दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों आज Current Affairs के अंतर्गत अंतर्राष्ट्रीय, राष्ट्रीय, योजना, विज्ञान एवं तकनीक, खेलकूद से संबंधित ‘31 December 2025 Current Affairs in Hindi, के माध्यम स्वीडिश अकादमी की नई सचिव, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का INS वाघशीर से यात्रा आदि को बहुत अच्छे से दर्शाया गया है। जिसमें आप UPSC, SSC, Banking, रेलवे, राज्य स्तरीय परीक्षाओं या इंटरव्यू की तैयारी कर रहे हैं।तो आज करेंट अफेयर्स 31 दिसंबर 2025 बहुत ही लाभदायक होगा। इस लेख को सरल भाषा में बहुत ही रोचक ढंग से समझाया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 31 December 2025 Current Affairs in Hindi
स्वीडिश अकादमी की नई स्थायी सचिव – इंग्रीड कार्लबर्ग
- साहित्य का नोबेल पुरस्कार देने वाली संस्था स्वीडिश अकादमी ने नई स्थायी सचिव की घोषणा की है।
- प्रसिद्ध स्वीडिश लेखिका और पत्रकार इंग्रीड कार्लबर्ग इस पद को संभालेंगी।
- उनका कार्यकाल 1 जून 2026 से शुरू होगा।
- वे वर्तमान सचिव मैट्स मालमका का स्थान लेंगी।
स्वीडिश अकादमी के बारे में -:
इसकी स्थापना – 1786 में स्वीडन के राजा गुस्ताव – II द्वारा की गई थी।
मुख्यालय – स्वीडन (राजधान स्टॉकहोम) में
2025 का साहित्य नोबेल पुरस्कार
- साल 2025 का साहित्य नोबेल पुरस्कार हंगरी के लेखक लाज़्लो क्रजनाहोरकाई को दिया गया है।
- घोषणा – 9 अक्टूबर 2025
- 10 दिसंबर 2025 को दिया गया।
- उनकी लेखन शैली गहरी दार्शनिक और सामाजिक विषयों पर आधारित मानी जाती है।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
वैश्विक रक्षा और सैन्य नीतियाँ
ब्रिटेन की Paid Military Gap Year योजना
- ब्रिटेन सरकार ने युवाओं के लिए Paid Military Gap Year योजना की घोषणा की है।
- यह योजना 18 से 25 वर्ष के युवाओं के लिए होगी।
- इसमें सेना, रॉयल नेवी और रॉयल एयरफोर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा, और काम मिलेगा।
- यह योजना मार्च 2026 से लागू होगी।
- यह घोषणा ब्रिटेन की वर्तमान लेबर सरकार द्वारा दिसंबर 2025 में की गई है।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs 30 December 2025
अनिवार्य सैन्य सेवा
- क्रोएशिया ने 2025 से सैन्य सेवा को अनिवार्य करने का फैसला किया है।
- सर्बिया 2026 से यह नियम लागू करेगा।
सोमाली लैंड – एक स्वतंत्र राष्ट्र
- इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोमाली लैंड गणराज्य को आधिकारिक रूप से स्वतंत्र एवं संप्रभु राज्य के रूप में मान्यता प्रदान की।
- उस संयुक्त घोषणा पर इजराइल एवं सोमालीलैंड के राष्ट्रपति अब्रिदरहमान मोहम्मद अब्दुल्लाही ने हस्ताक्षर किए।
- सोमालीलैंड ने 1991 में सोमालिया से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की थी, लेकिन 34 वर्षों तक किसी भी अन्तराष्ट्रिय स्तर पर मान्यता प्राप्त देश ने इसे स्वतंत्र देश नही माना था।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 31 December 2025 Current Affairs in Hindi
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का INS वाघशीर भारतीय समुद्री क्षेत्र का दौरा
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कर्नाटक के करवार नौसैनिक अड्डे पर स्वदेशी पनडुब्बी INS वाघशीर से भारतीय समुद्री क्षेत्र का दौरा किया।
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नौसेना के इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया।
- वेINS वाघशीर पनडुब्बी में यात्रा करने वाली
भारत की पहली महिला राष्ट्रपति एवं दूसरी राष्ट्रपति बनीं। - इससे पहले 2006 में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने पनडुब्बी यात्रा की थी।
- INSवाघशीर का निर्माण नेवल ग्रुप फ्रांस के सहयोग से और भारत में मझगांव डॉक शिप बिल्डर्स के सहयोग से किया है।
केंद्र सरकार ने 3 नए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) को नियुक्त किया
केंद्र सरकार ने 3 नए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल (ASG) को नियुक्त किया किया है –
- वरिष्ठ अधिवक्ता दविनदर पाल सिंह
- वरिष्ठ अधिवक्ता कनकमेडला रवींद्र कुमार
- वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कौशिक
-
- सॉलिसिटर जनरल सरकार का एक वरिष्ठ कानूनी अधिकारी होता है। जो भारत के अटॉर्नी जनरल के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा कानूनी अधिकारी होता है।
- वर्तमान में भारत के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता है।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 30.12.2025
राज्य स्तरीय करेंट अफेयर्स – 31 December 2025 Current Affairs in Hindi
हिमाचल प्रदेश – Green to Gold योजना
- हिमाचल प्रदेश सरकार ने ‘ग्रीन टू गोल्ड’ योजना शुरू की है।
- इसका उद्देश्य भांग की खेती को वैध और नियंत्रित करना है।
- इससे किसानों की आय और राज्य की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।
मेघालय – मातृभाषा को बढ़ावा
- मेघालय सरकार ने शिक्षा में बड़ा फैसला लिया है।
- प्री-स्कूल से कक्षा 1 तक खासी और गारो भाषा को अनिवार्य किया गया है।
- इससे बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा मजबूत होगी।
उड़ीसा की पहली महिला मुख्य सचिव
- अनु गर्ग उड़ीसा राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव बनी हैं।
- यह प्रशासनिक क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।
विज्ञान, तकनीक एवं राष्ट्रीय सुरक्षा
भारत का पहला स्वदेशी MRI स्कैनर
- Zoho समर्थित स्टार्टअप VoxelGrids ने भारत का पहला स्वदेशी MRI (Magnetic resonance imaging) स्कैनर विकसित किया है।
- यह परियोजना नागपुर के पास चंद्रपूर कैंसर केयर फाउंडेशन में स्थापित की गई है।
- इससे भारत मेडिकल टेक्नोलॉजी में आत्मनिर्भर बनेगा।
NATGRID और NPR का एकीकरण
- भारत सरकार ने NATGRID को NPR (National Population Register) से जोड़ दिया है।
- इससे राष्ट्रीय सुरक्षा और खुफिया जानकारी जुटाने की क्षमता बढ़ेगी।
- इस एकीकरण के बाद सुरक्षा एजेंसियों को देश के करीब 119 करोड़ नागरिकों के परिवार-आधारित आंकड़ों तक प्रत्यक्ष पहुंच मिल सकेगी, जिससे खुफिया और निगरानी क्षमताएं अधिक प्रभावी होंगी।
खेलकूद – 31 December 2025 Current Affairs in Hindi
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (BWF) एथलीट कमीशन का चेयरमैन – पीवी सिंधु
पी.वी. सिंधु को अंतरराष्ट्रीय जिम्मेदारी
- भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पी.वी. सिंधु को
BWF Athletes Commission की अध्यक्ष चुना गया है। - उनका कार्यकाल 2026 से 2029 तक रहेगा।
अन्य मुख्य नियुक्तियाँ –
- (BWF) एथलितस कमीशन के उपाध्यक्ष (डिप्टी चेयर) – डेबोरा जिल (नीदरलैंड्स)
- पैरा बैडमिंटन एथलीट कमीशन के अध्यक्ष – यूएन डैनियल (हाँग काँग) चीन
BWF के बारे में :
BWF – Badminton Word Federation
स्थापना – 1934 ( उस समय इसे International Badminton) कहा जाता था।
अध्यक्ष – खुनयिन्ग पटामा लीस्वाडत्राकुल
मुख्यालय – कुआलालंपुर, मलेशिया
BWF द्वारा आयोजित टूर्नामेंट – विश्व चैम्पियनशिप (BWF World Championships), थॉमस कप (Thomas Cup) एवं उबेर कप (Uber Cup)
शतरंज में भारत की सफलता
FIDE World Rapid Chess Championship – 2025
आयोजन स्थल – दोहा (कतर) में आयोजन
- अर्जुन एरिगेसी ने ओपन वर्ग में FIDE वर्ल्ड रैपिड शतरंज चैम्पियनशिप 2025 में कांस्य पदक जीता है।
- कोनेरू हम्पी ने महिला वर्ग में भी कांस्य पदक जीता है।
- मैग्नस कार्लसन (नार्वे) ने ओपन वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। एलेक्जेंड्रा गोरियाचकिना (रूस) महल वर्ग की विजेता रही।
ग्लोबल एथलेटिक ब्रांड एंबेसडर (न्यू बैलेंस) – जान्हवी कपूर
- वैश्विक स्पोर्ट्स ब्रांड New Balance ने अभिनेत्री जान्हवी कपूर को अपना पहला भारतीय ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
- न्यू बैलेंस की स्थापना – 1906 (बोस्टन अमेरिका)
आप इसे भी पढ़ें : 28 December 2025 Weekly Current Affairs
Conclusion
दोस्तों आज के ‘31 December 2025 Current Affairs in Hindi’ के अंतर्गत शतरंज में भारत की सफलता, राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू का INSवाघशीर में यात्रा आदि को अच्छे तरीके से समझाया गया है। इस पोस्ट Current Affairs से संबंधित किसी तथ्य में कोई त्रुटि है, कृपया आप अवगत कराने का कष्ट अवश्य करें। दोस्तों इस लेख में प्रत्येक टॉपिक को अध्ययन करें के बाद लिखा जाता है। अपने सकारात्मक एवं नकारात्मक कमेंट्स अवश्य करें।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ : 31 December 2025 Current Affairs in Hindi
Q1. स्वीडिश अकादमी की नई स्थायी सचिव कौन हैं?
उत्तर: स्वीडिश अकादमी की नई स्थायी सचिव इंग्रीड कार्लबर्ग है।
Q2. INS वाघशीर पर यात्रा करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति कौन हैं?
उत्तर: INS वाघशीर पर यात्रा करने वाली पहली महिला राष्ट्रपति राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू है।
Q3. ‘ग्रीन टू गोल्ड’ योजना किस राज्य से संबंधित है?
उत्तर: ग्रीन टू गोल्ड’ योजना हिमाचल प्रदेश से संबंधित है।
Q4. BWF Athletes Commission की अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
उत्तर: BWF Athletes Commission की अध्यक्ष पी.वी. सिंधु को बनाया गया है।
Q5. भारत का पहला स्वदेशी MRI स्कैनर किसने विकसित किया है?
उत्तर: भारत का पहला स्वदेशी MRI स्कैनर Zoho समर्थित स्टार्टअप VoxelGrids ने विकसित किया है।
