17 January 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में डेली करेंट अफेयर्स की भूमिका सबसे अहम होती है। अगर आप SSC, UPSC, Banking, Railway, BPSC या State PCS की तैयारी कर रहे हैं, तो 17 January 2026 Current Affairs in Hindi’ आपके लिए बेहद उपयोगी है।

इस लेख में 17 जनवरी 2026 की सभी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, नियुक्ति, विज्ञान, रक्षा, खेल और अर्थव्यवस्था से संबंधित तथ्यों को टॉपिक-अनुसार और आसान भाषा में समझाया गया है।

17 January 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

रक्षा क्षेत्र – 17 January 2026 Current Affairs in Hindi

देश की आंतरिक और सीमाई सुरक्षा को मज़बूत करने के लिए जनवरी 2026 में कई अहम नियुक्तियाँ की गई हैं।

ITBP और BSF में नई नियुक्तियाँ

ITBP के नए महानिदेशक – शत्रुजीत सिंह कपू

शत्रुजीत सिंह कपूर को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

वह प्रवीण कुमार का स्थान लेंगे। और कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 तक रहेगा। 

भारत -तिब्बत सीमा पुलिस
ITBP – Indo- Tibetan Border Police

स्थापना – 24 अक्टूबर 1962 

मुख्यालय – नई दिल्ली 

Motto- शौर्य – दृढ़ता 

Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group Click Here

BSF के नए महानिदेशक – प्रवीण कुमा

वर्तमान ITBP प्रमुख प्रवीण कुमार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) का नया महानिदेशक (प्रमुख) बनाया गया है।

उनका कार्यकाल:- 30 सितंबर 2030 तक रहेगा। 

सीमा सुरक्षा बल 

BSF- Border Security Force

स्थापना – 01 दिसंबर 1965 

मुख्यालय – नई दिल्ली

Motto- जीवन पर्यन्त कर्तव्य 

NIA के नए महानिदेशक (DG) 

    • केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने हिमाचल प्रदेश कैडर के आईपीएस (IPS) अधिकारी राकेश अग्रवाल को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।
    • वह 31 अगस्त 2028 तक पद पर कार्य करेंगे। 
  • NIA के बारे में : 
  • NIA – National Investigation Agency
  • स्थापना – 2009 (राष्ट्रीय जांच एजेंसी अधिनियम, 2008 के तहत)
  • मुख्यालय – नई दिल्ली 

आप इसे भी पढ़ें : 16 January 2026 Current Affairs in Hindi

अर्थव्यवस्था और सूचकांक – 17 January 2026 Current Affairs in Hindi

नीति आयोग का निर्यात तैयारी सूचकांक 2024 सर्वश्रेष्ठ राज्य – महाराष्ट्र 

नीति आयोग द्वारा जारी निर्यात तैयारी सूचकांक (Export Preparedness Index 2024)चार स्तंभों 13 उपस्तंभों के अंतर्गत 70 संकेतों के माध्यम से राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की निर्यात तैयारी आकलन करता है।  

मुख्य बिंदु:

बड़े राज्यों में:

    • पहला स्थान – महाराष्ट्र
    • दूसरा स्थान – तमिलनाडु
  • तीसरा स्थान – गुजरात 

छोटे राज्यों में: उत्तराखंड शीर्ष पर

केंद्र शासित प्रदेशों एवं पूर्वोत्तर राज्य में: जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव, गोवा लीडर्स शामिल है।

अंतर्राष्ट्रीय संबंध – 17 January 2026 Current Affairs in Hindi

भारत और अमेरिका की Pax Silica साझेदारी

अमेरिका ने भारत को Pax Silica नामक वैश्विक पहल में शामिल होने का आमंत्रण दिया है।

यह घोषणा नई दिल्ली में अमेरिकी राजदूत सर्जियों गौर के द्वारा की गई है। 

पैक्स सिलिका पहल क्या है ?

Pax Silica एक नई अमेरिकी नेतृत्व वाली वैश्विक पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य -सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन,
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), तकनीकी और साइबर सुरक्षा को सुनिश्चित करता है। 

विज्ञान और स्वास्थ्य – 17 January 2026 Current Affairs in Hindi

NASA का आर्टेमिस – II मिशन (Artemis -2) 

  • NASA अपने आर्टेमिस – II मिशन के अंतर्गत पहला मानव युक्त मिशन है। 
  • इसे नासा के अब तक का सबसे शक्तिशाली रॉकेट स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) से लॉन्च किया जाएगा।  
  • अंतरिक्ष यात्री क्रू कैप्सूल (अंतरिक्ष यान ) में स्वर होकर लगभग 10 दिन की चंद्रमा यात्रा पर जाएंगे।
  • इस मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर एक स्थायी मानव उपस्थिति स्थापित करना और भविष्य के मंगल मिशनों की नीव रखना है।

ओडिशा की क्रोनिक किडनी डिजीज रजिस्ट्री

ओडिशा भारत का पहला राज्य बना जिसने Chronic Kidney Disease Registry शुरू करने की घोषणा की।

इससे क्या होगा ? 

  • मरीजों का डेटा का बेहतर पता चलेगा। 
  • इलाज और रिसर्च में मदद मिलेगी।

परिपूर्णा मेडिक्लेम आयुष बीमा योजना

किसने प्रारंभ किया है ? – वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) ने। 

उद्देश्य – यह एक वैकल्पिक स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनभोगियों के लिए मौजूदा CGHS सुविधाओं के पूरक में चिकित्सा कवरेज का विस्तार करती है। 

बीमा राशि – लाभार्थी के पास 10 लाख रुपये या 20 लाख रुपये की बीमा राशि चुनने का अवसर है। 

प्रदाता – न्यू इंडिया एनश्योरेंस कंपनी लिमिटेड

आप इसे भी पढ़ेंDaily Current Affairs Quiz 16.01.2026

पर्यावरण – 17 January 2026 Current Affairs in Hindi

मध्य प्रदेश और असम के बीच वन्यजीव समझौता

वन्यजीव संरक्षण एवं वन्य जीवों के आदान – प्रदान के लिए दोनों राज्यों के बीच अंतर-राज्यीय समझौता हुआ है।

इसके तहत प्रमुख तथ्य : 

  • असम से मध्य प्रदेश में 50 जंगली भैंस, 2 गैंडे एवं 3 कॉबर लाए जाएंगे। 
  • मध्य प्रदेश असम को 2 बाघ, 6 मगरमच्छ देगा। 
  • इससे दोनों राज्यों की जैव विविधता एवं पारिस्थिकी तंत्र मजबूत होगा। 

संस्कृति – 17 January 2026 Current Affairs in Hindi

  • जापानी तलवारबाज़ी कला Kenjutsu में शामिल होने वाले पहले भारतीय पवन कल्याण बने।

अन्य महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के संदिग्ध मामले सामने आए

पश्चिम बंगाल में के उत्तर 24 परगना जिले के बारासात स्थित एक निजी अस्पताल में कार्य करने वाले दो नर्सों में निपह वायरस के लक्षण पाए गए। 

निपाह वायरस संक्रमण क्या और कैसे फैलता ? 

  • निपाह एक जूनोटिक बीमारी है, जिसका अर्थ है, की यह संक्रमित जानवरों या दूषित भोजन के माध्यम से मनुष्यों में फैलता है। 
  • इसकी मृत्यु डर काफी अधिक मानी जाती है। 
  • यह तेजी से फैलने की क्षमता रखता है। 

16वीं ASEAN Defence Ministers’ Meeting Plus (ADMM-Plus)

  • जनवरी 2026 में 16 वीं आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक प्लस विशेषज्ञ कार्य समूह के अंतिम योजना सम्मेलन नई दिल्ली में हुआ। 
  • ADMM-Plus के तहत आतंकवाद विरोधी विशेषज्ञ कार्य समूह की संयुक्त अध्यक्षता भारत और मलेशिया ने की है। 
  • शामिल देश – 11 ASEAN सदस्य देश – ब्रुनेई, इंडोनेशिया, वियतनाम, सिंगापुर, थाईलैंड, फिलीपींस सहित अन्य और 7 संवाद भागीदार देश शामिल हुए। 
  • इस सम्मेलन का प्रमुख उद्देश्य आतंकवाद से निपटें हेतु सूचना साझा करना।

आप इसे भी पढ़ें :  Daily Current Affairs Quiz 15.01.2026

Conclusion:

दोस्तों, ‘17 January 2026 Current Affairs in Hindi’ से साफ़ पता चलता है, कि भारत सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए इन करंट अफेयर्स को नोट्स, MCQ और रिवीजन के रूप में ज़रूर पढ़ें।

Download 15 MCQ PDF  Click Here 

FAQs – 17 January 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. 17 जनवरी 2026 को ITBP के नए महानिदेशक कौन नियुक्त हुए हैं?

उत्तर: शत्रुजीत सिंह कपूर को ITBP का नया महानिदेशक बनाया गया है।
उनका कार्यकाल 31 अक्टूबर 2026 तक रहेगा।

Q2. Export Preparedness Index 2024 में कौन सा राज्य पहले स्थान पर रहा है?

 उत्तर: महाराष्ट्र ने Export Preparedness Index 2024 में पहला स्थान प्राप्त किया है।
इसने तमिलनाडु को पीछे छोड़ दिया है।

Q3. Pax Silica संगठन किस क्षेत्र से संबंधित है?

उत्तर: Pax Silica सेमीकंडक्टर सप्लाई चेन और तकनीकी सुरक्षा से जुड़ी पहल है।
यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को भी मजबूत करने पर केंद्रित है।

Q4. NASA के Artemis 2 मिशन की मुख्य विशेषता क्या है?

उत्तर: इस मिशन में Orion Crew Capsule का उपयोग किया जाएगा।
अंतरिक्ष यात्री लगभग 10 दिनों की चंद्रमा यात्रा करेंगे।

Q5. Chronic Kidney Disease Registry शुरू करने वाला पहला राज्य कौन सा है?

 उत्तर: ओडिशा भारत का पहला राज्य है जिसने CKD Registry शुरू की है।
इससे किडनी रोगों के इलाज और डेटा प्रबंधन में मदद मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top