15 December 2025 Current Affairs in Hindi

प्रिय दोस्तों नमस्कार ! यदि आप SSC, UPSC, Railway, BPSC, Police या अन्य किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो 15 December 2025 Current Affairs in Hindi आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इस लेख में हम 15 दिसंबर 2025 के सभी प्रमुख राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, विज्ञान और सरकारी योजनाओं से जुड़े समाचारों को सरल भाषा में समझेंगे।

आप इस  Current Affairs  से संबंधित 20 MCQ (PDF) पोस्ट  के नीचे लिंक हैं , जिसे आप Download कर सकते है। 

15 December 2025 Current Affairs in Hindi
15 December 2025 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

अंतरिक्ष एवं विज्ञान – 5 December 2025 Current Affairs in Hindi

ISRO का BlueBird Six Satellite Launch

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 15 दिसंबर 2025 को अमेरिका के BlueBird Six संचार उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया।

प्रमुख मुख्य बिंदु:

  • रॉकेट: LVM-3 (Launch Vehicle Mark-3)
  • उपग्रह का वजन: 6.5 टन
  • लॉन्च स्थल: सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा
  • विकसित किया: AST Space Mobile (USA)

परीक्षा टिप: LVM-3 = भारी वाणिज्यिक उपग्रह

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, श्रीहरिकोटा के बारे में :

  • यह आंध्र प्रदेश के पूर्वी तट पर, श्रीहरिकोट द्वीप पर स्थित है। 
  • यह स्थान भारत का प्रमुख अंतरिक्ष प्रक्षेपण स्थल है । 
  • इसरो यहाँ से अपने सभी महत्त्वपूर्ण पीएसएलवी, जीएसएलवी (PSLV,GSLV) एवं उपग्रह परेशेपन करता है। 
  • यहाँ से राकेट असेंबली परीक्षण एवं लॉन्च सुविधाएं शामिल है। 
  • यह प्रक्षेपण स्थान संसार के सबसे प्रसिद्ध अंतरिक्ष बंदरगाहों में से एक। 

NASA का MAVEN मिशन संपर्क से बाहर

दिसंबर 2025 में NASA का MAVEN अंतरिक्ष यान मंगल ग्रह की कक्षा में रहते हुए संचार से बाहर हो गया।

  • MAVEN का पूरा नाम: Mars Atmosphere and Volatile Evolution
  • लॉन्च वर्ष: 2013
  • उद्देश्य: मंगल के ऊपरी वायुमंडल का अध्ययन
  • ISRO अपडेट: मंगलयान-2 मिशन 2030 में प्रस्तावित

नासा (NASA) के  बारें में :

  • नासा (NASA)  संयुक्त राज्य अमेरिका की एक सरकारी अंतरिक्ष अन्वेषण एजेंसी है। 
  • इसके अंतर्गत अंतरिक्ष अन्वेषण, पृथ्वी विज्ञान, वैमानिकी (एयरोनॉटिक्स) और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए कार्य होते है। 
  • इसका पूरा नाम –  नेशनल एरोनॉटिक्स एंड स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (National Aeronautics and Space Administration) है। 
  • इसका प्रमुख कार्य : नई खोजें करना, पृथ्वी और ब्रह्मांड को समझना और मानवता के लिए नई तकनीक विकसित करना है,
  • नासा (NASA) की स्थापना : 1958 में हुई थी। 

आप इसे भी पढ़ें : 14 December 2025 Weekly Current Affairs

पुरस्कार एवं सम्मान – 15 December 2025 Current Affairs in Hindi

Time Magazine Person of the Year 2025

टाइम मैगज़ीन ने वर्ष 2025 के लिए “Architects of AI” को Person of the Year चुना।

  • यह AI के विकास में योगदान देने वाले विशेषज्ञों का समूह है
  • 2024 विजेता: डोनाल्ड ट्रंप
  • 2023 विजेता: टेलर स्विफ्ट

Architects of AI के बारे में :

Architects of AI आईटी विशेषज्ञ होते हैं। 

  • जो डेटाबेस, एप्लिकेशन और कंप्यूटर नेटवर्क के लिए बुनियादी ढांचे के विकास और कार्यान्वयन में विशेषज्ञता रखते हैं। 
  • इस प्रकार समझे – वे प्रोग्रामर, डेटा विश्लेषक, ऑपरेटर (डेवऑप्स, डेटाऑप्स, एमएलऑप्स), डेटाबेस प्रशासक और व्यावसायिक इकाई के अधिकारियों के बीच सेतु का काम करते हैं।

अन्य प्रमुख पुरस्कार एक बार याद कर ले :

  • PETA India 2025: रवीना टंडन
  • Banker Magazine: बैंक ऑफ बड़ौदा (Best Bank in India)

खेल जगत – 15 December 2025 Current Affairs in Hindi

मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम

पंजाब के मुल्लांपुर  स्थित महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में नए स्टैंड का नामकरण किया गया।

  • स्टैंड नाम: युवराज सिंह और हरमनप्रीत कौर
  • उद्घाटन: मुख्यमंत्री भगवंत मान
  • पहली बार पुरुष अंतरराष्ट्रीय मैच की मेज़बानी

मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम के बारे में :

  • इसका नाम महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम है। 
  • इसे  न्यू पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। 
  • महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम प्रथम बार किसी मेंस इंटरनेशनल मैच की मेजबानी करने जा रहा है।
  • इससे पूर्व यहां पर इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले खेले जा चुके हैं।
  • यह पंजाब किग्‍स का होम वेन्‍यू है। 
  • इतना ही नहीं महिला टीम भी इस मैदान पर ऑस्‍ट्रेलिया टीम से टकरा चुकी है।

आप इसे भी पढ़ें : 14 December 2025 Weekly Current Affairs Quiz

 Asian Equestrian Championship 2025

थाईलैंड के पटाया शहर में एफईआई एशियाई घुड़सवारी चैंपियनशिप 2025 का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। यह प्रतियोगिता 24 नवंबर से 7 दिसंबर तक चली और इसमें एशिया के कई देशों के घुड़सवारों ने भाग लिया। भारत, थाईलैंड और हांगकांग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक तालिका में शीर्ष स्थान बनाए।

भारत के लिए यह चैंपियनशिप ऐतिहासिक रही, क्योंकि भारतीय खिलाड़ियों ने इवेंटिंग और ड्रेसेज जैसी कठिन स्पर्धाओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया। भारत ने कुल 5 पदक जीतकर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।

प्रतियोगिता की प्रमुख जानकारी:

मेजबान स्थल: थाई पोलो और घुड़सवारी क्लब, पटाया

आयोजन अवधि: 24 नवंबर – 7 दिसंबर 2025

शीर्ष देश:

  • थाईलैंड – 7 पदक
  • हांगकांग – 7 पदक
  • भारत – 5 पदक

भारत का शानदार प्रदर्शन:

आशीष लिमाये:

  • इवेंटिंग में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक
  • टीम इवेंटिंग में रजत पदक

श्रुति वोरा: ड्रेसेज में तीन रजत पदक

  • व्यक्तिगत
  • फ्रीस्टाइल-I
  • टीम ड्रेसेज

भारतीय ड्रेसेज टीम:

  • श्रुति वोरा, दिव्याकृति सिंह और गौरव पुंडीर ने मिलकर टीम रजत पदक जीता

इस प्रतियोगिता ने भारतीय घुड़सवारी खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई और आने वाले वर्षों के लिए उम्मीदें बढ़ाईं।

ISSF World Cup Final 2025

ISSF वर्ल्ड कप 2025 भारत के लिए यादगार रहा। भारतीय निशानेबाजों ने अलग-अलग देशों में हुए मुकाबलों में बेहतरीन प्रदर्शन किया और कई पदक अपने नाम किए। दोहा में भारत की मौजूदगी मजबूत रही। वहीं दिसंबर में कतर के दोहा में आयोजित वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

दोहा वर्ल्ड कप फाइनल (दिसंबर 2025):

  • कुल पदक: 6
  • स्वर्ण: 2
  • रजत: 3
  • कांस्य: 1
  • पदक तालिका में स्थान: दूसरा

भारतीय पदक विजेता:

  • सुरुचि सिंह: 10 मीटर एयर पिस्टल में स्वर्ण
  • ईशा सिंह: एयर पिस्टल में स्वर्ण और अन्य पदक
  • मनु भाकर: 10 मीटर और 25 मीटर पिस्टल में रजत
  • सौरभ चौधरी: एयर पिस्टल में कांस्य और मिक्स्ड टीम में स्वर्ण
  • सिमरनप्रीत कौर बरार: 25 मीटर पिस्टल में रजत
  • अर्जुन बाबूता, रुद्रांक्ष पाटिल, आर्या बोर्से: राइफल व पिस्टल स्पर्धाओं में रजत

अन्य अहम आयोजन:

  • नई दिल्ली में ISSF जूनियर विश्व कप का आयोजन
  • काहिरा और म्यूनिख में भी भारतीय खिलाड़ियों ने पदक जीते

इस प्रदर्शन ने भारत को निशानेबाजी में एक मजबूत देश के रूप में स्थापित किया।

कॉमनवेल्थ खो-खो (Commonwealth Kho-Kho Championship) 2026

  • मेज़बान देश: भारत के झारखंड में आयोजन
  • तिथि: 9–14 मार्च 2026
  • भाग लेने वाले देश: 23+ राष्ट्रमंडल देश

खो – खो खेल के बारे :

खो-खो भारत का एक प्रसिद्ध पारंपरिक खेल है, जो तेज़ दौड़, समझदारी और आपसी तालमेल पर आधारित होता है। यह खेल खुले मैदान में खेला जाता है और खिलाड़ियों की फुर्ती व सजगता की परीक्षा लेता है। खो-खो न केवल मनोरंजन करता है, बल्कि शारीरिक और मानसिक विकास में भी मदद करता है।

इस खेल में दो टीमें होती हैं, जिनके बीच चेज़ और बचाव का रोमांचक मुकाबला होता है। एक टीम धावकों को पकड़ने की कोशिश करती है, जबकि दूसरी टीम उनसे बचने का प्रयास करती है।

खेल की संरचना:

  • टीमें: दो टीमें, प्रत्येक में 12 खिलाड़ी
  • मैदान पर खिलाड़ी: 9
  • मैदान का आकार: आयताकार
  • मुख्य भाग: सेंट्रल लेन और दोनों सिरों पर पोल

खेलने की विधि:

  • 8 खिलाड़ी सेंट्रल लेन में झुककर बैठते हैं
  • 1 सक्रिय चेज़र धावकों का पीछा करता है
  • बैठे खिलाड़ी “खो” कहकर चेज़र को दिशा बदलने का संकेत देते हैं
  • धावक तेजी से भागकर खुद को आउट होने से बचाते हैं

उद्देश्य:

  • धावकों को छूकर आउट करना
  • कम समय में अधिक खिलाड़ियों को बाहर करना

प्रमुख शब्द:

  • चेज़र, धावक, खो, पोल, सेंट्रल लेन, क्रॉस लेन

लाभ:

  • शारीरिक फिटनेस बढ़ती है
  • एकाग्रता और निर्णय क्षमता मजबूत होती है
  • टीम भावना विकसित होती है

इतिहास:
खो-खो की जड़ें प्राचीन भारत से जुड़ी मानी जाती हैं। आधुनिक रूप में इसे महाराष्ट्र में व्यवस्थित किया गया, जिसके बाद यह पूरे देश में लोकप्रिय हो गया।

सरकारी योजनाएँ एवं नीतियाँ – 15 December 2025 Current Affairs in Hindi

 मिजोरम – भारत की अदरक राजधानी

नीति आयोग ने मिजोरम को भारत की अदरक राजधानी घोषित किया।

  • कारण: ऑर्गेनिक अदरक का उच्च उत्पादन
  • नीति आयोग गठन: 1 जनवरी 2015
  • अध्यक्ष: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

मिजोरम के बारे में : 

    • मिजोरम के राज्यपाल : विजय कुमार सिंह 
    • मिजोरम के वर्तमान मुख्यमंत्री : लालदुहोमा (Lalduhoma) है। 
    • मिजोरम राज्य भारत के पूर्वोत्तर में स्थित बहुत सुंदर पहाड़ी वाला राज्य है। 
    • इस राज्य को नीली पहाड़ियों वाला राज्य भी कहा जाता है। 
    • मिजोरम की राजधानी आइजोल है
    • इस राज्य को 1987 में राज्य का दर्जा मिला। 
    • यह राज्य म्यांमार और बांग्लादेश के साथ सीमा साझा करता है

महाराष्ट्र में पगड़ी प्रथा समाप्त

महाराष्ट्र सरकार ने 100 साल पुरानी पगड़ी प्रथा को समाप्त कर दिया।

  • नया कानून: महाराष्ट्र किराया नियंत्रण अधिनियम
  • उद्देश्य: किराएदार-मालिक विवाद कम करना

भारत का पहला हाइड्रोजन फ्यूल सेल पोत

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में भारत के प्रथम स्वदेशी हाइड्रोजन फ्यूल सेल यात्री पोत का उद्घाटन हुआ। इससे स्वच्छ और संधारणीय अंतर्देशीय जल परिवहन की दिशा में राष्ट्र के प्रयासों में एक प्रमुख कदम है।

  • उद्घाटन: सर्वानंद सोनवाल
  • स्थान: वाराणसी (गंगा नदी)
  • निर्माण: कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (CAL) द्वारा अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के सहयोग से किया गया है।
  • इसमें पूर्ण रूप से स्वदेशी ‘लो टेम्परेचर-प्रोटॉन एक्सचेंज मेम्ब्रेन (LT-PEM)’ फ्यूल सेल का प्रयोग किया गया है।

 स्रोत : पीआईबी 

जल शक्ति हैकथॉन 2025

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सीआर पाटिल ने श्रम शक्ति भवन, नई दिल्ली में ‘जल शक्ति हैकाथॉन-2025‘  एवं साथ ही ‘भारत-विन पोर्टल’ का शुभारंभ किया।

यह पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी के दृष्टिकोण एवं भारत के जल क्षेत्र में वैज्ञानिक एवं तकनीकी समाधानों को मज़बूत करने के लिए उनके ‘जल विज़न-2047’ पर ज़ोर के अनुरूप है

मुख्य विशेषताऐं : 

  • जल क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देना
  • हैकथॉन समय समय पर राष्ट्रीय जल प्राथमिकताओं पर प्रस्ताव आमंत्रित करना।
  • विचारों का पारदर्शी प्रस्तुति, मूल्यांकन, एवं ट्रैकिंग सुनिश्चित करना। 
  • जन भागीदारी के माध्यम से सहयोगतनक नवाचरों का समर्थन करना। 
  • यह MSME, शिक्षा क्षेत्र, स्टार्टअप, उद्योग एवं महिला नेतृत्व वाले उद्यमों के नवप्रवर्तकों की भागीदारी को सक्षम बनाता है।

आप इसे भी पढ़ें : 13 December 2025 Current Affairs in Hindi

Download 20 MCQ PDF Click Here

निष्कर्ष (Conclusion)

दोस्तों करेंट अफेयर्स के अंतर्गत आज 15 December 2025 Current Affairs in Hindi में अंतरिक्ष विज्ञान, खेल, सरकारी योजनाएँ और पुरस्कारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम देखने को मिले। यह सभी खबरें प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और नियमित रिवीजन से आपकी तैयारी को मजबूत बनाएंगी।

FAQ – 15 December 2025 Current Affairs in Hindi

Q1. ISRO ने BlueBird Six उपग्रह किस रॉकेट से लॉन्च किया?

ISRO ने BlueBird Six उपग्रह LVM-3 रॉकेट से लॉन्च किया।

Q2. नीति आयोग ने किस राज्य को भारत की अदरक राजधानी घोषित किया?

 नीति आयोग ने मिजोरम राज्य को भारत की अदरक राजधानी घोषित किया।

Q3. Time Magazine Person of the Year 2025 कौन बना?

 Time Magazine Person of the Year 2025 “Architects of AI” बना।

Q4. भारत का पहला हाइड्रोजन फ्यूल सेल पोत कहाँ शुरू हुआ?

भारत का प्रथम  हाइड्रोजन फ्यूल सेल पोत वाराणसी में प्रारंभ हुआ।

Q5. पहली Commonwealth Kho-Kho Championship की मेज़बानी कौन करेगा?

पहली Commonwealth Kho-Kho Championship की मेज़बानी भारत करेगा, जो झारखंड राज्य होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top