इस लेख में हम 20 November 2025 current affairs ,की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, पुरस्कार, GI टैग, विज्ञान, और महत्वपूर्ण दिवस से जुड़े सभी प्रमुख करंट अफेयर्स विस्तार से जानेंगे। यह कंटेंट UPSC, SSC, BANK, RRB, Defence और सभी State Exams के लिए अत्यंत उपयोगी है।

राष्ट्रीय राजनीति और प्रमुख नियुक्तियाँ (National Politics & Appointments) :
नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली
20 नवंबर 2025 को बिहार में एक ऐतिहासिक पल दर्ज हुआ, जब नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में आयोजित किया गया।
मुख्य बिंदु:
- नवंबर 2025 के बिहार विधानसभा चुनावों में NDA ने 243 में से 202 सीटों पर जीत हासिल की।
- BJP ने 89 सीटों के साथ सबसे अधिक सीटें जीतीं।
- JD(U) और अन्य सहयोगी दलों ने मिलकर स्पष्ट बहुमत बनाया।
अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय नियुक्तियाँ 2025:
- रंजना प्रकाश देसाई – आठवाँ वेतन आयोग, अध्यक्ष
- संजय गर्ग – BIS के महानिदेशक
- विश्वजीत सहाय – रक्षालेखा महानियंत्रक (CGA)
यूनिसेफ इंडिया की नई सेलिब्रिटी एडवोकेट – कीर्ति सुरेश
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कीर्ति सुरेश को यूनिसेफ इंडिया का नया सेलिब्रिटी एडवोकेट चुना गया है।
उनकी जिम्मेदारियाँ:
- बच्चों की मानसिक स्वास्थ्य,
- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,
- और लैंगिक समानता
- के लिए जागरूकता बढ़ाना।
रक्षा, अंतरराष्ट्रीय संबंध और सैन्य अभ्यास
भारत-ब्रिटेन संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘अजय वॉरियर 25’ शुरू
अजय वॉरियर 25 का आयोजन 17 से 30 नवंबर तक महाजन फील्ड फायरिंग रेंज, राजस्थान में हुआ।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs in Hindi 19.11.2025
मुख्य बातें:
- यह आठवाँ संस्करण था।
- भारत और ब्रिटेन की सेनाओं ने इसमें भाग लिया।
- मुख्य फोकस: अर्धशहरी क्षेत्रों में आतंकवाद-रोधी अभियान।
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को मानवता के खिलाफ अपराधों में फांसी की सजा
बांग्लादेश के इंटरनेशनल क्राइम ट्राइब्यूनल ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को जुलाई 2024 छात्र आंदोलन हिंसा में मानवता के खिलाफ अपराध का दोषी पाया और मृत्युदंड सुनाया।
III. खेल: रिकॉर्ड और चैंपियनशिप (Sports Current Affairs)
- एशियन आर्चरी चैंपियनशिप 2025: भारत ने जीते 10 पदक
- ढाका, बांग्लादेश में आयोजित 24वीं एशियन आर्चरी चैंपियनशिप 2025 में भारत ने शानदार प्रदर्शन किया।
- भारत की उपलब्धियाँ:
- कुल 10 पदक
- 6 गोल्ड, 3 सिल्वर, 1 ब्रॉन्ज
- व्यक्तिगत स्वर्ण पदक विजेता:
- अंकिता भावत – महिला रिकर्व
- धीरज बोमा देवारा – पुरुष रिकर्व
- रविंद्र जडेजा बने 4000 रन + 300 विकेट वाले दूसरे भारतीय
- भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने टेस्ट क्रिकेट में
- 4000 रन + 300 विकेट पूरा कर बड़ा इतिहास रच दिया।
- तुलनात्मक जानकारी:
- पहले भारतीय: कपिल देव
- दुनिया में यह कारनामा करने वाले चौथे खिलाड़
पुरस्कार और सम्मान (Awards & Honors)
- टॉम क्रूस को मिला मानद ऑस्कर (Honorary Oscar)
- गवर्नर्स अवार्ड्स 2025 में हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूस को
- सिनेमा में अद्वितीय योगदान के लिए Honorary Oscar से सम्मानित किया गया।
- भारतीय कला निर्देशक थोटा थराडी को फ्रांस का ‘Knight of the Order of Arts & Letters’ सम्मान
- भारत के प्रसिद्ध आर्ट डायरेक्टर थोटा थराडी को
- फ्रांस के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया।
- संस्कृति, GI टैग और महत्वपूर्ण दिवस
मेरठ के पारंपरिक वाद्य ‘बिगुल’ को मिला GI टैग
- बिगुल, मेरठ (UP):
- ऐतिहासिक बिगुल उद्योग 1885 से भी अधिक पुराना।
- पहले से GI टैग उत्पाद:
- मेरठ की कैंची
- मेरठ स्पोर्ट्स गुड्स
- सिक्किम के GI टैग (Revision):
- तुंग बुक
- पम टोंग पुलित
हिमाचल के किन्नौर जिले में मनाया गया रोलानी महोत्सव
- तेज ठंड में आयोजित यह अनूठा पर्व अपनी परंपरा के लिए प्रसिद्ध है, जहाँ
- पुरुष किन्नौरी महिला वेशभूषा में भाग लेते हैं।
विश्व शौचालय दिवस 2025 – थीम और महत्व
- तारीख: 19 नवंबर
- वर्ष 2025 की थीम: “Sanitation in a Changing World”
- उद्देश्य: स्वच्छता और सुरक्षित शौचालय तक पहुंच पर वैश्विक जागरूकता बढ़ाना।
विज्ञान, पर्यावरण और पारिस्थितिकी: 20 November 2025 current affairs
- भारत में पहली बार एशियाई अल्बिनो वॉटर स्नेक मिला – असम में दर्ज मामला
- असम राज्य चिड़ियाघर की टीम ने चेकर्ड कीलबैक प्रजाति के
- अल्बिनो वॉटर स्नेक की खोज की, जो भारत में पहली बार दर्ज हुआ।
- अल्बिनिज़्म के कारण इसकी त्वचा पीली और आंखें लाल दिखाई देती हैं।
