दोस्तों नमस्कार! दोस्तों प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए “14 March 2026 Current Affairs in Hindi” बेहद महत्वपूर्ण हैं। देश-दुनिया में हो रही नई योजनाएँ, न्यायिक फैसले, अंतरराष्ट्रीय समझौते और महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ अक्सर UPSC, UPPSC, SSC, Banking, Railway और अन्य परीक्षाओं में पूछी जाती हैं।
इस लेख में हम 13 March 2026 Current Affairs in Hindi को सरल भाषा में टॉपिक-वाइज समझेंगे, जिससे आपको महत्वपूर्ण तथ्यों को याद रखने में आसानी होगी।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 14 March 2026 Current Affairs in Hindi
जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट बने चिली के 38वें राष्ट्रपति
दक्षिणपंथी नेता जोस एंटोनियो कास्ट रिस्ट ने 11 मार्च 2026 को चिली (Chile) के 38वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
उन्होंने वालपाराइसो में पदभार संभाला। यह बदलाव 1990 के बाद देश में दक्षिणपंथी राजनीति के सबसे बड़े उभारों में से एक माना जा रहा है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने उन्हें बधाई देते हुए भारत-चिली संबंधों को और मजबूत बनाने की आशा व्यक्त की।
मुख्य तथ्य:
- कार्यकाल- : कास्ट का कार्यकाल 2026 से 2030 तक रहेगा। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति Gabriel Boric के बाद पद संभाला है।
- पृष्ठभूमि-: 60 वर्षीय कास्ट एक वकील हैं, और Republican Party के संस्थापक भी हैं। उन्हें आमतौर पर रूढ़िवादी और राष्ट्रवादी विचारधारा का नेता माना जाता है।
- मुख्य एजेंडा-: उनकी सरकार की प्राथमिकताओं में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना, अवैध आप्रवासन पर नियंत्रण और सरकारी खर्च में कटौती के साथ आर्थिक सुधार शामिल हैं।
- चुनाव परिणाम-: उन्होंने दिसंबर 2025 में हुए राष्ट्रपति चुनाव के रन-ऑफ में जेनेट जारा (Jeannette Jara) को हराकर जीत हासिल की थी।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
चिली देश की झलक :
- चिली (Chile) दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग में स्थित एक लंबा और संकरा देश है, जो Peru की सीमा से लेकर केप हॉर्न (Cape Horn) तक लगभग 2,700 मील (करीब 4,300 किमी) तक फैला हुआ है।
- आधिकारिक रूप से इसे चिली गणराज्य कहा जाता है।
- यह देश अपनी अनोखी भौगोलिक बनावट के लिए प्रसिद्ध है, जहां एक ओर Andes Mountains और दूसरी ओर Pacific Ocean स्थित हैं।
- चिली को स्थिर लोकतांत्रिक व्यवस्था और मजबूत अर्थव्यवस्था वाले देशों में भी गिना जाता है। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर Santiago है।
मुख्य तथ्य :
- राजधानी: सैंटियागो (Santiago)
- जनसंख्या: लगभग 20.2 मिलियन (2025 का अनुमान)
- क्षेत्रफल: 756,096 वर्ग किमी (291,929 वर्ग मील)
- सरकार: बहुदलीय गणराज्य
- राष्ट्रपति: Gabriel Boric (2022 से)
- मुद्रा: Chilean Peso (CLP)
- आधिकारिक भाषा: स्पेनिश
आप इसे भी पढ़ें : 13 March 2026 Current Affairs in Hindi
रिलायंस और USA के बीच 300 अरब डॉलर की ऊर्जा साझेदारी
भारत की प्रमुख कंपनी Reliance Industries ने अमेरिका में एक बड़ी ऊर्जा परियोजना की घोषणा की है।
मुख्य बिंदु
- कुल निवेश- : 300 अरब डॉलर
- स्थान- : साउथ टेक्सस के पोर्ट ऑफ ब्राउनविले में स्थापित होगी।
- प्रतिदिन उत्पादन क्षमता- : 1.6 लाख बैरल प्रतिदिन
- उद्देश्य- : ट्रम्प ने कहा की अमेरिका में पिछले 50 वर्षों की पहली बड़ी रिफाइनरी स्थापित होगी।
- अमेरिका में आखिरी बड़ी रिफाइनरी 1977 में लुईसियाना में बनी थी।
महत्व
- भारत-अमेरिका ऊर्जा सहयोग मजबूत होगा।
- वैश्विक ऊर्जा बाजार में भारत की भूमिका बढ़ेगी।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 14 March 2026 Current Affairs in Hindi
जल जीवन मिशन 2.0 को दिसंबर 2028 तक बढ़ाया गया
केंद्र सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए चल रही जल जीवन मिशन योजना की अवधि को बढ़ाकर अब दिसंबर 2028 तक कर दिया है।
पुनर्गठित योजना को (JJM) जल जीवन मिशन 2.0 कहा जा रहा है।
मुख्य बिंदु
- कुल अनुमानित बजट: 8.69 लाख करोड़ रुपये।
- लक्ष्य: 19.36 करोड़ ग्रामीण परिवारों को नल से जल कनेक्शन।
- इस मिशन की शुरुआत: 15 अगस्त 2019।
- उद्देश्य: हर ग्रामीण घर तक सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल पहुंचाना।
महत्व
- ग्रामीण स्वास्थ्य और जीवन स्तर में सुधार।
- जलजनित बीमारियों में कमी।
- महिलाओं को पानी लाने की समस्या से राहत।
राज्यों की महत्वपूर्ण पहल – 14 March 2026 Current Affairs in Hindi
प्रोजेक्ट गंगा – उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)
उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट गंगा ( Project Ganga) शुरू किया है।
मुख्य लक्ष्य
- लगभग 20 लाख ग्रामीण परिवारों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ना है।
- फाइबर नेटवर्क का विस्तार करना।
- डिजिटल शिक्षा और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा।
ऑपरेशन जेरिको – मिजोरम
मिजोरम सरकार ने ड्रग्स तस्करी को रोकने के लिए ऑपरेशन जेरिको (Operation Jericho) अभियान शुरू किया है।
मुख्य उद्देश्य
- सीमा क्षेत्रों में ड्रग्स तस्करी पर नियंत्रण।
- युवाओं को नशे से बचाना।
- पुलिस और एजेंसियों के संयुक्त अभियान से ड्रग्स तस्करी एवं नशे बचाव।
नागौरी पान मेथी को पेटेंट
राजस्थान (Rajasthan) के नागौर जिले की प्रसिद्ध नागौरी पान मेथी को हाल ही में पेटेंट/भौगोलिक पहचान का दर्जा मिला है।
यह पेटेंट बौद्धिक संपदा संरक्षण पौधा किस्म संरक्षण पर कृषक अधिकार अधिनियम 2001 के तहत प्रदान किया गया है।
लाभ
- स्थानीय किसानों को आर्थिक फायदा होगा।
- कृषि उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी।
- क्षेत्रीय ब्रांडिंग को बढ़ावा मिलेगा।
आप इसे भी पढ़ें : 12 March 2026 Current Affairs in Hindi
महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ – 14 March 2026 Current Affairs in Hindi
राहुल भाटिया बने इंडिगो (IndiGo) के अंतरिम CEO
भारत की प्रमुख एयरलाइन IndiGo के सह-संस्थापक राहुल भाटिया ने अंतरिम CEO के रूप में कार्यभार संभाला है।
- इन्होंने पीटर अल्बर्ट्स के इस्तीफे के बाद यह जिम्मेदारी संभाली।
- एयरलाइन के संचालन और रणनीति को आगे बढ़ाने का दायित्व मिला
इंडिगो
- स्थापना – 2005
- परिचालन – 04 अगस्त 2006
- मुख्यालय – गुरु ग्राम हरियाणा
सम्मान – 14 March 2026 Current Affairs in Hindi
META लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड2026 – अमोल पालेकर
प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक अमोल पालेकर को सिनेमा और रंगमंच में उनके योगदान के लिए Meta META लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड2026 (Lifetime Achievement Award – 2026) से सम्मानित किया जाएगा।
यह पुरस्कार भारतीय रंगमंच और सिनेमा में समकालीन कहानी कहने की शैली को आकार देने में एक अभिनेता एवं निर्देशक के रूप में उनके दशकों लंबे योगदान की मान्यता है।
योगदान :
- भारतीय समानांतर सिनेमा के प्रमुख कलाकार है।
- कई सफल फिल्मों के निर्देशक रहे।
मदुरई हवाई अड्डा बना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा
केंद्र सरकार ने मदुरई हवाई अड्डे को अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का दर्जा देने की मंजूरी दी है।
लाभ :
- पर्यटन में वृद्धि होगी।
- अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की सुविधा बढ़ेगी।
- दक्षिण भारत के व्यापार को बढ़ावा मिलेगा।
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार – 14 March 2026 Current Affairs in Hindi
भारत-उज्बेकिस्तान फार्मा-न्यूट्रा ट्रेड कॉरिडोर
भारत (India) और उज्बेकिस्तान (Uzbekistan) ने मिलकर फार्मा-न्यूट्रा ट्रेड कॉरिडोर (Pharma-Nutra Trade Corridor) शुरू किया है।
भारत और उज्बेकिस्तान ने भारतीय निर्माता को कॉमनवेल्थ आफ इंडिपेंडेंट स्टेटस(CIS) और यूरेशिया स्वास्थ्य सेवा बाजारों से जोड़ने के लिए इस व्यापार को प्रारंभ किया।
उद्देश्य
- भारतीय दवाओं को यूरेशियाई बाजारों तक पहुंचाना सरल होगा।
- स्वास्थ्य क्षेत्र में व्यापार बढ़ाने में कुशलता मिलेगी।
- फार्मा और न्यूट्रास्यूटिकल उद्योग को प्रोत्साहन मिलेगा।
- यूरेशिया भूगोल महाद्वीप में जो यूरोप और एशिया महाद्वीप को मिलाकर नामित है।
प्रदर्शनी – 14 March 2026 Current Affairs in Hindi
AAHAR – 2026 फूड एक्सपो का उद्घाटन – नई दिल्ली
- नई दिल्ली में आयोजित AAHAR – 2026 एक अंतरराष्ट्रीय खाद्य और आतिथ्य मेला का उद्घाटन किया गया है।
- इस कार्यक्रम का आयोजन खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय और इंडिया ट्रेड प्रमोशन ऑर्गेनाइजेशन द्वारा संयुक्त रूप से किया गया है।
मुख्य तथ्य :
- यह 40वां संस्करण है।
- उद्घाटन -: केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) किया है।
- भागीदार देश-: इटली
विरासत शक्ति प्रदर्शनी
- नई दिल्ली में विरासत शक्ति प्रदर्शनी (Virasat Shakti Exhibition) का आयोजन किया गया।
- इसका उद्घाटन डॉक्टर एम बिना विकास आयुक्त हटकरघा द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में किया गया।
- इसका आयोजन कपड़ा मंत्रालय के राष्ट्रीय हथकरघा विकास निगम (NHDC) द्वारा किया गया।
मुख्य उद्देश्य :
- महिला शिल्पकारों को मंच देना।
- पारंपरिक भारतीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देना।
- ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 13.03.2026
Conclusion:
दोस्तों “13 March 2026 Current Affairs in Hindi” की ये प्रमुख घटनाएँ दर्शाती हैं कि भारत विकास, डिजिटल कनेक्टिविटी, न्यायिक सुधार और अंतरराष्ट्रीय व्यापार के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ये सभी तथ्य UPSC, SSC, Banking, Railway, UPPSC जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।
| Download TOP 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQs – 14 March 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. जल जीवन मिशन 2.0 का लक्ष्य वर्ष क्या है?
उत्तर – जल जीवन मिशन 2.0 को अब दिसंबर 2028 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Q2. भारत में पैसिव युथनेशिया की अनुमति किसने दी?
उत्तर – भारत में Supreme Court of India ने पहली बार पैसिव युथनेशिया की अनुमति दी है।
Q3. प्रोजेक्ट गंगा किस राज्य की योजना है?
उत्तर – उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए प्रोजेक्ट गंगा शुरू किया है।
Q4. इंडिगो के अंतरिम CEO कौन बने हैं?
उत्तर – राहुल भाटिया ने IndiGo के अंतरिम CEO के रूप में कार्यभार संभाला है।
Q5. मदुरई एयरपोर्ट को क्या दर्जा दिया गया है?
उत्तर – Madurai Airport को केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का दर्जा दिया है।
