23 December 2025 Current Affairs in Hindi

प्रिय दोस्तों नमस्कार ! प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए Daily Current Affairs  का अध्ययन बेहद जरूरी होता है। इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं 23 December 2025 Current Affairs in Hindi, जिसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, विज्ञान, अर्थव्यवस्था और सरकारी योजनाओं से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर शामिल हैं। यह कंटेंट SSC, UPSC, बैंक, रेलवे, पुलिस और अन्य सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उपयोगी है।

23 December 2025 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स : 23 December 2025 Current Affairs in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा: ऑपरेशन हॉक आई स्ट्राइक (Operation Hawk Eye Strike)

दिसंबर 2025 में सीरिया में बढ़ते आतंकी खतरे को देखते हुए एक महत्वपूर्ण सैन्य कार्रवाई की गई।

  • अमेरिका और जॉर्डन ने मिलकर सीरिया में ऑपरेशन हॉक आई स्ट्राइक नामक संयुक्त सैन्य अभियान चलाया।
  • इस अभियान का उद्देश्य पलमाइरा शहर में सक्रिय ISIS के ठिकानों पर हवाई हमले करना था।
  • यह कार्रवाई ISIS द्वारा हालिया हमलों के प्रतिशोध में की गई।

अंतरिक्ष विज्ञान: NASA के नए प्रमुख की नियुक्ति

अंतरिक्ष क्षेत्र में एक ऐतिहासिक बदलाव देखने को मिला है।

  • अमेरिकी अरबपति और निजी अंतरिक्ष यात्री जेरेड इसाकमैन  (Jared Isaacman) को NASA का 15वां प्रशासक नियुक्त किया गया।
  • NASA की स्थापना: 29 जुलाई 1958
  • मुख्यालय: वाशिंगटन डीसी
  • भारत-अमेरिका का संयुक्त NISAR मिशन भी 2025 में चर्चा में रहा।

जेरेड इसाकमैन  (Jared Isaacman) के बारे में :

  • जेरेड इसाकमैन एक अमेरिकी उद्यमी और अंतरिक्ष क्षेत्र से जुड़े प्रमुख नामों में से एक हैं।
  • उनका जन्म 11 फरवरी 1983 को अमेरिका में हुआ था। महज़ 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने हाई स्कूल की पढ़ाई छोड़ दी और बहुत कम उम्र में ही अपना व्यवसाय शुरू कर दिया।
  • औपचारिक शिक्षा पूरी न करने के बावजूद, इसाकमैन ने टेक्नोलॉजी और एविएशन के क्षेत्र में गहन ज्ञान अर्जित किया और उसी के बल पर आगे बढ़ते गए।
  • आज वे अमेरिका के चर्चित self-made अरबपतियों में गिने जाते हैं और स्पेस इंडस्ट्री में एक प्रभावशाली और बड़े खिलाड़ी के तौर पर पहचाने जाते हैं।

आप इसे भी पढ़ें : 22 December 2025 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 23 December 2025 Current Affairs in Hindi

राष्ट्रीय बुनियादी ढांचा: भारत का पहला प्रकृति-थीम एयरपोर्ट टर्मिनल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्वोत्तर भारत को एक अनोखी सौगात दी।

  • गुवाहाटी (असम) में भारत के पहले प्रकृति-आधारित एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन।
  • टर्मिनल की थीम: Bamboo Garden और Orchid
  • निर्माण में 140 मीट्रिक टन स्थानीय बांस का उपयोग।
  • अंदर एक आकर्षक Sky Forest भी विकसित किया गया है।

रक्षा अभ्यास: एविया इंद्र 2025 (Avia Indra 2025)

भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को मजबूती मिली।

  • भारत-रूस के बीच द्विपक्षीय हवाई अभ्यास एविया इंद्र 2025 आयोजित।
  • भाग लेने वाली सेनाएं:
    • भारतीय वायुसेना
    • रूसी एयरोस्पेस फोर्स
  • प्रमुख विमान: SU-30 MKI, Tejas, MI-17 Helicopter

प्रमुख उद्देश्य : 

वायुसेनाओं के मध्य आपसी समझ, परिचालन क्षमता, आतंकवाद विरोधी अभियानों में सहयोग में बढ़ाने पर केंद्रित है।

पर्यावरण संरक्षण: मेघालय की ग्रीन डिपॉजिट योजना

पर्यटन स्थलों पर प्लास्टिक प्रदूषण रोकने की दिशा में अहम कदम।

  • मेघालय सरकार ने Green Deposit Scheme शुरू की।
  • योजना Deposit Refund सिद्धांत पर आधारित है।
  • पर्यटकों को अपने प्लास्टिक कचरे की जिम्मेदारी लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
  • नई ग्रीन डिपॉजिट नीति के अनुसार, मेघालय के चिन्हित इको-पर्यटन क्षेत्रों में आने वाले पर्यटकों से ₹100 की वापसी योग्य सुरक्षा राशि ली जाएगी। 
  • यह राशि उन पर्यटकों पर लागू होगी, जो अपने साथ प्लास्टिक की बोतलें, स्नैक पैकेट या अन्य गैर-जैवअपघटनीय वस्तुएँ लेकर प्रवेश करते हैं।

स्वास्थ्य क्षेत्र: My Ayush Integrated Services Portal

डिजिटल हेल्थ की दिशा में भारत की बड़ी पहल।

  • नई दिल्ली में आयोजित WHO Global Traditional Medicine Summit में लॉन्च।
  • पीएम मोदी द्वारा उद्घाटित:
    • My Ayush Integrated Services Portal
    • Ayushmarg
    • Traditional Medicine Global Library
  • 2025 की थीम:
    “Restoring Balance: Science and Practice of Health & Well-being”

आप इसे भी पढ़ें : Current Affairs Quiz 22 December 2025

खेल और पुरस्कार

FIFA Intercontinental Cup 2025

  • आयोजन स्थल: कतर
  • विजेता: Paris Saint-Germain (PSG)
  • उपविजेता: Flamengo

Turner Prize 2025

  • विजेता: नेना कालू
  • यह पुरस्कार जीतने वाली पहली Learning Disability वाली कलाकार।

सुखमन बने एमेच्योर गोल्फ चैम्पियनशिप

  • नोयडा के गोल्फर सुखमन सिंह ने रविवार को 36 हॉल के फाइनल में एमेच्योर गोल्फ चैम्पियनशिप ऑफ इंडिया जीत ली।
  • सुखमन ने हरियाणा के हरमन सचदेवा को पछाड़कर शानदार प्रदर्शन किया।

राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार

  • हिमंत विश्व शर्मा (मुख्यमंत्री, असम)
  • 28वां श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती राष्ट्रीय उत्कृष्टता पुरस्कार

आप इसे भी पढ़ें :  21 December 2025 Weekly Current Affairs

अंतरिक्ष में नई उपलब्धि: मिची बेंटहॉस

  • मिची बेंटहॉस, ESA की इंजीनियर,
  • अंतरिक्ष में जाने वाली पहली व्हीलचेयर उपयोगकर्ता बनीं।
  • मिशन: Blue Origin – New Shepard NS-37

Conclusion (निष्कर्ष)

प्रिय दोस्तों  हमें उम्मीद है, कि 23 December 2025 Current Affairs in Hindi से जुड़ा यह लेख आपकी परीक्षा तैयारी में सहायक साबित होगा। अगर आप प्रतिदिन करेंट अफेयर्स पढ़ते हैं, तो आपकी जनरल अवेयरनेस और स्कोर दोनों बेहतर होंगे। ऐसे ही लेटेस्ट और एग्ज़ाम-ओरिएंटेड करेंट अफेयर्स के लिए हमारी वेबसाइट को नियमित रूप से विज़िट करते रहें।

Download 15 MCQ PDF Click Here

FAQs – 23 December 2025 Current Affairs

Q1. NASA के 15वें प्रशासक कौन बने हैं?

जेरेट ईसा कमैन (Jared Isaacman)

Q2. भारत का पहला बांस थीम एयरपोर्ट टर्मिनल कहाँ है?

 गुवाहाटी, असम (लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा)

Q3. एविया इंद्र 2025 अभ्यास किन देशों के बीच हुआ?

 भारत और रूस

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top