वर्तमान समय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए Daily Current Affairs का अध्ययन करना बेहद जरूरी हो गया है। 18 December 2025 Current Affairs in Hindi लेख में आपको आज के सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक, खेल और विज्ञान से जुड़े समसामयिक घटनाक्रम संक्षेप में मिलेंगे। यह पोस्ट विशेष रूप से UPSC, SSC, बैंकिंग, रेलवे और राज्य स्तरीय परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि आप कम समय में अधिक जानकारी प्राप्त कर सकें।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 18 December 2025 Current Affairs in Hindi
इटली की पाक कला को यूनेस्को मान्यता
- इटली अपनी संपूर्ण राष्ट्रीय पाक कला के लिए यूनेस्को मान्यता पाने वाला पहला देश बना।
- इसे अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया।
- दिसंबर 2025 में, यूनेस्को ने इटालियन खाना पकाने को अपनी अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में औपचारिक रूप से दर्ज किया।
- यह फैसला नई दिल्ली में आयोजित यूनेस्को बैठक में लिया गया।
यूनेस्को मान्यता के बारे में
यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची उन परंपराओं को सम्मान देती है जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं।
इटालियन पाक कला को एक समग्र संस्कृति के रूप में मान्यता मिली है।
मुख्य बातें:
- पास्ता, चीज़, वाइन और मिठाइयाँ
- अलग-अलग क्षेत्रों की भोजन परंपराएँ
- भोजन एक सामाजिक अनुभव
प्रेह विहार मंदिर परिसर
- थाईलैंड-कंबोडिया की सीमा पर डांगरेक पर्वत शृंखला की चोटी पर स्थित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है।
- खमेर साम्राज्य की उत्कृष्ट वास्तुकला का उदाहरण।
- इसका निर्माण 11वीं सदी के शुरुआती और 12वीं सदी के दौरान हुआ था, जिसे राजा सूर्यवर्मन प्रथम और द्वितीय ने बनवाया।
- इसकी प्रमुख विशेषता मंदिर परिसर 800 मीटर लंबी धुरी पर बना है, जिसमें सीढ़ियाँ और कई मंजिलें हैं, और यह मेरु पर्वत (Mount Meru) का प्रतिनिधित्व करता है।
- 2008 में यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल घोषित।
आप इसे भी पढ़ें : 17 December 2025 Current Affairs in Hindi
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 18 December 2025 Current Affairs in Hindi
दिसंबर 2025 में कई अहम राष्ट्रीय पदों पर नई नियुक्तियाँ की गईं, जो प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं।
केंद्रीय सूचना आयोग में नई नियुक्ति
- राजकुमार गोयल को भारत का नया मुख्य सूचना आयुक्त (CIC) नियुक्त किया गया।
- वे पहले कानून एवं न्याय मंत्रालय के सचिव रह चुके हैं।
- केंद्रीय सूचना आयोग की स्थापना RTI Act 2005 के तहत हुई थी।
- मुख्य सूचना आयुक्त को राष्ट्रपति द्वारा शपथ दिलाई जाती है।
मुख्य सूचना आयुक्त श्री राज कुमार गोयल के बारे में :
- श्री राज कुमार गोयल 1990 बैच के सेवा निवृत IAS है।
- वह 31 अगस्त को कानून एवं न्याय मंत्रालय के अंतर्गत न्याय विभाग में सचिव के पद से सेवा निवृत हुए थे।
केन्द्रीय सूचना आयोग (CIC) (Central Information Commission) के बारे में
- यह एक वैधानिक संस्था है ।
- इसकी स्थापना भारत में सूचना का अधिकार अधिनियम आरटीआई (RTI ) 2005 के अंतर्गत स्थापित किया गया है।
- इसका प्रमुख कार्य नागरिकों को सरकारी विभागों से जानकारी प्राप्त करने में सहायता करना और उन शिकायतों का हल करना है।
- सूचना देरी से देने या इनकार करने से दुबारा अपील करने पर फैसला करता है।
- इसका महत्व पारदर्शिता एवं जवाबदेही तय करना।
अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय नियुक्तियाँ
- न्यायमूर्ति सूर्यकांत – भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश
- प्रवीण कुमार – सीमा सुरक्षा बल (BSF) के नए महानिदेशक
- पराग जैन – रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के नए प्रमुख
- सुरेश गोयल – NCAER के नए महानिदेशक (जनवरी 2026 से कार्यभार)
तकनीक में आत्मनिर्भर भारत
भारत ने सेमीकंडक्टर और चिप निर्माण के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है।
स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर ‘ध्रुव 64’
- भारत का पहला 1.0 GHz, 64-बिट ड्यूल कोर माइक्रोप्रोसेसर लॉन्च किया गया।
- इसका नाम ध्रुव 64 रखा गया है।
- इसे C-DAC (Centre for Development of Advanced Computing) ने विकसित किया।
- यह रक्षा, अंतरिक्ष और संवेदनशील सरकारी प्रणालियों में उपयोगी होगा।
ध्रुव (DHRUV) 64 के बारे में :
- यह एक माइक्रोप्रोसेसर अथवा किसी भी इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम का दिमाग होता है। क्यों न ही वह स्मार्ट फोन हो, कंप्यूटर, मेडिकल डिवाइस हो या इंडस्ट्रियल कंट्रोलर हो, अथवा इंटरनेट ऑफ थिंग्स हो।
- यह उन सभी इन्सट्रक्शन को एग्जीक्यूट करता है। जो सॉफ्टवेयर को चलाते है, एवं हार्डवेयर से काम करवाते है।
- उदाहरण के हेतु Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर में, कस्टम-बिल्ट Qualcomm Oryon CPU ही माइक्रोप्रोसेसर है।
- इससे पहले भारत ने 32-बिट ‘विक्रम’ प्रोसेसर लॉन्च किया था।
न्यूक्लियर सेक्टर में शांति बिल 2025 – 18 December 2025 Current Affairs in Hindi:
ऊर्जा क्षेत्र में बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए सरकार ने नया विधेयक मंजूर किया है।
शांति बिल 2025 की मुख्य बातें
- कैबिनेट ने न्यूक्लियर सेक्टर में निजी भागीदारी को मंजूरी दी।
- बिल का पूरा नाम: (Sustainable Harnessing and Advancement of Nuclear Energy for Transforming India)
- परमाणु ऊर्जा क्षेत्र में 49% तक FDI की अनुमति।
- वर्ष 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता का लक्ष्य।
- पुराने कानूनों की जगह एक नया व्यापक ढांचा तैयार किया गया।
खेल एवं साहित्य – 18 December 2025 Current Affairs in Hindi
IPL 2026 नीलामी
- आईपीएल 2026 हेतु मंगलवार को आबूधाबी में हुई मिनी नीलामी में फ्रेंचाईजी ने अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर दिल खोलकर बोली लगाई।
- आईपीएल -2026 के अंतर्गत केकेआर टीम ने दो सबसे महंगे खिलाड़ी प्रथम कैमरन ग्रीन को 24.20 करोड़ एवं दूसरे खिलाड़ी मथीशा पथिराना को 18 करोड़ में खरीदा ।
- कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बने।
- चेन्नई सुपर किंग्स ने दोनों को 14.2 करोड़ रुपये में खरीदा।
ICC प्लेयर ऑफ द मंथ (नवंबर 2025)
महिला वर्ग: शेफाली वर्मा (भारत)
भारत को पहला विमेंस वर्ल्ड कप जिताने में शेफाली वर्मा की भूमिका बेहद खास रही। उनके शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ICC विमेंस प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया है।
नवी मुंबई में खेले गए फाइनल मुकाबले में शेफाली ने दबाव के बीच बेहतरीन बल्लेबाजी की और इतिहास रच दिया।
शेफाली वर्मा का योगदान:
- साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 78 गेंदों में 87 रन
- विमेंस वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय ओपनर का सबसे बड़ा स्कोर
- गेंदबाजी में 2 अहम विकेट
पुरुष वर्ग: साइमन हार्मर (दक्षिण अफ्रीका)
पुरुष वर्ग में यह सम्मान साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर को मिला, जिन्होंने भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 17 विकेट लिए।
शिखर धवन की आत्मकथा
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ओपनर शिखर धवन ने अपनी आत्मकथा “The One: क्रिकेट, माई लाइफ एंड मोर” को नई दिल्ली में लॉन्च किया। यह किताब उनके खेल और निजी जीवन के अनुभवों को सरल शब्दों में सामने लाती है।
इस आत्मकथा में धवन ने बताया है कि मुश्किल समय में भी सकारात्मक सोच ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी।
किताब की खास बातें:
- आत्मविश्वास से जुड़े जीवन के अहम फैसले
- क्रिकेट करियर के उतार-चढ़ाव
- Da One Group के विचार
- शिखर धवन फाउंडेशन के सामाजिक काम
- पुस्तक के प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स इंडिया (HarperCollins India) है।
आप इसे भी पढ़ें : 16 December 2025 Current Affairs in Hindi
राज्य स्तरीय पहल –18 December 2025 Current Affairs in Hindi
दुनिया का पहला स्वायत्त समुद्री शिपयार्ड
भारत ने समुद्री तकनीक के क्षेत्र में एक बड़ा और दूरदर्शी कदम उठाया है। आंध्र प्रदेश में दुनिया का पहला ऑटोनॉमस मैरीटाइम शिपयार्ड और सिस्टम्स सेंटर स्थापित करने का फैसला किया गया है। इसके लिए सागर डिफेंस इंजीनियरिंग प्राइवेट लिमिटेड को भूमि आवंटित की गई है। यह पहल भारत की रक्षा और वाणिज्यिक समुद्री क्षमताओं को नई मजबूती देगी।
यह शिपयार्ड आंध्र प्रदेश के एसपीएसआर नेल्लोर जिले में बनेगा। यहां आधुनिक स्वायत्त समुद्री प्लेटफॉर्म्स का निर्माण और परीक्षण किया जाएगा। परियोजना में एक विशेष मैरीटाइम टेस्ट सेंटर भी शामिल होगा।
सागर डिफेंस इंजीनियरिंग के बारे में:
- स्थापना वर्ष: 2015
- संस्थापक: कैप्टन निकुंज पराशर, मृदुल बब्बर और लक्ष्य डांग
- विशेषज्ञता: मानवरहित और स्वायत्त प्रणालियां
तकनीकी विशेषताएं:
- एआई और रोबोटिक्स का उपयोग
- रियल-टाइम डेटा एनालिटिक्स
- निगरानी, खुफिया जानकारी और लॉजिस्टिक्स समाधान
निष्कर्ष -: कंपनी का प्रमुख लक्ष्य “डिजिटल ओशन” तैयार करना है। यह परियोजना भारत को वैश्विक समुद्री तकनीक में अग्रणी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रमुख मानी जा रही है।
उत्तराखंड ‘मेरी योजना पोर्टल’
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिकों को सरकारी योजनाओं से आसानी से जोड़ने के लिए ‘मेरी योजना पोर्टल (MyScheme UK)’ शुरू किया है। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां राज्य की अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाएं एक ही जगह उपलब्ध हैं। इससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
इस पोर्टल के जरिए नागरिक योजनाओं की जानकारी लेने के साथ-साथ ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं। खासतौर पर युवा, महिलाएं और प्रवासी लोगों के लिए यह काफी उपयोगी साबित हो रहा है।
पोर्टल की मुख्य विशेषताएं:
- सभी योजनाओं के लिए एकीकृत ऑनलाइन मंच
- आसान भाषा में जानकारी और आवेदन की सुविधा
- समय और खर्च दोनों की बचत
प्रमुख योजनाएं:
- मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना – नया व्यवसाय शुरू करने के लिए सहायता
- नंदा गौरा योजना – बालिकाओं की शिक्षा के लिए आर्थिक मदद
- मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना – देखभाल के बाद बच्चों को सहयोग
किसे मिलेगा लाभ:
- युवा उद्यमी और छात्र
- महिलाएं और बेटियां
- प्रवासी और जरूरतमंद परिवार
निष्कर्ष – : इस पोर्टल का प्रमुख उद्देश्य लोगों को आत्मनिर्भर बनाना, रोजगार के अवसर में वृद्धि करना एवं सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करना है। यह पहल उत्तराखंड में समावेशी विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
पोंडूरू खादी को GI टैग
- आंध्र प्रदेश की पारंपरिक हस्तनिर्मित सूती खादी।
- श्रीकाकुलम जिले से संबंधित।
आप इसे भी पढ़ें : 16 December 2025 Current Affairs Quiz
Conclusion (निष्कर्ष)
प्रिय दोस्तों आज का Current Affairs 18 December 2025 Current Affairs in Hindi न केवल आपकी सामान्य जानकारी को मजबूत करते हैं, बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए भी अहम भूमिका निभाते हैं। यदि आप प्रतिदिन Current Affairs को सही तरीके से पढ़ते और दोहराते हैं, तो परीक्षा में आत्मविश्वास अपने आप बढ़ता है। ऐसे ही महत्वपूर्ण और अपडेटेड Daily Current Affairs का अध्ययन करते रहे एवं अपनी तैयारी को एक कदम आगे बढ़ाएं।
| Download 20 MCQ PDF | Click Here |
Q1. 18 दिसंबर 2025 को मुख्य सूचना आयुक्त कौन बने?
18 दिसंबर 2025 को राजकुमार गोयल मुख्य सूचना आयुक्त बने।
Q2. भारत के पहले 64-बिट स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर का नाम क्या है?
भारत के प्रथम 64-बिट स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर का नाम ध्रुव 64 है।
Q3. शांति बिल 2025 किस क्षेत्र से संबंधित है?
परमाणु ऊर्जा (न्यूक्लियर पावर) क्षेत्र से।
Q4. IPL 2025 के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी कौन हैं?
कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर।
Q5. ‘मेरी योजना पोर्टल’ किस राज्य ने लॉन्च किया?
उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने नागरिकों को सरकारी योजनाओं से आसानी से जोड़ने के लिए ‘मेरी योजना पोर्टल (MyScheme UK)’ शुरू किया है। यह एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां राज्य की अलग-अलग जनकल्याणकारी योजनाएं एक ही जगह उपलब्ध हैं। इससे लोगों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
