प्रिय दोस्तों नमस्कार ! यदि आप UPSC, SSC, Banking, Railway, State PCS या अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो 21 December 2025 weekly Current Affairs आपके लिए बेहद जरूरी है। इस लेख में हम 15 दिसंबर से 21 दिसंबर 2025 के बीच हुई सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, विज्ञान और नियुक्तियों से जुड़ी घटनाओं को विषयवार और आसान भाषा में समझेंगे।
आप इस Current Affairs से संबंधित 20 MCQ (PDF) पोस्ट के नीचे लिंक हैं , जिसे आप Download कर सकते है।

नियुक्तियां एवं सम्मान – 21 December 2025 Weekly Current Affairs
इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां और अंतर्राष्ट्रीय सम्मान चर्चा में रहे।
मुख्य सूचना आयुक्त
- दिसंबर 2025 में राजकुमार गोयल ने केंद्रीय सूचना आयोग के नए मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ली।
- सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी राज कुमार गोयल को देश का नया मुख्य सूचना आयुक्त (सीआईसी) नियुक्त किया गया है।
- राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- गोयल के नाम का चयन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय समिति की अनुशंसा पर किया गया।
रवि रंजन को SBI का नया प्रबंध निदेशक (Managing Director) नियुक्त किया गया
- रवि रंजन ने भारतीय स्टेट बैंक के नए प्रबंध निदेशक (एमडी) के रूप में जिम्मेदारी संभाल ली है।
- केंद्र सरकार ने उन्हें इस पद पर नियुक्त किया है।
- उनकी नियुक्ति की घोषणा 15 दिसंबर 2025 को की गई थी और सरकारी अधिसूचना जारी होने के बाद उन्होंने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया।
प्रधानमंत्री को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को – इथियोपिया का सर्वोच्च सम्मान The Great Order of Nishan of Ethiopia
- इथियोपिया ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया है।
- इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इथियोपिया के सर्वोच्च सम्मान “ग्रेट ऑनर निशान” से अलंकृत किया।
- इस सम्मान को प्राप्त करने वाले नरेंद्र मोदी विश्व के पहले वैश्विक राष्ट्राध्यक्ष हैं।
- गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी चार दिवसीय तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में मंगलवार को इथियोपिया पहुंचे।
- अदीस अबाबा के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली ने खुद उनका स्वागत किया और उन्हें विशेष सम्मान के साथ अपनी निजी कार में होटल तक पहुंचाया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी : ओमान का सर्वोच्च सम्मान Order of Oman (First Class)
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों में एक और महत्वपूर्ण सम्मान जुड़ गया है।
- गुरुवार को ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक ने उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक अलंकरण ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ से सम्मानित किया।
- इस पुरस्कार की प्रतिष्ठा का अंदाजा इस तथ्य से लगाया जा सकता है कि इससे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, नेल्सन मंडेला और जापान के सम्राट जैसी विश्वविख्यात हस्तियों को यह सम्मान प्रदान किया जा चुका है।
- मस्कट स्थित अल बराका पैलेस में दिया गया यह अलंकरण न केवल प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व और वैश्विक योगदान को सम्मानित करता है, बल्कि भारत और ओमान के बीच लगभग 70 वर्षों से चले आ रहे मजबूत द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और नई ऊंचाइयों को भी दर्शाता है।
- ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि ‘ऑर्डर ऑफ ओमान’ क्यों इतना विशेष माना जाता है और इसके तहत क्या-क्या सम्मान शामिल होते हैं।
आप इसे भी पढ़ें : 20 December 2025 Current Affairs in Hindi
प्रेस क्लब ऑफ इंडिय:
- संगीता बरुआ पिशारोटी प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष बनीं
- वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरुआ पिशारोटी का प्रेस क्लब ऑफ इंडिया (PCI) की पहली महिला अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होना भारतीय मीडिया परिदृश्य में एक ऐतिहासिक और प्रेरक क्षण है।
- 2025 के प्रेस क्लब चुनावों में उनके नेतृत्व वाले पैनल को स्पष्ट बहुमत मिलना इस बात का संकेत है कि पत्रकार समुदाय उनके पेशेवर अनुभव, दूरदर्शिता और नेतृत्व पर गहरा भरोसा करता है।
- प्रेस क्लब ऑफ इंडिया देश के सबसे सम्मानित पत्रकार संगठनों में गिना जाता है।
- यह संस्था लंबे समय से पत्रकारों के पेशेवर अधिकारों की रक्षा, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को मजबूती देने, पत्रकारिता के नैतिक मानकों को बनाए रखने और लोकतांत्रिक संवाद को प्रोत्साहित करने में अहम भूमिका निभाती आई है।
चिली के नए राष्ट्रपति:
जोस एंटोनियो कास्ट को चिली का नया राष्ट्रपति चुना गया।
चिली में राष्ट्रपति चुनाव का दूसरा चरण पूरा हो चुका है और इसमें जोस एंटोनियो कास्ट को बड़ी जीत मिली है। चुनाव आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, कास्ट अब चिली के नए राष्ट्रपति होंगे।
चुनाव से जुड़ी मुख्य बातें इस प्रकार हैं:
- रन-ऑफ चुनाव में कुल 99.33 प्रतिशत वोटों की गिनती हुई
- जोस एंटोनियो कास्ट को 58.18 प्रतिशत वोट मिले
- वामपंथी गठबंधन की उम्मीदवार जीनेट जारा को 41.82 प्रतिशत वोट हासिल हुए
- जोस एंटोनियो कास्ट दक्षिणपंथी रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े हैं। उनकी उम्र 59 साल है। वे आधिकारिक रूप से 11 मार्च 2026 को राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
खेलकूद – 21 December 2025 Weekly Current Affairs in Hindi
खेल जगत में यह सप्ताह भारत के लिए ऐतिहासिक रहा।
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025–26
- विजेता टीम: झारखंड
- उपविजेता: हरियाणा
- फाइनल मैच स्थान: महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, पुणे
- प्लेयर ऑफ द सीरीज: अनुकूल रॉय
- सबसे अधिक रन: ईशान किशन (517 रन)
- यह झारखंड का इस टूर्नामेंट में पहला खिताब है, जो परीक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है।
FIFA Best Football Awards 2025:
महिला वर्ग: एताना बोनमाटी (लगातार तीसरी बार)
महिला फुटबॉल में एताना बोनमाटी ने एक नया इतिहास रच दिया है।
उन्होंने द बेस्ट फीफा वीमेन प्लेयर का पुरस्कार लगातार तीसरी बार अपने नाम किया है।
यह सम्मान उन्हें 2023, 2024 और 2025 के शानदार प्रदर्शन के लिए मिला है।
इस उपलब्धि के साथ एताना बोनमाटी फुटबॉल इतिहास की पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं, जिन्होंने यह खिताब लगातार तीन बार जीता है। उनकी यह सफलता महिला फुटबॉल के लिए बेहद खास मानी जा रही है।
एताना बोनमाटी की उपलब्धियों की मुख्य बातें:
- लगातार तीन साल द बेस्ट फीफा वीमेन प्लेयर का खिताब
- महिला फुटबॉल में नया रिकॉर्ड
- बार्सिलोना क्लब के लिए शानदार प्रदर्शन
- स्पेन की राष्ट्रीय टीम की अहम खिलाड़ी
- इस जीत के साथ एताना बोनमाटी का नाम अब फुटबॉल के दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गया है।
- पुरुष फुटबॉल में यह कारनामा लियोनेल मेस्सी और मिशेल प्लातिनी जैसे खिलाड़ियों ने किया था।
पुरुष वर्ग: उस्मान डेमबले
उस्मान डेम्बेले ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) को उसका पहला चैंपियंस लीग खिताब दिलाने में निर्णायक भूमिका निभाई।
भारत ने WSF स्क्वैश विश्व कप 2025 पहली बार जीतकर इतिहास रचा
भारत ने स्क्वैश के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। भारतीय टीम ने पहली बार WSF स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 का खिताब जीतकर देश का नाम रोशन किया।
फाइनल मुकाबले की मुख्य बातें:
- मैच चेन्नई के एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में खेला गया
- भारत ने शीर्ष वरीयता प्राप्त हांगकांग को 3–0 से हराया
- घरेलू दर्शकों के सामने शानदार प्रदर्शन देखने को मिला
IPL 2026 नीलामी :
- कैमरून ग्रीन सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बने।
- कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी रहे।
- लियोनेल मेसी की प्रतिमा
कोलकाता में 70 फुट ऊंची लोहे की प्रतिमा का अनावरण किया गया।
आप इसे भी पढ़ें : 20 December 2025 Current Affairs Quiz
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 21 December 2025 Weekly Current Affairs
इस सप्ताह सरकार ने कई बड़े और दूरगामी फैसले लिए।
MGNREGA का नया नाम – विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) (VB-G RAM G)
केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार को मजबूत करने के लिए विकसित भारत–रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) नाम से नया कानून पेश किया है। इसे VB-G RAM G या G RAM G कानून भी कहा जा रहा है।
यह योजना मौजूदा मनरेगा की जगह लेगी और ग्रामीण परिवारों को कानूनी रूप से रोजगार की गारंटी देगी।
इस योजना का उद्देश्य गांवों में स्थायी आजीविका के अवसर बढ़ाना है, ताकि लोगों को पलायन न करना पड़े।
इस कानून की मुख्य विशेषताएं:
- हर ग्रामीण परिवार को रोजगार का कानूनी अधिकार
- साल में कम से कम 125 दिन का काम सुनिश्चित
- रोजगार का सृजन राज्य और केंद्र शासित प्रदेश करेंगे
- वेतन का खर्च केंद्र और राज्य 60:40 के अनुपात में साझा करेंगे
यदि कोई व्यक्ति काम मांगने के बाद भी 15 दिनों के भीतर रोजगार नहीं पाता, तो उसे भत्ता दिया जाएगा। इस भत्ते का पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी।
योजना में एक और अहम प्रावधान जोड़ा गया है:
- 60 दिन की “नो वर्क” अवधि, जिसमें परिस्थितियों के अनुसार काम न मिलने की स्थिति को शामिल किया गया है
सरकार का मानना है कि यह कानून ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा, रोजगार के अवसर बढ़ाएगा और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को आगे बढ़ाने में मदद करेगा।
नए रामसर स्थल :
- राजस्थान की सिलिसेड़ झील – भारत का 96वां रामसर स्थल
- छत्तीसगढ़ का कोपरा जलाशय – 95वां रामसर स्थल
डिजिटल जनगणना – 2027 :
भारत वर्ष 2027 में अपनी पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना कराने की तैयारी कर रहा है। यह कदम देश की प्रशासनिक व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इस परियोजना के लिए सरकार ने ₹11,728 करोड़ का बजट तय किया है।
इस डिजिटल जनगणना की प्रमुख बातें:
- जनगणना पूरी तरह ऑनलाइन और डिजिटल माध्यम से होगी
- इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय इसकी तकनीकी जिम्मेदारी संभालेगा
- भारत के महापंजीयक के साथ मिलकर काम किया जा रहा है
- एक विशेष जनगणना पोर्टल और मोबाइल एप तैयार किया जाएगा
भारत की पहली पूर्णतः डिजिटल जनगणना कराने को केंद्र सरकार की मंजूरी।
- अदरक की राजधानी
नीति आयोग ने मिजोरम को भारत की Ginger Capital घोषित किया। - नक्सलवाद मुक्त राज्य
मध्य प्रदेश को आधिकारिक रूप से नक्सलवाद मुक्त राज्य घोषित किया गया।
विज्ञान, तकनीक एवं रक्षा – 21 December 2025 Weekly Current Affairs in Hindi
स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर ‘ध्रुव 64’
भारत ने सेमीकंडक्टर और चिप तकनीक के क्षेत्र में एक अहम उपलब्धि हासिल की है।
डीएचआरयूवी64 देश का पहला स्वदेशी 1.0 गीगाहर्ट्ज, 64-बिट डुअल-कोर माइक्रोप्रोसेसर है।
यह प्रोसेसर भारत के घरेलू प्रोसेसर इकोसिस्टम को मजबूत बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
डीएचआरयूवी64 की खास बातें:
- पूरी तरह भारत में विकसित माइक्रोप्रोसेसर
- 64-बिट आर्किटेक्चर और डुअल-कोर तकनीक
- 1.0 गीगाहर्ट्ज की प्रोसेसिंग क्षमता
- स्वदेशी तकनीक पर आधारित डिजाइन
इस सफलता के पीछे डिजिटल इंडिया RISC-V जैसे राष्ट्रीय कार्यक्रमों की अहम भूमिका रही है।
इन पहलों के तहत भारत को चिप डिजाइन, परीक्षण और प्रोटोटाइप तैयार करने के लिए जरूरी तकनीकी और नीतिगत सहयोग मिला। इससे देश को विदेशी तकनीक पर निर्भरता कम करने में मदद मिली है।
डीएचआरयूवी64 के बाद भारत अब अगली पीढ़ी के प्रोसेसरों पर काम कर रहा है
SHANTI Bill 2025 :
भारत की संसद ने हाल ही में सस्टेनेबल हार्नेसिंग एंड एडवांसमेंट ऑफ न्यूक्लियर एनर्जी फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (शांति) विधेयक, 2025 को पारित कर दिया है। राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद यह विधेयक आधिकारिक कानून बन जाएगा।
यह कानून देश की ऊर्जा नीति में एक बड़ा बदलाव लाने वाला माना जा रहा है। अब तक परमाणु ऊर्जा क्षेत्र पूरी तरह सरकार के नियंत्रण में था, लेकिन इस नए कानून से निजी क्षेत्र की भागीदारी का रास्ता खुलेगा।
इस विधेयक के प्रमुख उद्देश्य:
- परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में निजी कंपनियों को शामिल करना
- संयुक्त उद्यमों को बढ़ावा देना
- स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा उत्पादन को मजबूत करना
- देश की बढ़ती बिजली जरूरतों को पूरा करना
इस कानून से मिलने वाले संभावित लाभ:
- नई तकनीक और निवेश का आगमन
- परमाणु ऊर्जा उत्पादन में तेजी
- ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती
- कार्बन उत्सर्जन में कमी
हाइड्रोजन फ्यूल सेल पोत :
हाइड्रोजन फ्यूल सेल पोत एक ऐसा आधुनिक जलयान है, जो पर्यावरण को नुकसान पहुंचाए बिना ऊर्जा पैदा करता है। इसमें हाइड्रोजन और ऑक्सीजन की प्रक्रिया से बिजली बनती है, जिससे केवल पानी निकलता है।
भारत ने इस दिशा में एक अहम कदम उठाया है। हाल ही में वाराणसी में देश का पहला स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल यात्री पोत लॉन्च किया गया।
इस पोत की मुख्य विशेषताएं :
- पूरी तरह प्रदूषण-मुक्त तकनीक
- ईंधन के रूप में हाइड्रोजन का उपयोग
- स्वच्छ और शांत संचालन
- एक बार में 50 यात्रियों को ले जाने की क्षमता
भारत-UAE सैन्य अभ्यास :
भारत–UAE सैन्य अभ्यास: डेजर्ट साइक्लोन-II (Desert Cyclone II)
भारतीय सेना की एक सैन्य टुकड़ी संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘डेजर्ट साइक्लोन-II’ के दूसरे संस्करण में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को रवाना हुई।
- अभ्यास का नाम: डेजर्ट साइक्लोन II
- संस्करण: दूसरा
- स्थान: अबू धाबी(UAE)
उद्देश्य: शहरी युद्ध परिस्थितियों में रक्षा सहयोग बढ़ाना
अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम एवं सूचकांक | 21 December 2025 Weekly Current Affairs
एशिया पावर इंडेक्स 2025
- पहला: अमेरिका
- दूसरा: चीन
- तीसरा: भारत
ग्लोबल पासपोर्ट रैंकिंग :
आर्टन कैपिटल रैंकिंग में भारत को 67वां स्थान।
येलो लाइन :
इजराइल और गाजा पट्टी के बीच नई सीमा रेखा घोषित।
UNESCO मान्यता :
इटली अपने राष्ट्रीय व्यंजन के लिए यूनेस्को मान्यता पाने वाला पहला देश बना।
आप इसे भी पढ़ें : 19 December 2025 Current Affairs in Hindi
निष्कर्ष (Conclusion)
प्रिय दोस्तों 21 December 2025 weekly Current Affairs के अंतर्गत यह दर्शाता है, कि भारत नीति, तकनीक, खेल और अंतर्राष्ट्रीय मंच पर लगातार मजबूत हो रहा है। डिजिटल जनगणना, स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर और खेल उपलब्धियां आने वाले वर्षों में भारत की दिशा तय करेंगी। यदि आप इन करंट अफेयर्स का नियमित अभ्यास करते हैं, तो आपकी परीक्षा तैयारी निश्चित रूप से मजबूत होगी।
| Download 20 MCQ PDF | Click Here |
FAQs – 21 December 2025 Weekly Current Affairs
Q1. सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 किसने जीती?
झारखंड ने हरियाणा को हराकर खिताब जीता।
Q2. भारत का 96वां रामसर स्थल कौन सा है?
राजस्थान की सिलिसेड़ झील।
Q3. ‘ध्रुव 64’ क्या है?
भारत का पहला स्वदेशी 64-बिट ड्यूल कोर माइक्रोप्रोसेसर।
Q4. एशिया पावर इंडेक्स 2025 में भारत की रैंक क्या है?
तीसरा स्थान।
Q5. MGNREGA का नया नाम क्या रखा गया है?
विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (VBG RAM)।
