दोस्तों नमस्कार! दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, SSC, Railway, Banking, State Exams आदि) की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए ‘25 February 2026 Current Affairs in Hindi’ बेहद उपयोगी हैं। इस लेख में आज की प्रमुख राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, अर्थव्यवस्था, विज्ञान, खेल और पुरस्कार से जुड़ी खबरों को सरल भाषा में टॉपिक-वाइज समझाया गया है ताकि आप कम समय में अधिक जानकारी याद कर सकें।

अन्तराष्ट्रिय करेंट अफेयर्स – 25 February 2026 Current Affairs in Hindi
BAFTA Awards 2026
- ब्रिटेन के प्रतिष्ठित फिल्म पुरस्कार British Academy of Film and Television Arts (BAFTA) के 79वें समारोह की घोषणा की गई।
- रॉबर्ट अरामयो ने फिल्म आई सिव्यर के लिए यह पुरस्कार जीता और साथ ही उन्होंने EE राइजिंग स्टार अवार्ड भी अपने नाम किया।
मुख्य विजेता
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता – रॉबर्ट अरामयो (फिल्म आई सिव्यर के लिए)
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री – जेसी बकले (हैमनेट) के लिए।
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – शॉन पेन(फिल्म – वन बैटल आफ्टर अनदर) के लिए।
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – वुनमी मोसाकू(फिल्म -सिनर्स) के लिए।
- उत्कृष्ट नवोदय फिल्म – माय फादर शैडो
- बाफ्टा फैलोशिप पुरस्कार- डेम डोना लैंगली
- सिनेमा में उत्कृष्ट ब्रिटिश योगदान के लिए पुरस्कार – क्लियर विंस
(BAFTA) के बारे में :
- ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म पुरस्कार, जिन्हें BAFTA अवॉर्ड भी कहा जाता है .
- वर्ष (2013 से आधिकारिक नाम EE ब्रिटिश अकादमी फ़िल्म अवॉर्ड्स), हर वर्ष आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित फ़िल्म सम्मान समारोह है।
- इसका आयोजन ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स (British Academy of Film and Television Arts) द्वारा किया जाता है, जिसमें बेहतरीन ब्रिटिश और अंतरराष्ट्रीय फ़िल्मों तथा उनसे जुड़े उत्कृष्ट योगदानों को सम्मानित किया जाता है।
- यह पुरस्कार अंतरराष्ट्रीय सिनेमा जगत में बहुत सम्मानित माना जाता है और परीक्षा में अक्सर पूछा जाता है।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
शीतकालीन ओलंपिक (Winter Olympics)- 2026
- इटली में आयोजित शीतकालीन ओलंपिक (Winter Olympics) – 2026 का सफल समापन हुआ।
- नार्वे ने लगातार चौथी बातचितकालीन ओलंपिक की पदक तालिका में प्रथम स्थान हासिल किया है।
- 18 स्वर्ण पदक जीतकर नार्वे ने किसी एक शीतकालीन ओलंपिक में सर्वाधिक स्वर्ण पदक विजेता यह जीतने का अपना ही पुराना रिकॉर्ड 16 स्वर्ण पदक तोड़ दिया है।
शीतकालीन ओलंपिक- 2026 पदक तालिका
| देश | स्वर्ण | रजत | कांस्य | कुल पदक |
| नार्वे | 18 | 12 | 11 | 41 |
| अमेरिका | 12 | 12 | 9 | 33 |
| नीदरलैंड | 10 | 7 | 3 | 20 |
| इटली | 10 | 6 | 14 | 30 |
टॉप देश (शीतकालीन ओलंपिक- 2026)
- नॉर्वे – 18 स्वर्ण पदक (लगातार चौथी बार शीर्ष)
- अमेरिका – कुल 33 पदक
- नीदरलैंड – तीसरा स्थान
भारत की ओर से मशाल वाहक Abhinav Bindraथे।
अगला शीतकालीन ओलंपिक
- फ्रांस – 2030
- अमेरिका – 2034
आप इसे भी पढ़ें : 24 February 2026 Current Affairs in Hindi
खेलकूद – 25 February 2026 Current Affairs in Hindi
शीतकालीन ओलंपिक- 2026 के बारे में :
आधिकारिक नाम – XXV शीतकालीन ओलंपिक खेल
संस्करण – 25 वां
मेजबान देश – इटली (मिलान और कोर्टिना – शहर 12 शहर)
अवधि – 6 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक।
मोटो- IT’S Your Vibe
शुभंकर – टीना और मिलों
नया खेल – स्की पर्वतारोहण
आयोजक – अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC)
भारतीय मसाल वाहक – अभिनव बिंद्रा
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 25 February 2026 Current Affairs in Hindi
नमो भारत ट्रेन – भारत का पहला RRTS हाई-स्पीड कॉरिडोर
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उत्तर प्रदेश में भारत के पहले “नमो भारत” रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम का उद्घाटन किया।नमो भारत ट्रेन के पूर्ण कॉरिडोर दिल्ली मेरठ और मेरठमेट्रो का उद्घाटन किया है।
महत्वपूर्ण तथ्य
- यह हाई स्पीड कॉरिडोर दिल्ली के सराय काले खा से मेरठ के मोदीपुरम तक कनेक्शन करता है।
- कुल लंबाई – लगभग 82.15 किमी।
- हाई-स्पीड क्षेत्रीय ट्रेन सेवा।
- यह भारत के आधुनिक परिवहन इंफ्रास्ट्रक्चर का बड़ा कदम माना जा रहा है।
भारत ने 16 वर्ष बाद इंडियन ओशियन नेवल सिंपोजियम (IONS) की अध्यक्षता संभाली
- भारत ने इंडियन ओशन नेवल सिंपोजियम की अध्यक्षता ग्रहण की है।
- 20 फरवरी 2026 को विशाखापट्टनम में आयोजित 9 वें IONS कॉनक्लेव ऑफ चीपस के दौरान भारत ने थाईलैंड से यह कमान संभाली है।
- 16 वर्षों के बाद इस मंच की अध्यक्षता कर रहा है जो 2026 – 28 की अवधि के लिए होगी।
IONS – Indian Ocean Naval Symposium
स्थापना वर्ष – 2008
उपदेश- हिंद महासागर को शांतिपूर्ण सुरक्षित और सहयोगी समुद्री क्षेत्र बनाना।
इसके अलावा भारत 2026 में BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी भी करेगा।
मर्चेडाइज ट्रेंड इंडेक्स हेतु नया आधार वर्ष 2022-23
- भारत सरकार ने मर्चेडाइज ट्रेंड इंडेक्स (MTI) के लिए पुराने आधार वर्ष 2012 – 13 को बदलकर नया आधार वर्ष 2022-23 निर्धारित किया है।
- भारत सरकार ने आर्थिक डेटा को अपडेट करने के लिए नया Base Year घोषित किया।
- यह संशोधन वाणिज्यिक खुफिया और सांख्यिकी महानिदेशालय (DGCI&S) द्वारा किया गया है।
- इस संशोधन का उद्देश्य व्यापार आंकड़ों की प्रासंगिकता, विश्वसनीयता और विश्लेषणात्मक उपयोगिता को बेहतर बनाना है।
- नोट – अन्य संशोधन इसके साथ ही GDP और IIP का आधार वर्षभई बदलकर 2022-23 किया गया है, जबकि CPI (खुदरा मुद्रास्फीति) का नया आधार वर्ष 2024 टी किया गया है।
- इससे आर्थिक आंकड़े वर्तमान बाजार स्थिति को बेहतर तरीके से दिखाएंगे।
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 22 Feb 2026
विज्ञान एवं तकनीकी – 25 February 2026 Current Affairs in Hindi
नई स्वदेशी वैक्सीन Td लॉन्च
- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा(जे पी नड्डा) ने स्वदेश निर्मित टिटनेस और वयस्क डिप्थीरिया वैक्सीन (Td) को हिमाचल प्रदेश की कसौली में स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (CRI) में लॉन्च किया है।
- CRI कसौली भारत का पहला सरकारी संस्थान बन गया है, जिसने(GMP -Good Manufacturing Practices) मानकों के तहत इस वैक्सीन का निर्माण किया है।
- यह भारत की वैक्सीन आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है।
अन्य महत्त्वपूर्ण करेंट अफेयर्स – 25 February 2026 Current Affairs in Hindi
ग्लोबल AI ब्रेन रेस रिपोर्ट में भारत का स्थान – 6 वां
- ग्लोबल AI ब्रेन रेस रिपोर्ट में भारत छठे स्थान पर रहा।
- यह रिपोर्ट essayhumaniser.io द्वारा प्रकाशितकी गई है।
- देश को AI अनुसंधान एवं विकास (R&D) आर्थिक एकीकरण बुनियादी ढांचे प्रतिभा की तैयारी और शासन जैसे 8 प्रमुख स्तंभों पर आता गया है।
- भारत ने 32/100 का स्कोर प्राप्त कर छठा स्थान हासिल किया।
- भारत की सबसे बड़ी ताकत उसकी टैलेंट रेडीनेस(AI) रही है, लेकिन बुनियादी ढांचे और शासन में चुनौतियां देखी गई हैं।
शीर्ष 3 देश :
- अमेरिका
- चीन
- सिंगापुर
यूनेस्को एशिया प्रशांत पुरस्कार 2025 – 26- वसई कैथेड्रल (सेंट जोसेफ कैथ्रेडल)
- 475 साल पुराने वसई कैथेड्रल (सेंट जोसेफ कैथ्रेडल) को विरासत संरक्षण के लिए पात्रता प्रतिष्ठित यूनेस्को एशिया प्रशांत पुरस्कार 2025 26 से सम्मानित किया गया है।
- या ऐतिहासिक चर्च भारत के महाराष्ट्र राज्य में स्थित है।
- पालघर जिले के वसई किले परिसर के भीतर स्थित है।
- यह पुर्तगाली वास्तु कला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।
स्नूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी (Pankaj Advani) ने Champions Cup 2026 जीता
- भारत के प्रमुख स्ननूकर खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने फाइनल में कमल चावला को 6-3 से हराकर यह खिताब जीता।
- यह पहला संस्करण था, जो बेंगलुरू के कर्नाटक स्टेट बिलियर्ड्स एसोसिएसन में 3 दिनों तक चला।
- इसमें भारत के 16 शीर्ष पेशेवर खिलाड़ी शामिल थे।
समीर कनोडिया को लगातार दूसरे वर्ष CEO of the Year – 2026 पुरस्कार मिला
- लुमिना डेटामैटिक्स के प्रबंध निदेशक और CEO समीर कनोडिया को लगातार दूसरे वर्ष प्रतिष्ठित CEO of the Year -2026 अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
- यह पुरस्कार उत्कृष्ट नेतृत्व व्यवसायिक उत्कृष्टता एवं संगठन पर दीर्घ कालिक प्रभाव के लिए प्रदान किया गया है।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 24.02.2026
Conclusion : 25 February 2026 Current Affairs in Hindi
दोस्तों ‘25 February 2026 Current Affairs in Hindi’ से स्पष्ट है कि भारत इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा सहयोग, स्वास्थ्य और वैश्विक मंच पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। परीक्षा की दृष्टि से नमो भारत ट्रेन, Winter Olympics परिणाम, IONS अध्यक्षता और आर्थिक आधार वर्ष परिवर्तन सबसे महत्वपूर्ण टॉपिक हैं। नियमित करंट अफेयर्स पढ़ना सफलता की कुंजी है।
| Download TOP 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 25 February 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. 2026 शीतकालीन ओलंपिक की पदक तालिका में कौन सा देश शीर्ष पर रहा?
उत्तर – नॉर्वे ने सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतकर पहला स्थान हासिल किया। यह शीतकालीन खेलों में लगातार मजबूत प्रदर्शन करने वाला देश माना जाता है।
Q2. नमो भारत ट्रेन परियोजना का उद्घाटन किसने किया?
उत्तर – इस परियोजना का उद्घाटन प्रधानमंत्री Narendra Modi ने उत्तर प्रदेश में किया। यह भारत की पहली हाई-स्पीड RRTS क्षेत्रीय ट्रेन सेवा है।
Q3. नमो भारत कॉरिडोर किन शहरों को जोड़ता है?
उत्तर – यह दिल्ली के सराय काले खान को मेरठ के मोदीपुरम से जोड़ता है। इसका उद्देश्य NCR में तेज और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है।
Q4. भारत 2026 में किस अंतरराष्ट्रीय समूह की मेजबानी करेगा?
उत्तर – भारत 2026 में BRICS शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। यह उभरती अर्थव्यवस्थाओं का महत्वपूर्ण वैश्विक मंच है।
Q5. GDP का नया आधार वर्ष क्या निर्धारित किया गया है?
उत्तर – सरकार ने GDP और अन्य आर्थिक सूचकांकों का नया आधार वर्ष 2022-23 रखा है। इससे आर्थिक वृद्धि का अधिक सटीक आकलन संभव होगा।
