हैं, ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास लेने की घोषणा की।
- एलिसा हिली ने 2010 में 19 वर्ष की आयु में न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।
पर्यावरण और वन्यजीव समाचार -18 January 2026 Weekly Current Affairs
पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी अहम पहल इस सप्ताह देखने को मिली।
महत्वपूर्ण बिंदु:
केरल का अरालम वन्यजीव अभयारण्य राज्य का पहला तितली अभयारण्य घोषित
- केंद्र सरकार ने अरालम वन्यजीव अभयारण्य का नाम बदलकर अरालम तितली अभ्यारण्य कर दिया है।
- यह केरल का पहला आधिकारिक तितली अभ्यारण्य बन गया है।
- यह नामकरण वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 के अंतर्गत किया गया है।
तमिलनाडु में अखिल भारतीय बाघ गणना 2026 की शुरुआत
- अखिल भारतीय बाघ गणना 2026 का पहला चरण तमिलनाडु में शुरू हुआ।
- यह गणना थंथाई पेरियार वन्यजीव अभयारण्य में संचालित की जा रही है।
- मुख्य उद्देश्य: बाघों की उपस्थिति और वितरण को दर्ज करना।
- ऑल इंडिया टाइगर एस्टिमेशन 2026 की राष्ट्रीय रिपोर्ट 2027 में प्रकाशित की जाएगी।
- भारत में बाघों की गणना हर 4 साल में राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा की जाती है।
मध्य प्रदेश और असम के बीच वन्यजीव आदान-प्रदान समझौता
अंतर-राज्यीय समझौता: वन्यजीव संरक्षण और आदान-प्रदान के लिए असम और मध्य प्रदेश के बीच समझौता हुआ।
असम से मध्य प्रदेश:
- 50 जंगली भैंस
- 2 गैंडे
- 3 कोबरा
मध्य प्रदेश से असम:
- 2 बाघ
- 6 मगरमच्छ
इस आदान-प्रदान से दोनों राज्यों की जैव विविधता और पारिस्थितिकी तंत्र मजबूत होगा।
प्रसिद्ध पर्यावरणविद् माधव गाडगिल का 82 वर्ष की आयु में निधन
प्रसिद्ध पर्यावरणविद् माधव गाडगिल का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- वे पश्चिमी घाट के प्रमुख इकोलॉजिस्ट थे।
- वर्ष 2010: पश्चिमी घाट पारिस्थितिकी विशेषज्ञ पैनल के अध्यक्ष, जिसे गाडगिल आयोग के नाम से जाना जाता है।
पुरस्कार -18 January 2026 Weekly Current Affairs
- पद्म श्री (1981)
- पद्म भूषण (2006)
- Champion of the Earth (2024) – UNEP द्वारा सम्मानित
बाघों की जनगणना के लिए मोबाइल ऐप लॉन्च
MSTrIPES का पूर्ण रूप:( Monitoring System for Tigers – Intensive Protection and Ecological Status)
विकास: इसे राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) और भारतीय वन्यजीव संस्थान (WII) ने मिलकर विकसित किया है।
कार्य प्रणाली:
- यह ऐप वन्यजीव कर्मियों को गश्त के दौरान रीयल-टाइम डेटा एकत्र करने और अपलोड करने की सुविधा देता है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लांट का उद्घाटन:
- स्थान: चेन्नई, तमिलनाडु
- उद्घाटन: रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह द्वारा
यह प्लांट अन्य वाणिज्यिक इलेक्ट्रिक वाहनों (e-LCVs) के निर्माण में भी सक्षम है।
उत्पादन क्षमता:
- प्रारंभिक क्षमता: 250 यूनिट प्रति वर्ष
- भविष्य में इसे बढ़ाकर 500 यूनिट प्रति वर्ष किया जाएगा।
Conclusion- 18 January 2026 Weekly Current Affairs
दोस्तों, ‘18 January 2026 Weekly Current Affairs in Hindi’ भारत के प्रशासनिक, वैज्ञानिक और अंतर्राष्ट्रीय विकास को दर्शाते हैं। यह सप्ताह Current Affairs की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण रहा। यदि आप नियमित रूप से ऐसे साप्ताहिक करंट अफेयर्स पढ़ते हैं, तो आपकी जनरल अवेयरनेस और स्कोर दोनों बेहतर होंगे।
| Download 30 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 18 January 2026 Weekly Current Affairs
Q1.18 January 2026 Weekly Current Affairs in Hindi क्यों महत्वपूर्ण हैं?
यह सप्ताह नियुक्तियों, विज्ञान, खेल और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ा रहा।
प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले कई सीधे तथ्य इसमें शामिल हैं।
Q 2. 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी कौन कर रहा है?
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी भारत करेगा।
यह सम्मेलन भारत की वैश्विक कूटनीतिक भूमिका को दर्शाता है।
Q 3. भारत का पहला 24 घंटे नल से पीने योग्य पानी देने वाला शहर कौन सा है?
पुरी, ओडिशा भारत का पहला शहर बना है।
यह शहरी जल आपूर्ति क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि है।
