दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों, ‘23 February 2026 Current Affairs in Hindi’ यह लेख SSC, UPSC, Railway, Banking, State PCS और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए तैयार किया गया है। इसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, रक्षा, टेक्नोलॉजी, पर्यावरण और महत्वपूर्ण तथ्य सरल भाषा में विषय-वार समझाए गए हैं ताकि रिवीजन आसान हो सके।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 23 February 2026 Current Affairs in Hindi
जापान की नई प्रधानमंत्री – सानए ताकाइची (Sanae Takaichi)
जापान में हालिया राजनीतिक घटनाक्रम के बाद सानए ताकाइची को फिर से प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया।
सानए ताकाइची को जापान में हुए सांसद चुनावों में भारी जीत के बाद 18 फरवरी 2026 को औपचारिक रूप से प्रधानमंत्री के रूप में पुनः नियुक्त किया गया है।
- वे सत्तारूढ़ लिबर्ल डेमोक्रेटिक पार्टी (Liberal Democratic Party) से जुड़ी हैं।
- वे जापान की प्रमुख महिला नेताओं में गिनी जाती हैं।
- सानए ताकाइची अक्टूबर 2025 में जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री बनी थी।
- यह खबर अंतरराष्ट्रीय राजनीति और महिला नेतृत्व से जुड़े प्रश्नों के लिए महत्वपूर्ण है।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 23 February 2026 Current Affairs in Hindi
भारत के राज्य और महत्वपूर्ण दिवस
स्थापना दिवस –
अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम
- अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम दोनों की स्थापना 20 फरवरी 1987 को राज्यों के रूप में हुई थी।
- मिजोरम को 53 में संविधान संशोधन के अंतर्गत1986 के माध्यम से पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।
- अरुणाचल प्रदेश को 55 में संविधान संशोधन 1986 के माध्यम से पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।
- इस संशोधन के अंतर्गत मिजोरम 23वां राज्यऔर अरुणाचल प्रदेश 24वां राज्य बना था।
- दोनों राज्य 1987 में अस्तित्व में आए।
- मिजोरम पूर्वोत्तर भारत का शांत और उच्च साक्षरता वाला राज्य है।
- यह तथ्य अक्सर स्टैटिक GK में पूछा जाता है।
अरुणाचल प्रदेश : संक्षिप्त जानकारी
अरुणाचल प्रदेश, जिसे प्रायः “उगते सूर्य की भूमि” कहा जाता है।
भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र का सबसे बड़ा राज्य है।
राजधानी – ईटानगर
राज्यपाल – लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक (20वें राज्यपाल)
मुख्यमंत्री – पेमा खांडू
लोकसभा सीट – 02
राज्य सभा सीट – 01
विधानसभा सीट – 60
- नाम का अर्थ: ‘अरुण’ यानी सुबह का सूर्य और ‘अचल’ यानी पर्वत — अर्थात सूर्योदय की पहाड़ियों की भूमि।
- राज्य गठन: 20 फरवरी 1987 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।
- भौगोलिक विस्तार: लगभग 83,743 वर्ग किमी क्षेत्रफल वाला यह पूर्वोत्तर का सबसे बड़ा राज्य है।
- जनजातियाँ व संस्कृति: मोनपा, तानी, ताई और नागा सहित अनेक समुदाय यहाँ रहते हैं।
- मुख्य त्योहार: लोसार, सोलुंग, मोपिन और ड्री जैसे पारंपरिक उत्सव स्थानीय जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।
- प्रमुख पर्यटन स्थल: तवांग का बौद्ध मठ, जिरो वैली, सेला पास तथा नामदफा राष्ट्रीय उद्यान पर्यटकों को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं।
- अर्थव्यवस्था: यहाँ की आजीविका मुख्यतः कृषि (विशेषकर धान और मक्का) तथा वन-आधारित गतिविधियों पर निर्भर है।
- विशेष पहचान: विविध ऑर्किड प्रजातियों के कारण इसे “ऑर्किड स्टेट ऑफ इंडिया” और वनस्पति समृद्धि के कारण “वनस्पतिविदों का स्वर्ग” भी कहा जाता है।
आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 22 Feb 2026
मिजोरम : संक्षिप्त जानकारी
मिजोरम भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र का एक सुंदर पहाड़ी राज्य है, जिसे अक्सर “पर्वतनिवासियों की भूमि” कहा जाता है।
20 फरवरी 1987 को इसे पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।
राजधानी – आइजोल
राज्यपाल – डॉ. विजय कुमार सिंह
मुख्यमंत्री – लालदुहोमा
लोकसभा सीट – 01
राज्य सभा सीट – 01
विधानसभा सीट – 40
- भौगोलिक स्थिति: यह राज्य अंतरराष्ट्रीय सीमाएँ म्यांमार और बांग्लादेश के साथ साझा करता है। इसके उत्तर में असम और मणिपुर तथा पश्चिम में त्रिपुरा स्थित हैं।
- भू-आकृति व वन क्षेत्र: राज्य का 84% से अधिक भाग घने जंगलों से आच्छादित है। यहाँ की सबसे ऊँची चोटी फवंगपुई (ब्लू माउंटेन) लगभग 2,210 मीटर ऊँची है।
- साक्षरता: उच्च शिक्षा स्तर के कारण मिजोरम देश के अग्रणी साक्षर राज्यों में शामिल है और हालिया आँकड़ों के अनुसार साक्षरता दर लगभग 98% के आसपास बताई जाती है।
- अर्थव्यवस्था: कृषि यहाँ की मुख्य आजीविका है। पारंपरिक “झूम खेती” (काट-जलाकर खेती) कई क्षेत्रों में अब भी प्रचलित है।
- प्रमुख पर्यटन स्थल: डम्पा टाइगर रिजर्व, मुरलेन राष्ट्रीय उद्यान और फवंगपुई राष्ट्रीय उद्यान प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए प्रसिद्ध हैं।
- भाषा: मिज़ो और अंग्रेज़ी यहाँ की आधिकारिक भाषाएँ हैं।
अंतर्राष्ट्रीय संबंध – 23 February 2026 Current Affairs in Hindi
भारत–मालदीव सहयोग
भारत ने मालदीव को या उपहार हाई इंपैक्ट कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट(HICDP) फेज समझौते के तहत दिया गया है, जिस पर जनवरी 2025 में कुल 12 हाई स्पीड फेरी प्रदान करने पर हस्ताक्षर किए गए थे।
क्षेत्र- पहले फेरी का उपयोग मुख्य रूप से फाफू (Faafu) और धालू एटोल के बीच कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए किया जाएगा।
प्रमुख उद्देश्य –
- यह सामुदायिक विकास परियोजना के तहत सहायता है।
- इससे समुद्री परिवहन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।
- भारत की “पड़ोसी प्रथम” नीति को मजबूती मिलती है।
भारत और विश्व खाद्य कार्यक्रम समझौता
भारत ने विश्व खाद्य कार्यक्रम( World Food Programme) के साथ चावल आपूर्ति समझौता किया।
भारत में भारतीय खाद्य निगम के माध्यम संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के साथ 5 वर्ष के लिए चावल आपूर्ति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस समझौते के अंतर्गत भारत वैश्विक मानवीय कार्यों और खाद्य सुरक्षा से निपटने के लिए लख्मी तक चावल की आपूर्ति करेगा।
मुख्य तथ्य :
- 5 वर्षों तक मानवीय सहायता हेतु चावल दिया जाएगा।
- यह समझौता वैश्विक खाद्य सुरक्षा में भारत की भूमिका दिखाता है।
- अंतरराष्ट्रीय संगठनों से जुड़े प्रश्नों में उपयोगी।
विश्व खाद्य कार्यक्रम (WEP) की एक झलक
WEP – World Food Programme
स्थापना– 19 दिसंबर 1961
मुख्यालय – रोम इटली
CEO – सिंडी मैक्केन
पैरंट संस्था – संयुक्त राष्ट्र
नोबेल पुरस्कार विजेता– 2020 (भूख से निपटने के प्रयासों और संघर्ष प्रभावित क्षेत्रों में शांत के लिए)
आप इसे भी पढ़ें : 21 February 2026 Current Affairs in Hindi
दिल्ली में यूरोपीय कानूनी गेटवे
- फरवरी 2026 में विदेश मंत्री एस. जयशंकर और यूरोपीय आयोग की कार्यकारी उपाध्यक्ष हेन्ना विर्ककुनेन ने संयुक्त रूप में संयुक्त रूप से भारत में पहले यूरोपीय कानूनी गेटवे कार्यालय का शुभारंभ किया है।
- उद्देश्य- यह कार्यालय भारतीय छात्रों शोधकर्ताओं और पेशेवरों को यूरोपीय संघ के 27 देश में काम करने और पढ़ाई के लिए सुरक्षित व कानूनी रास्ता प्रदान करेगा।
- इससे भारतीय छात्रों को यूरोप में पढ़ाई व नौकरी में सहायता मिलेगी।
- यह पहल वैश्विक शिक्षा सहयोग बढ़ाने में मदद करेगी।
टेक्नोलॉजी – 23 February 2026 Current Affairs in Hindi
इंडिया AI इंपैक्ट समिट में बड़ी घोषणाएँ
- इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 में गूगल ने अमेरिका इंडिया कनेक्ट नामक एक नई पहल के तहत 5 वर्षों में 15 अरब डॉलर की भारी निवेश की घोषणा की है।
- यह परियोजना नई सबसी केब्ल मार्गों के माध्यम से भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच डिजिटल और AI कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी।
- इसका एक प्रमुख आकर्षण विशाखापट्टनम में एक नए अंतरराष्ट्रीय सबसे गेटवे का निर्माण है।
सर्वम (Sarvam) AI ने दो नए LLM लॉन्च किए
- बेंगलुरू स्थित सर्वम (Sarvam) AI स्टार्टअप ने इंडिया AI इंपैक्ट समिट 2026 में विक्रम नाम से दो नए बड़े लार्ज लैंग्वेज मॉडल लॉन्च किए हैं।
- यह मॉडल भारतीय भाषाओं और वाइस फर्स्ट इंटरैकशन्स के लिए डिजाइन किए गए हैं।
लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) के नाम :
- विक्रम 30B – इसमें 30 बिलियन पैरामीटर्स है।
- विक्रम105B – यह 105 बिलियन पैरामीटर्स वाला एक बड़ा मॉडल है।
रक्षा और सुरक्षा – 23 February 2026 Current Affairs in Hindi
6वां भारत-फ्रांस रक्षा संवाद
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और फ्रांस की सशस्त्र सेवा मंत्री कैथरीन वाउटरीन इस बार तक की सहायता की है।
मुख्य फोकस- वार्ता के दौरान रक्षा सहयोग और समझौते को अगले 10 वर्षों के लिए नवीनीकृत किया गया ।
इसमें भारत में हैमर ईयर तो ग्राउंड मिसाइल के निर्माण के लिए भारत इलेक्ट्रॉनिक्स और सैफरन इलेक्ट्रॉनिक फ्रांस के बीच एक समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए हैं।
मुख्य बिन्दु :
- दोनों देशों का रक्षा सहयोग मजबूत किया गया।
- संयुक्त सैन्य अभ्यास जारी रहेंगे।
अंतरिक्ष और विज्ञान – 23 February 2026 Current Affairs in Hindi
डीआरडीओ (DRDO) ने गगनयान पैराशूट परीक्षण :
रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation) ने गगनयान ग्रुप पैराशूट का क्वालिफिकेशन लेवललोड टेस्ट सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है।
यह परीक्षण चंडीगढ़ स्थित टर्मिनल बैलिस्टिक रिसर्च लैबोरेट्री रेल ट्रैक रॉकेट स्लेड सुविधा केंद्र में किया गया।
इस सफल परीक्षण से पैराशूट की सुरक्षा सुनिश्चित होती है
मुख्य बिन्दु :
- यह मानव अंतरिक्ष मिशन की सुरक्षा से जुड़ा है।
- भारत के स्पेस प्रोग्राम के लिए महत्वपूर्ण चरण।
संयुक्त राष्ट्र का प्रथम फेलोशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम
- भारतीय सेवा ने एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए लघु शास्त्र एवं हल्के शस्त्र (SALW) नियंत्रण पर संयुक्त राष्ट्र के पहले फैलोशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम की मेजबानी जबलपुर मध्य प्रदेश स्थित मिलिट्री कॉलेज आफ मैटेरियल्स मैनेजमेंट में की है।
- उद्देश्य- लघु शास्त्र एवं हल्के हथियारों के अवैध व्यापार को रोकने जिम्मेदार भंडारण और क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने के लिए क्षमता निर्माण करना।
पर्यावरण – 23 February 2026 Current Affairs in Hindi
पिटोन दे ला फोनरोज ज्वालामुखी में लगातार विस्फोट
- हिंद महासागर में फ्रांस के रीयूनियन द्वीप का पिटोन दे ला फोनरोज (Piton de la Fournaise) ज्वालामुखी लगातार विस्फोट हो रहा है।
- यह दुनिया की सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक है।
- फरवरी 2026 मेंज्वालामुखी ने फिर से लव उगलना शुरू किया है जिसमें कई धारा रे सक्रिय हो गई और तेजी से बहने वाला लव लगभग 0.39 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैल गया।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 21.02.2026
वन्यजीव – 23 February 2026 Current Affairs in Hindi
उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में हॉर्नबिल रेस्टोरेंट का विकसित किया जाना
- छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में स्थित उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व (Udanti Sitanadi Tiger Reserve) में हॉर्नबिल रेस्टोरेंट प्राकृतिक आवास और भोजन स्थल विकसित किए जा रहे है।
- इस पहल का उद्देश्य इन पक्षियों को जिन्हें वन के किसान भी कहा जाता है, सुरक्षित ठिकाना और भरपूर भोजन प्रदान कर उनकी आबादी बढ़ाना है।
Conclusion :
दोस्तों ‘23 February 2026 Current Affairs in Hindi’ के ये सभी अपडेट परीक्षा की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। अंतरराष्ट्रीय राजनीति, रक्षा सहयोग, AI तकनीक और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय आने वाली परीक्षाओं में पूछे जा सकते हैं। नियमित करेंट अफेयर्स पढ़ना सफलता की कुंजी है।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 23 February 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. 21 फरवरी 2026 करेंट अफेयर्स क्यों महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर – यह दिन राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय घटनाओं से जुड़ा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में हालिया घटनाओं से सीधे प्रश्न पूछे जाते हैं।
Q2. जापान की प्रधानमंत्री कौन बनीं?
उत्तर – सानए ताकाइची को प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। यह महिला नेतृत्व से जुड़ा महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय तथ्य है।
Q3. भारत ने किस देश को हाई-स्पीड फेरी दी?
उत्तर – भारत ने मालदीव को फेरी उपहार में दी। इससे दोनों देशों के समुद्री संबंध मजबूत हुए।
Q4. Vikram AI मॉडल किसने लॉन्च किया?
उत्तर – भारतीय स्टार्टअप Sarvam AI ने इसे लॉन्च किया। यह भारत की AI क्षमता को मजबूत करता है।
Q5. DRDO का हालिया परीक्षण किस मिशन से जुड़ा है?
उत्तर – यह गगनयान मिशन की सुरक्षा प्रणाली से जुड़ा है। मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए यह बेहद अहम कदम है।
