December 2025 Current Affairs in Hindi

दोस्तों, दिसंबर करेंट अफेयर्स 2025 के Current Affairs आप की तैयारी के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे, राज्य स्तरीय परीक्षाओं और अन्य सरकारी नौकरियों में Current Affairs से जुड़े प्रश्न नियमित रूप से पूछे जाते हैं।
इस पोस्ट में December 2025 Current Affairs in Hindi’ को आसान भाषा में, तथ्यात्मक और परीक्षा-उपयोगी तरीके से प्रस्तुत किया गया है, जिससे आप कम समय में अधिक जानकारी याद कर सकें, और अपनी तैयारी को एक मजबूत दिशा दे सकें।

December 2025 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

करेंट अफेयर्स – December 2025 Current Affairs in Hindi

महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ

दिसंबर 2025 में कई बड़े संगठनों और संस्थानों में नई नियुक्तियाँ की गईं, जो परीक्षा की दृष्टि से बेहद अहम हैं।

मुख्य नियुक्तियाँ- December 2025 Current Affairs in Hindi

संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) के नए प्रमुख – बरहम सालिह 

  • इराक के पूर्व राष्ट्रपति बरहम सालिह को संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  •  वे 1 जनवरी 2026 से अपना पांच वर्षीय कार्यकाल शुरू करेंगे और वर्तमान प्रमुख फिलिपो ग्रांडी, जो 31 दिसंबर 2025 को पद छोड़ रहे हैं, का स्थान लेंगे।
    यह नियुक्ति कई मायनों में ऐतिहासिक है, क्योंकि बरहम सालिह मध्य पूर्व क्षेत्र से आने वाले पहले और गैर-पश्चिमी पृष्ठभूमि के व्यक्ति हैं जिन्हें इस महत्वपूर्ण वैश्विक पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। 
  • उन्होंने स्वयं अपने जीवन में शरणार्थी के रूप में बिताए गए समय का उल्लेख किया है, जिसे वे इस भूमिका के लिए अपनी सबसे बड़ी योग्यता मानते हैं।

मुख्य तथ्य:

  • नियुक्ति प्रक्रिया: संयुक्त राष्ट्र महासभा ने सर्वसम्मति से बरहम सालिह के नाम को मंज़ूरी दी।
  • कार्यकाल: उनका कार्यकाल 1 जनवरी 2026 से शुरू होकर पांच वर्षों तक चलेगा।
  • पूर्व प्रमुख: वे फिलिपो ग्रांडी का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होगा।
  • विशेष पहचान: इराक के पूर्व राष्ट्रपति होने के साथ-साथ वे स्वयं एक पूर्व शरणार्थी भी रहे हैं, जिससे उन्हें मानवीय संकटों की गहरी समझ है।
  • प्राथमिक लक्ष्य: बढ़ते वैश्विक विस्थापन और सीमित वित्तीय संसाधनों के बीच UNHCR का नेतृत्व करना, साथ ही संस्था की दक्षता और जवाबदेही को मजबूत करना।
Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group Click Here

एयरटेल इंडिया के नए MD और CEO (जनवरी 2026 से) – शाश्वत शर्मा

  • 1 जनवरी 2026 से शाश्वत शर्मा भारती एयरटेल इंडिया के नए प्रबंध निदेशक (MD) और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद संभालेंगे। 
  • यह बदलाव कंपनी की पहले से तय उत्तराधिकार योजना के तहत किया जा रहा है। 
  • वर्तमान CEO गोपाल विट्टल आगे चलकर कार्यकारी उपाध्यक्ष (Executive Vice Chairman) की जिम्मेदारी निभाएंगे, जहाँ वे एयरटेल की दीर्घकालिक रणनीति और डिजिटल पहलों पर विशेष ध्यान देंगे।
  • शाश्वत शर्मा पिछले एक वर्ष से गोपाल विट्टल के साथ निकटता से काम कर रहे हैं, जिससे नेतृत्व परिवर्तन को सहज बनाया जा सके। उन्हें यह पद पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए सौंपा गया है।

नासा (NASA) के 15वें प्रशासक – ज़ेरेड इसाकमैन

  • जेरेड इसाकमैन को अमेरिकी सीनेट की मंज़ूरी के बाद नासा (NASA) का 15वाँ प्रशासक नियुक्त किया गया है। 
  • उन्होंने 18 दिसंबर 2025 को औपचारिक रूप से यह जिम्मेदारी संभाली।
  • एक सफल व्यवसायी, अनुभवी पायलट और वाणिज्यिक अंतरिक्ष यात्री के रूप में उनकी पहचान पहले से ही स्थापित रही है।
  •  इंस्पिरेशन4 और पोलारिस डॉन जैसे ऐतिहासिक नागरिक अंतरिक्ष अभियानों का नेतृत्व करने के कारण उनकी नियुक्ति को नासा के लिए एक नए और नवोन्मेषी दौर की शुरुआत माना जा रहा है।

आप इसे भी पढ़ें :  10 December 2026 Current Affairs in Hindi

मुख्य बिंदु:

  • पद: नासा के 15वें प्रशासक
  • नियुक्ति: दिसंबर 2025 में अमेरिकी सीनेट द्वारा पुष्टि
  • पेशेवर पृष्ठभूमि: Shift4 Payments के संस्थापक, फाइटर जेट पायलट और स्पेस-X मिशनों के ज़रिए अंतरिक्ष में जाने वाले पहले नागरिक अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल
  • लक्ष्य: चंद्रमा और मंगल अभियानों में अमेरिका की अग्रणी भूमिका को मजबूत करना, चीन के साथ अंतरिक्ष प्रतिस्पर्धा में बढ़त बनाए रखना और निजी क्षेत्र की अंतरिक्ष उड़ानों को प्रोत्साहन देना
  • विशेष उपलब्धि: वे अंतरिक्ष में स्पेसवॉक करने वाले पहले गैर-वैज्ञानिक नागरिक भी बने

इंटरपोल (Interpol) के नए अध्यक्ष – लुकास फिलिप

सरकारी योजनाएँ और नीतियाँ -December 2025 Current Affairs in Hindi

सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाएँ और विधेयक सामाजिक और आर्थिक बदलाव का संकेत देते हैं।

प्रमुख योजनाएँ व निर्णय – December 2025 Current Affairs in Hindi

वीबी-जी राम जी (VB-GRAM G)

इसका पूरा नाम – ‘विकसित भारत – रोज़गार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) अधिनियम, 2025’ है,

प्रमुख उद्देश्य – 

  • भारत में ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका की सुरक्षा बढ़ाने के लिए  लाया गया कानून है। 
  • ग्राम पंचायतों को सशक्त बनाने, ग्रामीण क्षेत्र का विकास, एवं विकसित भारत 2047 का लक्ष्य है। 
  • रोजगार की जिम्मेदारी – प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 125 दिन का रोजगार देने की गारंटी। 
  • ग्राम पंचायत को सक्षम बनाना – ग्राम पंचायतों को स्थानीय योजनाओं में सक्षम बनाना
  • तकनीक आधारित पारिदर्शिता – बायोमेट्रिक सत्यापन। 
  • समय पर मजदूरी भुगतान: श्रमिकों को उनकी मजदूरी निर्धारित समय सीमा के भीतर प्राप्त हो, साथ ही प्रशासनिक व्ययों की अधिकतम सीमा में भी वृद्धि की गई है।

महात्मा श्री योजना – December 2025 Current Affairs in Hindi

  • पश्चिम बंगाल सरकार ने ‘कर्म श्री’ योजना का नाम बदल कर ‘महात्मा श्री’ कर दिया। 
  • ‘कर्म श्री’ योजना के अंतर्गत रोजगार की गारंटी 75 दिन की होती थी। 
  • ‘महात्मा’ श्री के अंतर्गत सरकार 100 दिन की रोजगार की गारंटी देगी।

रोलिंग बजट प्रणाली – December 2025 Current Affairs in Hindi

मध्य प्रदेश इसे अपनाने वाला भारत का पहला राज्य बना। 

रोलिंग बजट एक सतत बजट है। जिसमें बजट को नियमित रूप से अपडेट किया जाता है। एवं पूरे साल को कवर करने के लिए विस्तारित किया जाता है। 

रोलिंग बजट प्रणाली कैसे कार्य करता है ?

रोलिंग बजट को साल भर अद्यतन किया जाता रहता है। यह निम्न बिंदुओं के अंतर्गत कार्य करता है – 

  1. प्रारम्भिक बजट संरचना 
  2. नियमित अद्यतन रहना 
  3. बजट को आगे बढ़ाना 
  4. वित्तीय अनुमानों का पुनर्मूल्यांकन 

रोलिंग बजट प्रणाली के लाभ – दिसंबर करेंट अफेयर्स 2025

रोलिंग बजट प्रणाली के प्रमुख लाभ निम्न है – 

  1. लचीलापन एवं प्रतिक्रियाशीलता 
  2.  बेहतर पूर्वानुमान और सटीकता 
  3. रणनीतिक लक्ष्यों के साथ तालमेल 
  4. सक्रिय निर्णय लेना 
  5. प्रदर्शन पर अधिक अध्ययन 
  6. बेहतर नकदी प्रवाह प्रबंधन

विज्ञान और प्रौद्योगिकी – December 2025 Current Affairs in Hindi

LVM3 (बाहुबली) रॉकेट से AST SpaceMobile का ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 (BlueBird Block-2) लॉन्च 

इसरो ने LVM3 (बाहुबली) रॉकेट से अब तक का सबसे भारी कमर्शियल सैटेलाइट ( AST SpaceMobile का ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 (BlueBird Block-2) लॉन्च किया। 

  • दिनांक – 24 दिसंबर 2025 
  • स्थान – श्री हरिकोटा ( आंध्र प्रदेश)
  • उद्देश्य – यह उपग्रह बिना नेटवर्क के टावरों के सीधे सामान्य स्मार्टफोन को सीधे हाई स्पीड ब्रांड-बैंड कनेक्टविटी देगा। 
  • महत्त्व – वैश्विक कामर्शियल बाजार में भारत की भूमिका को मजबूत करेगा। 
  •  LVM3 रॉकेट – इसके भारी पेलोड के कारण इसे बाहुबली कहा जाता है ।

प्रथम AI लैब असिस्टेंट सिस्टम – AILA

  • IIT दिल्ली ने AILA (Artificially Intelligent Lab Assistant) नाम की दुनिया की पहली AI लैब असिस्टेंट सिस्टम विकसित की है। 
  • यह सिर्फ़ कंप्यूटर पर काम करने वाला AI नहीं, बल्कि एक ऐसा स्मार्ट लैब असिस्टेंट है। 

मंगल ग्रह की कक्षा में मौजूद नासा का MAVEN मिशन संचार से बाहर हुआ

  • नासा का MAVEN (Mars Atmosphere and Volatile Evolution) मिशन दिसंबर 2025 में मंगल की कक्षा में रहते हुए संपर्क से बाहर हो गया।
  •  6 दिसंबर को मंगल ग्रह के पीछे जाने के बाद से यान से कोई संचार स्थापित नहीं हो पाया, जिससे मंगल के वातावरण और सौर हवाओं से जुड़े वैज्ञानिक अध्ययनों के साथ-साथ रोवर्स के लिए संचार रिले की सेवाएँ प्रभावित हुई हैं। 
  • हालांकि, नासा अन्य सक्रिय ऑर्बिटर्स—जैसे Mars Reconnaissance Orbiter (MRO) और Mars Odyssey—की मदद से संपर्क बहाल करने और समस्या की वास्तविक स्थिति समझने के प्रयास जारी रखे हुए है।

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 09.01.2026

खेलकूद – December 2025 Current Affairs in Hindi 

दिसंबर 2025 खेल प्रेमियों और परीक्षार्थियों दोनों के लिए खास रहा।

U-19 क्रिकेट एशिया कप 2025 का खिताब – पाकिस्तान

  • पाकिस्तान ने 21 दिसंबर दिन रविवार को अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में भारत को मात देकर दूसरी बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम की।
  •  इस शानदार जीत के बाद टीम पर इनामों की बरसात हो गई। 
  • पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज़ शरीफ ने सोमवार को घोषणा की कि विजेता अंडर-19 टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को एक-एक करोड़ रुपये की विशेष नकद राशि दी जाएगी। 
  • यह घोषणा इस्लामाबाद में टीम और सहायक स्टाफ के सम्मान में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान की गई।

जसप्रीत बुमराह तीनों फॉर्मेट में 100-100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय

  • जसप्रीत बुमराह ने एक नया इतिहास रचते हुए टेस्ट, वनडे और टी20—तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों में 100 से अधिक विकेट लेने वाले दुनिया के पाँचवें गेंदबाज़ बनने का गौरव हासिल किया है। 
  • वह ऐसा करने वाले भारत के पहले गेंदबाज़ भी हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि लसिथ मलिंगा, शाकिब अल हसन, टिम साउदी और शाहीन शाह अफरीदी अपने नाम कर चुके हैं।

स्क्वाश विश्व कप 2025 – भारत विजेता -दिसंबर करेंट अफेयर्स 2025

  • भारत ने स्क्वैश विश्व कप 2025 में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार खिताब जीता और यह उपलब्धि पाने वाला पहला एशियाई देश भी बना।
  •  जोशना चिनप्पा, अभय सिंह और युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने फाइनल में हांगकांग को 3–0 से पराजित किया। 
  • इस जीत के साथ भारत स्क्वैश विश्व कप का खिताब जीतने वाला दुनिया का चौथा देश बन गया।
  • WTA प्लेयर ऑफ द ईयर – आर्यना सबालेंका

महत्वपूर्ण दिवस और सम्मान -December 2025 Current Affairs in Hindi

महत्वपूर्ण दिन और पुरस्कार:

राष्ट्रीय गणित दिवस 22 दिसंबर

थीम: मैथमेटिक्स, आर्ट एंड क्रिएटिविटी

दिसंबर माह : महत्वपूर्ण दिवस (Important Days in December)

तिथि दिवस का नाम
1 दिसंबर विश्व एड्स दिवस (World AIDS Day)
2 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय दासप्रथा उन्मूलन दिवस, विश्व कंप्यूटर साक्षरता दिवस
3 दिसंबर विश्व दिव्यांग दिवस
4 दिसंबर भारतीय नौसेना दिवस
5 दिसंबर विश्व मृदा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय स्वयंसेवक दिवस
6 दिसंबर डॉ. बी.आर. अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस
7 दिसंबर सशस्त्र सेना झंडा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय नागरिक उड्डयन दिवस
9 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस
10 दिसंबर मानवाधिकार दिवस
11 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस, UNICEF दिवस
12 दिसंबर सार्वभौमिक स्वास्थ्य कवरेज दिवस
14 दिसंबर राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस
16 दिसंबर विजय दिवस
18 दिसंबर अल्पसंख्यक अधिकार दिवस (भारत), अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी दिवस
19 दिसंबर गोवा मुक्ति दिवस
20 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय मानव एकता दिवस
21 दिसंबर विश्व साड़ी दिवस, शीतकालीन संक्रांति
22 दिसंबर राष्ट्रीय गणित दिवस
23 दिसंबर किसान दिवस (चौधरी चरण सिंह जयंती)
24 दिसंबर राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस
25 दिसंबर क्रिसमस
26 दिसंबर वीर बाल दिवस
27 दिसंबर अंतर्राष्ट्रीय महामारी तत्परता दिवस
31 दिसंबर नव वर्ष की पूर्व संध्या

59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार – 2024विनोद कुमार शुक्ला

  • छत्तीसगढ़ के हिन्दी के प्रसिद्ध कवि और लेखक विनोद कुमार शुक्ल को 59वां ज्ञानपीठ पुरस्कार- 2024 के लिए चुना गया है।
  • विनोद कुमार शुक्ल यह सम्मानित पुरस्कार पाने वाले छत्तीसगढ़ के प्रथम एवं हिन्दी साहित्य के 12 वें व्यक्ति है। 
  • विनोद कुमार शुक्ल की प्रसिद्ध कृति – ‘नौकर की कमीज’, ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ शामिल हैं।
  • 58वां ज्ञानपीठ पुरस्कार -2023 संस्कृत के लिए जगत गुरु रामभद्राचार्य और उर्दू के लिए गुलजार को दिया गया है। 

दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया

दिसंबर 2025 में दीपावली (दिवाली) को यूनेस्को की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत ((Intangible Cultural Heritage – ICH) की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया।

  •  यह निर्णय 08 se 13 दिसंबर  2025 नई दिल्ली में आयोजित यूनेस्को की 20वीं अंतर-सरकारी समिति की बैठक के दौरान लिया गया। 
  • इस उपलब्धि के साथ दीपावली भारत की सूचीबद्ध 16वीं अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर बन गई, जिससे प्रकाश के इस पर्व को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष पहचान और सम्मान प्राप्त हुआ।
  • यह भारत का 16वां तत्व बन गया है, और प्रकाश के इस पर्व को वैश्विक मान्यता मिली है. 
  • इससे पूर्व भारत के 15 अमूर्त विश्व धरोहर की सूची में शामिल है। 

कुछ महत्त्वपूर्ण अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल 

वेद पठन  2008
कुम्भ मेला  2017
कोलकाता की दुर्गा पूजा  2021
गुजरात का गरबा  2023
(दीपावली) दिवाली  2025 

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य -December 2025 Current Affairs in Hindi

भारत 2026 में BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा

18 वें ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन की मेजबानी भारत करेगा, ब्राजील ने प्रमुख रूप से 2026 के लिए ब्रिक्स की अध्यक्षता भारत को सौंप दी है। 

भारत की यह अध्यक्षता मुख्य रूप से चार बिंदुओं पर आधारित होगी-

  1. समुत्थानशीलता
  2. नवाचार
  3. सहयोग एवं पर्यावरण स्थिरता 
  4. संधारणीयता 

ब्रिक्स (BRICS) के बारे में : 

  • इसकी उत्पत्ति ब्रिटिश अर्थशास्त्री जिम ओनील ने 2001 में ब्राजील, रूस, भारत एवं की बढ़ती अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधित्व करने के लिए ‘BRIC’ शब्द  का निर्माण किया गया। 
  • BRIC – ब्राजील, रूस, भारत, और चीन ने 2006 में G8 आउटरिच शिखर सम्मेलन के दौरान यह यह कार्य करना प्रारंभ किया था। 
  • प्रथम ब्रिक शिखर सम्मेलन का आयोजन 2009 में रूस में आयोजित किया गया था। 
  • वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका के शामिल होने के कारण ब्रिक (BRIC) से बदल कर ब्रिक्स (BRICS) हो गया। 

इसका उद्देश्य : 

वैश्विक शासन में सुधार लाना एवं पश्चिमी प्रभुत्व वाली संस्थाओं (आईएमएफ़ -IMF, विश्व बैंक, UNSC) आदि के लिए विकल्प प्रदान करना। 

अध्यक्षता – सदस्य देशों द्वारा बारी -बारी से अध्यक्षता करते है। 

इस समय ब्रिक्स में 11 सदस्य हो गया है- 

प्रारंभ में सदस्य – ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका

नवीन सदस्य – मिस्र, इथियोपिया, ईरान, इंडोनेशिया, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात (UAE)।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में भारत का पहला वन विश्वविद्यालय

  • उत्तर प्रदेश सरकार ने गोरखपुर में देश का पहला विशेषीकृत वन विश्वविद्यालय स्थापित करने की घोषणा की है।
  •  इस परियोजना पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
  •  विश्वविद्यालय का उद्देश्य वानिकी, वन्यजीव संरक्षण तथा पर्यावरण से जुड़े शिक्षा और शोध कार्यों को सुदृढ़ करना है।

लद्दाख की गलवान घाटी में दुनिया का सबसे ऊँचा युद्ध स्मारक

लद्दाख की गलवान घाटी में लगभग 14,500 फीट की ऊँचाई पर स्थित गलवान वॉर मेमोरियल विश्व का सबसे ऊँचाई पर बना युद्ध स्मारक है। यह स्मारक जून 2020 में हुए संघर्ष के दौरान शहीद हुए 20 भारतीय जवानों की स्मृति में निर्मित किया गया है। इसका उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया और यह ‘भारत रणभूमि दर्शन’ पहल के अंतर्गत विकसित किया गया है।

मुख्य बिंदु:

  • स्थान: सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण दुरबुक–श्योक–दौलत बेग ओल्डी (DS-DBO) मार्ग पर KM-120 पोस्ट के समीप।
  • उद्देश्य: 15 जून 2020 को चीनी सैनिकों के साथ हुई मुठभेड़ में वीरगति प्राप्त करने वाले 20 भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करना।
  • विशेषताएँ: स्मारक परिसर में 20 कांस्य मूर्तियाँ, एक संग्रहालय, प्रदर्शनी गैलरी तथा एक शाश्वत ज्योति शामिल है। इसका स्थापत्य अशोक स्तंभ से प्रेरणा लेकर तैयार किया गया है।
  • ऊँचाई: समुद्र तल से लगभग 14,500 फीट (करीब 4,400 मीटर), जहाँ तापमान शून्य से 30 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है।
  • निर्माण का उद्देश्य: ‘भारत रणभूमि दर्शन’ पहल के माध्यम से नागरिकों को युद्ध स्थलों से परिचित कराना और शहीदों के बलिदान को सम्मान देना।
  • उद्घाटन: दिसंबर 2025 में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा किया गया।

WHO ने इंडोनेशिया को पोलियो मुक्त घोषित किया

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नवंबर 2025 में इंडोनेशिया में पोलियो के प्रकोप के पूरी तरह समाप्त होने की घोषणा की। 
  • यह उपलब्धि 2022 में सामने आए टीका-व्युत्पन्न पोलियोवायरस टाइप-2 (cVDPV2) के बाद हासिल हुई और 2014 से पोलियो-मुक्त दर्जे को बनाए रखने की दिशा में एक अहम मील का पत्थर मानी जा रही है।
  •  यह सफलता इंडोनेशियाई सरकार, स्वास्थ्यकर्मियों और अंतरराष्ट्रीय साझेदारों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम है।

77 वें गणतंत्र दिवस पर दो यूरोपीय नेता मुख्य अतिथि 

  • इस बार का गणतंत्र दिवस समारोह कई दृष्टियों से ऐतिहासिक होने वाला है। 
  •  यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर चीफ गेस्ट शामिल होंगे। 
  • इस यात्रा के दौरान भारत–यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन आयोजित किए जाने के साथ-साथ संभावित व्यापार समझौते पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है।

आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs Quiz 04.01.2026

Download 30 MCQ PDF Click Here 

 Conclusion – December 2025 Current Affairs in Hindi

दोस्तों, यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता पाना चाहते हैं, तो ‘December 2025 Current Affairs in Hindi’ की नियमित और सही तरीके से तैयारी करना बेहद ज़रूरी है। Current Affairs न केवल आपके ज्ञान को बढ़ाते हैं, बल्कि इंटरव्यू और मेन्स परीक्षाओं में भी आपकी पकड़ मजबूत बनाते हैं।
इसलिए दिसंबर 2025 के सभी महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को दोहराते रहें, नोट्स बनाएं और रोज़ाना अभ्यास करें — यही सफलता की सबसे सही रणनीति है।

FAQ – December 2025 Current Affairs in Hindi

Q 1: भारत के 77वें गणतंत्र दिवस में दो संयुक्त मुख्य अतिथि क्यों आमंत्रित किए गए?

उत्तर: भारत ने यूरोपीय संघ के साथ अपने रणनीतिक और कूटनीतिक संबंधों को मज़बूत करने के उद्देश्य से पहली बार दो शीर्ष यूरोपीय संघ नेताओं को संयुक्त मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया। यह भारत-EU साझेदारी में नए अध्याय की शुरुआत को दर्शाता है।

Q 2: UNHCR प्रमुख के रूप में बरहम सालिह की नियुक्ति का वैश्विक महत्व क्या है?

उत्तर: बरहम सालिह की नियुक्ति इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि वे पहले ऐसे UNHCR प्रमुख हैं जो मध्य-पूर्व और गैर-पश्चिमी पृष्ठभूमि से आते हैं। इससे शरणार्थी संकट को अधिक समावेशी और वैश्विक दृष्टिकोण से देखने की संभावना बढ़ेगी।

Q 3: रोलिंग बजट प्रणाली पारंपरिक बजट से कैसे अलग है?

उत्तर: पारंपरिक बजट एक वित्तीय वर्ष के लिए स्थिर होता है, जबकि रोलिंग बजट को वर्ष भर परिस्थितियों के अनुसार संशोधित किया जा सकता है। इससे आर्थिक योजना अधिक लचीली, यथार्थवादी और प्रभावी बनती है।

Q 4: BlueBird Block-2 उपग्रह आम नागरिकों के लिए क्यों महत्वपूर्ण है?

उत्तर: यह उपग्रह सीधे स्मार्टफोन को हाई-स्पीड इंटरनेट उपलब्ध कराता है, वह भी बिना मोबाइल टावर या फाइबर नेटवर्क के। इससे दूरदराज़ और ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी सुधार होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top