दोस्तों नमस्कार! दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, UPPSC, SSC, बैंक, रेलवे आदि) की तैयारी के लिए 26 February 2026 Current Affairs in Hindi बेहद उपयोगी है। इस पोस्ट में आज की प्रमुख नियुक्तियाँ, योजनाएँ, सुरक्षा नीति, अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ और अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सरल भाषा में टॉपिक-वाइज दिए गए हैं, ताकि आपका रिविजन तेज़ और आसान हो सके।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 26 February 2026 Current Affairs in Hindi
यूरोप के देश नीदरलैंड (Netherlands) में राजनीतिक बदलाव के बाद रॉब जेटन (Rob Jetten) प्रधानमंत्री बने।
यह अपने देश के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।
मुख्य तथ्य:
- शपथ ग्रहण के समय लगभग 38 वर्ष की उम्र में पद संभाला।
- वे डेमोक्रेट (D66) पार्टी से जुड़े हैं।
- देश के पहले खुले तौर पर समलैंगिक पुरुष प्रधानमंत्री बने।
- राजधानी व्यवस्था: एम्स्टर्डम (संवैधानिक) और हेग (प्रशासनिक)
परीक्षा टिप: “सबसे युवा प्रधानमंत्री” प्रश्न के रूप में पूछा जा सकता है।
नीदरलैंड :
- नीदरलैंड यूरोप महाद्वीप का एक प्रमुख देश है।
- राजधानी- एम्सटर्डम और हीरो
- मुद्रा -यूरो और युस् एस डॉलर
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 26 February 2026 Current Affairs in Hindi
सामाजिक पहल – 26 February 2026 Current Affairs in Hindi
भारत का पहला जाति मुक्त गांव
- भारत में सामाजिक समानता की दिशा में बड़ी पहल महाराष्ट्र (Maharashtra) के अहिल्या नगर जिले के सौंदला गांव ने की।
- महाराष्ट्र के अहल्यानगर जिले के सौंदला गांव औपचारिक रूप से स्वयं को जाति मुक्त छात्र घोषित कर दिया है, और आमची जाति मानव मेरी जाति मानवता है, के सिद्धांत को अपनाया है।
- ग्राम सभा ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया, जिससे सौंदला महाराष्ट्र और संभवत भारत का पहला जाति मुक्त गांव बन गया है।
मुख्य बातें:
- ग्रामसभा ने “आमची जात मानव” सिद्धांत अपनाया है।
- उद्देश्य: जातिगत भेदभाव समाप्त करना
- सामाजिक एकता का मॉडल बनने की दिशा
परीक्षा टिप: “पहला जाति मुक्त गांव” महत्वपूर्ण वन-लाइनर।
सुरक्षा और नीति – 26 February 2026 Current Affairs in Hindi
नई आतंकवाद विरोधी रणनीति (PRAHAAR) ‘प्रहार’
- भारत ने ‘प्रहार’ नाम से अपनी पहली समग्र राष्ट्रीय आतंकवाद-रोधी नीति और रणनीति तैयार की है। यह नीति सक्रिय और खुफिया जानकारी पर आधारित है तथा ‘सम्पूर्ण सरकार’ और ‘सम्पूर्ण समाज’ की सहभागिता वाले दृष्टिकोण को अपनाती है। इसका उद्देश्य बदलते और उभरते आतंकी खतरों से प्रभावी ढंग से निपटना है।
- इस रणनीति में रोकथाम, त्वरित कार्रवाई, कट्टरपंथ को समाप्त करने के प्रयास, मजबूत कानूनी ढांचा और अंतरराष्ट्रीय सहयोग जैसे विभिन्न आयामों को एकीकृत किया गया है, ताकि आतंकवाद के खिलाफ समन्वित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
आप इसे भी पढ़ें : 25 February 2026 Current Affairs in Hindi
PRAHAAR के बारे में : यह 7 मुख्य स्तंभों पर आधारित है –
- P (Prevention): भारतीय नागरिकों और राष्ट्रीय हितों की सुरक्षा के लिए संभावित आतंकी हमलों को पहले ही रोकने पर जोर।
- R (Response): उत्पन्न खतरे के स्तर के अनुसार शीघ्र, संतुलित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना।
- A (Aggregating): ‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण के तहत विभिन्न एजेंसियों और संसाधनों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर आंतरिक क्षमताओं को समेकित करना।
- H (Human Rights): आतंकवाद से निपटते समय मानवाधिकारों और विधि के शासन के सिद्धांतों का पालन करते हुए जोखिमों को कम करना।
- A (Attenuating): कट्टरपंथ और अन्य उन कारकों को कमजोर करना जो आतंकवाद को बढ़ावा देते हैं।
- A (Aligning): वैश्विक स्तर पर आतंकवाद-रोधी प्रयासों के साथ तालमेल बैठाना और उन्हें दिशा प्रदान करना।
- R (Recovery): ‘संपूर्ण समाज’ की भागीदारी के माध्यम से पुनर्वास, पुनर्निर्माण और दीर्घकालिक लचीलापन सुनिश्चित करना।
‘मेरी रसोई योजना’ (Punjab Scheme)
- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ‘मेरी रसोई योजना’ शुरू करने की घोषणा की है।
- इस योजना के अंतर्गत पंजाब राज्य सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत 40 लाख परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएगी।
सैन्य अभ्यास – 26 February 2026 Current Affairs in Hindi
भारत-अमेरिका वज्र प्रहार 2026
भारत और अमेरिका (United States) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास आयोजित हुआ।
मुख्य जानकारी:
- स्थान: हिमांचल प्रदेश (Himachal Pradesh)
- संस्करण – 16वां
- विशेष बलों का संयुक्त प्रशिक्षण।
- उद्देश्य: सैन्य समन्वय बढ़ाना
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 22 Feb 2026
कला और संस्कृति – 26 February 2026 Current Affairs in Hindi
भारतीय फिल्म को BAFTA सम्मान
प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार BAFTA में भारतीय मणिपुरी फिल्म बोंग को सम्मान मिला।
मुख्य बिंदु:
- सर्वश्रेष्ठ बाल एवं पारिवारिक फिल्म पुरस्कार को जीता है।
- मणिपुरी भाषा में बनी यह पहली भारतीय फिल्म है जिसने इस श्रेणी में प्रतिष्ठित ब्रिटिश अकादमी फिल्म अवार्ड जीता है।
- भारतीय सिनेमा के लिए बड़ी उपलब्धि है।
- निर्देशक/लेखिका- लक्ष्मी प्रिया देवी।
- फरहान अख्तर और रितेश सिद्धवानी द्वारा समर्थित बोंग इस वर्ष एकमात्र भारतीय नामांकित फिल्म थी
अन्य महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स – 26 February 2026 Current Affairs in Hindi
जिंबाम्बे ने एचआईवी (HIV) रोकथाम हेतु इंजेक्शन – लेनाकपाविर
- जिंबाम्बे (Zimbabwe) ने HIV रोकथाम हेतु 6 महीने में एक बार लगने वाले इंजेक्शन (लेनाकपाविर Lenacapavir) को शुरू वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।
- लेनाकपाविर (Lenacapavir) को कैलिफोर्निया स्थित जैव औषधि कंपनी गिलीयड साइन्सेज ने विकसित किया है।
राष्ट्रपति भवन में नई ऐतिहासिक प्रतिमा की स्थापना
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति भवन में ब्रिटिश वास्तुकार एडविन लुटियंस की जगह चक्रवर्ती राजगोपालाचारी (राजा जी) की प्रतिमा का अनावरण किया है।
- यह बदलाव औपनिवेशिक विरासत को खत्म करने के उद्देश्य किया गया है।
- नोट – सी राजगोपालाचारी स्वतंत्र भारत के पहले और एकमात्र भारतीय गवर्नर जनरल थे।
वंजीवी दीदी योजना
- झारखंड के पलामू टाइगर रिजर्व ‘वंजीवी दीदी’ पहल शुरू की है जो एक सामुदायिक संचालित संरक्षण कार्यक्रम है।
- इसका उद्देश्य महिलाओं को बना और वन्य जीवों की रक्षा के लिए सशक्त बनाना है।
- इस पहल के अंतर्गत चिन्हित 17 गांव में से प्रत्येक से 18 शिक्षित महिलाओं को ‘वंजीवी दीदी’ के रूप में चुना गया है।
CRPF का 87वां स्थापना दिवस गुवाहटी (असम)
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) ने 87वां स्थापना दिवस गुवाहटी असम (Guwahati, Assam) में मनाया।
- केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) भारत का सबसे बड़ा केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल है, जो गृह मंत्रालय के तहत देश की आंतरिक सुरक्षा, नक्सल विरोधी अभियानों, दंगा नियंत्रण और चुनावों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- स्थापना – 27 जुलाई 1939 को स्थापित, यह “सेवा और निष्ठा” के आदर्श वाक्य के साथ 85+ वर्षों से कार्यरत है।
भारत-ए महिला टीम ने एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 जीता
- भारत अन्य बांग्लादेश के कुछ 46 रनों से हराकर महिला एशिया कप राइजिंग 2026 का किताब जीता है।
- आयोजन स्थल- यह मुकाबला थाईलैंड के तेरदथाई क्रिकेट मैदान में खेला गया।
- भारतीय कप्तान -राधा यादव
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 25.02.2026
Conclusion :
दोस्तों, ‘26 February 2026 Current Affairs in Hindi, से पता चलता है, कि भारत सामाजिक सुधार, रक्षा सहयोग, सरकारी योजनाओं और अंतरराष्ट्रीय फिल्म मंचों पर लगातार आगे बढ़ रहा है। परीक्षा की दृष्टि से नीदरलैंड के नए प्रधानमंत्री, ‘प्रहार’ नीति, वज्र प्रहार अभ्यास और BAFTA पुरस्कार जैसे विषय विशेष रूप से महत्वपूर्ण हैं। नियमित करेंट अफेयर्स पढ़ना सफलता की कुंजी है।
| Download TOP 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 26 February 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. फरवरी 2026 में नीदरलैंड के सबसे युवा प्रधानमंत्री कौन बने?
उत्तर – Rob Jetten लगभग 38 वर्ष की आयु में प्रधानमंत्री बने। वे देश के सबसे युवा और पहले ओपनली गे प्रधानमंत्री माने गए।
Q2. भारत का पहला जाति-मुक्त घोषित गांव कहाँ स्थित है?
उत्तर – यह गांव Maharashtra के अहिल्या नगर जिले में स्थित सौंदला है. ग्रामसभा ने सामाजिक समानता के लिए “मानवता ही जाति” सिद्धांत अपनाया।
Q3. ‘मेरी रसोई योजना’ किस राज्य सरकार की योजना है?
उत्तर – यह योजना Punjab सरकार द्वारा शुरू की गई। इसका उद्देश्य गरीब परिवारों को खाद्य किट देकर खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना है।
Q5. भारत-अमेरिका ‘वज्र प्रहार’ अभ्यास का मुख्य उद्देश्य क्या है?
उत्तर – यह संयुक्त सैन्य अभ्यास दोनों देशों की विशेष बलों के प्रशिक्षण के लिए होता है।
इससे रणनीतिक समन्वय, आतंकवाद विरोधी क्षमता और संयुक्त ऑपरेशन कौशल मजबूत होते हैं।
