दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों, अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, Banking, Railway, State PCS या अन्य सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो ‘16 February 2026 Current Affairs in Hindi’ आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम 16 फरवरी 2026 की प्रमुख घटनाओं को सरल भाषा में, विषयवार और परीक्षा-उपयोगी तथ्यों के साथ समझेंगे।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 16 February 2026 Current Affairs in Hindi
असम में कुमार भास्कर वर्मन सेतु का उद्घाटन
14 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने असम में ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्कर वर्मन सेतु का उद्घाटन किया।
मुख्य बिंदु:
- स्थान: गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी के बीच।
- लागत: लगभग ₹330 करोड़।
- यात्रा समय: 2 घंटे से घटकर 15 मिनट
- उद्देश्य: बेहतर कनेक्टिविटी और आर्थिक विकास।
भारत की पहली म्यूजिक रोड
मुंबई में देश की पहली संगीत पथ (म्यूजिकल रोड) की शुरुआत की गई है।
कहाँ स्थित है?
- यह रोड मुंबई कोस्टल रोड (छत्रपति संभाजी महाराज कोस्टल रोड) के प्रियदर्शनी पार्क और अमरसंस के बीच 5 मीटर के हिस्से पर स्थित है।
विशेषता:
- 60–80 किमी/घंटा की गति से गाड़ी चलाने पर रंबल स्ट्रिप्स से धुन सुनाई देती है।
- धुन बजता है, ऑस्कर विजेता गीत जय हो।
- यह गीत फिल्म Slumdog Millionaire का है
महत्व:
- सड़क सुरक्षा की जागरूकता।
- नियंत्रित गति को बढ़ावा।
- तकनीकी नवाचार का बढ़ावा।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 16 February 2026 Current Affairs in Hindi
फ्रांस से 114 राफेल विमान सौदा
- रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान खरीदने के लिए 3.25 लाख करोड़ से अधिक को मंजूरी दी है।
- इमैनुएल मैंक्रॉ की तीन दिवसीय भारत यात्रा 17 फरवरी से शुरू होने वाली है, और इसी दौरान फ्रांस के साथ इस रक्षा समझौते को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है।
- प्रस्तावित 114 विमानों में 24 अत्याधुनिक “सुपर राफेल” शामिल होंगे, जिन्हें फ्रांसीसी विमान निर्माता Dassault Aviation द्वारा F-5 संस्करण के रूप में विकसित किया जा रहा है।
- यह समझौता ‘मेक इन इंडिया’ पहल के अंतर्गत लागू किया जाएगा, जिसके तहत Dassault Aviation एक भारतीय साझेदार के साथ मिलकर विमानों का निर्माण करेगी।
- हाल ही में कंपनी ने अपने संयुक्त उपक्रम Dassault Reliance Aerospace Limited में हिस्सेदारी 49% से बढ़ाकर 51% कर ली है।
मुख्य तथ्य:
- विमान: Dassault Rafale
- निर्माता: Dassault Aviation
- लागत: ₹3.25 लाख करोड़ से अधिक
- मेक इन इंडिया: 96+ विमान भारत में बनेंगे
फ्रांस के बारे में :
- फ्रांस (France) पश्चिमी यूरोप का एक प्रमुख राष्ट्र है।
- राजधानी: पेरिस
- जनसंख्या: लगभग 68.5 मिलियन (2024)
- मुद्रा: यूरो (€)
- राजभाषा: फ्रेंच
- देश का क्षेत्रफल लगभग 551,695 वर्ग किलोमीटर है।
- फ्रांस को “खुशबुओं का देश” कहा जाता है क्योंकि ग्रास (Grasse) क्षेत्र की परफ्यूम परंपरा ने वैश्विक सुगंध उद्योग को दिशा दी है।
आप इसे भी पढ़ें : 15 February 2026 Weekly Current Affairs
अर्थव्यवस्था और विज्ञान – 16 February 2026 Current Affairs in Hindi
CPI का नया आधार वर्ष
- यह बदलाव सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) द्वारा किया गया है।
- इसमें नई CPI श्रृंखला 12 फरवरी 2026 को जारी हुई है।
- नया आधार वर्ष घरेलू उपभोग व्यय सर्वेक्षण 2023-24(HCES) के आंकड़ों पर आधारित है, ताकि वर्तमान उपभोग पैटर्न को सटीक रूप से दर्शाया जा सके।
- नोट – भारत सरकार ने सकल घरेलू उत्पाद (GDP) और औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के लिए आधार वर्षों को 2011-12 से बदलकर 2022-23 करने की घोषणा कीहै।
- नया आधार वर्ष 27 फरवरी 2026 को लागू होगा।
- भारत सरकार ने उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) का आधार वर्ष 2012 से बदलकर 2024 कर दिया है।
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक(Consumer Price Index=CPI) के बारे में
- CPI उन वस्तुओं और सेवाओं की खुदरा कीमतों में समय के साथ होने वाले बदलाव को मापता है, जिन्हें परिवार अपनी दैनिक जरूरतों के लिए खरीदते हैं।
- संकलन: यह सूचकांक हर महीने ग्रामीण, शहरी तथा समेकित स्तर पर Ministry of Statistics and Programme Implementation (MoSPI) द्वारा तैयार किया जाता है।
- सूत्र: CPI की गणना के लिए लास्पेयर सूचकांक पद्धति अपनाई जाती है। यह मुख्यतः तीन घटकों पर आधारित होती है—आधार वर्ष की कीमतें, आधार वर्ष के निर्धारित भार (वेट), और वर्तमान माह की कीमतें
लद्दाख में नई दूरबीन परियोजना :
- भारत सरकार ने लद्दाख क्षेत्र में खगोल विज्ञान अनुसंधान को मजबूत करने के लिए दो प्रमुख दूरबीन परियोजनाओं—नेशनल लार्ज सोलर टेलिस्कोप (NLST) और नेशनल लार्ज ऑप्टिकल-नियर इन्फ्रारेड टेलिस्कोप (NLOT)—को स्वीकृति दी है।
- ये दूरबीनें Hanle तथा Pangong Tso के पास स्थित Merak क्षेत्र में स्थापित की जाएंगी।
- साल 2026 के केंद्रीय बजट में मंजूर इन परियोजनाओं को 4,500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर विकसित किया जाएगा, जिससे सूर्य के चुंबकीय क्षेत्र, सौर गतिविधियों और विभिन्न ब्रह्मांडीय घटनाओं का उच्च स्तरीय वैज्ञानिक अध्ययन संभव हो सकेगा।
- ये वेधशालाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर के उन्नत अनुसंधान केंद्र के रूप में कार्य करेंगी।
मुख्य तथ्य :
- NLST – पैगोंग झील के पास।
- NLOT – हानले में।
उद्देश्य: सूर्य और अंतरिक्ष के रहस्यों का अध्ययन
MNS के अधिकारियों को भूतपूर्व सैनिक का आधिकारिक दर्जा
- केंद्र सरकार ने सैन्य नर्सिंग सेवा(MNS) के अधिकारियों को भूतपूर्व सैनिक (EX-Servicemen) का आधिकारिक दर्जा प्रदान किया है।
- इस ऐतिहासिक निर्णय के साथ अब सैया नर्सिंग सेवा अधिकारी भी सेवा निवृत्ति के बाद केंद्रीय सरकारी नौकरियों में आरक्षण उम्र में छूट और अन्य पूर्व सैनिक कल्याणकारी लाभों के पात्र होंगे।
नियुक्ति – 16 February 2026 Current Affairs in Hindi
केंद्रीय गृह मंत्रालय में पूर्वोत्तर सलाहकार के रूप में नियुक्ति – अजीत लाल
- सेवानिवृत्ति आईपीएस अधिकारी और खुफिया ब्यूरो के पूर्व विशेष निदेशक अजीत लाल को केंद्रीय गृह मंत्रालय में पूर्वोत्तर सलाहकार के रूप में नियुक्त किया गया है।
- इन्होंने एके मिश्रा का स्थान लिया है।
एशियाई विकास बैंक की सहायता
- ब्रह्मपुत्र नदी के बाढ़ एवं कटाव के लिए असम राज्य को 182 मिलियन डॉलर की यह सहायता को असम के एकीकृत बाढ़ और नदी तट कटाव जोखिम प्रबंधन निवेश कार्यक्रम के तहत दी गई है।
- यह धनराशि 2023 में स्वीकृत 200 मिलियन डॉलर की परियोजना में शामिल की गई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण गरीबी और जलवायु जोखिमों को कम करना है।
मुख्य तथ्य :
- संस्था: एशियाई विकास बैंक।
- सहायता राशि: 182 मिलियन डॉलर।
- उद्देश्य: असम में बाढ़ और कटाव प्रबंधन जोखिमों को रोकने के लिए।
रक्षा अभ्यास – 16 February 2026 Current Affairs in Hindi
इन -सीटू(In-Situ) हवाई अभ्यास – 2026
शामिल सेना – भारतीय वायुसेना और रॉयल थाई वायुसेना
दिनांक- 913 फरवरी 2026 तक
स्थान- अंडमान और निकोबार दीप समूह
प्रतिभागी विमान – भारतीय वायुसेना के Su-30 MKI लड़ाकू विमान AWACS, AEW&C और IL-78रिफ्यूलर ने प्रतिभाग लिया।
- भागीदारी: भारत और थाईलैंड
- स्थान: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
आपदा – 16 February 2026 Current Affairs in Hindi
चक्रवात गेजानी – मेडागास्कर
- हिंद महासागर क्षेत्र में आए उष्णकटिबंधीय चक्रवात गेजानी ने मेडागास्कर के तटीय इलाकों में गंभीर नुकसान पहुंचाया है।
- अधिकारियों के मुताबिक इस तेज़ तूफान के कारण कम से कम 20 लोगों की जान गई, 33 से अधिक लोग घायल हुए और लगभग 15 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
- विशेष रूप से टोमासिना शहर में करीब 195 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलीं, जिससे व्यापक तबाही हुई। हालात को देखते हुए 2,700 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
- कई क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था बाधित हो गई है, और लगभग 75% बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचने की सूचना है।
चक्रवात गेजानी के बारे में :
- यह चक्रवात सामान्यतः गर्म उष्णकटिबंधीय समुद्र के ऊपर विकसित होते हैं।
- यह एक प्राकृतिक आपदा है जो भारी वर्षा, बाढ़ और तटीय तबाही का कारण बनती है।
आप इसे भी पढ़ें : 14 February 2026 Current Affairs in Hindi
पुरस्कार -16 February 2026 Current Affairs in Hindi
प्रतिष्ठत चांग -क्रैंडल मानवीय पुरस्कार – 2026
- पुडुचेरी के दो वर्ष नेट रोग विशेषज्ञों को मोतियाबिंद से होने वाली अंधता और दृष्टिहीनता से लड़ने में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रतिष्ठत चांग -क्रैंडल मानवीय पुरस्कार – 2026 के लिए चुना गया है।
- यह सम्मान अप्रैल 2026 में वॉशिंगटन डीसी में आयोजित (American society Cataract and Refractive Surgery Foundation) के सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा।
- पुरस्कार धनराशि -1,00,000 अमेरिकी डॉलर।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 14.02.2026
Conclusion : 14 February 2026 Current Affairs in Hindi
दोस्तों, 16 फरवरी 2026 की ये सभी घटनाएँ भारत की प्रगति, रक्षा शक्ति, आर्थिक सुधार और वैज्ञानिक उपलब्धियों को दर्शाती हैं। यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो ‘16 February 2026 Current Affairs in Hindi’ के ये बिंदु आपके लिए अत्यंत उपयोगी साबित होंगे। नियमित रूप से करेंट अफेयर्स पढ़ना सफलता की कुंजी है।
| Download 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 16 February 2026 Current Affairs in Hindi
Q1.CPI का नया आधार वर्ष परीक्षा में क्यों महत्वपूर्ण है?
उत्तर – आर्थिक सूचकांक से जुड़े प्रश्न लगभग हर परीक्षा में आते हैं। नया आधार वर्ष और जारी करने वाली संस्था अक्सर सीधे प्रश्न बनते हैं।
Q2. भारत की पहली ‘म्यूजिक रोड’ का उद्घाटन किस शहर में किया गया है?
उत्तर – प्रधानमंत्री Narendra Modi ने 14 फरवरी 2026 को पुल का उद्घाटन किया।यह पुल असम में गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी को जोड़ता है। पुल ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाया गया है। इससे यात्रा समय लगभग 2 घंटे से घटकर 15 मिनट रह जाएगा।
Q3. ‘चांग क्रैंडल मानवीय पुरस्कार 2026’ से किसे सम्मानित किया जाएगा?
उत्तर – डॉ. आर. वेंकटेश और डॉ. हरिप्रिया अरविंद को ‘चांग क्रैंडल मानवीय पुरस्कार 2026’ से किसे सम्मानित किया जाएगा।
