दोस्तों नमस्कार! दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए 28 February 2026 Current Affairs in Hindi बेहद महत्वपूर्ण है। SSC, UPSC, UPPSC, Railway, Bank, NDA जैसी परीक्षाओं में प्रतिदिन करंट अफेयर्स से प्रश्न पूछे जाते हैं। इस लेख में हम 28 फरवरी 2026 की प्रमुख समसामयिक घटनाओं को विषयवार, सरल और स्पष्ट भाषा में समझेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 28 February 2026 Current Affairs in Hindi
अंतर्राष्ट्रीय सम्मान :
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला इजराइल का सर्वोच्च संसदीय सम्मान
भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को इजराइल की संसद नेसेट (Knesset) द्वारा ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से सम्मानित किया गया।
- यह इजराइल का सर्वोच्च संसदीय सम्मान है।
- सम्मान यरूशलम में प्रदान किया गया।
- यह सम्मान नेसेट के स्पीकर आमिर ओहना द्वारा Amir Ohana ने दिया।
- पीएम श्री नरेंद्र मोदी यह सम्मान पाने वाले पहले वैश्विक नेता बने।
- फरवरी 2026 तक उन्हें लगभग 30 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं।
- यह सम्मान भारत-इजराइल के मजबूत कूटनीतिक संबंधों को दर्शाता है।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
अंतर्राष्ट्रीय नियुक्ति – 28 February 2026 Current Affairs in Hindi
सचिन तेंदुलकर बने सड़क सुरक्षा के वैश्विक चैंपियन
क्रिकेट जगत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) को संयुक्त राष्ट्र (UN) ने सड़क सुरक्षा के ‘वैश्विक चैंपियन’ ‘Global Champion of Road Safety’ नामित किया है।
- उनका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है।
- उन्होंने इस बात जोर दिया है, की “हर जीवन महत्त्वपूर्ण है”।
- उन्होंने हेलमेट और सीट बेल्ट पहनने पर जोर दिया।
- युवाओं को ट्रैफिक नियमों का पालन करने का संदेश दिया।
- यह पहल वैश्विक सड़क सुरक्षा अभियान का हिस्सा है।
रक्षा क्षेत्र – 28 February 2026 Current Affairs in Hindi
धर्मा गार्डियन 2026
भारत और जापान के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘धर्मा गार्डियन 2026’ का सातवां संस्करण आयोजित किया गया।
- स्थान:- चौबटिया (Chaubattia)
- शामिल सेना – भारतीय सेना और जापान ग्राउंड सेल्फ डिफेंस फोर्स
- अवधि:- 24 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक।
- भारतीय सेना की लद्दाख स्काउट्स की भागीदारी
- उद्देश्य:- आतंकवाद-रोधी अभियान में सहयोग बढ़ाना
- यह अभ्यास दोनों देशों के बीच सामरिक साझेदारी को मजबूत करता है।
रक्षा उपकरण :
भारतीय नौसेना में शामिल हुआ आईएनएस अंजदीप
भारतीय नौसेना में INS Anjadip को चेन्नई में कमीशन किया गया।
- यह (ASW – SWC) परियोजना का तीसरा पोत है।
- निर्माण:- गार्डन रीछ शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (Garden Reach Shipbuilders & Engineers) द्वारा निर्माण किया गया है।
- यह 77 मीटर लंबा है।
- इसकी अधिकतम गति: – 25 समुद्री मील
- यह वाटर जेट प्रोपल्शन सिस्टम से संचालित है।
- यह पोत तटीय सुरक्षा और पनडुब्बी रोधी अभियानों में मदद करेगा।
आप इसे भी पढ़ें : 27 February 2026 Current Affairs in Hindi
स्ट्रेला-10 (Strela-10 VSHORADS) मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण
भारतीय सेना ने राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्र स्थित पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में स्ट्रेला-10 (VSHORADS) मिसाइल प्रणाली का सफल परीक्षण किया। यह हाई-इंटेंसिटी अभ्यास ‘ब्लेज़िंग स्काईज़ ब्रिगेड’ के तहत भारतीय सेना की कोणार्क कोर द्वारा आयोजित किया गया। परीक्षण के दौरान कम ऊँचाई पर तेज गति से उड़ रहे हवाई लक्ष्यों को सटीक रूप से निशाना बनाकर मार गिराने की क्षमता का प्रदर्शन किया गया।
मुख्य बिंदु:
- स्थान:- राजस्थान के रेगिस्तानी इलाके में स्थित पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज।
- उपलब्धि:- कम ऊँचाई और तेज रफ्तार वाले हवाई लक्ष्यों पर सटीक प्रहार।
- महत्व:- इस परीक्षण से कम ऊँचाई से आने वाले संभावित हवाई खतरों से निपटने में सेना की ऑपरेशनल तैयारियों को मजबूती मिली।
- आयोजन:- भारतीय सेना की कोणार्क कोर द्वारा संचालन।
अन्य महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स – 28 February 2026 Current Affairs in Hindi
पेरू के नए अंतरिम राष्ट्रपति – जोस मारिया बाल्काजर
पेरू की संसद (कांग्रेस) ने भ्रष्टाचार के आरोप में महाभियोग झेल रहे पूर्व राष्ट्रपति जोस् जेरी को पद से हटाए जाने के बाद जोस मारिया बाल्काजर को देश का नया अंतिम राष्ट्रपति चुना है।
पेरू पिछले कुछ वर्षों से गंभीर राजनीतिक स्थिरता से गुजर रहा है जहां पिछले 10 वर्षों में आठ राष्ट्रपति बदले जा चुके हैं।
पेरू के बारे में :
पेरू दक्षिण अमेरिका महाद्वीप पर स्थित है।
पेरू की राजधानी – लीमा
मुद्रा – सोल
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 22 Feb 2026
एशिया आर्थिक संवाद – 2026
यह सम्मेलन विदेश मंत्रालय और पुणे अंतरराष्ट्रीय केंद्र द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है।
उद्देश्य :- इसका लक्ष्य वैश्विक, व्यापार वित्त और एशिया की बदलती आर्थिक गतिशीलता पर चर्चा करने के लिए दुनिया भर के नीति निर्माता और विशेषज्ञों को एक साथ लाना है।
पुणे में आयोजित सातवें संस्करण की थीम थी : – “वैश्वीकरण से परे भू-अर्थशास्त्र” शुल्क प्रौद्योगिकी और रणनीतिक संरेखण(Geoeconomics Beyond globe Globalisation Tariffs Technologies and Strategic Alignments)
खेलकूद – 28 February 2026 Current Affairs in Hindi
आईटीएफ महिला ओपन – 2026
विजेता- बेल्जियम की हैने वैंडविंकेल ने फाइनल में जीत दर्ज कर या खिताब अपने नाम किया है।
उपविजेता- वैष्णवी अडकर (भारत) वह महिला ओपन में महिला 100 वर्ग की एकल फाइनल में पहुंचने वाली सानिया मिर्जा (2009) के बाद पहली भारतीय महिला बन गई है।
आयोजन – यह टूर्नामेंट बेंगलुरु, भारत में आयोजित किया गया था।
एशिया प्रशांत का 5वां सबसे व्यस्त हवाई अड्डा – दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
OAG आंकड़ों के अनुसार अन्तराष्ट्रिय इंदिरा गांधी एयरपोर्ट को 2025 ( Indira Gandhi International Airport) में एशिया-प्रशांत क्षेत्र का पाँचवाँ सबसे व्यस्त हवाई अड्डा बना।
एयरपोर्ट ने 46.18 मिलियन 1 बीट पार्सल सीट्स दर्ज की, जिससे यह 2019 की 9 वीं रैंक से उछलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है।
शीर्ष तीन स्थान :
- टोक्यो हानेडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (जापान)
- शंघाई पुंडोंग अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा(चीन)
- गुआनगजौ बैयुन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा(चीन)
राष्ट्रीय आरोग्य मेला – 2026
श्रीमती राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के शेगांव में इस मेले का उद्घाटन किया है।
आयोजक – यह चार दिवसीय कार्यक्रम केंद्रीय आयुष मंत्रालय और अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया है।
उद्देश्य –आयुर्वेद योग यूनानी सिद्ध और होम्योपैथी जैसी पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों को बढ़ावा देना और स्वस्थ – भारत के संकल्प को सिद्ध करना।
रेलवे पुलिस प्रमुखों का सातवां अखिल भारतीय सम्मेलन -नई दिल्ली
- रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा आयोजित सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) प्रमुखों का सातवां अखिल भारतीय सम्मेलन नई दिल्ली की विज्ञान भवन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
- इस सम्मेलन के अध्यक्षता की महानिदेशक सोनाली मिश्रा ने की है।
- इस सम्मेलन का उद्देश्य रेलवे यात्री और बुनियादी ढांचे की सुरक्षा बढ़ाने के लिए एक समन्वित कार्य योजना विकसित करना था।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 27.02.2026
निष्कर्ष :
दोस्तों, आज के ‘28 February 2026 Current Affairs in Hindi’ में हमने अंतर्राष्ट्रीय सम्मान, रक्षा अभ्यास, खेल उपलब्धियों और वैश्विक रैंकिंग जैसे महत्वपूर्ण विषयों को कवर किया। यदि आप SSC, UPSC, Bank या Railway जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो इन करेंट अफेयर्स को नोट्स में अवश्य शामिल करें। नियमित रूप से करेंट अफेयर्स पढ़ना सफलता की दिशा में एक मजबूत कदम है।
| Download TOP 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ -28 February 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ से किसे सम्मानित किया गया?
उत्तर – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इजराइल की संसद द्वारा यह सम्मान दिया गया।
Q2. सड़क सुरक्षा के वैश्विक चैंपियन कौन बने हैं?
उत्तर – सचिन तेंदुलकर को संयुक्त राष्ट्र ने यह जिम्मेदारी सौंपी है।
Q3. धर्मा गार्डियन 2026 कहाँ आयोजित हुआ?
उत्तर – यह उत्तराखंड के चौबटिया में आयोजित किया गया।
Q4. आईएनएस अंजदीप किस परियोजना से संबंधित है?
उत्तर – यह पनडुब्बी रोधी उथले जलयान (ASW SWC) परियोजना का हिस्सा है।
Q5. एशिया-प्रशांत का पाँचवाँ सबसे व्यस्त हवाई अड्डा कौन बना?
उत्तर – दिल्ली का इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पाँचवें स्थान पर रहा।
