परम प्रिय दोस्तों नमस्कार ! यदि आप SSC, UPSC, State PCS, Banking अथवा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो 22 December 2025 Current Affairs in Hindi आपके लिए बेहद उपयोगी हैं। आज के Current Affairs में अंतर्राष्ट्रीय नियुक्तियाँ, BRICS सम्मेलन, शिक्षा से जुड़ी योजनाएँ, विज्ञान, खेल और महत्वपूर्ण दिवस शामिल हैं।
इस लेख में सभी विषयों को टॉपिक अनुसार, आसान भाषा और बिन्दुवार में समझाया गया है।
आप इस Current Affairs से संबंधित 20 MCQ (PDF) पोस्ट के नीचे लिंक हैं , जिसे आप Download कर सकते है।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 22 December 2025 Current Affairs in Hindi
UNHCR के नए उच्चायुक्त – बरहम सली (Barham Salih)
संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी (UNHCR) को नया प्रमुख मिल गया है।
मुख्य बिंदु:
- इराक के पूर्व राष्ट्रपति बरहम सली (Barham Salih) को UNHCR का नया उच्चायुक्त चुना गया
- उनका कार्यकाल 1 जनवरी 2026 से 5 वर्षों के लिए होगा
- वे फिलिपो ग्रांडी का स्थान लेंगे
- सालेह को संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा नियुक्त किया गया और महासभा द्वारा अनुमोदित किया गया है।
- वे शरणार्थी संकटों के प्रबंधन में अपने अनुभव का उपयोग करेंगे.
UNHCR से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी:
- स्थापना: 14 दिसंबर 1950
- मुख्यालय: जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड
- नोबेल शांति पुरस्कार: 1954 और 198
- UNHCR का पूरा नाम संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त (United Nations High Commissioner For Refugees)
यह नियुक्ति वैश्विक शरणार्थी नीति के लिए काफी अहम मानी जा रही है।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
ब्रिक्स (BRICS) शिखर सम्मेलन 2026 – 22 December 2025 Current Affairs in Hindi
BRICS शिखर सम्मेलन 2026 – मेजबान भारत
भारत के लिए गर्व का विषय है कि BRICS Summit 2026 की मेजबानी भारत करेगा।
मुख्य तथ्य:
- ब्राजील ने औपचारिक रूप से BRICS की अध्यक्षता भारत को सौंपी है ।
- यह BRICS का 18वां संस्करण होगा
- यह सम्मेलन तीन प्रमुख वबिन्दुओं पर केंद्रित होगा 1. राजनीतिक एवं सुरक्षा 2. आर्थिक एवं वित्तीय 3. सांस्कृतिक एवं लोगों के बीच आदान एवं प्रदान।
17 वां BRICS शिखर सम्मेलन 2025 – ब्राजील के रियो डी जनेरियो
- थीम – “अधिक समावेशी और टिकाऊ शासन के लिए वैश्विक दक्षिण सहयोग को मजबूत करना” (Strengthening Global South Cooperation for a More Inclusive and Sustainable Governance)
- यह सम्मेलन 6-7 जुलाई 2025 को ब्राजील के रियो डी जनेरियो में आयोजित हुआ ।
- इस सम्मेलन में मुख्य जोर विकासशील देशों के बीच एकजुटता और वैश्विक व्यवस्था में सुधार पर था.।
वर्तमान BRICS सदस्य देश (10):
- भारत, ब्राजील,रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, ईरान, मिस्र, इथियोपिया, यूएई, इंडोनेशिया (नवीनतम सदस्य)
- BRICS में भारत की भूमिका लगातार मजबूत होती जा रही है।
आप इसे भी पढे : 21 December 2025 Weekly Current Affairs
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 22 December 2025 Current Affairs in Hindi
शिक्षा और सरकारी योजनाएँ
भारत का पहला समर्पित वन विश्वविद्यालय
भारत में पहली बार पूरी तरह वानिकी पर आधारित विश्वविद्यालय स्थापित किया जा रहा है।
मुख्य जानकारी:
- स्थान: इस विश्वविद्यालय का निर्माण उत्तर प्रदेश राज्य के गोरखपुर जिला के पास जटायु संरक्षण एवं प्रजनन केंद्र के पास बनेगा।
- इस विश्वविद्यालय का बजट: ₹500 करोड़
- इस विश्वविद्यालय के निर्माण में क्षेत्रफल: 125 एकड़
- प्रमुख फोकस: वानिकी, जैव विविधता, वन्य जीव अनुसंधान, बागवानी कृषि वानिकी।
- यह परिस्थिकी एवं पर्यावरण विज्ञान में विशिष्ट डिग्री एवं डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रदान करेगा।
- यह विश्वविद्यालय वन शिक्षा, संरक्षण से जुड़े अनुसंधान तथा प्रशिक्षण के क्षेत्र में एक राष्ट्रीय स्तर के केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जिससे भारत की पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास से संबंधित क्षमताओं को सुदृढ़ किया जा सकेगा।
VB GRAMJI विधेयक – विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) गारंटी’
ग्रामीण रोजगार से जुड़ा एक बड़ा फैसला लोकसभा में पारित हुआ है।
VB Gramji योजना के प्रमुख बिंदु:
- ग्रामीण परिवारों को 125 दिनों का रोजगार
- यह योजना मनरेगा (100 दिन) का स्थान लेगी
- रोजगार की गारंटी अब वैधानिक अधिकार होगी
- प्रावधानों के तहत मजदूरी का भुगतान साप्ताहिक रूप से अथवा अधिकतम पंद्रह दिनों की अवधि के भीतर करना आवश्यक होगा। निर्धारित समय सीमा में भुगतान न होने की स्थिति में, देरी के लिए संबंधित लाभार्थियों को मुआवजा दिए जाने का स्पष्ट प्रावधान भी कानून में किया गया है।
- यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगी।
विज्ञान एवं पर्यावरण – 22 December 2025 Current Affairs in Hindi
बैनरघट्टा जैविक पार्क (कर्नाटक)
मुख्य अपडेट:
- दक्षिण अफ्रीका से 8 काले सिर वाले कैपचिन बंदर लाए गए
- यह भारत का पहला सौर ऊर्जा संचालित चिड़ियाघर बनने की दिशा में है।
बैनरघट्टा जैविक पार्क के बारे में -:
-
बैनरघट्टा जैविक पार्क कर्नाटक राज्य में बेंगलुरु के समीप स्थित एक प्रसिद्ध वन्यजीव अभ्यारण क्षेत्र और चिड़ियाघर है।
- एक बड़ा तितली पार्क है, जो पर्यटकों के लिए मनोरंजन का स्थान था।
- यह एक राष्ट्रीय उद्यान का भाग था, जिसको 2002 में अलग कर जैविक पार्क बनाया गया है।
- इसमें एशियाई हाथी, बाघ, तेंदुए, और विभिन्न पक्षी प्रजातियाँ पाई जाती हैं।
आप इसे भी पढे : 21 December 2025 Weekly Current Affairs Quiz
नई मछली की प्रजाति की खोज
भारत में जैव विविधता से जुड़ी एक अहम खोज हुई है।
मुख्य तथ्य:
- नई स्नेकहेड मछली
- नाम: चन्ना भोई (Channa bhoi)
- स्थान: मेघालय
- इसकी प्रकृति – यह सांप मछली की नई प्रजाति है।
- वर्गीकरण की दृष्टि से यह प्रजाति चैनिडाए (Channidae) कुल तथा गचुआ (Gachua) समूह में आती है। वंशावली अध्ययन के अनुसार इसे चन्ना बिपुली की निकट संबंधी प्रजाति माना गया है, जो पूर्वोत्तर भारत में पाई जाने वाली एक अन्य स्नेकहेड मछली है।
- खोज के दौरान यह प्रजाति मेघालय के री-भोई ज़िले में स्थित इयूमॉलॉन्ग गांव के समीप एक छोटी पहाड़ी नदी में पाई गई थी।
- नामकरण के संदर्भ में, इस प्रजाति को “चन्ना भोई” नाम दिया गया है, जो मेघालय के री-भोई क्षेत्र में रहने वाले खासी जनजाति के स्वदेशी भोई समुदाय के नाम पर आधारित है।
- महत्त्व की दृष्टि से, इस खोज के साथ ही भारत में दर्ज चन्ना प्रजातियों की कुल संख्या बढ़कर 26 हो गई है।
- जैव विविधता के संकेतक के रूप में इनकी मौजूदगी स्वच्छ और संतुलित जलधारा पारिस्थितिकी तंत्र की पहचान मानी जाती है।
खेलकूद एवं पुरस्कार – 22 December 2025 Current Affairs in Hindi
टेनिस प्रीमियर लीग 2025
विजेता टीम – जीएस दिल्ली
उपविजेता टीम – यश मुंबई ईगल्स
प्रमुख तथ्य -:
- जीएस दिल्ली एसेस ने यश मुंबई ईगल्स को 51–36 के अंतर से पराजित कर अपना पहला टेनिस प्रीमियर लीग खिताब अपने नाम किया।
- बेल्जियम की खिलाड़ी सोफिया कोस्टौलास महिला एकल मुकाबले में अपराजित रहीं और उन्होंने रिया भाटिया को 18–7 के स्कोर से पराजित किया।
- मिश्रित युगल मुकाबले में सोफिया कोस्टौलास और जीवन नेदुंचेझियान की जोड़ी ने रिया भाटिया और निक्की पूनाचा को 16–9 से शिकस्त दी, जिससे दिल्ली एसेस की कुल जीत पक्की हो गई।
- यह टूर्नामेंट का 7वां सीजन था
महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
पुरस्कार और विजेता:
WTA Player of the Year 2025 – आर्यना सबालेन्का (बेलारूस)
- आर्यना सबालेन्का WTA वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी।
- रविवार के दिन WTA की वर्ष- 2025 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनी गई।
- चैम्पियनशिप -: यूएस ओपन, ब्रिस्बेन, मियामी, मैड्रिड
- खेल रिकॉर्ड -: 63 जीत और 12 हार
एबल प्राइज 2025 – मसाकी काशीवारा (जापान)
- जापान के गणितज्ञ मसाकी काशीवारा को वर्ष 2025 के एबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
- यह गणित जगत का एक अत्यंत प्रतिष्ठित सम्मान है, जिसे अक्सर गणित का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है।
- उन्हें यह सम्मान बीजगणितीय विश्लेषण और प्रतिनिधित्व सिद्धांत में किए गए उनके मूलभूत कार्यों के लिए दिया गया है, विशेष रूप से डी-मॉड्यूल(D-modules) सिद्धांत के विकास और क्रिस्टल बेस की खोज में उनके उल्लेखनीय योगदान के कारण,जिससे जटिल गणितीय समस्याओं को समझने और हल करने के नए रास्ते खुले हैं।
प्रमुख दिवस – राष्ट्रीय गणित दिवस 2025
प्रत्येक वर्ष 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है।
महत्वपूर्ण तथ्य:
- अवसर: श्रीनिवास रामानुजन की जयंती
- 2025 की थीम:
- Mathematics Art and Creativity
- Mathematics for a Better World
-
- हर साल 22 दिसंबर को राष्ट्रीय गणित दिवस श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के रूप में मनाया जाता है।
- वर्ष 2011 में भारत सरकार ने 22 दिसंबर को औपचारिक रूप से श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के रूप में राष्ट्रीय गणित दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।
आप इसे भी पढे : 20 December 2025 Current Affairs in Hindi
निष्कर्ष (Conclusion)
दोस्तों आज का करेंट अफेयर्स में ‘22 December 2025 Current Affairs in Hindi’ परीक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। UNHCR की नियुक्ति, BRICS 2026 की मेजबानी, नया वन विश्वविद्यालय, ग्रामीण रोजगार योजना और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार—सभी विषय भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका और आंतरिक विकास को दर्शाते हैं।
अगर आप प्रतिदिन Current Affairs का सही रिविजन करते हैं, तो सफलता निश्चित रूप से पास होगी।
| Download 20 MCQ PDF | Click Here |
FAQs – 22 December 2025 Current Affairs in Hindi
Q1. UNHCR के नए प्रमुख कौन बने हैं?
इराक के पूर्व राष्ट्रपति बरहम सली।
Q2. BRICS Summit 2026 की मेजबानी कौन करेगा?
भारत के लिए गर्व का विषय है कि BRICS Summit 2026 की मेजबानी भारत करेगा।
Q3. भारत का पहला समर्पित वन विश्वविद्यालय कहाँ बन रहा है?
भारत का पहला समर्पित वन विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश गोरखपुर जिले में बन रहा है।
Q4. VB Gramji योजना में कितने दिनों का रोजगार मिलेगा?
VB Gramji योजना के अंतर्गत 125 दिनों का रोजगार मिलेगा।
Q5. 2025 में WTA Player of the Year किसे मिला?
आर्यना सबालेन्का(बेलारूस) को WTA वर्ष 2025 की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बनी, जिन्हे यह पुरस्कार मिला।
