दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंक, रेलवे, पुलिस, TET आदि की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों के लिए ‘20 February 2026 Current Affairs in Hindi’ बेहद महत्वपूर्ण हैं। इस लेख में आज की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, तकनीक और महत्वपूर्ण दिवस से जुड़ी खबरें सरल भाषा में टॉपिक-वाइज दी गई हैं ताकि आप जल्दी रिविजन कर सकें।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 20 February 2026 Current Affairs in Hindi
G7 Summit 2026 में भारत को निमंत्रण
फ्रांस (France) वर्ष 2026 के G7 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
मुख्य बिंदु:
- G7 दुनिया के सात विकसित देशों का समूह है।
- इसमें अमेरिका, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान और यूनाइटेड किंगडम शामिल हैं।
- European Union भी इसमें भाग लेता है।
- भारत को निमंत्रण मिलना वैश्विक राजनीति में बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।
G7 के बारे में :
G7 (ग्रुप ऑफ सेवन) दुनिया के प्रमुख विकसित देशों का एक अंतर-सरकारी मंच है, जहाँ सदस्य देश आर्थिक, वित्तीय और वैश्विक राजनीतिक मुद्दों पर आपसी सहयोग और नीति-समन्वय के लिए साथ आते हैं।
सदस्य देश – कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ।
प्रमुख उद्देश्य – वैश्विक अर्थव्यवस्था, अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा, ऊर्जा, जलवायु परिवर्तन और लोकतंत्र जैसे विषयों पर नीतिगत संवाद।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 20 February 2026 Current Affairs in Hindi
बायो एशिया शिखर सम्मेलन – 2026
- बायोएशिया 2026 अपने 23वें संस्करण के लिए हैदराबाद लौट रहा है , जिसमें उद्योग, शिक्षा जगत, सरकार और नियामक एजेंसियों के वैश्विक नेता एक साथ आएंगे।
- यह दो दिवसीय वैश्विक सम्मेलन हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया गया है
- वे मिलकर बायोफार्मा, मेडटेक, डिजिटल हेल्थ और एआई-संचालित प्रौद्योगिकियों में अभूतपूर्व प्रगति का प्रदर्शन करेंगे जो स्वास्थ्य सेवा के भविष्य को आकार दे रही हैं।
- थीम – टेक बायो अनलीशेड AI ऑटोमेशन और लाइफ साइंसेज में क्रांतिकारी बदलाव
भारत की पहली अंडरवाटर ट्विन-ट्यूब सुरंग
भारत इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करने जा रहा है।असम (Assam) में ब्रह्मपुत्र नदी (Brahmaputra River) के नीचे देश की पहली अंडरवाटर सड़क और रेल सुरंग बनाई जाएगी।
परियोजना की खास बातें:
- कुल लंबाई लगभग 33.7 किलोमीटर।
- नदी के नीचे लगभग 15.79 किलोमीटर ट्विन ट्यूब सुरंग।
- गोहपुर और नुमालीगढ़ को जोड़ेगी।
- पूर्वोत्तर क्षेत्र में यात्रा का समय कम होगा।
- रक्षा और व्यापार कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
- इस बुनियादी ढाँचगत परियोजना पर लगभग 18 हजार 662 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
पुरस्कार – 20 February 2026 Current Affairs in Hindi
बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्सवुमन ऑफ द ईयर -2025 – स्मृति मंधाना
भारतीय महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) को BBC Indian Sportswoman of the Year 2025 सम्मान मिला।
अन्य पुरस्कार विजेता :
बीबीसी इंजन प्लेयर ऑफ़ द ईयर – दिव्या देशमुख (शतरंज)
बीबीसी पारा स्पोर्ट्स वूमेन ऑफ द ईयर- प्रीति पाल (पैरा एथलीट)
बीबीसी लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड -अंजलि भागवत (निशानेबाज)
बीबीसी स्तर पर फार्मर ऑफ द ईयर- भारतीय महिला क्रिकेट टीम, भारतीय महिला नेत्रहीन क्रिकेट टीम, भारतीय महिला कबड्डी टीम, एकता, bhyan अभियान दीप्ती जीवन की प्रीत पाल।
बीबीसी चेंज मेकर्स ऑफ द ईयर– भारतीय महिला आईस हॉकी टीम, राजबीर कौर सविता पुनिया, पानी देवी।
बेलिंडा क्लार्क अवार्ड 2025-2026 – एनाबेल सदरलैंड
- ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड (Annabel Sutherland) ने लगातार दूसरी बार बेलिंडा क्लार्क अवार्ड 2025-2026 (Belinda Clark Award) जीता।
- यह ऑस्ट्रेलिया में महिलाओं के लिए सबसे बड़ा वार्षिक क्रिकेट पुरस्कार है, जो पिछले 12 महीना में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिए गए हैं।
आप इसे भी पढ़ें : 19 February 2026 Current Affairs in Hindi
खेल जगत – 20 February 2026 Current Affairs in Hindi
राशिद खान T20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने
- अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान (Rashid Khan) T20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने।
अफगानिस्तान टीम के कप्तान राशिद खान या ऐतिहासिक उपलब्धि T20 वर्ल्ड कप 2026 दौरान यूएई(UAE) के खिलाफ खेलेंगे मैच में हासिल की है। - राशिद खान ने यह उपलब्धि अपने 518 वें T20 मैच में हासिल की है।
कृषि पहल – 20 February 2026 Current Affairs in Hindi
AI आधारित किसान प्लेटफॉर्म “भारत विस्तार” लॉन्च
केंद्रीय मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने जयपुर से AI आधारित किसान प्लेटफॉर्म “भारत विस्तार” लॉन्च किया।
प्लेटफार्म का नाम – Bharat Vistar( Virtually Integrated System to Access Agriculture Resource)।
उद्घाटन कर्ता – शिवराज सिंह चौहान (केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री)
यह प्लेटफॉर्म किसानों को मौसम जानकारी, मंडी भाव, सरकारी योजना अपडेट, फसल प्रबंधन आदि की जानकारी देगा।
टेक्नोलॉजी पहल – 20 February 2026 Current Affairs in Hindi
Bharat Mandapam में आयोजित AI सम्मेलन में SAHI और BODH की पहल
भारत मंडपम में आयोजित AI सम्मेलन में साही (SAHI) और बोध (BODH) की पहल शुरू हुई।
साही (SAHI) का पूरा नाम – Strategy for Artificial Intelligence in Healthcare for India
- SAHI भारत की स्वास्थ्य व्यवस्था में कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग को सुरक्षित, पारदर्शी, प्रमाण-आधारित और सभी के लिए सुलभ बनाने हेतु तैयार किया गया एक राष्ट्रीय मार्गदर्शक ढांचा है।
- इसका लक्ष्य AI से जुड़े संचालन, डेटा प्रबंधन, परीक्षण, कार्यान्वयन तथा निरंतर निगरानी के लिए स्पष्ट रणनीतिक दिशा देना है।
- इसके साथ ही यह राज्यों और स्वास्थ्य संस्थानों को सार्वजनिक स्वास्थ्य आवश्यकताओं के अनुरूप जिम्मेदारीपूर्वक AI तकनीकों को अपनाने में सहयोग प्रदान करता है।
बोध (BODH) का पूरा नाम – Benchmarking Open data Platform for Health AI
- BODH एक ऐसा बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म है, जो गोपनीयता की सुरक्षा बनाए रखते हुए वास्तविक और विविध स्वास्थ्य आँकड़ों के आधार पर AI मॉडलों का विश्वसनीय मूल्यांकन करने की सुविधा देता है, बिना मूल डेटासेट को साझा किए।
- Ayushman Bharat Digital Mission के तहत विकसित यह एक डिजिटल सार्वजनिक संसाधन है, जिसका उद्देश्य स्वास्थ्य क्षेत्र में AI के उपयोग के प्रति भरोसा बढ़ाना, पारदर्शिता सुनिश्चित करना और गुणवत्ता मानकों को मजबूत करना है।
SAHI और BODH का प्रमुख उद्देश्य -:
SAHI और BODH साथ-साथ मिलकर भारत में एक सुदृढ़, उत्तरदायी और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी हेल्थ-AI इकोसिस्टम विकसित करने की दिशा में अहम भूमिका निभाते हैं, जिससे स्वास्थ्य क्षेत्र में सुरक्षित और प्रभावी तकनीकी नवाचार को बढ़ावा मिलता है।
NHAI द्वारा मधुमक्खी गलियारा विकसित करना
- भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक नई और विशेष पहल की शुरुआत की है, जिसके तहत राष्ट्रीय राजमार्गों के किनारे “परागणकारी” अथवा “मधुमक्खी कॉरिडोर” तैयार किए जाएंगे।
- इस कदम का उद्देश्य सड़कों के साथ-साथ पर्यावरण-अनुकूल अवसंरचना को मजबूत करना और जैव विविधता को बढ़ावा देना है।
परिचय:
- मधुमक्खी कॉरिडोर के अंतर्गत राजमार्गों के किनारे फूल देने वाले पेड़-पौधे, झाड़ियाँ, औषधीय वनस्पतियाँ तथा घास की लगातार पट्टी लगाई जाएगी।
- इन पौधों का चयन इस प्रकार होगा कि अलग-अलग मौसम में क्रमशः फूल खिलते रहें, जिससे साल भर मधुमक्खियों और अन्य परागणकारी जीवों को अमृत और पराग मिल सके।
उद्देश्य:
- इस योजना का मुख्य लक्ष्य हाइवे के किनारे केवल सजावटी हरियाली लगाने की परंपरा को बदलकर ऐसी वनस्पति विकसित करना है जो पारिस्थितिकी तंत्र के लिए उपयोगी हो।
- इससे मधुमक्खियों सहित अन्य परागणकारी जीवों का संरक्षण होगा और प्राकृतिक जैव विविधता को भी सहारा मिलेगा।
एयरबस H125 असेंबली लाइन
- भारत के रक्षा और एविएशन सेक्टर में बड़ा कदम उठाया गया।
- प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन ने वर्चुअल माध्यम से भारत की पहली निजी क्षेत्र की हेलीकॉप्टर निर्माण सुविधा का उद्घाटन किया है।
- एयरबस H125 हेलीकॉप्टरों के लिएफाइनल असेंबली लाइन कर्नाटक के गोलार्ध स्थित भी मुगल औद्योगिक क्षेत्र में बेंगलुरु के पास स्थापित की गई है.
- यह सुविधा प्रारंभ में प्रतिवर्ष10 H125 हेलीकॉप्टरों का उत्पादन करेगी और घरेलू एवं निर्यात बाजारों की जरूरत को पूरा करेगी।
- इससे भारत में हेलीकॉप्टर निर्माण को बढ़ावा मिलेगा।
आप इसे भी पढ़ें : 15 February 2026 Weekly Current Affairs
महत्वपूर्ण दिवस -20 February 2026 Current Affairs in Hindi
विश्व सामाजिक न्याय दिवस – 20 फरवरी
- 20 फरवरी को दुनिया भर में विश्व सामाजिक न्याय दिवस (World Day of Social Justice) मनाया जाता है।
- हर वर्ष 20 फ़रवरी को संयुक्त राष्ट्र (United Nations) द्वारा मनाया जाने वाला विश्व सामाजिक न्याय दिवस, दुनिया भर में सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और समान अवसरों को प्रोत्साहित करने का संदेश देता है।
- यह दिन गरीबी, सामाजिक बहिष्कार और बेरोज़गारी जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर वैश्विक स्तर पर जोर देता है।
विश्व मानव विज्ञान दिवस 2026 – 19 फरवरी
- विश्व मानव विज्ञान दिवस फरवरी के तीसरे गुरुवार को मनाया जाता हैइस वर्ष यह 19 फरवरी को है।
- यह दिवस मानव विज्ञान के अनुच्छेद क्षेत्र को सम्मानित करने और आम जनता को इसके बारे में शिक्षित करने के लिए समर्पित है।
- 2026 की थीम् – “Celebrate Engaging Inspire”
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 19.02.2026
Conclusion :
दोस्तों, आज के ‘20 February 2026 Current Affairs in Hindi’ से स्पष्ट है कि भारत अंतर्राष्ट्रीय संबंध, इंफ्रास्ट्रक्चर, खेल और AI टेक्नोलॉजी में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को इन सभी समसामयिक घटनाओं का नियमित अध्ययन करना चाहिए, क्योंकि यह आपके परीक्षा के लिए बहुत ही उपयोगी हो सकता है।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 20 February 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. 2026 के G7 सम्मेलन का मेजबान देश कौन है?
उत्तर: 2026 के G7 सम्मेलन की मेजबानी फ्रांस कर रहा है। यह दुनिया के प्रमुख विकसित देशों का समूह है जिसमें भारत को विशेष आमंत्रण दिया गया।
Q2. भारत की पहली अंडरवाटर सुरंग कहाँ बन रही है?
उत्तर: यह सुरंग असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनाई जा रही है। इससे पूर्वोत्तर क्षेत्र की कनेक्टिविटी और रक्षा लॉजिस्टिक्स मजबूत होंगे।
Q3. BBC Indian Sports Woman of the Year 2025 किसे मिला?
उत्तर: यह सम्मान भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना को मिला। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है।
Q4. T20 क्रिकेट में 700 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी कौन बने?
उत्तर: अफगानिस्तान के राशिद खान यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले गेंदबाज बने। उन्होंने यह रिकॉर्ड अंतरराष्ट्रीय T20 मैच में बनाया।
Q5. ‘भारत विस्तार’ प्लेटफॉर्म किसके लिए बनाया गया है?
उत्तर: यह प्लेटफॉर्म किसानों के लिए AI आधारित सूचना सेवा है। इससे मौसम, बाजार और योजनाओं की जानकारी एक जगह मिलती है।
