दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों “27 March 2026 Current Affairs in Hindi” आज की उन सभी प्रमुख घटनाओं को कवर करता है, जो SSC, UPSC, Banking, Railway और State Exams के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में हमने राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, तकनीक और नियुक्तियों से जुड़ी समसामयिक घटनाओं को आसान भाषा में प्रस्तुत किया है।

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 27 March 2026 Current Affairs in Hindi
गुजरात में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू
समान नागरिक संहिता (UCC) को लेकर भारत में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
गुजरात अब गुजरात भारत का दूसरा राज्य बन गया है, जिसने UCC लागू करने का फैसला किया है।
मुख्य बिंदु:
- गुजरात विधान सभा में 24 मार्च 2026 को विधानसभा में UCC विधेयक पारित किया।
- मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल द्वारा प्रस्तावित इस विधेयक में सभी धर्मों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और लीव इन रिलेशनशीप के लिए एक समान कानूनी ढांचा है।
- अनुच्छेद 44 में UCC का उल्लेख
- पहला राज्य-: उत्तराखंड (2025)
खेलकूद – 27 March 2026 Current Affairs in Hindi
IPL इतिहास की सबसे बड़ी डील – RCB की बिक्री
खेल जगत में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) अब IPL की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी बन गई है।
डील की खास बातें:
- लगभग $1.78 बिलियन (₹16,600 करोड़) में बिक्री हुई।
- खरीदार समूह में Aditya Birla Group, Times Group, Bolt Ventures, Blackstone शामिल है।
- IPL इतिहास की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी डीलहै।
- दूसरी डील-: राजस्थान रॉयल्स लगभग $0.63 बिलियन में अधिग्रहित किया।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
JSW इंडियन ओपन 2026: अभय सिंह और अनाहत सिंह बने चैंपियन
- स्थानीय खिलाड़ियों अभय सिंह और अनाहत सिंह ने रविवार को सीसीआई में आयोजित जेएसडब्ल्यू इंडियन ओपन 2026 स्क्वैश टूर्नामेंट के अंतिम दिन क्रमशः पुरुष और महिला एकल खिताब अपने नाम किए।
- पुरुष वर्ग के फाइनल में मुकाबला पूरी तरह भारतीय खिलाड़ियों के बीच रहा, जहां दूसरी वरीयता प्राप्त अभय सिंह ने चौथी वरीयता वाले अपने हमवतन वीर चोटरानी को 3-0 (11-9, 11-8, 11-4) से हराकर जीत हासिल की।
- वहीं महिला वर्ग के फाइनल में युवा खिलाड़ी अनाहत सिंह ने मिस्र की हाना मोअताज़ को 3-1 (11-5, 11-6, 9-11, 11-6) से पराजित कर खिताब जीता।
- आयोजन स्थल – ब्रेबोर्न स्टेडियम (मुंबई)
स्वास्थ्य पहल – 27 March 2026 Current Affairs in Hindi
टीबी मुक्त भारत अभियान – 2026
- विश्व TB दिवस 2026 के 24 मार्च को के अवसर पर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने ग्रेटर में 100 दिवसीय अभियान + TB मुक्त भारत ऐप और टीबी मुक्त शहरि वार्ड पहल का शुभारंभ किया है।
- यह अभियान 2026 तक भारत को टीबी मुक्त बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जन भागीदरी पर केंद्रित है
पर्यावरण पहल – 27 March 2026 Current Affairs in Hindi
निंगोल वन पहल: महिलाओं के साथ वन संरक्षण
- मणिपुर सरकार ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस 2026 के अवसर पर वन संरक्षण को बढ़ावा देने, अवैध अफीम की खेती पर रोक लगाने और वनों की कटाई को नियंत्रित करने के उद्देश्य से ‘निंगोल वन पहल’ की शुरुआत की है।
- यह पहल स्थानीय समुदायों, खासकर महिलाओं (जिन्हें “निंगोल” कहा जाता है) को वन प्रबंधन और संरक्षण की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से शामिल करती है।
- इसके साथ ही, वन-आधारित आजीविका को सशक्त बनाने के लिए सूक्ष्म प्रसंस्करण इकाइयों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
निंगोल वन पहल की प्रमुख विशेषताएं:
उद्देश्य: इस पहल का मुख्य लक्ष्य वनों का संरक्षण करना, अवैध अफीम की खेती से प्रभावित भूमि को पुनः उपयोग में लाना और लोगों के लिए टिकाऊ आजीविका के अवसर उपलब्ध कराना है।
महिलाओं की भूमिका:
- यह पहल जैव विविधता की रक्षा में महिलाओं की अहम भागीदारी को उजागर करती है।
- इसके तहत वन धन विकास केंद्र (VDVK) में लगभग 95% सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण इकाइयों का संचालन महिलाओं द्वारा किया जा रहा है, जिससे उनकी आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलता है।
आप इसे भी पढ़ें : 26 March 2026 Current Affairs in Hindi
लद्दाख में सिंधु नदी हरित गलियारा परियोजना शुरू
लद्दाख में सिंधु नदी हरित गलियारा (Indus River Green Corridor) नामक पर्यावरण पुनर्स्थापन परियोजना की शुरुआत की गई है।
मुख्य विवरण:
- स्थान: स्पितुक फारका, सिंधु नदी के तट पर, लेह (लद्दाख)
- उद्घाटन: विनय कुमार सक्सेना द्वारा
- तिथि: 23 मार्च 2026 (अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के अवसर पर)
परियोजना के उद्देश्य:
- सिंधु नदी के किनारे स्थित बंजर भूमि का पारिस्थितिक पुनर्स्थापन करना
- लद्दाख में हरित क्षेत्र (ग्रीन कवर) को बढ़ाना
- अगले 2 वर्षों में हरित क्षेत्र को 1% से बढ़ाकर 5% तक पहुंचाना
विशेषताएं:
- इस पहल के तहत स्थानीय प्रजातियों के लगभग 1,000 पौधे, जैसे सी बकथॉर्न, विलो और पॉपलर लगाए गए हैं।
- यह भारत में ‘कोल्ड डेजर्ट रिवरबैंक रिस्टोरेशन’ का एक अनोखा प्रयास है।
- इस परियोजना में स्थानीय समुदायों (स्पितुक मठ) और भारतीय सेना का भी सहयोग शामिल है।
रक्षाक्षेत्र – 27 March 2026 Current Affairs in Hindi
समुद्री अभ्यास – काकाडू 2026
- भारतीय नौसेना का अत्याधुनिक युद्धपोत INS नीलगिरी ऑस्ट्रेलिया में आयोजित बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास काकाडू 2026 में भाग ले रहा है।
- इस अभ्यास के माध्यम से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की विभिन्न नौसेनाओं के बीच सहयोग को मजबूत करने और आपसी समन्वय व संचालन क्षमता को बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
INS नीलगिरी :
- INS नीलगिरी भारतीय नौसेना का एक आधुनिक स्टेल्थ फ्रिगेट है, जो स्वदेशी प्रोजेक्ट 17A के अंतर्गत निर्मित किया गया है।
- इसे बहु-आयामी अभियानों के लिए तैयार किया गया है, जिसमें सतही युद्ध, पनडुब्बी रोधी अभियान और हवाई सुरक्षा जैसे कार्य शामिल हैं।
- इस युद्धपोत का जलावतरण सितंबर 2019 में किया गया था, जबकि इसे वर्ष 2025 में औपचारिक रूप से भारतीय नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया।
- NS नीलगिरी के चालक दल् ने प्रतिष्ठित काकाडू शील्ड जीती है।
- यह प्रत्येक 2 वर्ष में आयोजित होता है।
बैंकिंग – 27 March 2026 Current Affairs in Hindi
BOB की UPI OD सुविधा: महिलाओं को डिजिटल लोन
- बैंक ऑफ बड़ौदा ने महिला स्वयं सहायता समूह (SHG) की सदस्यों के लिए ₹5,000 तक की UPI आधारित ओवरड्राफ्ट (OD) सुविधा शुरू की है।
- यह सुविधा प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत खाते रखने वाली महिलाओं के लिए उपलब्ध है।
- इसके माध्यम से महिलाएं बिना बैंक शाखा गए ही डिजिटल तरीके से तुरंत ऋण प्राप्त कर सकती हैं और UPI के जरिए आसानी से भुगतान भी कर सकती हैं।
टेक्नोलॉजी अपडेट – 27 March 2026 Current Affairs in Hindi
राष्ट्रीय AI स्किलिंग प्रोग्राम: 15,000 युवाओं को प्रशिक्षण
- सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने Google और YouTube के साथ मिलकर एक अहम राष्ट्रीय एआई कौशल कार्यक्रम शुरू किया है।
- इस पहल का उद्देश्य देश के क्रिएटिव और मीडिया सेक्टर से जुड़े 15,000 युवाओं, कंटेंट क्रिएटर्स और पेशेवरों को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) का प्रशिक्षण देना है।
- इस कार्यक्रम का संचालन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज द्वारा किया जा रहा है।
कार्यक्रम के प्रमुख बिंदु:
- लक्ष्य: 15,000 युवाओं को एआई कौशल में प्रशिक्षित करना।
- साझेदार: Google, YouTube, IICT और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय।
- फोकस क्षेत्र: मीडिया, मनोरंजन, एनीमेशन, गेमिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग।
- प्रशिक्षण: 15,000 छात्रवृत्तियां प्रदान की जाएंगी, जिससे प्रतिभागियों को यह प्रशिक्षण निःशुल्क मिलेगा।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 26.03. 2026
अभेद्य ऐप: साइबर सुरक्षा की नई ढाल
- हरियाणा पुलिस द्वारा लॉन्च किया गया ‘अभेद्य’ (Abhedya) ऐप एक उन्नत सुरक्षा टूल है, जो रंगदारी (extortion), धमकी भरे कॉल, और साइबर अपराधों को रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है।
- यह ऐप संदिग्ध अंतरराष्ट्रीय, वर्चुअल और अज्ञात नंबरों से आने वाली कॉल/संदेशों को यूजर तक पहुँचने से पहले ही पहचान कर ब्लॉक कर देता है, जिससे डिजिटल उत्पीड़न पर रोक लगती है।
मुख्य बिन्दु :
- कार्यप्रणाली: यह ऐप संदिग्ध कॉल्स की पहचान करके उन्हें स्वतः ही ब्लॉक कर देता है और उनसे संबंधित जानकारी को बैकएंड में सुरक्षित रूप से संग्रहीत करता है, जिससे पुलिस को अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी में सहायता मिलती है।
- अभेद्य-2.0 (अपडेटेड वर्जन): इस नए संस्करण में सामान्य के साथ-साथ निजी या छिपे हुए नंबरों को भी ब्लॉक करने की सुविधा दी गई है। साथ ही, यह केवल सत्यापित नंबरों से ही कॉल प्राप्त करने की अनुमति प्रदान करता है।
नियुक्तियाँ – 27 March 2026 Current Affairs in Hindi
विनय कुमार सक्सेना बने लद्दाख के नए उपराज्यपाल
- विनय कुमार सक्सेना ने 13 मार्च 2026 को लद्दाख के चौथे उपराज्यपाल (LG) के रूप में शपथ ग्रहण की। उन्होंने कविंदर गुप्ता का स्थान लिया।
- उन्हें शपथ न्यायमूर्ति अरुण पल्ली द्वारा दिलाई गई।
- इससे पहले वे दिल्ली के उपराज्यपाल के रूप में कार्य कर चुके हैं। अब लद्दाख में उनका मुख्य ध्यान विकास कार्यों, पर्यटन को बढ़ावा देने और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर रहेगा।
मुख्य बिंदु:
- पद-: लद्दाख के चौथे उपराज्यपाल (LG)।
- शपथ ग्रहण-: 13 मार्च 2026, सीआईबीएस (लेह)।
- पूर्व पद-: दिल्ली के उपराज्यपाल (मई 2022 – मार्च 2026)।
- प्राथमिकता-: पर्यटन को बढ़ावा देना और सतत विकास सुनिश्चित करना।
पुरस्कार – 27 March 2026 Current Affairs in Hindi
कल्पना सोरेन को वुमेन एम्पावरमेंट अवॉर्ड
- कल्पना सोरेन को नई दिल्ली के हयात रीजेंसी में सोमवार को आयोजित ब्रिक्स सीसीआई वीई एनुअल वुमेन समिट एंड फेलिसिटेशन-2026 के दौरान प्रतिष्ठित वुमेन एम्पावरमेंट ट्रेलब्लेजर्स अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
- यह कार्यक्रम ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के महिला सशक्तिकरण वर्टिकल द्वारा आयोजित किया गया था, जिसमें उन्हें महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया।
गौ-तकनीक 2026: पुणे में भव्य प्रदर्शनी का आयोजन
- महाराष्ट्र गोसेवा आयोग और ग्लोबल कॉन्फेडरेशन ऑफ काउ-बेस्ड इंडस्ट्रीज सहित कई संगठनों के सहयोग से पुणे के कृषि महाविद्यालय में 20 से 23 मार्च तक ‘गौ-तकनीक 2026’ नामक एक भव्य प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
- उद्देश्य – इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य गौ आधारित कृषि को बढ़ावा देना, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करना, एवं ग्राम आधारित उद्योग को प्रोत्साहित करना।
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 22 March 2026
Conclusion:
दोस्तों “27 March 2026 Current Affairs in Hindi” यह दर्शाता है कि भारत सामाजिक सुधार (UCC), खेल निवेश (IPL), डिजिटल प्रगति (AI, UPI) और रक्षा क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। यदि आप SSC, UPSC, Banking या Railway परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो ये सभी अपडेट आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।
| Download TOP 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQs – 27 March 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. समान नागरिक संहिता (UCC) लागू करने वाला भारत का दूसरा राज्य कौन बना और इसका महत्व क्या है?
उत्तर: गुजरात भारत का दूसरा राज्य बना जिसने UCC लागू किया। यह कानून सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक और उत्तराधिकार में समान नियम लागू करता है। यह सामाजिक समानता और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जाता है।
Q2. IPL की सबसे महंगी फ्रेंचाइजी कौन बनी और यह डील क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) IPL की सबसे महंगी टीम बनी। इसे लगभग ₹16,600 करोड़ में खरीदा गया, जो अब तक की सबसे बड़ी डील है। यह भारत में खेल निवेश और IPL की बढ़ती वैश्विक लोकप्रियता को दर्शाता है।
Q3. टीबी मुक्त भारत अभियान 2026 क्या है और इसका उद्देश्य क्या है?
उत्तर: यह अभियान जेपी नड्डा द्वारा शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य 2026 तक भारत को टीबी मुक्त बनाना और जागरूकता बढ़ाना है। इसके तहत 100 दिवसीय अभियान और डिजिटल ऐप के माध्यम से मरीजों की निगरानी की जाएगी।
Q4. काकाडू 2026 सैन्य अभ्यास में भारत की क्या भूमिका रही?
उत्तर: यह अभ्यास ऑस्ट्रेलिया के डार्विन शहर में आयोजित हुआ। भारत की ओर से INS नीलगिरी ने भाग लिया। भारतीय नौसेना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए काकाडू शील्ड ट्रॉफी भी जीती।
Q5. ‘अभेद्य ऐप’ क्या है और इसे किस उद्देश्य से लॉन्च किया गया है?
उत्तर: ‘अभेद्य ऐप’ हरियाणा पुलिस द्वारा लॉन्च किया गया है।इसका उद्देश्य साइबर अपराध, ऑनलाइन फ्रॉड और डिजिटल खतरों को रोकना है। यह ऐप नागरिकों को सुरक्षा और त्वरित शिकायत दर्ज करने की सुविधा प्रदान करता है।

Very good class Sir ji 🌹