29 December 2025 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों आज 29 December 2025 Current Affairs in Hindi के अंतर्गत बरापुत्रा ऐतिहासिक ग्राम योजना, पा-पा पगली योजना, धनु यात्रा उत्सव, संविधान का संथाली भाषा में विमोचन आदि जानकारी बहुत ही सरल भाषा में दी गई है। Daily Current Affairs प्रतिदिन पढ़ना न केवल सामान्य अध्ययन को बढ़ाता है, बल्कि UPSC, SSC, Banking, Railway और State PSC जैसी परीक्षाओं में अच्छे अंक लाने में भी मदद करता है।

29 December 2025 Current Affairs in Hindi

आज के इस Current Affairs  में हम टॉपिक-अनुसार करेंट अफेयर्स को आसान भाषा में समझेंगे, ताकि आपको रिवीजन करने में कोई परेशानी न हो।

Table of Contents

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 29 December 2025 Current Affairs in Hindi

उड़ीसा सरकार की बरापुत्रा ऐतिहासिक ग्राम योजना

उड़ीसा सरकार ने हाल ही में ‘बरापुत्रा ऐतिहासिक ग्राम योजना’ को मंज़ूरी दी है।

मुख्य बिंदु:

योजना का उद्देश्य:

    • स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान
    • कवियों का योगदान
    • साहित्यकारों का योगदान
    • समाज सुधारकों
      की विरासत को संरक्षित करना
    • सभी कार्यों एवं योगदानों को संरक्षित एवं सुरक्षित रखना।
  • निर्णय: दिसंबर 2025 में मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी की अध्यक्षता में कैबिनेट द्वारा किया गया।
  • लाभ: उड़ीसा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक गांवों को नई पहचान मिलेगी

यह योजना राज्य की सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाएगी।

Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group  Click Here

पा पा पगली योजना – गुजरात 

  • यह योजना गुजरात के महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 3 से 6 वर्ष के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों में चलाई जा रही है। 
  • यह खेल आधारित प्री -स्कूल प्रोग्राम है। इससे बच्चों में सीखने की क्षमता एवं आत्मविश्वास बढ़ता है। इसमें जीवन कौशल, संवाद, स्वच्छता एवं दिनचर्या पर बल दिया जाता है। 

आप इसे भी पढ़ें :  28 December 2025 Weekly Current Affairs

पर्यावरण एवं वन्यजीव घटनाक्रम 

गुजरात बना भारत का नया बाघों की उपस्थिति वाला राज्य 

मुख्य तथ्य:

  • घोषित करने वाली संस्था: (राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण – National Tiger Conservation Authorit – NTCA)
  • आधार:
    • दाहोध जिले के रतन महल वन्यजीव अभयारण्य में पिछले 10 माह में नर बाघ की लगातार उपस्थिति के कारण आधार बना है।
  • भारत में कुल टाइगर रिजर्व: 58
  • 58वां टाइगर रिजर्व: माधव टाइगर रिजर्व (मध्य प्रदेश)
  • सर्वाधिक बाघों वाला राज्य: मध्य प्रदेश

40 वीं एशियाई वाटरबर्ड जनगणना 2026 

  • इसका आयोजन 10 से 11 जनवरी 2026 को गोदावरी एसटूअरी (आंध्र प्रदेश) में होगा। 
  • यह कोरींग वन्य जीव अभ्यर्ण को कवर करेगा। 
  • उद्देश्य – आद्रभूमि और जल पक्षियों के संरक्षण के लिए देता एकत्र करना। जिसमें प्रवासी पक्षियों पर नजर रखना। 
  • इस बार की जनगणना में इंडियन स्कीमर, ग्रेट नॉट, यूरेशीयन करल्यु एवं यूरेशीयन आयस्टर कैचर जैसी प्रवासी प्रजातियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

संयुक्त राष्ट्र जैव विविधता सम्मेलन (CBD COP 17)

मेजबान देश – आर्मेनिया 

स्थान – येरेवन, आर्मेनिया 

थीम – Taking Action for Nature ( प्रकृति के लिए कार्यवायी करना)

लोगों – आर्मेनिया की स्थानिक तितली 

राजनीति एवं प्रशासन से जुड़े प्रमुख तथ्य – 29 December 2025 Current Affairs in Hindi

अटल स्मृति न्यास सोसाइटी के नए अध्यक्ष – एम वेंकैया नायडू 

भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू को अटल स्मृति न्यास सोसाइटी का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

प्रमुख जानकारी:

  • पूर्व अध्यक्ष: विजय कुमार मल्होत्रा
  • एम. वेंकैया नायडू ने विजय कुमार मल्होत्रा का स्थान लेंगे।
  • संस्था का प्रमुख उद्देश्य:
    • पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति और विचारों को संरक्षित करना।
  • वर्तमान में 15वें उपराष्ट्रपति: सी. पी. राधाकृष्णन

सी. पी. राधाकृष्णन के बारे में -: 

  • पूरा नाम – चंद्रपुरम पोन्नुसामी राधाकृष्णन
  • जन्म – 4 मई 1957
  • जन्म स्थान – तिरुपुर, मद्रास राज्य, भारत
  • यह भारत के 15 वें उपराष्ट्रपति है

आप इसे भी पढ़ें :   November 2025 Current Affairs in Hindi

विज्ञान एवं तकनीक – 29 December 2025 Current Affairs in Hindi

सुपरकिलोनोवा की खोज – ब्रह्मडीय विस्फोट 

भारतीय वैज्ञानिकों ने एक नई खगोलीय खोज की है जिसे सुपरकिलोनोवा नाम दिया गया है।

मुख्य बिंदु:

  • खोजकर्ता संस्थान: IIT बॉम्बे और भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान (IIA), बेंगलुरु के शोधकर्ताओं ने सुपरकिलोनोवानामक दुर्लभ ब्रह्मांडीय विस्फोट की संभावित खोज की है। 
  • यह एक अत्यंत शक्तिशाली ब्रह्मांडीय विस्फोट है। 
  • महत्व: यह घटना भारी तत्वों ( जैसे – सोना, प्लेटिनम एवं यूरेनियम) की संभावित खोज को समझने में मदद मिलेगी 
  • ब्रह्मांड के विकास और संरचना को समझने में मदद मिलेगी। 

खेलकूद एवं संस्कृति घटनाक्रम – 29 December 2025 Current Affairs in Hindi

ग्लोबल चेस लीग 2025

29 December 2025 Current Affairs in Hindi में खेल जगत से जुड़ी बड़ी खबर:

  • विजेता टीम: Alpine SG Pipers
  • उपविजेता: त्रिवेणी कॉन्टिनेंटल किंग्स
  • ग्लोबल चेस लीग 2025 एक फ़्रेनचाईजी आधारित अंतर्राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता है। 
  • ग्लोबल चेस लीग 202 फाइनल मुंबई में आयोजित हुआ। 
  • वर्ष 2025 लीग तीसरा संस्करण था।

धनु यात्रा उत्सव – 29 December 2025 Current Affairs in Hindi

  • आयोजन स्थल: बरगढ़, उड़ीसा
  • विशेषता: विश्व का सबसे बड़ा ओपन-एयर थिएटर (खुला रंग मंच) है।
  • विषय: भगवान कृष्ण की लीलाओं एवं मथुरा विजय पर आधारित है। 
  • साल 2014 में भारत सरकार के संस्कृति विभाग नें इसे राष्ट्रीय महोत्सव का दर्जा दिया है।

अन्य महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स – 29 December 2025 Current Affairs in Hindi

भारतीय संविधान का संथाली भाषा में विमोचन 

  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संथाली भाषा (ओल चिकी लिपि) में संविधान के अनुवादित संस्करण  का विमोचन किया है। 
  • संविधान का यह संस्करण (ओल चिकी लिपि) में प्रकाशित किया गया है। 
  • संवैधानिक स्थिति – संथाली भाषा की 2003 में 92वें संविधान संशोधन अधिनियम 2003 के माध्यम से संविधान की 8वीं अनुसूची में किया गया था।

आप इसे भी पढ़ें :  Daily Current Affairs Quiz 28 .12. 2025

नई पुस्तक: My Idea of Nation First : Redefining Unalloyed Nationalism का विमोचन 

  • नाम: My Idea of Nation First : Redefining Unalloyed Nationalism 
  • लेखक: उदय माहुरकर
  • विमोचक: नितिन गडकरी

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सूचना आयुक्त उदय महूरकर द्वारा लिखी गई पुस्तक My Idea of Nation First : Redefining Unalloyed Nationalism का विमोचन किया है।

Conclusion : 

दोस्तों आज के करेंट अफेयर्स “29 December 2025 Current Affairs in Hindi” में राष्ट्रीय योजनाओं, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान, खेल और संस्कृति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो ऐसे टॉपिक- अनुसार  Current Affairs  को नियमित रूप से पढ़ना और रिवीजन करना बेहद जरूरी है।

Download 20 MCQ PDF Click Here

(FAQs) :

Q1. बरापुत्रा ऐतिहासिक ग्राम योजना किस राज्य से जुड़ी है?

 उत्तर: यह योजना उड़ीसा राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई है।

Q2. भारत का नया टाइगर स्टेट कौन सा बना है?

उत्तर: गुजरात को नया टाइगर स्टेट घोषित किया गया है।

Q3. सुपरकिलोनोवा की खोज किन संस्थानों ने की?

 उत्तर: IIT बॉम्बे और IIA बेंगलुरु के वैज्ञानिकों ने।

Q4. ग्लोबल चेस लीग 2025 की विजेता टीम कौन है?

 उत्तर: ग्लोबल चेस लीग 2025 की विजेता टीम Alpine SG Pipers है।

Q5. संथाली भाषा में संविधान का विमोचन किसने किया?

 उत्तर: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संथाली भाषा में संविधान का विमोचन किया

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top