दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए ‘11 January 2026 Weekly Current Affairs in Hindi’ बेहद महत्वपूर्ण हैं। 5 जनवरी से 11 जनवरी 2026 के बीच राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, रक्षा, पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और खेल जगत में कई बड़ी घटनाएं हुईं, जिनसे परीक्षा में सीधे प्रश्न पूछे जा सकते हैं।

अंतरराष्ट्रीय करंट अफेयर्स | 11 January 2026 Weekly Current Affairs in Hindi
इस सप्ताह वैश्विक स्तर पर कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिले:
बुल्गारिया यूरो ज़ोन में शामिल
- 1 जनवरी 2026 से बुल्गारिया यूरो ज़ोन का 21वां सदस्य बन गया। अब वहां यूरो और लेव दोनों मुद्राएं चलेंगी।
- बुल्गारिया 2007 में यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था।
- बुल्गारिया 2007 में यूरोपीय संघ में शामिल हुआ था।
- इससे पहले, 1 जनवरी 2023 को क्रोएशिया 20 वां देश बना था।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
दुनिया का पहला कार्बन टैक्स – यूरोपीय संघ (EU)
- यूरोपीय संघ (EU) ने 1 जनवरी 2026 से एक नई कार्बन कर व्यवस्था लागू की है, जिसे दुनिया की पहली ऐसी पहल माना जा रहा है।
- इसका उद्देश्य कार्बन उत्सर्जन में कमी लाना, पर्यावरण के अनुकूल और स्वच्छ उत्पादन को प्रोत्साहित करना तथा अधिक प्रदूषण फैलाने वाले उत्पादों पर सख्त नियंत्रण स्थापित करना है।
- इस व्यवस्था को आधिकारिक तौर पर कार्बन बॉर्डर एडजस्टमेंट मैकेनिज़्म (CBAM) कहा जाता है।
- इसका आधिकारिक नाम है Carbon Border Adjustment Mechanism (CBAM)।
आप इसे भी पढ़ें : December 2025 Current Affairs in Hindi
वेनेजुएला में सत्ता परिवर्तन – डेलसी रोड्रिगेज को कार्यकारी राष्ट्रपति
- निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी के बाद डेलसी रोड्रिगेज को कार्यकारी राष्ट्रपति नियुक्त किया गया।
- अमेरिका द्वारा संचालित “ऑपरेशन एब्सोल्यूट रिज़ॉल्व” के तहत राजधानी काराकास सहित कई क्षेत्रों में सैन्य अभियान चलाया गया।
- इस कार्रवाई के दौरान पूर्व राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया को हिरासत में ले लिया गया।
संयुक्त राष्ट्र का विशेष वर्ष 2026 -11 January 2026 Weekly Current Affairs
- पशुपालकों और चारागाहों की वैश्विक भूमिका को मान्यता देते हुए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2026 को एक विशेष अंतर्राष्ट्रीय वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।
- इस अवसर को अंतर्राष्ट्रीय चारागाह भूमि एवं पशुपालक वर्ष (International Year of Rangelands and Pastoralists – IYRP 2026) नाम दिया गया है।
- इसकी औपचारिक घोषणा फरवरी 2022 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई थी, जिसमें मंगोलिया ने यह प्रस्ताव प्रस्तुत किया था।
पेरू देश में मधुमक्खियों को कानूनी अधिकार
- पेरू ऐसा करने वाला दुनिया का पहला देश बना।
- पेरू के दो नगर पालिकाओं सैटिपो एवं नौटा ने अमेजन की डंक रहित मधुमक्खियों मेलीपोनिनी जनजाति को कानूनी अधिकार देने वाला अध्यादेश पारित किया।
- यह दुनिया की पहली ऐसी कीट है, जिसे यह दर्जा मिला है।
- इस कदम का उद्देश्य उन्हे वनों की कटाई, जलवायु परिवर्तन एवं आवास के नुकसान से बचना है ।
गिनी के नए राष्ट्रपति: – ममाडी डौम्बौया
- ममाडी डौम्बौया को गिनी के राष्ट्रपति के रूप में 86.72% वोट प्राप्त हुए।
- नए संविधान के अनुसार उनके कार्यकाल की अवधि 7 वर्ष होगी।
गिनी देश के बारे में:
- पूरा नाम: गिनी गणराज्य
- स्थान: पश्चिमी अफ्रीका, तटीय देश
- राजधानी: कोनाक्री
- मुद्रा: गिनीयन फ्रैंक
52वां G7 शिखर सम्मेलन 2026- फ्रांस
- 52वां G7 शिखर सम्मेलन 2026 की मेजबानी फ्रांस करेगा।
- आयोजन स्थल: एवियन लेस बैंस के रिसॉर्ट शहर में।
- तिथि: 14 से 16 जून 2026
- मुख्य मेज़बान: राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोंन
अन्य तथ्य:
- 2025 का G7 शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून 2025 को कनाडा में आयोजित किया गया था।
तुर्कमेनिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी को कानूनी मान्यता
- तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रपति सेरदार बर्दी मुहमेदोव ने ‘वर्चुअल एसेट्स पर कानून’ पर हस्ताक्षर किए।
- यह कानून 1 जनवरी 2026 से पूरे देश में लागू हो गया।
- नया कानून क्रिप्टोकरेंसी माइनिंग और एक्सचेंज को केन्द्रीय बैंक के नियंत्रण में लाइसेंस के माध्यम से वैध बनाता है।
तुर्कमेनिस्तान के बारे में:
- राजधानी: अश्गाबात
- मुद्रा: तुर्कमेनिस्तान मानत
राष्ट्रीय रक्षा और सैन्य – 11 January 2026 Weekly Current Affairs
भारत की सुरक्षा और सैन्य ताकत से जुड़े कई बड़े फैसले इस हफ्ते लिए गए:
सीमा सड़क संगठन BRO के नए महानिदेशक
- हरपाल सिंह को सीमा सड़क संगठन (BRO) का DG नियुक्त किया गया।
- BRO – Border Roads Organisation
- BRO – रक्षा मंत्रालय का एक संगठन है।
- स्थापना – 7 मई 1960
भारतीय सेना में भैरव फोर्स का गठन
भारतीय सेना ने ड्रोन ऑपरेशंस के लिए 1 लाख ड्रोन ऑपरेटरों वाली विशेष फोर्स बनाई।
- आधुनिक युद्ध की बदलती रणनीतियों को ध्यान में रखते हुए भारतीय सेना ने एक महत्वपूर्ण पहल की है।
- ड्रोन अभियानों के लिए ‘भैरव बल’ नाम से एक विशेष इकाई का गठन किया गया है।
- इस यूनिट में एक लाख से अधिक प्रशिक्षित ड्रोन ऑपरेटरों को शामिल किया जाएगा।
भैरव बल की प्रमुख भूमिकाएँ:
- वास्तविक समय में निगरानी और खुफिया जानकारी एकत्र करना
- लक्ष्यों पर अत्यंत सटीक कार्रवाई करना
- अंतरराष्ट्रीय सीमाओं और संवेदनशील क्षेत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
वायुसेना के नए वाइस चीफ – नागेश कपूर
- एयर मार्शल नागेश कपूर को भारतीय वायुसेना का नया उप प्रमुख (Vice Chief of Air Staff) नियुक्त किया गया है।
- उन्होंने इस पद पर एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी का स्थान लिया है।
भारत–इज़राइल के बीच सूर्यास्त्र रॉकेट लॉन्चर के उत्पादन का समझौता
- भारतीय सेना ने इज़राइल के सहयोग से निजी रक्षा कंपनी NIBE लिमिटेड के साथ एक समझौता किया है।
- यह समझौता उन्नत लंबी दूरी के रॉकेट लॉन्चर सिस्टम ‘सूर्यास्त्र’ की आपूर्ति के लिए किया गया है।
- इस सौदे की कुल लागत लगभग 293 करोड़ रुपये है।
- प्रणाली को आपातकालीन खरीद प्रक्रिया के तहत मंगाया गया है।
- इसका उद्देश्य सेना की मारक क्षमता को त्वरित रूप से सशक्त बनाना है।
Indian Army Vision – 2026
- भारतीय सेना ने 2026 को “नेटवर्किंग एवं डेटा केंद्रितता का वर्ष” घोषित किया।
- यह घोषणा थल सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने अपने नए वर्ष संदेश के दौरान की।
उद्देश्य:
- डिजिटल आर्मी का निर्माण
- आधुनिक युद्ध प्रणाली को अपनाना
- रियल-टाइम डेटा शेयरिंग को सक्षम बनाना
पर्यावरण, वन्यजीव एवं कृषि घटनाक्रम
पर्यावरण और कृषि के क्षेत्र में भारत की स्थिति और मजबूत हुई:
चावल उत्पादन में भारत नंबर -1
- भारत ने कृषि क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है।
- देश दुनिया का सबसे बड़ा चावल उत्पादक बन गया है।
- भारत का कुल चावल उत्पादन 150.18 मिलियन टन रहा है।
- इस उपलब्धि के साथ भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया है।
बाघों की मृत्यु रिपोर्ट 2025 – 11 January 2026 Weekly Current Affairs
- कुल 166 बाघों की मौत, सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश (55) में।इसमें बाघ शावक भी शामिल है।
- वर्ष 2024 में कुल 126 मौते हुई थी
- महाराष्ट्र में – 38 मौते
- केरल – 13 मौते
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 10.01.2026
बिहार का दूसरा टाइगर रिजर्व – कैमूर वन्यजीव अभयारण्य
- वन्यजीव संरक्षण को मजबूत करने के लिए बिहार सरकार ने एक अहम निर्णय लिया है।
- कैमूर वन्यजीव अभयारण्य को राज्य का दूसरा टाइगर रिजर्व घोषित किया गया है।
अतिरिक्त जानकारी:
-
- बिहार का पहला टाइगर रिजर्व वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (पश्चिमी चंपारण) है।
- वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में बाघों की संख्या बढ़कर 54 हो चुकी है, जबकि इसकी वहन क्षमता लगभग 45 बाघों की है।
- बाघों की लगातार बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए कैमूर क्षेत्र को नया टाइगर रिजर्व बनाया गया है।
राजस्थान के नागौरी अश्वगंधा को GI टैग
- राजस्थान के कृषि क्षेत्र के लिए यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
- नागौर जिले में उत्पादित ‘नागौरी अश्वगंधा’ को केंद्र सरकार ने GI टैग प्रदान किया है।
- राजस्थान के कुल GI उत्पाद का 22वां।
अर्थव्यवस्था और बुनियादी ढांचा – 11 January 2026 Weekly Current Affairs
भारत ने विकास के क्षेत्र में कई नई उपलब्धियां हासिल कीं:
सूरत बनेगा पहला स्लम-फ्री शहर
- 70–80 लाख आबादी वाला सूरत झुग्गी-झोपड़ी मुक्त शहर बनने की ओर।
- गुजरात का सूरत शहर 70–80 लाख आबादी वाली श्रेणी में भारत का पहला स्लम-मुक्त शहर बन गया है।
- वर्ष 2006 में सूरत की लगभग 36% आबादी झुग्गी-झोपड़ियों में रहती थी।
- अब यह आंकड़ा घटकर 5% से भी कम रह गया है।
- यह सफलता सुदृढ़ शहरी नियोजन और प्रभावी पुनर्वास नीतियों का परिणाम मानी जा रही है।
भारत में पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की शुरुआत
- पहली स्लीपर वंदे भारत ट्रेन गुवाहाटी – हावड़ा के बीच चलेगी।
- भारतीय रेलवे के इतिहास में एक नई पहल की शुरुआत होने जा रही है।
- भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन सेवा शुरू की जाएगी।
- इस ट्रेन का मार्ग गुवाहाटी (असम) से हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के बीच होगा।
- इसकी डिज़ाइन गति 180 किमी प्रति घंटा निर्धारित की गई है।
भारत की पहली बुलेट ट्रेन
- भारत की पहली बुलेट ट्रेन 15 अगस्त 2027 को शुरू की जाएगी।
- ट्रेन का मार्ग मुंबई–अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर पर होगा।
- यह कॉरिडोर कुल 508 किलोमीटर लंबा है (गुजरात में 352 किमी और महाराष्ट्र में 156 किमी)।
- प्रारंभिक संचालन सूरत से बिलिमोरा (50 किमी) के बीच किया जाएगा।
बायो-बिटुमेन उत्पादन करने वाला दुनिया का पहला देश बना भारत
- भारत ने व्यावसायिक स्तर पर बायो-बिटुमेन उत्पादन करने वाला दुनिया का पहला देश बनने की उपलब्धि हासिल की है।
- इस तकनीक का विकास CSIR–केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान (CRRI) और भारतीय पेट्रोलियम संस्थान (IIP) के संयुक्त प्रयास से किया गया है।
- बायो-बिटुमेन निर्माण की यह पूरी प्रक्रिया पूर्णतः स्वदेशी तकनीक पर आधारित है।
मुख्य विशेषताएँ:
- कच्चा माल: धान की पराली और लिग्निन जैसे कृषि अवशेषों का उपयोग
- निर्माण प्रक्रिया: आधुनिक पायरोलिसिस तकनीक के माध्यम से उत्पादन
भारत का पहला 3D प्रिंटेड वेदर स्टेशन
- भारतीय वैज्ञानिकों ने 3D प्रिंटिंग तकनीक का उपयोग करके पहला स्वदेशी स्वचालित मौसम स्टेशन (AWS) विकसित किया है।
- यह स्टेशन देश भर में मौसम की निगरानी को सुदृढ़ करेगा।
- ये स्टेशन फरवरी 2026 से दिल्ली में स्थापित किए जाएंगे।
इसरो का पहला स्वदेशी डस्ट डिटेक्टर (DEX) और संबंधित मिशन
- ISRO ने अपना पहला स्वदेशी डस्ट डिटेक्टर (DEX) XPoSat (X-ray Polarimeter Satellite) मिशन के साथ लॉन्च किया।
- यह मिशन अंतरिक्ष से पृथ्वी पर गिरने वाले अदृश्य अंतरग्रहीय धूल कणों का पता लगाने में सफल रहा।
- डस्ट डिटेक्टर स्वदेशी तकनीक से विकसित किया गया है और इसका वजन मात्र 3 किलो है।
- उपकरण ने ब्रह्मांडीय धूल की हलचल को रिकॉर्ड किया, जो लगभग हर 1000 सेकेंड में पृथ्वी से टकराती है।
- लॉन्च तिथि: 1 जनवरी 2024
- लॉन्च व्हीकल: PSLV–58
असम: 8वां वेतन आयोग गठित करने वाला पहला राज्य
- असम भारत का पहला राज्य बन गया है, जिसने 8वें राज्य वेतन आयोग के गठन की घोषणा की।
- आयोग के अध्यक्ष के रूप में पूर्व मुख्य सचिव सुभाष दास नियुक्त किए गए हैं।
- यह कदम महत्वपूर्ण इसलिए है क्योंकि वेतन आयोग सरकारी कर्मचारियों के वेतन, भत्ते और पेंशन में सुधार करता है।
- 7वें वेतन आयोग की अवधि 1 जनवरी 2026 को समाप्त हो गई थी।
DRDO की स्वदेश (SWaDes) जल शोधन तकनीक
- DRDO ने ‘स्वदेश’ (SWaDes) पोर्टेबल वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम विकसित किया है।
- SWaDes का पूरा नाम Sea Water Desalination System है।
- यह प्रणाली भारतीय सशस्त्र बलों के लिए खारे और समुद्री पानी को पीने योग्य बनाने के लिए डिज़ाइन की गई है।
- मशीन पोर्टेबल और उच्च क्षमता वाली है, जो कठिन परिस्थितियों में सैनिकों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराती है।
- SWaDes कठिन परिस्थितियों में तैनात सैनिकों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है।
विज्ञान एवं तकनीक – 11 January 2026 Weekly Current Affairs
मुख्य बिंदु:
- मिशन का नाम: PSLV C62
- लॉन्च तिथि: 12 जनवरी 2026
- मुख्य उपग्रह: EOS-N1
- उपग्रह का नाम: ‘अन्वेशा’
- विकासकर्ता: DRDO
- लॉन्च स्थान: आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से।
- EOS-N1 के अतिरिक्त इस मिशन में स्पेन की स्टार्टअप द्वारा विकसित Kestrel Initial Demonstrator नामक एक छोटा उपग्रह शामिल किया गया है।
उपयोग:
- रक्षा निगरानी
- कृषि विश्लेषण
- पर्यावरण और आपदा प्रबंधन
- पृथ्वी अवलोकन उपग्रह है।
आप इसे भी पढ़ें : 10 December 2026 Current Affairs in Hindi
खेल और पुरस्कार – 11 January 2026 Weekly Current Affairs
बांग्लादेश में IPL 2026 के प्रसारण पर रोक (समाचार पत्रों के अनुसार)
- बांग्लादेश सरकार ने IPL 2026 के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया।
- कारण: मुस्तफीजुर रहमान को KKR टीम से बाहर किया जाना
ऑस्ट्रेलियनओपन 2026 में वीनस विलियम्स का रिकॉर्ड
- अमेरिकी टेनिस स्टार वीनस विलियम्स 45 वर्ष की उम्र में ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 में हिस्सा लेंगी।
- वे इस टूर्नामेंट में खेलने वाली दुनिया की सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ी बनेंगी।
- वीनस विलियम्स को टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड एंट्री प्रदान की गई है।
भारतीय महिला हॉकी टीम की नई कोच: शोर्ड मरीन
- शोर्ड मरीन को भारतीय महिला हॉकी टीम का हेड कोच नियुक्त किया गया।
- यह नियुक्ति टीम के वर्तमान विकास और प्रदर्शन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से की गई है।
नृत्य कलानिधि पुरस्कार – 2025
- भरतनाट्यम कलाकार उर्मिला सत्यनारायण को सम्मान।
- चेन्नई में संगीत अकादमी में 19वें नृतव महोत्सव के नृत्यकलनिधि पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- प्रदनकर्ता – मद्रास संगीत अकादमी
संगीत कलानिधि पुरस्कार – 2025
- वायलिन वादक आर. के. श्री राम कुमार को कर्नाटक संगीत में उत्कृष्टता के लिए सर्वोच्च मान्यता संगीत कलानिधि पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है
इफ्को साहित्य सम्मान 2025: मैत्रेयी पुष्पा
- मैत्रेयी पुष्पा को इफ्को साहित्य सम्मान 2025 से सम्मानित किया गया।
- उन्हें यह पुरस्कार ग्रामीण और सामाजिक विषयों पर उनके लेखन के लिए दिया गया।
महोत्सव – 11 January 2026 Weekly Current Affairs
तमिलनाडु का जलीकट्टू महोत्सव 2026
- आयोजन स्थल: थाचन कुरिची गाँव, जिला पुडुकोट्टई, तमिलनाडु
- यह महोत्सव पोंगल पर्व के साथ मनाया जाता है।
- कार्यक्रम में सांडों को नियंत्रित करने वाला पारंपरिक खेल आयोजित किया जाता है।
पिपराहवा अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में “The Light and the Lotus” प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।
- यह प्रदर्शनी भगवान बुद्ध के पिपराहवा अवशेषों पर आधारित है।
- अवशेष 127 वर्षों बाद हांगकांग से भारत लौटे।
Conclusion –11 January 2026 Weekly Current Affairs in Hindi
दोस्तों , ’11 January 2026 Weekly Current Affairs in Hindi’ साप्ताहिक करेंट अफेयर्स पढ़ने से न केवल समय की बचत होती है, बल्कि राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, खेल और विज्ञान से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं की बेहतर समझ भी विकसित होती है। यदि आप UPSC, SSC, Banking, Railway या किसी भी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो नियमित रूप से ऐसे Weekly Current Affairs का अध्ययन आपकी सफलता की संभावना को मजबूत करता है। निरंतर अभ्यास और सही दिशा में की गई तैयारी ही परीक्षा में बढ़त दिलाती है।
| Download 20 MCQ PDF | Click Here |
FAQs: 11 January 2026 Weekly Current Affairs in Hindi
Q1. यूरो ज़ोन का 21वां सदस्य कौन बना?
बुल्गारिया
Q2. भैरव फोर्स किससे संबंधित है?
भारतीय सेना की ड्रोन स्पेशल फोर्स
Q3. भारत का पहला स्लम-फ्री शहर कौन सा होगा?
सूरत (गुजरात)
Q4. नृत्य कलानिधि पुरस्कार किसे मिला?
उर्मिला सत्यनारायण
