प्रिय दोस्तों नमस्कार !
इस Current Affairs में हम 16 December 2025 Current Affairs in Hindi को टॉपिक-अनुसार, सरल भाषा एवं परीक्षा-उपयोगी रूप में समझेंगे। यह लेख विशेष रूप से SSC, Railway, UPSC, State PCS, Police और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
यहाँ आपको राष्ट्रीय घटनाक्रम, खेल, सरकारी योजनाएँ, पर्यावरण, रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय घटनाओं से जुड़े वे सभी तथ्य मिलेंगे जो प्रीलिम्स और मेन्स दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं।
आप इस Current Affairs से संबंधित 20 MCQ (PDF) पोस्ट के नीचे लिंक हैं , जिसे आप Download कर सकते है।

अंतर्राष्ट्रीय समाचार – 16 December 2025 Current Affairs in Hindi
‘येलो लाइन’ नई सीमा रेखा
‘येलो लाइन’ क्या है?
‘येलो लाइन’ (पीली रेखा) गाज़ा पट्टी में इजरायली सेना द्वारा बनाई गई एक नई अस्थायी सैन्य रेखा है। यह हाल के गाज़ा-इजरायल संघर्ष के बाद चर्चा में आई है। इजरायली सेना इसे सुरक्षा और सैन्य संचालन के लिए जरूरी बता रही है, जबकि अंतर्राष्ट्रीय संस्थाएँ(UN )इसे स्थायी सीमा मानने से इनकार कर रही हैं।
येलो लाइन का स्वरूप
इस रेखा का निर्माण सीमेंट की ईंटों एवं अवरोधों से बनाई गई है। इसका प्रमुख उद्देश्य गाज़ा के उन भागों को अलग करना है, जहाँ इजरायली सेना का नियंत्रण है, और उन क्षेत्रों से जहाँ फिलिस्तीनी प्रशासन की भूमिका बनी हुई है।
यह रेखा क्यों बनाई गई ?
इजरायली सेना के अनुसार,
- यह एक रक्षा पंक्ति के रूप में काम करती है
- सैन्य गतिविधियों को नियंत्रित और सुरक्षित रखने में मदद करती है
- संभावित हमलों को रोकने के लिए एक परिचालन सीमा तय करती है
पृष्ठभूमि
अक्टूबर 2025 के युद्धविराम के बाद भी इजरायली सेना गाज़ा के कुछ इलाकों में मौजूद रही। उसी दौरान इस ‘येलो लाइन’ का निर्माण किया गया।
याद रखें:
- भारत–चीन सीमा: मैकमोहन लाइन
- भारत–पाकिस्तान सीमा: रेडक्लिफ लाइन
यूरोप में हिजाब प्रतिबंध
- ऑस्ट्रिया ने 14 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के लिए स्कूलों में हिजाब पर प्रतिबंध लगाया
- सरकारी और निजी दोनों स्कूलों में लागू
- राजधानी: वियना
- IAEA मुख्यालय: वियना
राष्ट्रीय घटनाक्रम – 16 December 2025 Current Affairs in Hindi
खेल समाचार
भारत ने जीता WSF स्क्वैश विश्व कप 2025
भारत ने खेल जगत में एक नया इतिहास रचते हुए WSF स्क्वैश विश्व कप 2025 का खिताब पहली बार अपने नाम किया।
मुख्य बिंदु:
- एशिया महाद्वीप में भारत स्क्वैश विश्व कप जीतने वाला प्रथम एशियाई देश बना
- फाइनल में भारत ने हांगकांग को 3–0 से हराया।
- प्रतियोगिता का आयोजन चेन्नई (तमिलनाडु) में हुआ।
- यह जीत भारत के बढ़ते खेल प्रभुत्व को दर्शाती है।
WSF स्क्वैश वर्ल्ड कप के बारे में :
यह खेल एक प्रतिष्ठित इंटरनेशनल टीम टूर्नामेंट है, इसे वर्ल्ड स्क्वैश फेडरेशन के देखरेख में आयोजित किया जात है।
इस खेल में टॉप स्क्वैश खेलने वाले देश प्रतिभाग करते है, जो पुरुषों एवं महिलाओं के सिंगल्स मैचों वाली टीम टाई में आमना -सामना करती है।
यह खेल स्क्वैश में सबसे महत्वपूर्ण वैश्विक आयोजनों में से एक माना जाता है, जो न सिर्फ व्यक्तिगत उत्कृष्टता बल्कि टीम की गहराई और निरंतरता का भी परीक्षण करता है।
प्रमुख तथ्य :
- भारत ने प्रथम बार WSF स्क्वैश वर्ल्ड कप 2025 जीता।
- इस टूर्नामेंट का फाइनल चेन्नई में एक्सप्रेस एवेन्यू मॉल में हुआ था।
- भारत ने फाइनल में टॉप सीडेड हांगकांग को 3-0 से पराजित किया।
- जोशना चिनप्पा, अभय सिंह एवं अनाहत सिंह ने अपने-अपने मैच जीते।
- यह भारत का दूसरा वर्ल्ड कप मेडल था, जिसने ब्रॉन्ज (2023) को गोल्ड में बदल दिया।
आप इसे भी पढ़ें : 15 December 2025 Current Affairs in Hindi
सरकारी योजनाएँ – 16 December 2025 Current Affairs in Hindi
MGNREGA का नया नाम: Viksit Bharat Guarantee for Rozgar and Ajeevika Mission Gramin
केंद्र सरकार ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (MGNREGA) के नाम में बदलाव को मंजूरी दी।
महत्वपूर्ण तथ्य:
- नया नाम: विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)
- संक्षेप में : VBGRAMG
- वार्षिक कार्य दिवस: 100 से बढ़ाकर 125 दिन
- इस योजना में भुगतान 15 दिन के अंदर करना होगा।
- निर्णय: केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में
2025 में अन्य प्रमुख नाम परिवर्तन
- PMO का नया परिसर: सेवा तीर्थ
- अहमदनगर रेलवे स्टेशन → अहिल्या नगर रेलवे स्टेशन
- भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज → तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी
पर्यावरण करेंट अफेयर्स – 16 December 2025 Current Affairs in Hindi
छत्तीसगढ़ की पहली रामसर साइट
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि बिलासपुर जिले का कोपरा जलाशय छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बन गया है। इसे राज्य का पहला रामसर साइट घोषित किया जाना प्रदेश की प्रकृति, जैवविविधता और जल संरक्षण के प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाता है।
- रामसर सम्मेलन: 2 फरवरी 1971, ईरान (रामसर शहर)
- यह उपलब्धि केवल एक जलाशय की नहीं, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ की है।
- मुख्यमंत्री ने इसके लिए राज्य वेटलैंड प्राधिकरण, पर्यावरण विशेषज्ञों, शोधकर्ताओं और स्थानीय लोगों के सहयोग की सराहना की।
- मुख्यमंत्री ने बताया कि यह सफलता “छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047” के तहत वर्ष 2030 तक 20 वेटलैंड्स को रामसर साइट बनाने के लक्ष्य की दिशा में एक मजबूत कदम है।
इस मान्यता से राज्य को कई लाभ मिलेंगे, जैसे:
- इको-टूरिज्म को बढ़ावा
- स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर
- वेटलैंड संरक्षण को लेकर जागरूकता में वृद्धि
- जैवविविधता और पक्षियों के प्राकृतिक आवास की सुरक्षा
आप इसे भी पढ़ें : 14 December 2025 Weekly Current Affairs Quiz
राज्य करेंट अफेयर्स – 16 December 2025 Current Affairs in Hindi
मध्य प्रदेश नक्सलवाद मुक्त
मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के नक्सलवादियों के आत्मसंपर्ण के पश्चात मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने राज्य को नक्सलवाद से मुक्त होने की घोषणा की।
इससे जुड़े मुख्य तथ्य
अभियान: यह आत्मसमर्पण “पुनर्वास से कायाकल्प” अभियान के अंतर्गत हुआ है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य पूर्व नक्सलियों को हिंसा के रास्ते से हटाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना, उन्हें सम्मानजनक जीवन देना और पुनर्वास के माध्यम से उनके भविष्य को नई दिशा प्रदान करना है।
नेतृत्व: इस सफल कार्यक्रम का श्रेय प्रधानमंत्री के दृढ़ संकल्प एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन को जाता है, जिन्होंने वर्ष 2026 तक नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य रखा था।
रक्षा और उपलब्धियाँ – 16 December 2025 Current Affairs in Hindi
भारत की पहली दृष्टिबाधित महिला छोंजिन आंगमो ने माउंट एवरेस्ट फतह किया
छोंजिन आंगमो हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से आने वाली एक असाधारण साहसी महिला हैं। उन्होंने यह साबित कर दिया कि शारीरिक सीमाएँ हौसलों को नहीं रोक सकतीं। मई 2025 में उन्होंने दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर सफल चढ़ाई कर इतिहास रच दिया।
उन्होंने आठ वर्ष की उम्र में ही आंखों की रोशनी खो दी थी।
प्रमुख तथ्य :
- निवास: किन्नौर जिला, हिमाचल प्रदेश
- उपलब्धि: भारत की पहली दृष्टिबाधित महिला एवरेस्ट विजेता
- समय: मई 2025
- अन्य चढ़ाइयाँ: एवरेस्ट बेस कैंप, माउंट कांग यात्से–2
- शिक्षा व कार्य: दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत
अन्य प्रमुख तथ्य:
- पहली भारतीय महिला: बछेंद्री पाल
- दो बार चढ़ने वाली पहली महिला: संतोष यादव
भारतीय नौसेना की स्वदेशी ताकत
भारतीय नौसेना के लिए 16 दिसंबर 2025 का दिन बेहद खास होने वाला है। इस दिन कोच्चि में नौसेना अपने पहले स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट – DSC A20 को आधिकारिक रूप से सेवा में शामिल करेगी। यह पोत देश की समुद्री ताकत को नई मजबूती देने वाला है।
- पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट (DSC A20) कमीशन
- स्थान: कोच्चि, केरल
- निर्माता: टीटागढ़ रेल सिस्टम्स
- उपयोग: अंडरवॉटर ऑपरेशन और गोताखोरी मिशन
DSC A20 की प्रमुख विशेषताएं:
- भारत का पहला स्वदेशी डाइविंग सपोर्ट क्राफ्ट
- नौसेना की अंडरवॉटर क्षमताओं को करेगा मजबूत
- बचाव, मरम्मत और डाइविंग अभियानों में उपयोगी
- आधुनिक तकनीक से लैस
- आत्मनिर्भर भारत की सोच को करता है साकार
आप इसे भी पढ़ें : 15 December 2025 Current Affairs Quiz | TOP 20 MCQ
निष्कर्ष (Conclusion) – 16 December 2025 Current Affairs in Hindi
प्रिय दोस्तों आज की करेंट अफेयर्स 16 December 2025 Current Affairs in Hindi में खेल, सरकारी योजनाएँ, पर्यावरण, रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय राजनीति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ शामिल हैं। यह लेख टॉपिक- अनुसार Current Affairs न केवल आपकी सामान्य ज्ञान क्षमता को मजबूत करेगा, बल्कि परीक्षा में स्कोर बढ़ाने में भी मदद करेगा। नियमित रिवीजन और ऐसे अपडेटेड नोट्स सफलता की कुंजी हैं।
| Download 20 MCQ PDF | Click Here |
दोस्तों आप सब पोस्ट को Like और Comments अवश्य करें।
FAQs – 16 December 2025 Current Affairs in Hindi
Q1. WSF स्क्वैश विश्व कप 2025 किसने जीता?
भारत ने पहली बार यह खिताब जीता।
Q2. MGNREGA का नया नाम क्या है?
विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण)(VBGRAMG)
Q3. छत्तीसगढ़ की पहली रामसर साइट कौन-सी है?
छत्तीसगढ़ की पहली रामसर साइट कोपरा जलाशय है।
Q4. ‘येलो लाइन’ किनके बीच है?
पीली लाइन इजराइल और गाजा पट्टी के बीच है।
Q5. माउंट एवरेस्ट फतह करने वाली पहली दृष्टिबाधित भारतीय महिला कौन हैं?
?
भारत की छोंजिन आंगमो जो हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले से आने वाली एक असाधारण साहसी महिला हैं।जिन्होंने माउंट एवरेस्ट को फतह किया है।
