16 January 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों Current Affairs प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता हैं। ‘16 January 2026 Current Affairs in Hindi’ में हम आपके लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, विज्ञान और महत्वपूर्ण दिवसों से जुड़े सभी जरूरी प्रश्नों को सरल भाषा में प्रस्तुत कर रहे हैं, जो आपकी परीक्षा तैयारी को मजबूत बनाएंगे।

16 January 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 16 January 2026 Current Affairs in Hindi 

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 – भारत की रैंक और वैश्विक स्थिति

हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 (Q1) में  भारत की रैंक  80वां स्थान पर है। 

मुख्य बिंदु:

  • भारतीय पासपोर्ट से यात्रा:  वर्तमान समय में भारतीय पासपोर्ट धारक दुनिया के 55 देशों में वीज़ा-फ्री या वीज़ा-ऑन-अराइवल के यात्रा कर सकते है।

टॉप और बॉटम देश:

  •  पहला स्थान: सिंगापुर
  •  दूसरा स्थान: जापान और दक्षिण कोरिया
  •  सबसे कमजोर पासपोर्ट: अफगानिस्तान

यह सवाल अक्सर Prelims और Banking Exams में पूछा जाता है।

Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group Click Here

इजरायल का UN एजेंसियों से हटने का फैसला

  • अमेरिका के बाद अब इजरायल ने भी संयुक्त राष्ट्र (UN) की 7 एजेंसियों एवं अन्य से हटने की घोषणा की है। 
  • इनमे UN की लैंगिक समानता इकाई (UN Women) और व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन शामिल हुए। 
  • कारण – इजराइल का दावा है, की ये संस्तहए अंतर्राष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन कर रही है, और उनकी गतिविधियों से इजरायल की संप्रभुता को खतरा है। 

इजराइल के बारे में : 

  • महाद्वीप – एशिया 
  • राजधानी – येरूशलम 
  • मुद्रा – इस्राइली शेकल 
  • प्रधानमंत्री – बेंजामिन नेतन्याहू 
  • राष्ट्रपति – इसहाक हजोंग
  • संसद का नाम – नेसेट 
  • आधिकारिक भाषा – हिबू 
  • पड़ोसी देश – लेबनान, सीरिया, जॉर्डन, मिस्र 
  • भारत ने इजराइल से भारतीयों को वापस लाने के लिए ‘ऑपरेशन अजय शुरू किया। 

आप इसे भी पढ़ें : 15 January 2026 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 16 January 2026 Current Affairs in Hindi

भारत की पहली पूर्णत जैविक प्रमाणित पंचायत – बामनवास काकड़

भारत के जैविक खेती अभियान में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है।

राजस्थान के जिला कोटपूतली – बहरोड़ की बामनवास काकड़ पंचायत राज्य उत्तर पश्चिम भारत की पहली पूर्तया जैविक प्रमाणित पंचायत बन गई है। 

पूर्तया जैविक घोषित होने का अर्थ है, की यहाँ किसानों ने रासायनिक उर्वरकों, कृतिम कीटनाशकों और अनवंशिक रूप से परिवर्तित (GM) इनपुटस का पूरी तरह से त्याग कर दिया है।

खास बातें:

  • पूरी पंचायत में रासायनिक खाद और कीटनाशक बंद
  • किसानों द्वारा केवल जैविक तरीकों का उपयोग

अतिरिक्त तथ्य:

  • भारत का पहला जैविक राज्य: सिक्किम (2016)
  • पहला जैविक केंद्र शासित प्रदेश: लक्षद्वीप

महोत्सव – 16 January 2026 Current Affairs in Hindi

मकरविलक्कु महोत्सव -सबरीमाला मंदिर (केरल)

  • जनवरी 2026 में मकरविलककू केरल राज्य के सबरीमाला मंदिर में मनाया गया है। 
  • यह भगवान अय्यप्पन को समर्पित एक वार्षिक उत्सव है। 
  • यह मकर सक्रांति के अवसर पर आयोजित होता है। 

मकर संक्रांति के अवसर पर अन्य राज्यों मे मनाए जाने वाले पर्व 

  • पंजाब एवं हरियाणा – मकर संक्रांति के एक दिन पूर्व लोहड़ी मनाई जाती है। 
  • तमिलनाडु – पोंगल ( 4 दिनों तक मनाया) जाता है। 
  • आंध्र प्रदेश एवं तेलंगाना – पेड्डा पाडुनगा, अथवा संक्रांति । 
  • असम – माघ – बिहू

आप इसे भी पढ़ें : 14 January 2026 Current Affairs in Hindi

रक्षा और तकनीक – 16 January 2026 Current Affairs in Hindi

भारतीय सेना का DIME प्लेटफॉर्म

जनवरी 2026 में भारतीय सेना ने अपनी लॉजिस्टिक्स प्रणाली को और आधुनिक बनाने के DIME प्लेटफ़ॉर्म बना दिया है।

DIME प्लेटफॉर्म क्या है?

  • पूरा नाम: Depot Integration Management Edition

विकसित किसने किया?

  • इसे भारतीय सेना एवं  भास्कराचार्य नेशनल इंस्टिट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन एंड जिओ इनफॉरमेटिक्स BISAG-N (Bhaskaracharya National Institute for Space Applications and Geo-informatics) ने संयुक्त रूप से विकसित किया गया है।
  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य यूनिट स्टर से लेकर सेना मुख्यालय तक लॉजिसटिक्स वस्तुओं की वास्तविक समय (Real Time) में जानकारी देना। 

पर्यावरण एवं ऊर्जा क्षेत्र – 16 January 2026 Current Affairs in Hindi

रातापानी  टाइगर रिजर्व का नाम – डॉ. विष्णु श्रीधर वाकनकर टाइगर रिजर्व
मध्य प्रदेश का 8 वां रातापानी टाइगर रिजर्व का नाम अब डॉ. विष्णु श्रीधर वाकनकर टाइगर रिजर्व के नाम से जाना जाएगा। 

  • पुराना नाम: रातापानी टाइगर रिजर्व
  • नया नाम: डॉ. विष्णु श्रीधर वाकनकर टाइगर रिजर्व
  • राज्य: मध्य प्रदेश
  • डॉ. विष्णु श्रीधर वाकनकर ने ही 1957 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल भीमबेटका गुफाओं की खोज की थी, जो रातापानी अभ्यारण के अंदर है।

भारत की पहली सौर ऊर्जा एटीएम वैन

यह वैन पूर्ण रूप से स्वच्छ ऊर्जा (Clean Energy) पर आधारित है, जिससे बिजली की कमी वाले क्षेत्रों में भी ATM संचालित किया जा सकेगा। 

उद्देश्य : – डोर स्टेप बैंकिंग की सुविधा प्रदान करना एवं बैंकिंग सेवाओं की पहुँच से बाहर रहने वाली ग्रामीण आबादी को डिजिटल वित्तीय प्रणाली से जोड़ना। 

  • बैंक: त्रिपुरा ग्रामीण बैंक
  • उद्देश्य: ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल बैंकिंग

गैर-जीवाश्म ईंधन क्षमता में 22.6% वृद्धि

  • नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी द्वारा जनवरी 2026 में डी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2025 में भारत की कुल गैर जीवाश्म ईंधन स्थापित क्षमता 266.78 गीगावाट (GW) तक पहुँच गई। 
  • वार्षिक वृद्धि – 2024 में यह क्षमता 217.62 GW थी, जिसमें 2025 के दौरान रिकॉर्ड 49.12 GW की नई क्षमता जोड़ी गई।

खेलकूद – 16 January 2026 Current Affairs in Hindi

एलिसा हिली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की 

  • ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेटर एलिसा हिली विकेट कीपर एवं बल्लेबाज ने क्रिकेट के सभी पररूपों से सन्यास लेने की घोषणा की है। 
  • एलिसा हिली ने वर्ष 2010 में 19 साल की आयु में न्यूजीलैंड के विरुद्ध अंतर्राष्ट्रीय पदार्पण किया था।

खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 में शीर्ष स्थान – कर्नाटक 

कर्नाटक खेलों इंडिया बीच गेम्स 2026 के समग्र चैंपियन के रोप में शीर्ष स्थान पर था। 

खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026

  • आयोजन स्थान : घोघला बीच, दीव
  • समय – 5 से 10 जनवरी 2026 
  • संस्करण – दूसरा 
  • शुभंकर – पर्ल, एक जीवंत डॉल्फिन 

शीर्ष तीन राज्य पदक तालिका :

श्रेणी  राज्य /केंद्र शासित राज्य  स्वर्ण  रजत  कांस्य  कुल 
कर्नाटक  3 2 6 11
तमिलनाडु  3 2 3 8
मणिपुर  3 2 7

GI Tag अपडेट – 16 January 2026 Current Affairs in Hindi

  • आंध्र प्रदेश के अनंतपुर क्षेत्र में पी जाने वाली अनार की किस्म (अनंतपुर अनार) को GI टैग प्रदान किया गया है। 
  • उत्तर परदेश के मेरठ जिले की गजक और रेवड़ी को GI टैग दिया गया है। 

GI Tag के बारे में : 

GI Tag का पूरा नाम Geographical Indication होता है। यह टैग किसी फसल या उत्पाद को उसके खास भौगोलिक क्षेत्र से जोड़कर पहचान देता है। 

  • GI टैग से यह साबित होता है कि कोई उत्पाद किसी विशेष स्थान से जुड़ा है और उसकी गुणवत्ता उसी क्षेत्र की वजह से खास है
  •  इसका मुख्य उद्देश्य असली उत्पाद की पहचान को सुरक्षित रखना और नकली या घटिया नकल को रोकना है।

आप इसे भी पढ़ें :  13 January 2026 Current Affairs in Hindi

Conclusion :

दोस्तों ‘16 January 2026 Current Affairs in Hindi’ का नियमित अध्ययन करने से आपकी सामान्य ज्ञान की पकड़ मजबूत होती है,  और परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिलती है। ऐसे ही Daily Current Affairs पढ़ते रहें और अपनी सफलता की तैयारी को एक कदम आगे बढ़ाएं।

Download 15 MCQ PDF Click Here

FAQ – 16 January 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. हेनले पासपोर्ट इंडेक्स 2026 (Q1) में भारत की रैंक क्या है?

 A . भारत इस सूचकांक में 80वें स्थान पर है। भारतीय पासपोर्ट से 55 देशों में वीज़ा-फ्री या वीज़ा-ऑन-अराइवल यात्रा संभव है।

Q2. भारत की पहली पूर्णतः जैविक प्रमाणित पंचायत कौन-सी है?

A.  बामनवास काकड़ पंचायत भारत की पहली पूर्ण जैविक पंचायत बनी है। यह राजस्थान के कोटपूतली-बहरोड़ जिले में स्थित है।

Q3. DIME प्लेटफॉर्म किससे संबंधित है?

A . DIME भारतीय सेना का लॉजिस्टिक्स और इन्वेंटरी मैनेजमेंट प्लेटफॉर्म है। इसे भारतीय सेना और BISAG-N ने मिलकर विकसित किया है।

Q4. भारत की पहली सौर ऊर्जा संचालित एटीएम वैन किस बैंक ने शुरू की है?

A.  यह पहल त्रिपुरा ग्रामीण बैंक द्वारा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देना है।

Q5. खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026 में कौन सा राज्य चैंपियन बना?

A.  कर्नाटक ने सबसे अधिक पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। ये खेल दीव के घोगला बीच पर आयोजित किए गए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top