आज के प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं जैसे UPSC, SSC, बैंक, रेलवे और राज्य PCS की तैयारी में करंट अफेयर्स की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 13 March 2026 Current Affairs in Hindi में आपको राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण घटनाओं का सरल और संक्षिप्त विवरण मिलेगा।
आज के प्रमुख विषयों में Dheeraj Seth का भारतीय सेना के वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ बनना, FIFA World Cup 2026 की मेजबानी करने वाले देश, Proba-3 Mission से संपर्क टूटने की घटना, भारतीय रेलवे का SHINE ऐप, निर्भया निशा पहल, अंतर्राष्ट्रीय मलेरिया सम्मेलन और कई अन्य महत्वपूर्ण अपडेट शामिल हैं।
यदि आप परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो ये 13 मार्च 2026 के करंट अफेयर्स आपको नवीनतम घटनाओं से अपडेट रखने में मदद करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 13 March 2026 Current Affairs in Hindi
फीफा विश्व कप – 2026 की मेजबानीकरने वाले देश – USA,मैक्सिको, कनाडा
- फीफा विश्व कप – 2026 (FIFA World Cup 2026) का आयोजन पहली बार तीन देशों द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।
- इस प्रतिष्ठित फुटबॉल टूर्नामेंट की मेजबानी United States, Mexico और Canada मिलकर करेंगे।
- यह भी पहली बार होगा जब विश्व कप में 48 टीमें भाग लेंगी, जिससे यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे बड़ा फुटबॉल आयोजन बन जाएगा।
- प्रतियोगिता 11 जून से 19 जुलाई 2026 तक उत्तरी अमेरिका के 16 शहरों में आयोजित की जाएगी।
फीफा विश्व कप – 2026 के शुभंकर
क्लच – बॉल्ड ईगल जो संयुक्त राज्य अमेरिका का प्रतिनिधित्व करते हैं।
मेपल – मूस जो कनाडा का प्रतिनिधित्व करता कहानी है, और गोलकीपर है।
जायू – जैगुआर जो मेक्सिको का प्रतिनिधित्व करता है, और स्ट्राइकर है।
यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के प्रोबॉ – 3 मिशन का संपर्क टूटा
- यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (European Space Agency) के Proba-3 सौर मिशन से जुड़ा कोरोनोग्राफ अंतरिक्ष यान तकनीकी समस्या के कारण अस्थायी रूप से संपर्क से बाहर हो गया है।
- फरवरी 2026 के मध्य में आई एक तकनीकी गड़बड़ी की वजह से यान की दिशा बदल गई और बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिसके चलते यह ‘सर्वाइवल मोड’ में चला गया।
- वर्तमान में वैज्ञानिक मिशन के दूसरे उपग्रह ‘ऑकल्टर’ की मदद से यान से दोबारा संपर्क स्थापित करने और इसे सामान्य स्थिति में लाने का प्रयास कर रहे हैं।
प्रोबॉ मिशन -3
- यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का Proba-3 (प्रोजेक्ट फॉर ऑन-बोर्ड ऑटोनॉमी) विश्व का पहला अत्यधिक सटीक फॉर्मेशन-फ्लाइंग उपग्रह मिशन माना जाता है। इस मिशन को दिसंबर 2024 में अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया गया था।
- इस परियोजना के तहत दो अलग-अलग अंतरिक्ष यान एक साथ मिलकर कार्य करते हैं और अंतरिक्ष में कृत्रिम रूप से सूर्य ग्रहण (Artificial Solar Eclipse) की स्थिति बनाते हैं, जिससे वैज्ञानिक सूर्य के बाहरी वातावरण का अधिक सटीक अध्ययन कर सकते हैं।
मुख्य बिंदु और उद्देश्य:
- उद्देश्य: इस मिशन का मुख्य लक्ष्य सूर्य के बाहरी वायुमंडल, जिसे कोरोना कहा जाता है, का अध्ययन करना है। सामान्य परिस्थितियों में सूर्य की तेज रोशनी के कारण इस क्षेत्र को स्पष्ट रूप से देख पाना कठिन होता है।
- तकनीक (फॉर्मेशन फ्लाइंग): इस मिशन में दो उपग्रह लगभग 150 मीटर की दूरी पर समन्वय के साथ काम करते हैं। एक उपग्रह ऑकल्टर (Occulter) सूर्य को ढकने का कार्य करता है, जबकि दूसरा कोरोनोग्राफ (Coronagraph) सूर्य के कोरोना की तस्वीरें कैप्चर करता है।
- लॉन्च और सहयोग: इस मिशन का विकास European Space Agency ने किया है और इसे भारत की Indian Space Research Organisation ने PSLV-C59 रॉकेट के माध्यम से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया।
- वैज्ञानिक महत्व: इस उन्नत तकनीक की मदद से सूर्य के पास स्थित वायुमंडलीय क्षेत्र की अत्यंत स्पष्ट और विस्तृत तस्वीरें प्राप्त की जा सकेंगी, जो सौर विज्ञान के अध्ययन में महत्वपूर्ण योगदान देंगी।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
सैन्य अभ्यास – शीत प्रतिक्रिया का आयोजन – नार्वे
- कोल्ड रिस्पांस एक बड़े पैमाने पर आयोजित होने वाला द्विवार्षिक नाटो सैन्य अभ्यास है, जो यूरोपीय आर्कटिक में मुख्य रूप से उतरी नार्वे और आसपास के क्षेत्र में किया जाता है।
- इस वर्ष अमेरिका और डेनमार्क सहित 14 देश के लगभग 25000 सैनिकों ने इस अभ्यास में भाग लिया।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 13 March 2026 Current Affairs in Hindi
रक्षाक्षेत्र – 13 March 2026 Current Affairs in Hindi
भारतीय सेना के नए उपप्रमुख – धीरज सेठ
- लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ 1 अप्रैल 2026 से सेना के नए वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (VCOAS) का पद सभालेंगे।
- वह जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह का स्थान लेंगे, जो वेस्टर्न आर्मी कमांडर के रूप में कार्यभार ग्रहण करेंगे।
दिवस – 13 March 2026 Current Affairs in Hindi
धूम्रपान निषेध दिवस – 2026
- धूम्रपान निषेध दिवस प्रत्येक वर्ष मार्च के दूसरे बुधवार को मनाया जाता है, इस बार यह 11 मार्च को मनाया जाता है।
- वर्ष 2026 की थीम – धूम्रपान – मुक्त जीवन की शुरुवात धूम्रपान-मुक्त दिन से होती है।
आप इसे भी पढ़ें : 12 March 2026 Current Affairs in Hindi
डिजिटल सुरक्षा कवच SHINE ऐप – भारतीय रेलवे
- SHINE ऐप का पूरा नाम – Sexual Harassment Incident Notification for Empowerment
- भारतीय रेलवे ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस – 2026 के अवसर पर कार्य स्थल पर शिकायत दर्ज करने के उद्देश्य महिला कर्मचारियों के लिए है, SHINE ऐप लॉन्च किया है।
- यह प्लेटफॉर्म मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली (HRMS) के माध्यम से गोपनीय शिकायतें दर्ज करने की सुविधा प्रदान करता है।
फिल्म अवार्ड्स – 13 March 2026 Current Affairs in Hindi
तेलंगाना गद्दार फिल्म अवार्ड्स – 2025
तेलंगाना गद्दार फिल्म अवार्ड 2025 में चिरंजीवी मेगास्टार को प्रतिष्ठित एनटीआर(NTR) राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया
अन्य पुरस्कार :
- एनटीआर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार- चिरंजीवी
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेता- नागा चैतन्य (थंडेल्) फिल्म
- सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना (द गर्लफ्रेंड)
- सर्वश्रेष्ठ फिल्म -राजू वेड्स रामबाई
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता – शिवाजी (धनदोरा)
- सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री – भूमिका (यूफोरिया)
- सर्वस्व निर्देशक – सैलू (राजू वेड्स रामबाई)
- राष्ट्रीय एकता पर फिल्म- थंडेल
- सर्वश्रेष्ठ पर्यावरण फिल्म- इगुआ
- सर्वश्रेष्ठ सामाजिक संदेश वाली फिल्म- कोर्ट
खेलकूद – 13 March 2026 Current Affairs in Hindi
पेशेवर पुरुष फुटबाल टीम की कोच – सबरीना विटमैन
- जर्मनी की सबरीना विटमैन ने जर्मन क्लब FC Ingolstadt 04 के मुख्य कोच बनकर इतिहास रच दिया है।
- जर्मनी की पहली महिला पेशेवर पुरुष फुटबॉल टीम की मुख्य कोच सबरीना विटमैन बनी।
- वह जर्मनी के शीर्ष तीन पेशेवर फुटबॉल डिवीजन में किसी पुरुष टीम का नेतृत्व करने वाली पहली महिला हैं।
मिजोरम विधानसभा ने संविधान की 8वीं अनुसूची में ‘मिजो’ भाषा शामिल करने का प्रस्ताव
- मिजोरम विधानसभा ने 9 मार्च 2026 को सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर मिज़ो भाषा को संविधान की 8वीं अनुसूची (Constitution of India Eighth Schedule) में शामिल करने की मांग की है।
- वर्ष 1991 के बाद लगभग 35 वर्षों में यह पहला अवसर है, जब इस संबंध में औपचारिक प्रस्ताव पारित किया गया है।
- इस पहल का उद्देश्य मिज़ो भाषा को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलाना, इसके विकास को प्रोत्साहित करना तथा संसदीय कार्यवाही और केंद्रीय प्रतियोगी परीक्षाओं में इसके उपयोग का मार्ग प्रशस्त करना है।
सम्मेलन – 13 March 2026 Current Affairs in Hindi
अंतर्राष्ट्रीय मलेरिया सम्मेलन 2026- नई दिल्ली
- अंतर्राष्ट्रीय मलेरिया सम्मेलन 2026 भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के तहत राष्ट्रीय मलेरिया अनुसंधान संस्थान द्वारा आयोजित किया गया था।
- थीम (विषय) – “खोज, विकास और डिलीवरी : मलेरिया उन्मूलन और उससे आगे की दिशा में प्रगति”
आप इसे भी पढ़ें : February 2026 Current Affairs in Hindi
निर्भया निशा पहल – केरल
- केरल पुलिस (Kerala Police) ने महिलाओं की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए ‘निर्भया निशा’ (Nirbhaya Nisha) नामक एक विशेष पहल शुरू की है।
- इस कार्यक्रम का उद्देश्य रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच यात्रा करने वाली महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना है। यह योजना 8 मार्च 2026 से राज्य के प्रमुख शहरों में लागू की जा रही है।
- इस पहल के तहत कई आधुनिक सुरक्षा प्रणालियों को एक साथ जोड़ा गया है, जिनमें 112 Emergency Helpline, Pol-App की (SOS) एसओएस सुविधा, एआई आधारित निगरानी कैमरे तथा ‘पिंक पेट्रोल’ की विशेष गश्त शामिल है।
- इन सभी व्यवस्थाओं के माध्यम से रात के समय महिलाओं को त्वरित सहायता और बेहतर सुरक्षा उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा गया है।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 12.03.2026
Conclusion :
दोस्तों, “13 March 2026 Current Affairs in Hindi” में शामिल घटनाएँ राष्ट्रीय सुरक्षा, विज्ञान एवं अंतरिक्ष, खेल, प्रशासन और सामाजिक पहल से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान करती हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए इन विषयों को नियमित रूप से पढ़ना और समझना बहुत जरूरी है। अगर आप रोजाना ऐसे ही अपडेटेड करंट अफेयर्स पढ़ते हैं, तो आपकी परीक्षा में सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है।
| Download TOP 10 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 13 March 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. 13 मार्च 2026 के करंट अफेयर्स क्यों महत्वपूर्ण हैं?
उत्तर – ये करंट अफेयर्स UPSC, SSC, बैंक, रेलवे और राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण समसामयिक घटनाओं को कवर करते हैं।
Q2. भारतीय सेना के नए वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ कौन बने हैं?
उत्तर – लेफ्टिनेंट जनरल Dheeraj Seth 1 अप्रैल 2026 से भारतीय सेना के नए वाइस चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का पद संभालेंगे।
Q3. FIFA World Cup 2026 की मेजबानी कौन करेगा?
उत्तर – FIFA World Cup 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से अमेरिका, मेक्सिको और कनाडा करेंगे।
Q4. Proba-3 मिशन किससे संबंधित है?
उत्तर – Proba-3 Mission एक सौर अध्ययन मिशन है, जिसका उद्देश्य सूर्य के बाहरी वायुमंडल यानी कोरोना का अध्ययन करना है
Q5. SHINE ऐप किसने लॉन्च किया है और इसका उद्देश्य क्या है?
उत्तर – भारतीय रेलवे ने महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए SHINE ऐप लॉन्च किया है, जिससे कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज की जा सकती है।
