14 January 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों ‘14 January 2026 Current Affairs in Hindi’ लेख प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस पोस्ट में आपको 14 जनवरी 2026 के सभी प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स सरल हिंदी भाषा में मिलेंगे, जो आपकी SSC, UPSC, Banking, Railway और अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी को और मजबूत बनाएंगे।

14 January 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 14 January 2026 Current Affairs in Hindi

तालिबान शासन का भारत में पहला राजनयिक – नूर अहमद नूर 

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार ने भारत के साथ अपने संबंधों को आगे बढ़ाते हुए पहली बार एक आधिकारिक राजनयिक नियुक्त किया है।

मुख्य बिंदु:

  • नियुक्त राजनयिक का नाम: नूर अहमद नूर।
  • पद: चार्ज डी अफेयर्स।
  • कार्यस्थल: नई दिल्ली स्थित अफगान दूतावास।
  • तालिबान शासन के बाद भारत में यह पहली औपचारिक नियुक्ति है।
  • रूस 2025 में तालिबान सरकार को मान्यता देने वाला पहला देश बना था।

अफगानिस्तान के बारे में – : 

महाद्वीप – एशिया 

राजधानी – काबुल 

मुद्रा – अफगानी 

संसद का नाम – शूरा 

Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group Click Here

वीमर ट्रायांगल – 2026 – 14 January 2026 Current Affairs in Hindi

  • वीमर ट्रायांगल – 2026 में फ्रांस, जर्मनी और पोलैंड शामिल है। 
  • इस बैठक में भारत की तरफ से विदेश मंत्री डॉ. एस. जय शंकर ने इस बैठक में प्रतिभाग किया, यह पहली बार है, जब किसी गैर – यूरोपीय देश को इस त्रि पक्षीय समूह की मंत्री स्तरीय बैठक में आमंत्रित किया गया। 
  • उद्देश्य – इस बैठक प्रमुख उद्देश्य भारत एवं प्रमुख यूरोपीय शक्तियों के बीच रणनीतिक समन्वय को और अधिक मजबूत बनना है। 

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 14 January 2026 Current Affairs in Hindi

मेघालय हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश – रेवती मोहिती डेरे

न्यायमूर्ति रेवती मोहिती डेरे ने मेघालय उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली।

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • उन्होंने सोमन सेन का स्थान लिया।
  • मेघालय हाईकोर्ट के इतिहास में यह पहली महिला C.J. हैं।
  • भारत में अब तक कोई महिला Chief Justice of India (CJI) नहीं बनी है।
  • फातिमा बीवी भारत की पहली महिला सुप्रीम कोर्ट जज थी। 

आप इसे भी पढ़ें : 13 January 2026 Current Affairs in Hindi

मेघालय उच्च न्यायालय:

स्थापना – 2013 

मुख्य पीठ  – शिलॉन्ग 

राज्य क्षेत्रीय अधिकारिता – मेघालय 

संयुक्त राष्ट्र महासचिव पुरस्कार – 2025 से सम्मानित – स्वाती शांता कुमार 

  • मेजर स्वाती को यह सम्मान ‘जेंडर श्रेणी’ के अंतर्गत उनके उत्कृष्ट प्रोजेक्ट ‘सम्मान  भागीदार स्थायी शांति’ के लिए प्रदान किया गया है। 
  • मिशन मेजर स्वाती वर्तमान में दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन में तैनात है। 
  • नेतृत्व – वह भारत की पहली ऐसी  ‘मिलिट्री एंगेजमेंट टीम’ का नेतृत्व कर रही है, जिसमें केवल महिला अधिकार शामिल है। 

भारत की 5वीं अकासा एयरलाइन इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन में शामिल 

  • अकासा एयरलाइन अब् ऊब चुनिंदा भारतीय एयर लाइनों के समूह में शामिल हो गई है, जो IATA की सदस्य है। 
  • IATA की अन्य चार भारतीय सदस्य एयर लाइन – एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, स्पाइसजेट है। 
  • यह सदस्यता अकासा एयर को वैश्विक विमानन मानकों, सुरक्षा, प्रोटोकॉल एवं आय अंतर्राष्ट्रीय एयरलाइनों के साथ सहयोग करने में मदद करेगी। 

रक्षा और सुरक्षा – 14 January 2026 Current Affairs in Hindi

“साझा शक्ति” सैन्य अभ्यास – 2026 

भारतीय सेना ने नागरिक और सैन्य एजेंसियों के बीच समन्वय को मजबूत करने के लिए “साझा शक्ति” अभ्यास आयोजित किया।

मुख्य जानकारी:

  • स्थान: डिग्गी रेंज, खड़की, मिलिट्री स्टेशन पुणे, महाराष्ट्र।
  • उद्देश्य: आपदा प्रबंधन और आंतरिक सुरक्षा में सहयोग बढ़ाना।  
  • प्रतिभागी – महाराष्ट्र पुलिस, CISF, फोर्स वन, फायर ब्रिगेड, NDRF और पुणे नगर निगम भी शामिल हुए। 

पश्चिम बंगाल में नया नौसैनिक अड्डा बनाने की घोषणा 

  • भारतीय नौसेना ने पश्चिम बंगाल के हल्दिया में नया नौ सैनिक अड्डा बनाने की घोषणा की है। 
  • यह बेस कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर दूर है। 
  • यहाँ से नौ सेना के जहाज सीधे बंगाल की खड़ी में प्रवेश कर सकेंगे, जिससे हुगली नदी के रास्ते में लगने वाला लंबा समय बचेगा। 

अंतरिक्ष और विज्ञान – 14 January 2026 Current Affairs in Hindi

इसरो का 2026 का पहला मिशन असफल

12 जनवरी 2026 को इसरो का PSLV-C62 मिशन तकनीकी कारणों से असफल हो गया।

मुख्य तथ्य:

  • रॉकेट तीसरे चरण में रास्ते से भटक गया
  • कुल 16 उपग्रह अंतरिक्ष में खो गये।
  • मुख्य उपग्रह: अन्वेशा (EOS-N1) – जो DRDO द्वारा विकसित एक रणनीतिक हाइपर स्पेक्टरल इमेजिंग उपग्रह था।
  • पूर्वोत्तर भारत का पहला उपग्रह “लाचित वन”(LACHIT-1)और स्पेन का री – एंट्री कैप्सूल भी शामिल था। 
  • यह रॉकेट तीसरे चरण (PS3 STAGE) के दौरान रॉकेट अपने रास्ते से भटक गया। 

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 13.01.2026

अंतरिक्ष में नासा की खोज 

“क्लाउड-9” भूतिया आकाशगंगा

नासा के हबल स्पेस टेलिस्कोप ने ‘क्लाउड-9’  नामक एक अनोखी और रहस्यमयी बादल की खोज की है।

यह ब्रह्मांड की प्रारम्भिक गैलेक्सी बनने की प्रक्रिया का एक अवशेष है। इसमें केवल डार्क मैटर और न्यूट्रल हाइड्रोजन गैस मौजूद है। 

विशेषताएं

  • इसे “Ghostly Galaxy” कहा जा रहा है
  • इसमें तारे नहीं हैं
  • पृथ्वी से लगभग 1.4 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर, Messier 94 नाम की स्पाइरल गैलेक्सी के आपस मौजूद है।

खेल समाचार – 14 January 2026 Current Affairs in Hindi

विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड

  • भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए है। 
  • उन्होंने श्रीलंका के कुमार संगकारा (28,016) रन को पीछे छोड़ दिया है। 
  • उन्होंने यह उपलब्धि वडोदरा में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे मैच के दौरान हासिल किया किया है। 
  • सबसे ज्यादा रन (34,357)  बनाने वाले बल्लेबाज – सचिन तेंदुलकर (भारत) । 

संस्कृति और पर्व – 14 January 2026 Current Affairs in Hindi

पोंगल पर्व मुख्य रूप से मनाने वाला राज्य – तमिलनाडु 

तमिलनाडु में चार दिवसीय फसल उत्सव पोंगल पूरे उत्साह के साथ मनाया गया।

मुख्य बातें:

  • यह सूर्य देव को समर्पित पर्व है। 
  • प्रकृति एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया जाता है। 
  • तमिल संस्कृति का प्रमुख त्योहार। 
  • इसके अतिरिक्त यह उत्सव आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और कर्नाटक के कुछ भागों में मनाया जाता है।

आप इसे भी पढ़ें :  12 January 2026 Current Affairs in Hindi

Conclusion 

दोस्तों, उम्मीद है कि ‘14 January 2026 Current Affairs in Hindi’ का यह लेख आपकी परीक्षा तैयारी में सहायक साबित होगा । अगर Daily Current Affairs पढ़ने की आदत बनाते हैं, तो सामान्य ज्ञान सेक्शन में अच्छा स्कोर करना काफी आसान हो जाता है। ऐसे ही लेटेस्ट और भरोसेमंद करेंट अफेयर्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपनी तैयारी को एक कदम आगे बढ़ाएं।

Download 15 MCQ PDF Click Here

FAQ:

Q1. तालिबान ने भारत में पहला राजनयिक किसे नियुक्त किया?

उत्तर: तालिबान शासन ने नूर अहमद नूर को भारत में अपना पहला राजनयिक नियुक्त किया है।
वे नई दिल्ली स्थित अफगान दूतावास में चार्ज डी अफेयर्स के रूप में कार्य करेंगे।

Q2. मेघालय हाईकोर्ट की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश कौन बनी हैं?

 उत्तर: न्यायमूर्ति रेवती मोहिती डेरे मेघालय उच्च न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश बनी हैं।
उन्होंने इस पद पर सोमन सेन का स्थान लिया है।

Q3. इसरो के असफल PSLV-C62 मिशन में कितने उपग्रह नष्ट हुए?

उत्तर: इसरो के PSLV-C62 मिशन की विफलता में कुल 16 उपग्रह नष्ट हो गए।
यह मिशन 12 जनवरी 2026 को तीसरे चरण में असफल हुआ था।

Q4. नासा द्वारा खोजी गई भूतिया आकाशगंगा का नाम क्या है?

 उत्तर: नासा ने ‘क्लाउड नाइन’ नामक भूतिया आकाशगंगा की खोज की है।
इसमें तारे नहीं हैं और यह डार्क मैटर व हाइड्रोजन गैस से बनी है।

Q5. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन हैं?

 उत्तर: विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने हैं।
इस सूची में पहले स्थान पर सचिन तेंदुलकर बने हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top