दोस्तों नमस्कार आज के करेंट अफेयर्स ’17 December 2025 Current Affairs in Hindi’ उन प्रतियोगी अभ्यर्थियों के लिए बहुत ही उपयोगी है, जो UPSC, SSC, बैंक और रेलवे जैसी अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। इस लेख में 17 दिसंबर 2025 के महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, अर्थव्यवस्था और खेल से जुड़े आज की करंट अफेयर्स 17 दिसंबर 2025 को सरल हिंदी भाषा में प्रस्तुत किया गया है, जिससे आपकी परीक्षा तैयारी और भी मजबूत हो सके।

अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रम – 17 December 2025 Current Affairs in Hindi
महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ
चिली के नए राष्ट्रपति
- दिसंबर 2025 में जोस एंटोनियो कास्ट चिली के नए राष्ट्रपति बने।
- वे चिली रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े हैं।
- चुनाव में उन्हें 58.2% वोट प्राप्त हुए।
- जोस एंटोनियो कास्ट उम्र 59 वर्ष है।
- कास्ट 11 मार्च 2026 को पद संभालेंगे
चिली से जुड़े तथ्य (Exam Facts):
- महाद्वीप: दक्षिण अमेरिका
- राजधानी: सेंटियागो
- मुद्रा: चिली पेसो
प्रेस क्लब ऑफ इंडिया की पहली महिला अध्यक्ष
- वरिष्ठ पत्रकार संगीता बरवा पिशारोती को PCI की पहली महिला अध्यक्ष चुना गया।
- यह नियुक्ति मीडिया इतिहास में एक ऐतिहासिक उपलब्धि मानी जा रही है।
PCI से जुड़े तथ्य:
- स्थापना: 1958
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- इसका स्वरूप गैर – लाभकारी संगठन, निष्पक्ष एवं स्वतंत्र
- इलेक्ट्रॉनिक, प्रिन्ट, एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार
प्रमुख उद्देश्य :
- पत्रकारों हेतु सामाजिक गतिविधियां, प्रशिक्षण, एवं नेटवर्किंग
- प्रेस स्वतंत्रता को बढ़ावा देना
- पत्रकारों के अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा
- संवाद एवं बहस का मंच
आप इसे भी पढ़ें : 16 December 2025 Current Affairs in Hindi
रामसर साइट्स – 17 December 2025 Current Affairs
भारत का 96वां रामसर स्थल
- राजस्थान की सिलिसेढ़ झील को भारत का 96वां रामसर स्थल घोषित किया गया।
- यह राजस्थान का 5वां है।
- यह झील जैव विविधता और पक्षी संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है।
भारत एवं रामसर से संबंधित प्रमुख तथ्य :
- भारत की सदस्यता – 01 फरवरी 1982
- भारत में कुल रामसर – 96
- भारत का प्रथम रामसर -1981 (चिल्का झील (ओडिशा) और केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान (राजस्थान))
- सबसे बड़ा रामसर स्थल – सुंदरवन डेल्टा (पश्चिम बंगाल)
- सबसे छोटा रामसर स्थल – रुद्र सागर झील (त्रिपुरा)
- कोपरा जलाशय (छत्तीसगढ़) – 95वां रामसर स्थल
- छत्तीसगढ़ का पहला रामसर स्थल
- गोगाबील झील (बिहार) – 94वां रामसर स्थल
- बिहार में अब कुल 6 रामसर साइट्स
सरकारी योजनाएँ और नीतियाँ –
भारत की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना 2027
- भारत में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना कराई जाएगी।
- यह भारत की 16वीं जनगणना होगी।
मुख्य बिंदु:
- हाउस लिस्टिंग: 2026
- जनसंख्या गणना: फरवरी 2027
- बजट: ₹11,718 करोड़
- जिम्मेदार मंत्रालय: गृह मंत्रालय
- कुछ पहाड़ी क्षेत्रों में 2026 में हो सकती है।
- यह भारत की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें मोबाइल ऐप का प्रयोग होगा।
- लगभग 30 लाख फील्ड कर्मचारियों की तैनाती होगी।
जनगणना से संबंधित सूक्ष्म तथ्य :
- जनगणना किसी देश की जनसंख्या (सभी व्यक्तियों), सामाजिक, आर्थिक डाटा एकत्र करना, विश्लेषण एवं प्रसारित करने की एक प्रक्रिया है।
- भारत में पहली बार असमकालिक जनगणना 1872 में गवर्नर-जनरल लॉर्ड मेयो के शासन काल के दौरान आयोजित की गई थी।
- जनगणना प्रत्येक 10 वर्ष पर होती है।
- जनगणना किसी देश या देश के सभी व्यक्तियों के एक विशिष्ट समय पर जनसांख्यिकीय, आर्थिक और सामाजिक डेटा एकत्र करने, उसके संकलन, विश्लेषण और प्रसारित करने की प्रक्रिया है।
- पहली गैर-तुल्यकालिक जनगणना: यह भारत में वर्ष 1872 में गवर्नर-जनरल लॉर्ड मेयो के शासन काल के दौरान आयोजित की गई थी।
आप इसे भी पढ़ें : 16 December 2025 Current Affairs Quiz
बीमा क्षेत्र में FDI सीमा बढ़ी-17 December 2025 Current Affairs in Hindi
- बीमा संशोधन विधेयक 2025 के तहत
- FDI की सीमा 74% से वृद्धि कर 100% कर दी गई।
उद्देश्य:
-
- विदेशी निवेश आकर्षित करना
- बीमा कवरेज बढ़ाना
- Ease of Doing Business में सुधार
- विदेशी निवेश आकर्षित करना
कोल सेतु विंडो नीति-17 December 2025 Current Affairs in Hindi
- कोयला क्षेत्र के लिए नई Coal Setu Window नीति लागू।
- औद्योगिक उपभोक्ताओं को दीर्घकालिक कोयला लिंकेज मिलेगा।
- यह नीति 2016 की कोयला नीलामी व्यवस्था से जुड़ी है।
- इस नीति से कोयले को पारदर्शी, कुशलरूप से, एवं आसान विधि से प्रयोग के लिए एक नवीन रास्ता खुलेगा।
- इससे इज ऑफ डूइंग बिजनेस में मदद मिलेगी,
- यह नीति भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करेगा एवं विकास को तेज करेगा।
वैश्विक सूचकांकों में भारत-17 December 2025 Current Affairs
ग्लोबल AI वाइब्रेंसी इंडेक्स 2024(Global AI Vibrancy Tool 2024)
- जारीकर्ता: स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी
भारत की रैंक: तीसरी - पहले स्थान पर: USA
- दूसरे स्थान पर: चीन
- यह उपलब्धि इसलिए महत्त्वपूर्ण है, क्योंकि यह 2023 में 7 वें स्थान पर था, जबकि मात्र एक ही वर्ष 2024 में यह तीसरे स्थान पर पहुँच गया।
- यह भारत की AI और टेक्नोलॉजी में तेज़ प्रगति को दर्शाता है।
वैश्विक पासपोर्ट रैंकिंग 2025
- भारत की रैंक: 67वीं
- जारीकर्ता: आर्टन कैपिटल
- सबसे शक्तिशाली पासपोर्ट: UAE
संस्कृति, कला और पुरस्कार
यूनेस्को की संकटग्रस्त विरासत सूची
- केन्या की वाजिंदिका नृत्य कला सूची में शामिल।
- यह एक पारंपरिक उपचारात्मक और आध्यात्मिक नृत्य है।
अन्य प्रविष्टियाँ:
- पाकिस्तान का बोरिंदो वाद्ययंत्र
- वियतनाम की डोंग होलोक वुड ब्लॉक प्रिंटिंग
महत्वपूर्ण पुस्तक एवं डाक टिकट विमोचन
बेगम कुदसिया एजाज रसूल की आत्मकथा का विमोचन
बेगम कुदसिया एजाज रसूल के बारे में
- इनका जन्म – 02 अप्रैल 1909 में (जन्म तिथि को लेकर विवाद है)
- स्थान – पंजाब के मलेरकोटला में (इस समय यह स्थान लाहौर में है)
- माता – महमूदा सुल्ताना
- पिता – सर जुल्फिकार
- इनका विवाह 1929 में नवाब एजाज रसूल से हुआ था।
- इनका नाम इनके पति के नाम से बेगम एजाज रसूल” कहकर पुकारा जाने लगा।
- वे संविधान सभा की एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्य थीं।
आप इसे भी पढ़ें : 15 December 2025 Current Affairs in Hindi
सम्राट पेरुम बिदुगु मुथायर द्वितीय स्वर्ण मारन की स्मृति में डाक टिकट जारी
- उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने 14 दिसंबर 2025 को राजा पेरुम्बिडिगु मुथरैयार द्वितीय (सुवर्ण मारन) की स्मृति में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया।
- इस अवसर पर उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि मुथरैयार 7वीं से 9वीं शताब्दी ईस्वी के बीच शासन करने वाले सबसे प्रतिष्ठित शासकों में से एक थे।
- उन्होंने लगभग चार दशकों तक तिरुचिरापल्ली से शासन किया। उनका शासनकाल प्रशासनिक स्थिरता, क्षेत्रीय विस्तार, सांस्कृतिक संरक्षण और उत्कृष्ट सैन्य कौशल के लिए प्रसिद्ध रहा।
Conclusion (निष्कर्ष)
परम प्रिय दोस्तों UPSC, SSC, बैंक, रेलवे एवं अन्य परीक्षाओं में सफलता पाने के लिए ‘17 December 2025 Current Affairs in Hindi’ में नियुक्तियाँ, पर्यावरण संरक्षण, डिजिटल जनगणना, आर्थिक सुधार और सांस्कृतिक उपलब्धियाँ शामिल रहीं। जिसका नियमित अध्ययन बेहद आवश्यक है। प्रतिदिन करेंट अफेयर्स पढ़ने से न केवल आपका सामान्य ज्ञान बढ़ता है, जबकि परीक्षा में सही उत्तर चुनने की क्षमता भी मजबूत होती है।
| Download 20 MCQ PDF | Click Here |
FAQs – 17 December 2025 Current Affairs in Hindi
Q1. भारत की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना कब होगी?
भारत की पहली पूर्ण डिजिटल जनगणना वर्ष 2027 में।
Q2. भारत का 96वां रामसर स्थल कौन सा है?
राजस्थान की सिलिसेर भारत का 96वां रामसर स्थल है।
Q3. PCI की पहली महिला अध्यक्ष कौन बनी हैं?
संगीता बरवा पिशारोती PCI की पहली महिला अध्यक्ष बनी।
Q4. ग्लोबल AI वाइब्रेंसी इंडेक्स 2024 में भारत की रैंक क्या है?
ग्लोबल AI वाइब्रेंसी इंडेक्स 2024 में भारत की रैंक तीसरी है।
