दोस्तों नमस्कार! दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, UPPSC, SSC, Bank आदि) की तैयारी के लिए “23 March 2026 Current Affairs in Hindi” बेहद महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आज के सभी प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाक्रमों को सरल भाषा में समझेंगे, जिससे आपकी तैयारी मजबूत हो सके।

अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 23 March 2026 Current Affairs in Hindi
भारत की जनगणना 2027
- गृह मंत्रालय (MHA) ने वर्ष 2027 में होने वाली जनगणना के लिए ‘हाउस-लिस्टिंग’ यानी घरों की गणना प्रक्रिया को आधिकारिक रूप से अधिसूचित कर दिया है।
- यह कदम भारत की 16वीं जनगणना की तैयारियों की शुरुआत को दर्शाता है।
- वर्ष 2011 के बाद यह पहली बार होगा जब देश में दशकीय जनगणना आयोजित की जाएगी, जिसके लिए अब औपचारिक रूप से प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
भारत सरकार ने Census 2027 को लेकर कई अहम घोषणाएँ की हैं।
- प्रसिद्ध रेत कलाकार Sudarsan Pattnaik को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है।
दो शुभंकर लॉन्च :
- प्रगति (महिला)
- विकास (पुरुष)
मुख्य विशेषताएँ:
- भारत की पहली डिजिटल जनगणना है।
- पहली बार जाति आधारित डेटा संग्रह होगा।
- यह भारत की 16वीं जनगणना होगी।
- यह कदम भारत को डिजिटल डेटा प्रबंधन में आगे ले जाएगा।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट – 2026
- 18 मार्च 2026 को प्रकाशित वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 के अनुसार, फिनलैंड ने लगातार नौवीं बार दुनिया के सबसे खुशहाल देश का स्थान हासिल किया है।
- इस रिपोर्ट में शामिल 147 देशों में भारत को 116वां स्थान मिला है, जबकि अफगानिस्तान सूची में सबसे अंतिम यानी 147वें स्थान पर रहा, जिससे वह सबसे कम खुशहाल देश माना गया है।
- यह रिपोर्ट गैलप वर्ल्ड पोल के आंकड़ों पर आधारित है, जो लोगों की जीवन संतुष्टि के स्तर का आकलन करती है।
गैलप वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट क्या है?
- गैलप वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट एक वार्षिक रिपोर्ट है, जिसे गैलप, ऑक्सफोर्ड वेलबीइंग रिसर्च सेंटर और UN द्वारा जारी किया जाता है।
- इसमें देशों की खुशहाली का आकलन लोगों की जीवन संतुष्टि के 3 साल के औसत और GDP, सामाजिक सहयोग, जीवन प्रत्याशा, आजादी, उदारता व भ्रष्टाचार जैसे कारकों के आधार पर किया जाता है।
टॉप 3 देश :
- फिनलैंड
- आइसलैंड
- डेनमार्क
पुरस्कार और सम्मान – 23 March 2026 Current Affairs in Hindi
मार्क लिंटन हिस्ट्री प्राइज 2026 – विलियम डेलरिम्पल (William Dalrymple)
- इतिहासकार विलियम डेलरिम्पल (William Dalrymple) को उनकी चर्चित पुस्तक द गोल्डन रोड: हाउ एंशिएंट इंडिया ट्रांसफॉर्म्ड द वर्ल्ड (The Golden Road: How Ancient India Transformed the World) के लिए वर्ष 2026 का प्रतिष्ठित मार्क लिंटन इतिहास पुरस्कार 2026( Mark Lynton History Prize -2026) प्रदान किया गया है।
- इस पुस्तक में प्राचीन एशिया के इतिहास में भारत की महत्वपूर्ण और प्रभावशाली भूमिका को विस्तार से प्रस्तुत किया गया है।
KISS ह्यूमैनिटेरियन अवार्ड – 2025
- नीता अंबानी (Nita Ambani), जो Reliance Foundation की संस्थापक और अध्यक्ष हैं, को शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय सामाजिक योगदान था। इसके लिए वर्ष 2025 का प्रतिष्ठित KISS मानवतावादी पुरस्कार 2025 (KISS Humanitarian Award 2025 )प्रदान किया गया।
- यह सम्मान 16 मार्च 2026 को भुवनेश्वर स्थित कलिंगा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज (KISS) में प्रदान किया गया।
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 22 March 2026
RBI को .bank.in पहल के लिए ग्लोबल अवॉर्ड 2026
- भारतीय रिज़र्व बैंक (Reserve Bank of India -RBI) को सुरक्षित .bank.in डोमेन पहल को लागू करने के लिए लंदन स्थित Central Banking द्वारा प्रदान किए जाने वाले प्रतिष्ठित 2026 “इनिशिएटिव ऑफ द ईयर” पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- इस पहल के अंतर्गत भारतीय बैंकों के लिए एक सुरक्षित और अलग इंटरनेट डोमेन अनिवार्य किया गया है, जिससे साइबर धोखाधड़ी को कम करने और डिजिटल लेन-देन में लोगों का भरोसा बढ़ाने में मदद मिलेगी।
उद्देश्य: इस पहल का उद्देश्य फ़िशिंग, मिलती-जुलती वेबसाइटों से होने वाले घोटालों और धोखाधड़ी को रोकना है, जिससे एक सुरक्षित डिजिटल भुगतान प्रणाली सुनिश्चित हो सके।
उत्तर प्रदेश के कालिंजर किले का क्षेत्र बना राष्ट्रीय भू-धरोहर स्थल
- कालिंजर किला (Kalinjar Fort) के आसपास स्थित पहाड़ी क्षेत्र को 16 मार्च 2026 को भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (Geological Survey of India -GSI) ने ‘राष्ट्रीय भू-धरोहर स्थल’ के रूप में घोषित किया है।
- यह दर्जा इस क्षेत्र की विशिष्ट भूवैज्ञानिक बनावट के साथ-साथ इसके ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को भी दर्शाता है।
- यह क्षेत्र विंध्य पर्वतमाला (Vindhya Range) में स्थित है और भविष्य में कालिंजर, खजुराहो और चित्रकूट को जोड़ने वाले पर्यटन सर्किट का अहम हिस्सा बन सकता है।
सरकारी योजनाएँ – 23 March 2026 Current Affairs in Hindi
निर्यातकों को राहत देने के लिए केंद्र की ‘RELIEF’ योजना शुरू
RELIEF – Resilience & Logistics Intervention for Export Facilitation
- केंद्र सरकार ने पश्चिम एशिया में समुद्री गतिविधियों में आई बाधाओं से निर्यातकों को हो रहे आर्थिक नुकसान को कम करने के लिए ‘RELIEF’ (राहत) योजना शुरू की है।
- यह योजना निर्यात संवर्धन मिशन (EPM) के अंतर्गत लागू की गई है।
- इस पहल के तहत 16 मार्च से 15 जून 2026 के बीच होने वाले शिपमेंट पर बढ़ी हुई माल ढुलाई लागत और बीमा प्रीमियम का अतिरिक्त बोझ सरकार द्वारा वहन किया जाएगा, जिससे निर्यातकों को राहत मिलेगी।
- उद्देश्य: पश्चिम एशिया के रास्ते (जैसे- लाल सागर) में होने वाली माल ढुलाई बाधाओं के कारण निर्यातकों के जोखिम और लागत को कम करना।
आप इसे भी पढ़ें : 21 March 2026 Current Affairs in Hindi
दिव्यांग शक्ति योजना – आंध्र प्रदेश
- आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) के मुख्यमंत्री श्री एन चंदबाबू नायडू (N. Chandrababu Naidu) के नेतृत्व वाली सरकार ने बजट में किए गए वादे को तेजी से पूरा करते हुए ‘दिव्यांग शक्ति योजना’ शुरू कर दी है।
- महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की सफलता के बाद यह एक और महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है।
- इस योजना के तहत दिव्यांगजनों को राज्य की बस सेवाओं में निशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी, जिससे उनके आवागमन में आसानी होगी और उन्हें आर्थिक राहत भी प्राप्त होगी।
- पात्रता – यह सुविधा उन दिव्यांग जनों के लिए है, जिनकी दिव्यंगता 40% से अधिक दिव्यांग लोगों को मुफ्त बस यात्रा।
अंतर्राष्ट्रीय सहयोग- 23 March 2026 Current Affairs in Hindi
प्रम्बानन मंदिर के संरक्षण हेतु भारत-इंडोनेशिया की ऐतिहासिक साझेदारी
- भारत (India) और इंडोनेशिया (Indonesia) ने मध्य जावा में स्थित 9वीं शताब्दी के ऐतिहासिक प्रम्बानन मंदिर (Prambanan Temple Complex) के पुनरुद्धार, संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण साझेदारी की है।
- यह पहल दोनों देशों के बीच साझा सांस्कृतिक विरासत को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।
समझौते के मुख्य बिंदु:
- स्थान: प्रम्बानन मंदिर परिसर, मध्य जावा, इंडोनेशिया
- उद्देश्य: मंदिर का जीर्णोद्धार, संरक्षण और पुनर्निर्माण (कायाकल्प)
विज्ञान और तकनीक – 23 March 2026 Current Affairs in Hindi
IIT गुवाहाटी ने MXene आधारित दोहरे उपयोग वाली उन्नत सामग्री विकसित की
- आईआईटी गुवाहाटी (Indian Institute of Technology Guwahati) के वैज्ञानिकों ने MXene आधारित एक नई उन्नत सामग्री विकसित की है, जो हाइड्रोजन उत्पादन और सौर ऊर्जा से समुद्री जल के विलवणीकरण दोनों के लिए प्रभावी समाधान प्रदान करती है।
- यह सामग्री रूथेनियम से संशोधित 2D रिबन संरचना पर आधारित है, जो पारंपरिक प्लैटिनम आधारित उत्प्रेरकों की तुलना में अधिक दक्ष और बेहतर प्रदर्शन करने में सक्षम है।
रक्षा क्षेत्र – 23 March 2026 Current Affairs in Hindi
‘अमोघ ज्वाला’ अभ्यास में भारतीय सेना की आधुनिक युद्ध क्षमता का प्रदर्शन
- भारतीय सेना (Indian Army) की दक्षिणी कमान ने हाल ही में बाबिना फील्ड फायरिंग रेंज में ‘अमोघ ज्वाला’ नामक सैन्य अभ्यास आयोजित किया, जिसमें आधुनिक यंत्रीकृत युद्ध क्षमताओं का प्रदर्शन किया गया।
- इस उच्च स्तरीय अभ्यास के माध्यम से यह स्पष्ट हुआ कि भारत अपनी सैन्य तैयारियों को आधुनिक युद्ध की आवश्यकताओं के अनुसार तेजी से मजबूत कर रहा है।
- इसमें थल, वायु और तकनीकी संसाधनों के समन्वित उपयोग से बहु-आयामी युद्ध रणनीति का प्रदर्शन किया गया।
मुख्य बिन्दु :
- ‘अमोघ ज्वाला’ सैन्य अभ्यास का आयोजन भारतीय सेना की दक्षिणी कमान ने किया था।
- बाबिना फील्ड फायरिंग रेंज देश के प्रमुख सैन्य प्रशिक्षण स्थलों में से एक है।
- मल्टी-डोमेन ऑपरेशन का मतलब है भूमि, वायु, साइबर और अंतरिक्ष जैसे विभिन्न क्षेत्रों का संयुक्त उपयोग।
- ISR का पूरा नाम इंटेलिजेंस, सर्विलांस और रिकॉनिसेंस होता है।
खेल कूद – 23 March 2026 Current Affairs in Hindi
MS धोनी बने BHIM UPI ऐप के ब्रांड एंबेसडर
- भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को NPCI BHIM Services Limited (NBSL) ने BHIM UPI ऐप का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
- इस साझेदारी का उद्देश्य डिजिटल भुगतान के प्रति लोगों का भरोसा बढ़ाना और ऐप की पहुंच को देशभर में विस्तार देना है।
- धोनी की शांत और विश्वसनीय छवि इस पहल को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
उद्देश्य: डिजिटल पेमेंट्स (UPI) को सुरक्षित और आसान बताते हुए, टियर 2 और 3 शहरों में भरोसे के साथ यूज़र्स की संख्या बढ़ाना।
संस्कृति और परंपरा – 23 March 2026 Current Affairs in Hindi
भारत जनजाति उत्सव 2026
- भारत जनजाति उत्सव 2026 (Bharat Tribes Fest 2026) का आयोजन 18 से 30 मार्च 2026 तक नई दिल्ली स्थित Sunder Nursery में किया जा रहा है।
- TRIFED द्वारा आयोजित यह उत्सव जनजातीय कला, हस्तशिल्प, हथकरघा और पारंपरिक व्यंजनों का भव्य मंच है, जो “वोकल फॉर लोकल” को बढ़ावा देता है।
मुख्य बिंदु:
- उद्घाटन: Jual Oram द्वारा
- अवधि: 18 मार्च से 30 मार्च 2026
- स्थान: सुंदर नर्सरी, नई दिल्ली
- विशेष आकर्षण: 78+ वन धन विकास केंद्रों के 200 से अधिक स्टॉल और 300+ जनजातीय कारीगर
- गतिविधियाँ: जनजातीय व्यंजन, सांस्कृतिक नृत्य और 14 दिवसीय व्यापार सम्मेलन
- उद्देश्य: जनजातीय संस्कृति का संरक्षण और उन्हें व्यापक बाजार उपलब्ध कराना
साजिबू चेराओबा : मणिपुर का पारंपरिक नव वर्ष उत्सव
- साजिबू चेराओबा (Sajibu Cheiraoba) जिसे मैतेई चेराओबा के नाम से भी जाना जाता है।
- मणिपुर के मैतेई समुदाय का पारंपरिक नव वर्ष उत्सव है, जो सामान्यतः मार्च या अप्रैल में मनाया जाता है।
- यह पर्व चंद्र कैलेंडर के ‘साजिबू’ महीने के पहले दिन नई शुरुआत, शांति और समृद्धि के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है।
- इस अवसर पर लोग पारंपरिक भोजन तैयार करते हैं, विशेष पूजा-अर्चना करते हैं और परिवार के साथ मिलकर उत्सव मनाते हैं।
- यह त्योहार भारत की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 21.03.2026
Conclusion:
दोस्तों “23 March 2026 Current Affairs in Hindi” के अंतर्गत जनगणना 2027, वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट, पुरस्कार, योजनाएँ और विज्ञान से जुड़ी समसामयिक घटनाएं प्रमुख रहीं। इन सभी विषयों का नियमित अध्ययन आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करने में मदद करेगा।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 23 March 2026 Current Affairs in Hindi
प्रश्न 1: जनगणना 2027 क्यों महत्वपूर्ण है और इसमें क्या नया होगा?
उत्तर: जनगणना 2027 भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश की पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना होगी। इसमें मोबाइल एप और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से डेटा संग्रह किया जाएगा, जिससे प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और सटीक बनेगी।
इस बार एक और महत्वपूर्ण बदलाव यह है कि जाति आधारित डेटा (Caste Data) भी पहली बार शामिल किया जाएगा, जिससे सरकार को सामाजिक और आर्थिक योजनाओं को अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने में मदद मिलेगी।
इसके अलावा, Sudarsan Pattnaik को ब्रांड एंबेसडर बनाकर जनजागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया है। कुल मिलाकर, यह जनगणना भारत की नीतिगत योजना और विकास की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगी।
प्रश्न 2: वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट 2026 में भारत की रैंकिंग कम क्यों है?
उत्तर: World Happiness Report 2026 में भारत का 116वां स्थान होना कई सामाजिक और आर्थिक कारणों को दर्शाता है। यह रिपोर्ट लोगों की खुशी को मापने के लिए कई मानकों का उपयोग करती है, जैसे –
आय और आर्थिक स्थिरता
सामाजिक समर्थन
व्यक्तिगत स्वतंत्रता
भ्रष्टाचार का स्तर
जीवन संतुष्टि
भारत में तेजी से विकास होने के बावजूद, अभी भी असमानता, बेरोजगारी और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी जैसी चुनौतियाँ मौजूद हैं।
वहीं Finland जैसे देश मजबूत सामाजिक सुरक्षा, बेहतर शिक्षा और उच्च जीवन गुणवत्ता के कारण लगातार शीर्ष पर बने हुए हैं। इसलिए भारत को इन क्षेत्रों में सुधार करने की आवश्यकता है।
प्रश्न 3: RELIEF योजना क्या है और यह क्यों शुरू की गई?
उत्तर: RELIEF योजना केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण आर्थिक पहल है, जिसका उद्देश्य Red Sea संकट के कारण प्रभावित निर्यातकों को सहायता प्रदान करना है।
हाल ही में लाल सागर क्षेत्र में अस्थिरता और सुरक्षा समस्याओं के कारण वैश्विक व्यापार मार्ग प्रभावित हुए हैं, जिससे भारतीय निर्यातकों को लॉजिस्टिक समस्याओं और लागत में वृद्धि का सामना करना पड़ा।
इस योजना के तहत सरकार लगभग ₹497 करोड़ की सहायता देकर निर्यातकों को परिवहन और आपूर्ति श्रृंखला (Supply Chain) में सहयोग प्रदान करेगी। इससे भारत के अंतरराष्ट्रीय व्यापार को स्थिर बनाए रखने और निर्यात को बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।

Very good class guru ji 🙏🙏🙏
Thanks