दोस्तों अगर आप UPSC, UPPSC, SSC, बैंक या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो 24 March 2026 Current Affairs in Hindi आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आज के सभी प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों को सरल भाषा में, टॉपिक-अनुसार तरीके से समझेंगे।

दोस्तों अगर आप UPSC, UPPSC, SSC, बैंक या अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो 24 March 2026 Current Affairs in Hindi आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आज के सभी प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समाचारों को सरल भाषा में, टॉपिक-अनुसार तरीके से समझेंगे।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 24 March 2026 Current Affairs in Hindi
WHO से अलग हुआ अर्जेंटीना
- अर्जेंटीना ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से अलग होने का औपचारिक निर्णय ले लिया है।
- 17 मार्च 2026 को यह प्रक्रिया पूरी हो गई, जिसके बाद अब वह WHO का सदस्य नहीं रहा है।
मुख्य बिंदु:
निर्णय का कारण: अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली के नेतृत्व वाली सरकार ने यह कदम मुख्य रूप से कोविड-19 महामारी के दौरान विश्व स्वास्थ्य संगठन की नीतियों और उसके स्वास्थ्य प्रबंधन से असंतोष जताते हुए उठाया।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
अनुतिन चारवीराकुल पुनः थाईलैंड नए के प्रधानमंत्री
श्री अनुतिन चर्नविराकुल को 19 मार्च 2026 को थाईलैंड की संसद द्वारा पुनः प्रधानमंत्री चुना गया।
महत्वपूर्ण जानकारी:
- पार्टी: भूमजई थाई पार्टी
- राजधानी: बैंकॉक (Bangkok)
- मुद्रा: थाई बात
महत्व:
- दक्षिण-पूर्व एशिया की राजनीति में बदलाव
- भारत-थाईलैंड संबंधों पर संभावित प्रभाव
जावेद अशरफ को फ्रांस के ‘लीजन ऑफ ऑनर’ का कमांडर सम्मान
- फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘लीजन ऑफ ऑनर’ के कमांडर रैंक से पूर्व भारतीय राजदूत जावेद अशरफ को 18 मार्च 2026 को सम्मानित किया गया।
- यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन्हें भारत और फ्रांस के बीच रणनीतिक संबंधों को मजबूत बनाने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।
- इस सम्मान के कमांडर स्तर को प्राप्त करने वाले वे पहले भारतीय राजदूत बन गए हैं।
प्रदीप कुमार रावत बने चीन में भारत के नए राजदूत
- वरिष्ठ राजनयिक प्रदीप कुमार रावत को चीन में भारत का नया राजदूत नियुक्त किया गया है।
- इस संबंध में विदेश मंत्रालय ने सोमवार को आधिकारिक घोषणा की।
- भारतीय विदेश सेवा के 1990 बैच के अधिकारी रावत को चीन मामलों का विशेषज्ञ माना जाता है। वे इस पद पर विक्रम मिश्री का स्थान लेंगे।
आप इसे भी पढ़ें : 23 March 2026 Current Affairs in Hindi
भूमिका श्रेष्ठ बनीं नेपाल की पहली ट्रांसजेंडर सांसद
- भूमिका श्रेष्ठ ने 16 मार्च 2026 को नेपाल की पहली ट्रांसजेंडर महिला सांसद बनकर एक नया इतिहास रचा है।
- वे राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के टिकट पर आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत संसद के लिए चुनी गई हैं।
- 37 वर्षीय भूमिका लंबे समय से ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं।
- उनका संसद में चयन दक्षिण एशिया में समावेशी और प्रतिनिधिक राजनीति की दिशा में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 24 March 2026 Current Affairs in Hindi
सम्मेलन – 24 March 2026 Current Affairs in Hindi
भारत विद्युत शिखर सम्मेलन – 2026
- भारत विद्युत शिखर सम्मेलन (BES) 2026, 19 से 22 मार्च 2026 के बीच नई दिल्ली के यशोभूमि (द्वारका) में आयोजित एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय आयोजन है।
- यह सम्मेलन केंद्रीय विद्युत मंत्रालय के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा, मजबूत एवं लचीली ग्रिड प्रणाली तथा उभरती हुई आधुनिक तकनीकों पर चर्चा करना है।
- इसके माध्यम से वैश्विक ऊर्जा परिवर्तन में भारत की अग्रणी भूमिका को भी उजागर किया जाता है।
मुख्य बिंदु :
- आयोजन स्थल और तिथि: यह सम्मेलन 19 से 22 मार्च 2026 तक नई दिल्ली के यशोभूमि, द्वारका में आयोजित किया गया।
- उद्देश्य: नवीकरणीय ऊर्जा, स्मार्ट ऊर्जा उपयोग, विद्युत उत्पादन, ट्रांसमिशन और ऊर्जा भंडारण के क्षेत्र में प्रगति को बढ़ावा देना।
- सहभागिता: इस आयोजन में 25,000 से अधिक ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञ, 500 से ज्यादा प्रदर्शक, 300 से अधिक वक्ता और 1,000 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।
- प्रमुख फोकस क्षेत्र: हरित हाइड्रोजन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित पावर सिस्टम, परमाणु ऊर्जा तथा अंतरराष्ट्रीय सहयोग पर विशेष जोर दिया गया।
- आयोजक: यह कार्यक्रम भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के सहयोग से आयोजित हुआ, जिसमें पावरग्रिड, एनटीपीसी, एनएचपीसी, आरईसी और पीएफसी जैसी प्रमुख संस्थाओं के साथ ईईपीसी इंडिया और डीएमजी इवेंट्स की भी भागीदारी रही।
दिवस – 24 March 2026 Current Affairs in Hindi
विश्व जल दिवस 2026 – 22 मार्च
हर वर्ष 22 मार्च को विश्व जल दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
मुख्य बिंदु:
- तिथि-: 22 मार्च
- थीम 2026-: जल और लैंगिक समानता
- स्लोगन-: “Where Water Flows, Equality Grows”
उद्देश्य:
- सभी के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध कराना
- महिलाओं और जल संसाधनों के बीच संबंध को समझना
- जल संकट की समस्या पर वैश्विक ध्यान केंद्रित करना
पुरस्कार – 24 March 2026 Current Affairs in Hindi
स्टॉकहोम जल पुरस्कार 2026 – कावे मदानी को सम्मान
- ईरान के प्रसिद्ध वैज्ञानिक और नीति विशेषज्ञ कावेह मदानी को वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित स्टॉकहोम जल पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई है।
- वे मात्र 44 वर्ष की आयु में यह सम्मान प्राप्त करने वाले वे सबसे युवा व्यक्तियों में शामिल हो गए हैं।
- मदानी को जटिल जल प्रबंधन प्रणालियों को कूटनीतिक और नीतिगत दृष्टिकोण से जोड़ने के लिए जाना जाता है।
- उन्हें विशेष रूप से जलवायु परिवर्तन, जल सुरक्षा से जुड़े मुद्दों तथा प्रभावित क्षेत्रों में “जल दिवालियापन” की स्थिति की पहचान करने में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
- महत्व-: इसे अक्सर “जल का नोबेल पुरस्कार” कहा जाता है, और यह पुरस्कार स्टॉकहोम वाटर फाउंडेशन द्वारा प्रतिवर्ष दिया जाता है।
योजनाएं – 24 March 2026 Current Affairs in Hindi
इंद्रम्मा परिवार जीवन बीमा योजना
- इंद्रम्मा परिवार जीवन बीमा योजना तेलंगाना सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक कल्याण योजना है, जिसका उद्देश्य राज्य के नागरिकों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
- यह पहल परिवारों को कठिन परिस्थितियों में वित्तीय सहारा देने के लिए शुरू की जा रही है।
प्रमुख बिन्दु :
- प्रारंभ तिथि: यह योजना 2 जून, 2026 से लागू की जाएगी।
- मुख्य उद्देश्य: परिवार के प्रमुख कमाने वाले सदस्य के निधन की स्थिति में उत्पन्न आर्थिक संकट से परिवार को सुरक्षा प्रदान करना।
- बीमा कवरेज: योजना के अंतर्गत प्रत्येक पात्र परिवार को ₹5 लाख तक का जीवन बीमा लाभ मिलेगा।
- लाभार्थी संख्या: इस पहल से तेलंगाना के लगभग 1.15 करोड़ परिवारों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है।
- पात्रता मानदंड: यह एक सार्वभौमिक योजना है, जिसमें सभी वर्गों—चाहे वे अमीर हों, गरीब हों या मध्यम वर्ग—को शामिल किया गया है।
- प्रीमियम व्यवस्था: इस बीमा का पूरा प्रीमियम सरकार द्वारा भुगतान किया जाएगा, जिससे यह योजना नागरिकों के लिए निःशुल्क सुरक्षा सुविधा के रूप में कार्य करेगी।
लघु जल विद्युत योजना 2026-31 को मंजूरी
- केंद्रीय मंत्रिमंडल ने वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 की अवधि के लिए ₹2,585 करोड़ की लघु जल विद्युत विकास योजना को स्वीकृति दी है।
- इस योजना का लक्ष्य 1 से 25 मेगावाट क्षमता वाली परियोजनाओं के जरिए अतिरिक्त 1500 मेगावाट बिजली उत्पादन करना है।
- इसके साथ ही खास तौर पर पहाड़ी और पूर्वोत्तर क्षेत्रों में स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देना भी इसका प्रमुख उद्देश्य है।
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 22 March 2026
कृषि सखी पहल: महिला किसानों को सशक्त बनाने की नई पहल
-
- संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 2026 को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा के अनुरूप, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (AIC) ने ‘कृषि सखी पहल’ की शुरुआत की है।
- इस पहल का उद्देश्य महिला किसानों को सशक्त बनाना, कृषि क्षेत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना और समावेशी विकास को बढ़ावा देना है।
- यह कार्यक्रम महिला किसानों की भूमिका को पहचान देने और उन्हें वित्तीय सुरक्षा से जोड़ने का प्रयास करता है।
पहल का उद्देश्य और दृष्टिकोण :
- कृषि सखी पहल का प्रमुख लक्ष्य महिला किसानों को फसल बीमा और वित्तीय सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।
- यह कार्यक्रम महिलाओं को औपचारिक कृषि तंत्र से जोड़ने, उनकी भागीदारी बढ़ाने और जोखिम प्रबंधन की क्षमता को मजबूत करने पर केंद्रित है।
- इसके माध्यम से महिला किसानों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।
खेलकूद – 24 March 2026 Current Affairs in Hindi
भारत को 2028 विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी मिली
- भारत को वर्ष 2028 में आयोजित होने वाली विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी सौंपे जाने से खेल क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।
- यह पहला अवसर होगा जब देश इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय इनडोर ट्रैक एवं फील्ड प्रतियोगिता का आयोजन करेगा।
- यह प्रतियोगिता ओडिशा के भुवनेश्वर स्थित कलिंगा स्टेडियम परिसर में आयोजित की जाएगी, जो भारत के विकसित होते खेल ढांचे और वैश्विक मंच पर उसकी मजबूत होती पहचान को दर्शाता है।
महत्वपूर्ण तथ्य:
- विश्व इंडोर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन वर्ल्ड एथलेटिक्स संस्था द्वारा किया जाता है।
- वर्ष 2028 में भारत पहली बार इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।
- कलिंगा स्टेडियम ओडिशा के भुवनेश्वर शहर में स्थित एक प्रमुख खेल परिसर है।
- 2026 के संस्करण में पहली बार 4×400 मीटर मिश्रित रिले को शामिल किया गया है।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 23 March 2026
Conclusion:
दोस्तों “24 March 2026 Current Affairs in Hindi” के ये सभी महत्वपूर्ण बिंदु आपकी परीक्षा की तैयारी को मजबूत बनाते हैं। नियमित रूप से करेंट अफेयर्स पढ़ना न केवल आपकी जनरल नॉलेज बढ़ाता है, बल्कि आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में आगे भी रखता है।
| Download TOP 10 MCQ PDF | Click Here |
FAQs – 24 March 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. World Water Day 2026 का महत्व क्या है और यह क्यों मनाया जाता है?
उत्तर: विश्व जल दिवस हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है और इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना है। आज के समय में जल संकट एक वैश्विक समस्या बन चुका है, जहाँ कई देशों में पीने योग्य पानी की कमी देखने को मिल रही है।
2026 की थीम “जल और लैंगिक समानता” इस बात पर जोर देती है कि जल संसाधनों की कमी का प्रभाव महिलाओं और लड़कियों पर अधिक पड़ता है, क्योंकि कई समाजों में पानी लाने की जिम्मेदारी उन्हीं पर होती है।
यह दिवस सरकारों, संगठनों और आम नागरिकों को जल बचाने, जल स्रोतों के संरक्षण और जल के सतत उपयोग के लिए प्रेरित करता है।
Q2. स्टॉकहोम जल पुरस्का को “जल का नोबेल” क्यों कहा जाता है?
स्टॉकहोम जल पुरस्कार को “जल का नोबेल” इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह जल क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान है। यह पुरस्कार Stockholm Water Foundation द्वारा प्रदान किया जाता है।यह उन व्यक्तियों या संस्थाओं को दिया जाता है जिन्होंने जल संरक्षण, जल प्रबंधन, जलवायु परिवर्तन और जल सुरक्षा के क्षेत्र में असाधारण योगदान दिया हो। 2026 में यह पुरस्कार Kaveh Madani को दिया गया, जिन्होंने “Water Bankruptcy” जैसी अवधारणा देकर जल संकट की गंभीरता को समझाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
यह पुरस्कार वैज्ञानिकों, नीति निर्माताओं और शोधकर्ताओं को प्रोत्साहित करता है कि वे जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन के लिए नवीन समाधान प्रस्तुत करें।
Q3. इंद्रम्मा परिवार जीवन बीमा योजना की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
उत्तर: इंद्रम्मा परिवार जीवन बीमा योजना Telangana सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक सुरक्षा योजना है। इसका उद्देश्य राज्य के प्रत्येक परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
इस योजना के तहत:
प्रत्येक परिवार को ₹5 लाख तक का जीवन बीमा कवर दिया जाएगा
लगभग 1.15 करोड़ परिवारों को इसका लाभ मिलेगा
योजना 2 जून 2026 से लागू होगी
इसका पूरा प्रीमियम सरकार द्वारा भरा जाएगा
इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह एक सार्वभौमिक (Universal) योजना है, जिसमें गरीब, मध्यम वर्ग और अमीर सभी शामिल हैं।
यह योजना आकस्मिक मृत्यु या दुर्घटना की स्थिति में परिवार को आर्थिक संकट से बचाने का काम करती है और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत बनाती है।
Q4.अर्जेंटीना द्वारा World Health Organization से अलग होने के क्या प्रभाव हो सकते हैं?
उत्तर: अर्जेंटीना का WHO से अलग होना एक महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय घटना है, जिसका वैश्विक स्वास्थ्य सहयोग पर प्रभाव पड़ सकता है।
इस निर्णय के पीछे मुख्य कारण COVID-19 महामारी के दौरान WHO की नीतियों से असंतोष बताया गया है।
इसके संभावित प्रभाव:
वैश्विक स्वास्थ्य कार्यक्रमों में अर्जेंटीना की भागीदारी कम हो सकती है
अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य सहयोग में कमी आ सकती है
भविष्य की महामारी से निपटने में समन्वय प्रभावित हो सकता है
हालांकि, इससे अर्जेंटीना अपनी स्वतंत्र स्वास्थ्य नीतियाँ बनाने में अधिक सक्षम हो सकता है, लेकिन वैश्विक स्तर पर सहयोग कम होना एक चुनौती भी बन सकता है।

Very good class Sir ji