प्रिय दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Railway, Bank, BPSC आदि की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए ‘21 February 2026 Current Affairs in Hindi’ बेहद महत्वपूर्ण है। इस लेख में आज की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, शिक्षा, रक्षा और खेल से जुड़ी प्रमुख घटनाओं को सरल भाषा में समझाया गया है, ताकि आप जल्दी रिविजन कर सकें।

अन्तराष्ट्रिय करेंट अफेयर्स – 21 February 2026 Current Affairs in Hindi
भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष – 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रोन ने 2026 को भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष (India – France Year of Innovation) घोषित किया है।
यह घोषणा दोनों देशों के मध्य रणनीतिक साझेदारी, तकनीक, स्टार्टअप्स और कृत्रिम बुद्धिमत्ता AI में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए की गई है।
मुख्य लक्ष्य:
- स्टार्टअप सहयोग को बढ़ाना।
- टेक्नोलॉजी व AI की साझेदारी।
- शोध और नवाचार में संयुक्त परियोजनाएँ।
- साथ ही संयुक्त राष्ट्र ने महिला किसानों से जुड़े वैश्विक प्रयासों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
अफ्रीकी संघ का 39वां शिखर सम्मेलन
अफ्रीकी संघ (African Union) का 39वां शिखर सम्मेलन अदीस अबाबा में आयोजित हुआ।
अध्यक्ष – इस सम्मेलन के दौरान बुरुंडी के राष्ट्रपति एवेरिस्ट नदशिमिने को वर्ष 2026 के लिए अफ्रीकी संघ का नया अध्यक्ष चुना गया है।
थीम – सुरक्षित जल और स्वच्छता प्रणालियों की सतत उपलब्धता सुनिश्चित करना( Assuring Sustainable Water Availability and safe Sanitation System to Achieve the Goals of Agenda 2063)
मुख्य बिंदु:
- सदस्य देशों के बीच विकास सहयोग पर चर्चा।
- सुरक्षित जल और स्वच्छता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर।
- अफ्रीका में सतत विकास योजनाओं पर सहमति।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 21 February 2026 Current Affairs in Hindi
महोत्सव – 21 February 2026 Current Affairs in Hindi
लोसार महोत्सव 2026 – तिब्बती नव वर्ष का पर्व
- लोसर महोत्सव तिरुपति बौद्ध धर्म का सबसे महत्वपूर्ण नव वर्ष उत्सव है।
- यह पर्व विशेष रूप से हिमालयी क्षेत्रों में लोकप्रिय है।
मुख्य तथ्य:
- लोसार महोत्सव सबसे अधिक लद्दाख में मनाया जाता है।
- यह महोत्सव साथ ही हिमाचल प्रदेश, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में भी आयोजन होता है।
- इस महोत्सव का आयोजन लगभग 15 दिन तक चलता है।
- इस त्यौहार में पारंपरिक नृत्य जैसे (मेम्बा जनजाति) संगीत और भव्य दावतों का आयोजन होता है जो बुराई पर अच्छाई की जीत और अच्छी फसल का प्रतीक।
आप इसे भी पढ़ें : 20 February 2026 Current Affairs in Hindi
भव्य भारत भूषण अवार्ड की शुरुआत- ईशा फाउंडेशन
- केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंहऔर आध्यात्मिक गुरुसद्गुरु जग्गू वासुदेव ने भव्य भारत भूषण पुरस्कार की शुरुआत की है।
- यह राष्ट्रीय सम्मानभारत के विकास और समृद्ध में अषाढरण योगदान देने वाले व्यक्तियों को दिया जाएगा।
2026 में इस पुरस्कार के विजेता :
- अंतरिक्ष अनुसंधान के लिए – नंबी नारायणन और ए एस किरण कुमार
- शास्त्रीय कलाओं में योगदान देने के लिए – अल्लामेर्ल्वल्ली और एन राजाम
- शाहिद के लिए – विक्रम संपथ
- खेल के लिए –साइना नेहवाल
- ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेवा के लिए -भारतीय सशस्त्र बलों को सम्मानित किया गया।
केरल ने ज्वारीय बाढ़ को राज्य-विशिष्ट आपदा घोषित किया
समुद्री जलस्तर बढ़ने से होने वाली ज्वारीय बाढ़ की समस्या को देखते हुए केरल सरकार ने इसे राज्य विशिष्ट आपदा घोषित किया।
केरल ज्वारीय बाढ़ को राज्य विशिष्ट आपदा घोषित करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया है।
केरल सरकार ने समुद्र के स्तर में वृद्धि और उच्च ज्वार के कारण तटीय क्षेत्रों में होने वाली जलमग्नता के पीड़ितों को राहत प्रदान करने के लिए इसे राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (SDRF) के तहत शामिल किया है।
महत्व:
- तटीय क्षेत्रों के प्रभावित लोगों को राहत मिलेगी।
- जलवायु परिवर्तन से जुड़ी आपदाओं पर सरकारी सहायता आसान होगी।
- ऐसा करने वाला केरल भारत का पहला राज्य बना।
असम सरकार का फैसला – चाय जनजातियों को 3% आरक्षण
असम मंत्रिमंडल ने चाय बागान जनजातियों और आदिवासी समुदायों के लिए सरकारी नौकरियों में 3% आरक्षण मंजूर किया।
प्रमुख तथ्य:
- यह विशेष उच्च प्रशासनिक पदों के (क्लास 1 व 2) में लागू होगा।
- इससे सामाजिक और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
- शिक्षा व रोजगार में प्रतिनिधित्व बढ़ाने की पहल होगी।
खेल जगत – 21 February 2026 Current Affairs in Hindi
युवराज सामरा का ऐतिहासिक शतक
- कनाडा की 19 वर्षीय खिलाड़ी युवराज सामरा ने T20 और वनडे दोनों प्रारूप में विश्व कप में शतक लगाने वाले सबसे कम सबसे कम उम्र के पुरुष खिलाड़ी बनकर इतिहास रच दिया है।
- कनाडा के युवा बल्लेबाज युवराज सामरा ने पुरुष T20 विश्व कप 2026 में शानदार शतक लगाया।
भारतीय सेना का अभ्यास “वज्रघात”
भारतीय सेना ने राजस्थान के जैसलमेर के पास पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में सैन्य अभ्यास वज्राघातआयोजित किया है।
मुख्य उद्देश्य:
- इस अभ्यास में K-9 वज्र सेल्फ आर्टिलरी गन सिस्टम की रेगिस्तान युद्ध परिस्थितियों में संचालन तत्परता और युद्ध क्षमता का प्रदर्शन किया गया है।
- अभ्यास का नेतृत्व व्हाइट टाइगर डिवीजन ने किया है।
- आधुनिक युद्ध तैयारी मजबूत करना।
- मरुस्थलीय युद्ध प्रशिक्षण।
आप इसे भी पढ़ें : 19 February 2026 Current Affairs in Hindi
दिल्ली में – भारत का पहला AI आधारित सीएम श्री स्कूल शिक्षा मॉडल लॉन्च
इस पल की शुरुआत दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान द्वारा सरोजिनी नगर स्थित सीएम श्री स्कूल के उद्घाटन के साथ की गई है।
इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2026 तक दिल्ली के सरकारी स्कूलों के 7000 क्लास रूम को आई सक्षम स्मार्ट क्लासरूम में बदल दिया जाएगा
मुख्य बातें:
- हजारों क्लासरूम स्मार्ट AI कक्षाओं में बदलेंगे।
- डिजिटल लर्निंग और टेक्नोलॉजी आधारित शिक्षा को बढ़ावा।
- कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उपस्थित रहे।
ग्रेट निकोबार द्वीप में अंतरराष्ट्रीय कंटेनर ट्रांस शिपमेंट टर्मिनल को मंजूरी (ICTT)
- राष्ट्रीय हरित अधिकरण ने अंडमान और निकोबार दीप समूह के ग्रेट निकोबार द्वीप गैलथिया बे 81000 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय कंटेनर ट्रांसशिप्मेंट टर्मिनल को मंजूरी दे दी है।
- यह परियोजना 166 वर्ग किलोमीटर से अधिकमें फैली है।
- इसका लक्ष्य दुनिया के सबसे बड़े माल वाहक जहाज़ को संभालने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय कंटेनर ट्रांस शिपमेंट टर्मिनल (ICTP) विकसित करना है।
भारत की पहली व्यापक ग्राफीन पॉलिसी – केरल राज्य
- भारत की पहली व्यापक ग्राफ्टिंग पॉलिसी केरल सरकार द्वारा लांच की गई है।
- ग्राफीन और इसके विभिन्न रूपों को भविष्य का अत्यंत उपयोगी और उन्नत पदार्थ माना जाता है।
- इलेक्ट्रॉनिक्स, कंपोजिट निर्माण, ऊर्जा संग्रहण, जल शुद्धिकरण, सेंसर तकनीक और पैकेजिंग जैसे अनेक क्षेत्रों में इसकी संभावनाएँ तेजी से बढ़ रही हैं।
- वैज्ञानिक दृष्टि से यह कार्बन का ऐसा स्वरूप है, जो कंपोजिट पदार्थों के यांत्रिक, विद्युत तथा अन्य भौतिक गुणों को मजबूत बनाने के लिए प्रभावी एडिटिव के रूप में काम करता है।
इस नीति का प्रमुख उद्देश्य :
- केरल की ग्राफीन नीति का मुख्य लक्ष्य राज्य में ग्राफीन और उससे जुड़े पदार्थों के शोध, विकास तथा व्यावहारिक उपयोग को प्रोत्साहित करना और उद्योगों को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है।
- इस नीति के तहत टिकाऊ औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने, स्टार्टअप के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने, अनुसंधान एवं विकास को मजबूत करने, तकनीकी सहयोग व अंतरराष्ट्रीय भागीदारी सुनिश्चित करने के साथ-साथ वित्तीय मार्गदर्शन और विपणन सहायता प्रदान करने पर जोर दिया गया है।
- सरकारी योजनाओं में ग्राफीन इनोवेशन सेंटर और ग्राफीन मैन्युफैक्चरिंग के लिए पलक्कड में एक पार्क की स्थापना भी शामिल है, जिनका उद्देश्य स्टार्टअप तथा उद्योग से जुड़े हितधारकों को आवश्यक अवसंरचना, संसाधन और संस्थागत सहयोग उपलब्ध कराना है।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 20.02.2026
Conclusion:
दोस्तों ‘21 February 2026 Current Affairs in Hindi’ में संस्कृति, पर्यावरण, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, शिक्षा, रक्षा और खेल से जुड़े महत्वपूर्ण अपडेट शामिल हैं। यदि आप प्रतिदिन ऐसे करेंट अफेयर्स पढ़ते हैं, और नोट्स बनाते हैं, तो किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सामान्य अध्ययन सेक्शन मजबूत हो जाएगा। नियमित रिविजन और MCQ अभ्यास सफलता की कुंजी है।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 21 February 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. लोसार महोत्सव किस धर्म का त्योहार है?
उत्तर – यह तिब्बती बौद्ध धर्म का नव वर्ष पर्व है। इसे मुख्यतः हिमालयी क्षेत्रों में मनाया जाता है।
Q2. ज्वारीय बाढ़ को राज्य विशिष्ट आपदा घोषित करने वाला पहला राज्य कौन है?
उत्तर – केरल ने यह निर्णय लिया। इससे तटीय क्षेत्रों को राहत व सरकारी सहायता मिल सकेगी।
Q3. अफ्रीकी संघ का मुख्यालय कहाँ स्थित है?
उत्तर – इसका मुख्यालय अदीस अबाबा, इथियोपिया में है। अधिकांश शिखर सम्मेलन यहीं आयोजित होते हैं।
Q4. चाय जनजातियों को 3% आरक्षण किस राज्य ने दिया?
उत्तर – असम सरकार ने यह आरक्षण मंजूर किया। इसका उद्देश्य सामाजिक व आर्थिक सशक्तिकरण है।
Q5. भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष कब घोषित किया गया?
उत्तर – वर्ष 2026 को दोनों देशों ने नवाचार सहयोग के लिए घोषित किया। इसका लक्ष्य तकनीकी साझेदारी बढ़ाना है।
