19 February 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Bank, Railway, State PCS आदि की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए ‘19 February 2026 Current Affairs in Hindi’ बेहद महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम आज के सभी जरूरी राष्ट्रीय, अन्तराष्ट्रिय, खेल, अर्थव्यवस्था और नियुक्ति से जुड़े समसामयिक घटनाक्रम सरल भाषा में टॉपिक-अनुसार अध्ययन करें ताकि आपको जल्दी याद हो सके।

19 February 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 19 February 2026 Current Affairs in Hindi

नियुक्तियाँ और संस्थान :

GAIL के नए CMD – दीपक गुप्ता 

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने दीपक गुप्ता को GAIL का नया चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर(CMD) नियुक्त किया है।

  • कार्यकाल –  1 मार्च 2026 से शुरू होगा
  • कंपनी की स्थापना – 1984 में हुई
  • मुख्यालय –  नई दिल्ली में स्थित
  • इस पूर्व में गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। 

इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (ICAI) के नए अध्यक्ष

  • प्रसन्न कुमार डी को इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ़ इंडिया (Institute of Chartered Accountants of India) का नया अध्यक्ष बनाया गया है।
  • यह संस्था भारत में चार्टर्ड अकाउंटेंसी पेशे का नियामक संगठन है।
  • इसके साथ ही CA मंगेश पांडुरंग किनारे को ICA Iका उपाध्यक्ष चुना गया है। 
Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group Click Here

योजना – 19 February 2026 Current Affairs in Hindi

दिल्ली की भू आधार योजना

दिल्ली (Delhi) सरकार ने जमीन के रिकॉर्ड को डिजिटल बनाने के लिए “भू आधार” योजना शुरू की।

  • हर प्लॉट को 14 अंकों का यूनिक लैंड पार्सल आईडेंटिफिकेशन नंबर यानि ULPIN नंबर यूनिक नंबर मिलेगा
  • ULPIN  नंबर हर जमीन के टुडे की अलग पहचान देगा। 
  • जमीन से जुड़े फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी। 
  • डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूती मिलेगी।

मथुरा में राष्ट्रीय गौ संस्कृति संग्रहालय

  • मथुरा (Mathura) में देश का पहला राष्ट्रीय गौ संस्कृति संग्रहालय बनाया जाएगा।
  • यह संग्रहालय पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के परिषद में विकसित किया जाएगा। 
  • इस संग्रहालय का उद्देश्य भारतीय समाज में पशुओं के सांस्कृतिक कृषि और आर्थिक महत्व को उजागर करना है। 
  • भारतीय संस्कृति और पशुपालन पर जानकारी उपलब्ध होगी। 

केरल की नई शहरी नीति

विचार विमर्श में क्यों: केरल ने दीर्घकालिक विकास और तेज़ शहरीकरण के बेहतर प्रबंधन के लिए देश की पहली व्यापक शहरी नीति तैयार की।

विजन 2050: लक्ष्य राज्य को 2050 तक जलवायु-स्मार्ट, टिकाऊ और सुव्यवस्थित शहरों-कस्बों के नेटवर्क में बदलना।

स्वीकृति: लगभग दो वर्ष की तैयारी के बाद मुख्यमंत्री श्री पिनारयी विजयन के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने नीति को मंजूरी दी।

पृष्ठभूमि: पहल की घोषणा 2023-24 बजट में हुई; रोडमैप के लिए विशेषज्ञों वाला शहरी नीति आयोग बनाया गया।

परामर्श: मार्च 2025 रिपोर्ट और Kochi सम्मेलन के सुझाव शामिल किए गए।

अनुमान: 2050 तक लगभग 80% आबादी शहरी क्षेत्रों में रहने की संभावना।

फोकस: संस्थागत सुधार, क्षमता निर्माण, अवसंरचना, नागरिक-केंद्रित सेवाएँ, स्थानिक योजना।

उद्देश्य: असमानता घटाना, सामाजिक समर्थन मजबूत करना, शहरी जीवन गुणवत्ता सुधारना।

केरल राज्य एक झलक 

  • केरल दक्षिण भारत का एक राज्य है, जो अपनी विशिष्ट भौगोलिक विशेषताओं के लिए जाना जाता है, जिनमें हरे-भरे मैदान, बैकवाटर और अरब सागर के किनारे तटीय मैदान शामिल हैं। 
  • उच्च साक्षरता दर, मानव विकास और सामाजिक कल्याण के लिए प्रसिद्ध यह राज्य भारत के पर्यटन, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

मुख्य तथ्य

  • राजधानी: तिरुवनंतपुरम
  • क्षेत्रफल: 38,863 वर्ग किमी
  • आधिकारिक भाषा: मलयालम
  • स्थापना: 1 नवंबर, 1956

आप इसे भी पढ़ें : 18 February 2026 Current Affairs in Hindi

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 19 February 2026 Current Affairs in Hindi

म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (MSC)- 2026

जर्मनी में आयोजित 62वां म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन (Munich Security Conference) में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर (S. Jaishankar) ने किया।

  • सम्मेलन वैश्विक सुरक्षा मुद्दों पर केंद्रित था। 
  • स वर्ष की थीम: “अंडर डिस्ट्रक्शन (Under Destruction)”

मिस्र में वैली ऑफ द किंग्स  तमिल् ब्राह्मी शिलालेखों की खोज 

  • मिस्र के प्रसिद्ध पुरातात्विक स्थल Valley of the Kings में लगभग 2000 वर्ष पुराने तमिल ब्राह्मी लिखे चिकाई कोरार्न  शिलालेख मिले है।
  • यह नाम पाँच अलग -अलग मकबरों में 8 स्थानों पर पाया जाता है। 
  • यह शिलालेख पहली शताब्दी ईसा पूर्व के हैं जो यह दर्शाते हैं कि रोमन कल के दौरान भारतीय व्यापारी मिश्र के नील घाटी क्षेत्र तक सक्रिय थे। 
  • पहली शताब्दी ईसा पूर्व के माने जा रहे

खेलकूद – 19 February 2026 Current Affairs in Hindi

फ़िडे फ्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियन

  • नॉर्वे के स्टार खिलाड़ी मैग्नस कार्लसन नार्वे (Magnus Carlsen) ने फ्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियनशिप 2026 जीती।
  • मैग्नस कार्लसन नार्वे का यह 21वां विश्व खिताब था। 
  • उपविजेता – फैबियानों कारूआना (अमेरिकी -इतालवी)। 
  • आयोजन स्थल – वेइसेनहॉस (जर्मनी) 

शीतकालीन ओलंपिक 9 स्वर्ण पदक जीतने वाले –  जोहान्स होसफ्लोट क्लेबो

15 फ़रवरी 2026 को जोहान्स होसफ्लोट क्लेबो ने मिलानों कोर्टिना शीतकालीन 2026 (Milano Cortina 2026 Winter Olympics) में पुरुषों की 4×7.5 किमी रिले रेस में नॉर्वे को स्वर्ण पदक दिलाया। 

इस जीत के साथ 29 वर्षीय नॉर्वेजियन स्कीयर ने अपना नौवाँ शीतकालीन ओलंपिक पदक हासिल किया और कुल पदकों के मामले में शीतकालीन ओलंपिक इतिहास के सबसे सफल खिलाड़ी बन गए।

जोहान्स होसफ्लोट क्लेबो  के बारे में : 

  • जन्म – 22 अक्टूबर, 1996, (ओस्लो)
  • यह एक नॉर्वेजियन क्रॉस-कंट्री स्कीयर हैं, जिन्हें खेल के इतिहास में महानतम खिलाड़ियों में से एक माना जाता है।
  • ब्यासेन आईएल का प्रतिनिधित्व करते हुए, वे अपनी विस्फोटक स्प्रिंटिंग शक्ति, रणनीतिक बुद्धिमत्ता और अभिनव अपहिल “स्टेयर-रनिंग” तकनीक के लिए जाने जाते हैं।
  • ओलंपिक पदक: 7 (5 स्वर्ण, 1 रजत, 1 कांस्य)
  • विश्व चैंपियनशिप खिताब: 15 (2025 तक)

मिलानो कोर्टिना 2026 शीतकालीन ओलंपिक

  • मिलानो कोर्टिना 2026 शीतकालीन ओलंपिक, जिसे आधिकारिक तौर पर 25वें ओलंपिक शीतकालीन खेल कहा जाता है। 
  • यह उत्तरी इटली में 6 से 22 फरवरी, 2026 तक टूर्नामेंट चलेगा।
  • मिलान और कोर्टिना डी’एम्पेज़ो शहरों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह ओलंपिक इटली का चौथा ओलंपिक और दो शहरों में आयोजित होने वाला पहला शीतकालीन खेल होगा। 
  • यह आयोजन अल्पाइन क्षेत्र के मौजूदा स्थलों का पुन: उपयोग करके स्थिरता पर जोर देता है।

मुख्य तथ्य

मेज़बान शहर:- मिलान और कोर्टिना डी’एम्पेज़ो, इटली

अवधि: 6 – 22 फरवरी, 2026

खेल: 16 विधाएँ, 116 स्पर्धाएँ

प्रथम शामिल खेल: स्की पर्वतारोहण (स्किमनाइजेशन)

आदर्श वाक्य: IT’S Your Vibe

शुभंकर: टीना और मिलो – सफेद और भूरे रंग के स्टोट्स

आप इसे भी पढ़ें : 15 February 2026 Weekly Current Affairs

बोधन AI और भारत EduAI स्टैक लॉन्च किया – धर्मेन्द्र प्रधान 

शिक्षा में AI की पहल : 

  • शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने शिक्षा में AI आधारित समाधान लागू करने हेतु नए AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किए।
  • बोधन AI – यह शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत एक गैर लाभकारी संगठन है, जिसे मद्रास स्थित शिक्षा के लिए उत्कृष्ट केंद्र द्वारा विकसित किया गया है। 
  • इसका उद्देश्य भारत EduAI स्टैक के निर्माण के माध्यम से शिक्षा के लिए AI – सक्षम डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (DPI) विकसित करना है। 
  • डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देना। 
  • स्मार्ट लर्निंग सिस्टम विकसित करना।

ग्रैंड फादर ऑफ़ द इंटरनेट डेबिट जैक फार्वर का निधन 

  • प्रसिद्ध कंप्यूटर साइंटिस्ट एंड ग्रैंड फादर ऑफ़ द इंटरनेट कहे जाने वाले डेबिट जैक फार्वर का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 
  • डेबिट जैक फार्वर  कंप्यूटर विज्ञान के एक अमेरिकी प्रोफेसर थे, जो प्रोग्रामिंग भाषाओं और कंप्यूटर नेटवर्किंग में अपने प्रमुख योगदान के लिए जाने जाते थे।
    उन्हें इंटरनेट विकास में योगदान के कारण “Grandfather of the Internet” कहा जाता था।

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 18.02.2026

Conclusion – 19 February 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों आज के ‘19 February 2026 Current Affairs in Hindi’ में नई नियुक्तियाँ, डिजिटल भूमि योजना, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, खेल उपलब्धियाँ, AI शिक्षा पहल और महत्वपूर्ण रिपोर्ट शामिल हैं। यदि आप रोज़ ऐसे करेंट  अफेयर्स पढ़ते हैं, और नोट्स बनाते हैं, तो प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है।

Download 15 MCQ  PDF Click Here

FAQ – 19 February 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. GAIL के नए CMD कौन बने हैं?

उत्तर –  दीपक गुप्ता को GAIL का नया चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 1 मार्च 2026 से शुरू होगा।

Q2. भू आधार योजना किससे संबंधित है?

 उत्तर – यह Delhi सरकार की भूमि रिकॉर्ड डिजिटाइजेशन योजना है। इसमें हर जमीन को 14 अंकों का यूनिक पहचान नंबर दिया जाएगा।

Q3. पहला राष्ट्रीय गौ संस्कृति संग्रहालय कहाँ बनेगा?

उत्तर – यह संग्रहालय Mathura, उत्तर प्रदेश में बनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारतीय गौ संस्कृति और पशुपालन की जानकारी देना है।

Q4. फ्रीस्टाइल शतरंज विश्व चैंपियन 2026 कौन बने?

उत्तर –  नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर Magnus Carlsen ने यह खिताब जीता। वह दुनिया के सबसे सफल और प्रसिद्ध शतरंज खिलाड़ियों में गिने जाते हैं।

Q5. म्यूनिक सुरक्षा सम्मेलन 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व किसने किया?

उत्तर –  इस सम्मेलन में भारत की ओर से विदेश मंत्री S. Jaishankar शामिल हुए। यह सम्मेलन वैश्विक सुरक्षा और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर चर्चा के लिए आयोजित होता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top