28 December 2025 Weekly Current Affairs

दोस्तों नमस्कार ! साप्ताहिक Current Affairs के अंतर्गत ‘28 December 2025 Weekly Current Affairs’ के अंतर्गत राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, विज्ञान, खेल और पर्यावरण से जुड़ी कई बड़ी घटना क्रम को शामिल किया है।जो आपके प्रतियोगी परीक्षा जैसे -यूपीएससी (UPSC), SSC, बैंक आदि परीक्षाओं के लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। 

28 December 2025 Weekly Current Affairs

Table of Contents

प्रमुख नियुक्तियां और सम्मान – 28 December 2025 Weekly Current Affairs:

इस सप्ताह प्रशासनिक और वैश्विक स्तर पर कई अहम नियुक्तियां और सम्मान देखने को मिले।

NASA के नए प्रमु

  • जेरेट इसाकमैन को NASA का 15वां प्रशासक नियुक्त किया गया है।
  • NASA अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी है, जिसका मुख्यालय वाशिंगटन डीसी में स्थित है।
  • NASA – National Aeronautics and Space Administration

आप इसे भी पढ़ें : 27 December 2025 Current Affairs in Hindi

ज्ञानपीठ पुरस्कार 2025

  •  हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध लेखक विनोद कुमार शुक्ला को 59वें ज्ञानपीठ पुरस्कार  से सम्मानित किया गया।
  • उन्हे उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘दीवार में एक खिड़की रहती थी’ के लिए 1999 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। 

UNHCR के नए प्रमुख – 28 December 2025 Weekly Current Affairs

बरहम सालेह को संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (UNHCR) का नया प्रमुख बनाया गया है।

  • UNHCR – United Nations High Commissioner Refugees
  • स्थापना – 14 दिसंबर 1950 
  • मुख्यालय  – जिनेवा, स्विट्जरलैंड 
  • 1954 एवं 1981 में नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित। 

विज्ञान रत्न पुरस्कार – 2025 -28 December 2025 Weekly Current Affairs

  •  राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रसिद्ध खगोल वैज्ञानिक जयंत विष्णु नार्लीकर को मरणोपरांत विज्ञान रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया।
  • यह राष्ट्रीय विज्ञान  पुरस्कार का दूसरा संस्करण था। 
  • इस वर्ष 24 वैज्ञानिकों को चार श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। 
  1. विज्ञान रत्न 
  2. विज्ञान श्री 
  3. विज्ञान युवा 
  4. विज्ञान टीम 

टर्नर पुरस्कार – 2025

  • नेना कालू ने  टर्नर पुरस्कार – 2025 जीतने वाली पहली एवं सीखने की अक्षमता वाली कलाकार बनी। 

Airtel India के नए CEO

  •  शाश्वत शर्मा जनवरी 2026 से एयरटेल इंडिया के एमडी और सीईओ का पद संभालेंगे।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 28 December 2025 Weekly Current Affairs 

भारत के विभिन्न राज्यों में विकास से जुड़ी कई नई पहल शुरू की गईं।

रोलिंग बजट अपनाने वाला पहला राज्य

  • मध्य प्रदेश भारत का पहला राज्य बन गया है जिसने रोलिंग बजट प्रणाली को अपनाया है।
  • राज्य सरकार ने 2026-27 से रोलिंग बजट व्यवस्था अपनाने का फैसला किया है, जिसके अंतर्गत आगामी तीन वित्तीय वर्षों के लिए अनुमानित बजट प्रावधान तैयार किए जाएंगे। 
  • उपमुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा के अनुसार, वर्ष 2026-27 का बजट जन अपेक्षाओं और लोकतांत्रिक भागीदारी को केंद्र में रखकर बनाया जाएगा। 
  • इस पहल से बजट प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ेगी और राज्य की दीर्घकालिक वित्तीय रणनीति को मजबूती मिलेगी।

‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ का उद्घाटन

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लखनऊ में ‘राष्ट्र प्रेरणा स्थल’ राष्ट्र को समर्पित किया।
  • प्रेरणा स्थल पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी बाजपेयी को समर्पित है। 
  • यह 65 एकड़ में बना है। 
  • इसमें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी बाजपेयी की कांस्य की प्रतिमाये है

आप इसे भी पढ़ें :  Current Affairs Quiz 27 December 2025

ग्रीन डिपॉजिट योजना

  • मेघालय सरकार ने पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिए यह योजना शुरू की।
  • मेघालय सरकार की ग्रीन डिपॉजिट योजना एक अभिनव पहल है।  जिसके तहत इको-टूरिज्म स्थलों पर प्लास्टिक प्रदूषण रोकने के लिए पर्यटकों से ₹100 की वापसी योग्य जमा राशि ली जाती है। 
  • यह राशि प्लास्टिक की बोतलें या रैपर जैसी चीजें जिम्मेदारी से वापस करने या सही जगह निपटान करने पर वापस कर दी जाती है ।

मनरेगा का नाम परिवर्तन – VB-GRAM G

  • मनरेगा का नाम बदलकर वीवी ग्रामजी (विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन) किया गया है।
  • इस नियम के तहत अब 125 दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी।
  • 15 दिन के अंदर रोजगार एवं पैसा भी मिलेगा 

‘महात्मा श्री’ रोजगार गारंटी योजना : 

  • पश्चिम बंगाल सरकार ने कर्म श्री रोजगार गारंटी योजना का नाम बदलकर ‘महात्मा श्री’ रोजगार गारंटी योजना कर दिया है। 

भारत का पहला वन विश्वविद्यालय

  • उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में देश का पहला समर्पित वन विश्वविद्यालय स्थापित किया जाएगा।
  • इस योजना पर लगभग 500 करोड़ रुपये खर्च किए जाने के अनुमान है। 
  • विश्वविद्यालय का लक्ष्य वानिकी, वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण से जुड़े शिक्षा एवं अनुसंधान कार्यों को सशक्त करना है।

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन – 2026 

  • ब्रिक्स शिखर सम्मेलन -2026 की मेजबानी भारत करेगा। 
  • ब्रिक्स एक अंतर सरकारी संगठन है। 
  • ब्रिक्स के अंतर्गत कुल देश – ब्राजील , चीन , मिस्र , इथियोपिया , भारत , इंडोनेशिया , ईरान , रूस , दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात। 

7वें मुक्त व्यापार समझौता 2025 : 

  • 7वें मुक्त व्यापार समझौता से भारत के 100 निर्यात को जीरो टैरिफ पर मार्केट एक्सेस मिलेगा। 
  • इससे पूर्व भारत ने यूके -CETA, ओमान – CEPA, EFTA- देशों TEPA, आस्ट्रेलिया ECTA,UAE-CEPA और मॉरीशस – CECPA के साथ भी महत्त्वपूर्ण व्यापार समझौता किया है। 

विज्ञान एव अंतरिक्ष समाचार: 28 December 2025 Weekly Current Affairs in Hindi

विज्ञान और अंतरिक्ष के क्षेत्र में यह सप्ताह काफी ऐतिहासिक रहा।

ISRO का LVM3 लॉन्च

  •  इसरो ने LVM3- M6 बाहुबली रॉकेट से ‘ब्लू बर्ड ब्लॉक-2’ उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च किया है।
  • इस उपग्रह का वजन 6100 किलोग्राम है। 
  • इसका प्रमुख उद्देश्य – यह उपग्रह दुनिया का प्रथम ऐसा कमर्शियल सैटेलाइट है , जो सीधे सामान्य स्मार्ट फोन, को 4G/5G ब्रॉडबैंड कनेक्टविटी देगा।

अंतरिक्ष में पहली व्हीलचेयर उपयोगकर्ता

  • मिची बेंटहॉस ब्लू ओरिजिन मिशन के तहत अंतरिक्ष में जाने वाली पहली व्हीलचेयर उपयोगकर्ता बनीं।
    मिची बेंटहॉस युरोपियन स्पेस एजेंसी (ESA) में एयरोस्पेस इंजीनियर है। 
  • यह जेफ बेजोस कंपनी ब्लू ओरिजिन के न्यू शेपर्ड NS-37 मिशन में शामिल है। जो दिसंबर 2025 में वेस्ट टेक्सास से लॉन्च हुआ। 

गगनयान मिशन अपडेट

  • इसरो ने गगनयान क्रू मॉड्यूल की रफ्तार घटाने वाली प्रणाली के तहत ड्रोग पैराशूट के क्वालिफिकेशन परीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न कर लिए हैं। 
  • ये परीक्षण 18 और 19 दिसंबर 2025 को चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक्स रिसर्च लेबोरेटरी (TBRL) की रेल ट्रैक रॉकेट स्लेड (RTRS) सुविधा में किए गए।

नींबू के आकार का ग्रह

  • हाल में जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने PSR J2322-2650b नामक एक अनोखे एक्सोप्लैनेट का पता लगाया है,
  •  इसका आकार नींबू जैसा बताया जा रहा है।
  •  यह ग्रह अपने पल्सर तारे के अत्यंत समीप स्थित है, जिस कारण तीव्र ज्वारीय बलों ने इसे खिंचकर असामान्य आकृति दे दी है। 
  • इस ग्रह के वायुमंडल में हीलियम और कार्बन की मात्रा अधिक पाई गई है, और यह अपने तारे की परिक्रमा मात्र 8 घंटे में पूरी कर लेता है।

दुनिया की पहली AI लैब असिस्टेंट- AILA

  • IIT दिल्ली ने ‘आईला (Aila)’ नामक AI लैब असिस्टेंट विकसित की है।
  • AILA – Artificially Intelligent Lab Assistant है। 
  • यह सिस्टम IIT दिल्ली ने डेनमार्क और जर्मनी के वैज्ञानिकों के सहयोग से विकसित किया है।

ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक संयुक्त सैन्य अभ्यास 

  • दिसंबर 2025 में सीरिया में ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक संयुक्त सैन्य अभ्यास अमेरिका और जॉर्डन के मध्य हुआ है। 

एविया इन्द्र – 2025 हवाई अभ्यास 

  • शामिल देश – भारत – रूस 
  • शामिल विमान – इस अभ्यास में SU-30, तेजस,IL-78 एवं MI-17 हेलिकॉप्टर जैसे विमान को शामिल किया गया। 

खेल जगत: 28 December 2025 Weekly Current Affairs 

खेलों की दुनिया में भारत ने कई बड़ी उपलब्धियां हासिल कीं।

महिला प्रीमियर लीग -2026 

  • दिल्ली कैपिटल्स ने महिला प्रीमियर लीग 2026 के लिए टीम ने नया कप्तान जेमीमाह रोड्रिग्स को नियुक्त किया।

अंडर-19 एशिया कप 2025

  • पाकिस्तान ने भारत को हराकर खिताब जीता।

स्मृति मंधाना का रिकॉर्ड

  • स्मृति मंधाना T20I में 4000 रन बनाने वाली पहली एशियाई महिला बनीं।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026

  •  पहला संस्करण छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में आयोजित होगा।
    शुभंकर – मौरवी
  • खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत 14 फरवरी 2026 से होगी। 
  • इस प्रतियोगिता की मेजबानी करने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य बनेगा।
  •  यह आयोजन खेलो इंडिया कार्यक्रम के तहत आयोजित किया जा रहा है।

मेजर ध्यानचंद खेल रत्न 2025

  • खिलाड़ी हार्दिक सिंह को इस पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया।

WTA 2025 प्लेयर ऑफ द ईयर : 

  • आर्यना सबलेन्का को WTA 2025 प्लेयर ऑफ द ईयर जीता। 

फीफा अरब कप 2025 

  • विजेता – मोरक्को 
  • उपविजेता – जॉर्डन 
  • आयोजन स्थल – कतर (फाइनल लुसाइल स्टेडियम) हुआ।

पर्यावरण और सुरक्षा समाचार

बैनरघट्टा जैविक पार्क – आठ काले कैपुचिन बंदर 

  • दिसंबर 2025 में दक्षिण अफ्रीका से 8 काले सिर वाले बंदर  कैपुचिन को आयात किया गया है 
  • आठ सिर वाला कैपुचिन” कोई अलग या आधिकारिक प्रजाति का नाम नहीं है। 
  • यह दरअसल कैपुचिन (Capuchin) बंदरों की एक पहचान बताने वाला वर्णन है।
  •  इन बंदरों के सिर पर मौजूद गहरे रंग के बाल ऊपर से एक भिक्षु की हुड जैसी आकृति बनाते हैं, जिसे “कैपुचिन” या टोपी से जोड़ा जाता है। 
  • कैपुचिन बंदरों की कई अलग-अलग प्रजातियाँ पाई जाती हैं—जैसे सफ़ेद-चेहरे वाले कैपुचिन, टफ्टेड कैपुचिन और काले-सींग वाले कैपुचिन। 
  • ये आमतौर पर समूहों में रहते हैं और अपनी असाधारण बुद्धिमत्ता व औज़ारों के इस्तेमाल की क्षमता के लिए मशहूर हैं। इसी वजह से इन्हें अक्सर “ऑर्गन ग्राइंडर” बंदर भी कहा जाता है।

चक्रवात द्वितवाह 

  • भारत ने श्रीलंका को 450 मिलियन डॉलर की सहायता देने की घोषणा की।

ग्रेट इंडियन बस्टर्ड संरक्षण

  • सुप्रीम कोर्ट ने बिजली लाइनों पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया।
  • सुप्रीम कोर्ट ने बिजली लाइनों से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए संवेदनशील इलाकों में बर्ड डायवर्टर लगाने और ओवरहेड लाइनों को भूमिगत करने के आदेश दिए हैं।
  • इसके साथ ही अदालत ने नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं पर भी रोक लगाने का निर्देश दिया है, यह स्पष्ट करते हुए कि अत्यंत संकटग्रस्त पक्षी प्रजाति और उसके प्राकृतिक आवास का संरक्षण सर्वोपरि है।

चंद्रमा पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र

  • रूस ने 2036 तक चंद्रमा पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र बनाने की योजना घोषित की।
  • चंद्रमा पर परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की योजनाओं पर काम चल रहा है।
  • इन परियोजनाओं का मकसद लंबी चंद्र रातों और गहरे अंतरिक्ष अभियानों के लिए स्थिर और उच्च क्षमता वाली ऊर्जा उपलब्ध कराना है, क्योंकि चंद्रमा पर सौर ऊर्जा की संभावनाएँ सीमित हैं।
  • भविष्य में यही परमाणु रिएक्टर चंद्र बस्तियों के लिए मुख्य ऊर्जा स्रोत के रूप में काम करेंगे।

आप इसे भी पढ़ें :  November 2025 Current Affairs in Hindi

लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांस के उद्यान थीम पर आधारित देश का पहला प्रकृति विषय हवाई अड्डे का उद्घाटन गुवाहटी (असम ) में किया। 
  • हवाई अड्डा का नाम – लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा 
  • थीम – बांस के उद्यान और आर्किड थीम पर डिजाइन है। 

दिवस : 28 December 2025 Weekly Current Affairs

राष्ट्रीय गणित दिवस -2025 

  • राष्ट्रीय गणित दिवस 2025 22 दिसंबर को मनाया जाता है। 
  • श्री रामानुजन की जयंती को चिन्हित करने के लिए मनाया जाता है। 
  • अंतर्राष्ट्रीय गणित दिवस – 14 मार्च को मनाया जात है। 

Conclusion – 28 December 2025 Weekly Current Affairs

दोस्तों ‘28 December 2025 Weekly Current Affairs’  से स्पष्ट है कि दिसंबर का अंतिम सप्ताह भारत और विश्व के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा। नियुक्तियों से लेकर विज्ञान, खेल और पर्यावरण तक हर क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिले है। यह Weekly Current Affairs, SSC, UPSC, Railway एवं  अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत उपयोगी है।

Download 20 MCQ PDF Click Here

FAQs – 28 December 2025 Weekly Current Affairs 

Q1. NASA के 15वें प्रशासक कौन बने हैं?

 उत्तर: जेरेट इसाकमैन।

Q2. भारत BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी कब करेगा?

उत्तर: वर्ष 2026 में।

Q3. वीवी ग्रामजी योजना के तहत कितने दिनों का रोजगार मिलेगा?

 उत्तर: 125 दिनों का।

Q4. रोलिंग बजट अपनाने वाला पहला राज्य कौन सा है?

उत्तर: मध्य प्रदेश।

Q5. ‘आईला’ (Aila) क्या है?

उत्तर: यह IIT दिल्ली द्वारा विकसित दुनिया की पहली AI लैब असिस्टेंट है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top