दोस्तों नमस्कार! दोस्तों यह पोस्ट “12 March 2026 Current Affairs in Hindi” पर आधारित है, जिसमें आज की प्रमुख राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय समसामयिक घटनाओं को सरल और व्यवस्थित रूप में प्रस्तुत किया गया है।
यह जानकारी विशेष रूप से SSC, UPSC, Railway, Banking तथा विभिन्न राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उपयोगी है। यहाँ दिए गए सभी महत्वपूर्ण बिंदु आपकी परीक्षा तैयारी को मजबूत बनाने में सहायक होंगे।

राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 12 March 2026 Current Affairs in Hindi
विज्ञान और तकनीक: भारत का पहला ओशन थर्मल एनर्जी प्लांट
भारत ने अक्षय ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ओशन थर्मल एनर्जी कन्वर्जन (OTEC) आधारित संयंत्र स्थापित करने की योजना बनाई है। यह परियोजना लक्षयद्वीप (Lakshadweep) की राजधानी कावरती (Kavaratti) में विकसित की जा रही है।
इस परियोजना की विशेषताएँ
- यह तकनीक समुद्र की सतह के गर्म पानी और गहराई में मौजूद ठंडे पानी के तापमान अंतर का उपयोग करती है।
- तापमान के इस अंतर से बिजली उत्पन्न की जाती है।
- इस संयंत्र से लगभग 65 किलोवाट बिजली उत्पन्न होगी।
- साथ ही प्रतिदिन करीब 1 लाख लीटर पीने योग्य पानी भी तैयार किया जाएगा।
- यह परियोजना भविष्य में समुद्री ऊर्जा के उपयोग और अक्षय ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) 2019
- दीपाली दास (Dipali Das) भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वाली पहली विदेशी नागरिक बनी हैं।
- वह मूल रूप से बांग्लादेश (Bangladesh) जन्म एवं वहीं की रहने वाली हैं, और वे 1998 में भारत आई थी।
- उनका संबंध असम के जिले से है।
- नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) 2019, 11 दिसंबर 2019 को पारित एक भारतीय कानून है।
- इसका उद्देश्य अफगानिस्तान, बांग्लादेश या पाकिस्तान के हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी या ईसाई समुदाय के प्रवासियों को नागरिकता देना है।
मद्रास उच्च न्यायालय 55वें मुख्य न्यायाधीश – न्यायमूर्ति सुश्रुत अरविन्द
- न्यायमूर्ति सुश्रुत अरविंद (एस.ए.) धर्माधिकारी ने 6 मार्च 2026 को मद्रास उच्च न्यायालय के 55वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में पद की शपथ ग्रहण की।
- उन्होंने न्यायमूर्ति मनींद्र मोहन श्रीवास्तव, जो इस न्यायालय के 54वें मुख्य न्यायाधीश थे, के सेवानिवृत्त होने के बाद यह जिम्मेदारी संभाली।
- न्यायमूर्ति श्रीवास्तव 5 मार्च 2026 को अपने पद से सेवानिवृत्त हुए थे। इस नई नियुक्ति से पहले न्यायमूर्ति धर्माधिकारी केरल उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में कार्यरत थे।
- विशेषता: उन्होंने मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में एक वकील के रूप में कार्य किया और 2016 में जज बने।
अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 12 March 2026 Current Affairs in Hindi
यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो एलुमनाई अवार्ड फॉर प्रोफेशनल अचीवमेंट से सम्मानित – कृष्णमूर्ति वी. सुब्रमण्यन
- भारत के पूर्व मुख्य आर्थिक सलाहकार कृष्णमूर्ति वी. सुब्रमण्यन को प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो एलुमनाई अवार्ड फॉर प्रोफेशनल अचीवमेंट से सम्मानित किया गया है।
- यह सम्मान उन्हें भारत के मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में उनके उल्लेखनीय योगदान और कोविड-19 महामारी के दौरान देश की अर्थव्यवस्था के लिए प्रस्तुत V-आकार की आर्थिक रिकवरी की रणनीति के लिए दिया गया है।
- लगभग 85 वर्षों के इतिहास में इस सम्मान को प्राप्त करने वाले वे पहले भारतीय अर्थशास्त्री बने हैं, जो भारत के लिए गर्व की बात मानी जा रही है।
- यह सम्मान पाने वाले वे पहले भारतीय अर्थशास्त्री बने हैं।
- ऐतिहासिक उपलब्धि- :यह सम्मान प्राप्त करने वाले कृष्णमूर्ति वी. सुब्रमण्यन पहले भारतीय अर्थशास्त्री बन गए हैं। वर्ष 1941 में शुरू हुए इस पुरस्कार के इतिहास में यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।
आप इसे भी पढ़ें : 11 March 2026 Current Affairs in Hindi
ईरान का नया सुप्रीम लीडर – मोजतबा खामेनेई
- अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन के बाद उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को ईरान का नया सुप्रीम लीडर (सर्वोच्च नेता) नियुक्त किया गया है।
- इससे पहले अयातुल्लाह अली खामेनेई की मृत्यु के बाद अयातुल्लाह अली रेजा को अंतरराष्ट्रीय सुप्रीम लीडर नियुक्त किया गया था
रक्षा क्षेत्र – 12 March 2026 Current Affairs in Hindi
संयुक्त सैन्य अभ्यास लामितिये – 2026
- भारत और सेशेल्स (Seychelles) के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास “लैमितीय 2026” आयोजित किया गया।
- लामितिये शब्द का अर्थ – स्थानीय क्रियोल भाषा में मित्रता होता है।
- अभ्यास में शामिल भारतीय सेना दल – असम रेजीमेंट
- अभ्यास में शामिल भारतीय नौसेना का युद्ध पोत – INS त्रिकंद
- यह इस अभ्यास का 11वां संस्करण है।
- इसका आयोजन सेशल्स रक्षा अकादमी में किया गया।
सरकारी योजनाएँ – 12 March 2026 Current Affairs in Hindi
TWEES योजना – तमिलनाडु राज्य
तमिलनाडु सरकार ने महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2025 पर महिलाओं उद्यमी सशक्तिकरण योजना 2025 शुरू की है ।
TWEES – Tamil Nadu Women Entrepreneur Empowerment Scheme
इस योजना का उद्देश्य-:
- महिलाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहन देना।
- आर्थिक सहायता और प्रशिक्षण उपलब्ध कराना।
- राज्य में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देना।
सामाजिक पहल -12 March 2026 Current Affairs in Hindi
से नॉ टू प्रॉक्सी सरपंच अभियान (“Say No to Proxy Sarpanch”) अभियान
पंचायती राज मंत्रालय (Ministry of Panchayati Raj) ने महिला नेतृत्व को मजबूत बनाने के लिए “Say No to Proxy Sarpanch” अभियान शुरू किया है।
यह भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा 8 मार्च 2026 को शुरू किया गया एक देशव्यापी सोशल मीडिया अभियान है।
इस पहल का मुख्य लक्ष्य ‘सरपंच पति’ या ‘प्रधान पति’ जैसी प्रथा को समाप्त करना और पंचायतों में चुनी गई महिला प्रतिनिधियों (EWRs) को वास्तविक अधिकार, नेतृत्व और निर्णय लेने की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना है।
अभियान से जुड़ी मुख्य बातें:
अवधि -: यह अभियान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) से शुरू होकर 18 मार्च 2026 तक पूरे देश में चलाया जा रहा है।
मुख्य उद्देश्य- : इस पहल का मकसद यह सुनिश्चित करना है कि पंचायतों में चुनी गई महिला सरपंच स्वयं विकास से जुड़े फैसले लें, न कि उनके पति, पिता या अन्य पुरुष रिश्तेदार उनके स्थान पर निर्णय करें।
समस्या की पृष्ठभूमि- : कई स्थानों पर ‘प्रॉक्सी सरपंच’ की स्थिति देखने को मिलती है, जिसमें निर्वाचित महिला प्रतिनिधि केवल औपचारिक रूप से हस्ताक्षर करने तक सीमित रह जाती हैं। यह स्थिति 1992 के 73वें संवैधानिक संशोधन की भावना के विपरीत मानी जाती है।
उठाए जा रहे कदम-: इस अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ शिकायत हेल्पलाइन, निगरानी समितियों का गठन और आवश्यक होने पर सख्त कार्रवाई जैसे उपाय भी किए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया अभियान-: लोगों से अपील की जा रही है कि वे सोशल मीडिया पर #SayNoToProxySarpanch हैशटैग का उपयोग करते हुए महिला नेतृत्व के समर्थन में आवाज उठाएं और इस प्रथा के खिलाफ जागरूकता फैलाएं।
आप इसे भी पढ़ें : February 2026 Current Affairs in Hindi
ह्यूरन ग्लोबल रिच लिस्ट – 2026
हाल ही में हुरून रिसर्च इंस्टिट्यूट (Hurun Research Institute) ने Hurun Global Rich List 2026 का 15वां संस्करण जारी किया है। इस सूची में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों और विभिन्न देशों में मौजूद अरबपतियों की संख्या का विस्तृत विश्लेषण किया गया है।
रिपोर्ट के प्रमुख तथ्य
- भारत की स्थिति-: इस सूची के अनुसार India में कुल 308 अरबपति हैं, जिसके साथ भारत विश्व में तीसरे स्थान पर है।
- भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति-: मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) लगभग 9.8 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं।
- दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति: एलन मसक (Elon Musk) लगभग 792 बिलियन अमेरिकी डॉलर की संपत्ति के साथ वैश्विक सूची में पहले स्थान पर हैं।
- देशों की रैंकिंग-: अरबपतियों की संख्या के आधार पर चीन (China) पहले स्थान पर तथा United States दूसरे स्थान पर है।
टॉप 3 अरबपतियों वाले देश की सूची :
- चीन
- अमेरिका
- भारत
टॉप 3 अरबपतियों वाले शहरों की रैंकिंग:
- न्यूयार्क
- शंघाई
- बीजिंग
भारत की पहली ‘रिंग मेट्रो’
भारत के शहरी परिवहन क्षेत्र में एक नई उपलब्धि हासिल हुई है। श्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने नई दिल्ली में भारत की पहली रिंग मेट्रो सेवा का उद्घाटन किया।
इस परियोजना की मुख्य विशेषताएँ
- यह सेवा Delhi Metro की पिंक लाइन के मजलिस पार्क – मौजपुर कॉरिडोर के माध्यम से शुरू की गई है।
- यह परियोजना दिल्ली मेट्रो के पाँचवें चरण के विस्तार का हिस्सा है।
- इसका मुख्य उद्देश्य शहर में बेहतर कनेक्टिविटी और परिवहन सुविधा प्रदान करना है।
- इसे भारत की पहली पूरी तरह संचालित (Fully Operational) रिंग मेट्रो प्रणाली माना जा रहा है।
खेलकूद – 12 March 2026 Current Affairs in Hindi
फॉर्मूला वन – ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स 2026
वर्ष 2026 के फॉर्मूला वन सीजन की पहली रेस ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स हाल ही में संपन्न हुई।
प्रमुख जानकारी
- इस रेस का आयोजन मेलबर्न (Melbourne) में किया गया।
- जॉर्ज रसेल (George Russell) (ड्राइवर, Mercedes-Benz टीम) ने यह रेस जीतकर खिताब अपने नाम किया।
- यह जीत 2026 फॉर्मूला वन सीजन की पहली आधिकारिक जीत मानी जा रही है।
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 11.03.2026
Conclusion :
दोस्तों “12 March 2026 Current Affairs in Hindi” के अंतर्गत आज की प्रमुख समसामयिक घटनाओं में अक्षय ऊर्जा क्षेत्र में नई तकनीक, महत्वपूर्ण प्रशासनिक नियुक्तियाँ, अंतरराष्ट्रीय राजनीतिक घटनाएँ तथा महिला सशक्तिकरण से जुड़ी सरकारी पहल शामिल हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए इन सभी विषयों की जानकारी अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि ऐसे तथ्य अक्सर UPSC, SSC, बैंकिंग और अन्य सरकारी परीक्षाओं में पूछे जाते हैं।
| Download TOP 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQs: 12 March 2026 Current Affairs in Hindi
प्रश्न 1: ह्यूरन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 किस संस्था द्वारा जारी की गई है?
उत्तर: Hurun Research Institute द्वारा ह्यूरन ग्लोबल रिच लिस्ट जारी की जाती है।
यह रिपोर्ट दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों और विभिन्न देशों के अरबपतियों की संख्या का विश्लेषण करती है।
प्रश्न 2: ह्यूरन ग्लोबल रिच लिस्ट 2026 के अनुसार दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति कौन हैं?
उत्तर: इस सूची के अनुसार Elon Musk दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 792 बिलियन अमेरिकी डॉलर बताई गई है।
प्रश्न 3: भारत की पहली रिंग मेट्रो कहाँ शुरू की गई है?
उत्तर: भारत की पहली रिंग मेट्रो Delhi में शुरू की गई है। यह Delhi Metro की पिंक लाइन के मजलिस पार्क–मौजपुर कॉरिडोर से जुड़ी है।
प्रश्न 4: ऑस्ट्रेलियन ग्रैंड प्रिक्स 2026 का विजेता कौन बना?
उत्तर: George Russell ने 2026 का Australian Grand Prix जीता। यह फॉर्मूला वन 2026 सीजन की पहली रेस थी।
