दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों आप सब प्रतियोगी परीक्षा जैसे UPSC, SSC, बैंक, रेलवे, राज्य PCS और अन्य सरकारी नौकरियों की तैयारी करने के लिए ‘12 January 2026 Current Affairs in Hindi’ बेहद महत्वपूर्ण हैं।
इस लेख में हम राष्ट्रीय नियुक्तियाँ, अंतरराष्ट्रीय घटनाएँ, तकनीक, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और अर्थव्यवस्था से जुड़ी आज की प्रमुख खबरों को आसान भाषा में समझेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 12 January 2026 Current Affairs in Hindi
अमेरिका का 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से बाहर होने का फैसला
अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA) सहित 66 अंतरराष्ट्रीय संगठनों से बाहर निकलने की घोषणा की है।
मुख्य बिंदु:
- 31 संयुक्त राष्ट्र से जुड़े संगठन
- 35 गैर-यूएन संस्थाएँ
- भारत – फ्रांस के नेतृत्व वाला इंटर नेशनल सोलर भी शामिल है।
- प्रमुख कारण कारण: व्हाइट ये संगठन अमेरिकी राष्ट्रीय संप्रभुता और आर्थिक हितों के खिलाफ कार्य कर रहे थे।
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 12 January 2026 Current Affairs in Hindi
नियुक्तियाँ – 12 January 2026 Current Affairs in Hindi
ए के बाला सुब्रमण्यम बने AERB के नए अध्यक्ष
जनवरी 2026 में प्रसिद्ध वैज्ञानिक ए के बाला सुब्रमण्यम को परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
AERB से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य:
- स्थापना: 15 नवंबर 1983
- मुख्यालय: मुंबई
- कार्य: परमाणु ऊर्जा से जुड़े संयंत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करना
अन्य प्रमुख नियुक्तियाँ:
- हरपाल सिंह – सीमा सड़क संगठन (BRO) के महानिदेशक
- सोनाली मिश्रा – रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की पहली महिला महानिदेशक
आप इसे भी पढ़ें – 11 January 2026 Weekly Current Affairs
भारत का पहला बायो (Bio-Happy) जिला – कीयी पान्योर
अरुणाचल प्रदेश का कीयी पान्योर जिला भारत का पहला जैव सुखद (Bio-Happy ) जिला बनने जा रहा है।
मुख्य उद्देश्य: इस परियोजना के अंतर्गत
- जैव विविधता का संरक्षण
- स्थानीय कृषि को बढ़ावा
- पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली
सहयोगी संस्थान:
- एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन(MS Swaminathan Research Foundation-MSSRF) एवं जिला प्रशासन मिलकर चल रहे है।
विज्ञान और तकनीक – 12 January 2026 Current Affairs in Hindi
भारत की पहली डीप टेक स्टार्टअप नीति 2025-26 का अनावरण – तमिलनाडु
तमिलनाडु सरकार ने भारत की पहली डीप टेक स्टार्टअप नीति 2025-26 लॉन्च की है।
नीति की विशेषताएँ:
100 करोड़ की मदद से 100 डीपटेक स्टार्टअप को सीधे पर सहायता देना है, जो AI रोबोटिक्स, सेमीकंडक्टर स्पेस टेक जैसे क्षेत्र में काम कर रहे है।
तमिलनाडु राज्य के बारे में –
राजधानी – चेन्नई
गठन – 01 नवंबर 1956
मुख्यमंत्री – मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन
नए उपमुख्यमंत्री – उदय निधि स्टालिन
राज्यपाल – आर एन रवि
लोकसभा – सीट – 39
राज्यसभा सीट – 18
विधानसभा सीट – 234
डिजिटल पहल – 12 January 2026 Current Affairs in Hindi
UIDAI का नया शुभंकर ‘उदय’
UIDAI ने आधार सेवाओं को सरल बनाने के लिए ‘उदय’ नामक मैस्कॉट लॉन्च किया।
UIDAI से जुड़े तथ्य:
- UIDAI की स्थापना: 2009
- मुख्यालय: नई दिल्ली
- उद्देश्य: डिजिटल पहचान को सुलभ बनाना और लोगों तक सरल तरीके पहुँच सके।
आप इसे भी पढ़ें – December 2025 Current Affairs in Hindi
महिला एवं बाल विकास – 12 January 2026 Current Affairs in Hindi
‘पंखुड़ी’ पोर्टल का शुभारंभ
महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने ‘पंखुड़ी’ पोर्टल लॉन्च किया।
उद्देश्य – महिलाओं एवं बच्चों के लिए चलाई जा रही, सरकारी योजनाओं के आवेदन की ट्रॅकिंग, एवं लाभ वितरण को एक डिजिटल मंच पर लाना अथवा एकीकृत करना।
शामिल योजनाएं –
- मिशन शक्ति (महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण)
- मिशन वात्सल्य (बाल संरक्षण )
- सक्षम आगनबाड़ी व पोषण 2.0)
पर्यावरण और वन्यजीव – 12 January 2026 Current Affairs in Hindi
बाघ गणना 2026
- अखिल भारतीय बाघ गणना 2026 का पहला चरण तमिलनाडु में शुरू
- ऑल् इंडिया टाइगर एस्टिमेशन 2026 (AITE -2026) का प्रथम चरण तमिलनाडु के थंथाई पेरियार वन्यजीव अभ्यर्ण में संचालित किया जा रहा है।
- इस गणना का प्रमुख उद्देश्य बाघों की उपस्थिति दर्ज करना।
- ऑल् इंडिया टाइगर एस्टिमेशन 2026 की राष्ट्रीय रिपोर्ट 2027 में प्रकाशित की जाएगी।
- भारत में बाघों की गणना प्रत्येक 4 वर्ष में एक बार राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) द्वारा की जाती है।
प्रसिद्ध पर्यावरणविद् माधव गाडगिल का 82 वर्ष की आयु में निधन
- प्रसिद्ध पर्यावरणविद् माधव गाडगिल का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- वे पश्चिमी घाट के एक बड़े इकोलॉजिस्ट थे।
- वर्ष 2010 में पश्चिमी घाट पारिस्थिकी विशेषज्ञ पैनल के अध्यक्ष थे। जिसे गड़गिल आयोग के नाम से जाना जाता है।
- पुरस्कार – पद्म श्री – 1981, पद्म भूषण – 2006
- 2024 में उन्हे UNEP द्वारा Champion of the Earth
घोषित किया गया।
न्यायिक व्यवस्था -12 January 2026 Current Affairs in Hindi
भारत की पहली पूरी तरह पेपरलेस जिला अदालत – वायनाड
भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत ने केरल के वायनाड जिले में देश की पहली पूरी तरह पेपरलेस जिला अदालत का उद्घाटन किया गया।
उद्देश्य –
- न्याय प्रणाली में पारदर्शिता लाना।
- कागज का कम उपयोग करके प्रयवर्ण को संरक्षण करना।
- अदालत की गति को कार्यवाही देना।
अर्थव्यवस्था – 12 January 2026 Current Affairs in Hindi
भारत की वास्तविक GDP में 7.4% वृद्धि का अनुमान
- राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा जारीपहले अग्रिम अनुमान के अमूसर देश की वास्तविक रियल GDP वृद्धि दर 7.4% तक फूचने का अनुमान है।
- यह बढ़ोतरी मुख्य तौर पर विनिर्माण क्षेत्र में आए मजबूत सुधार का परिणाम है। इस क्षेत्र में उत्पादन वृद्धि के लगभग 7% तक पहुँचने की संभावना है, जबकि पिछले वर्ष यह दर 4.5% के आसपास थी।
- नॉमिनल GDP में भारत बना दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था
- जापान को पीछे छोड़ा
आप इसे भी पढ़ें – Daily Current Affairs Quiz 10.01.2026
राष्ट्रीय वस्त्र मंत्री सम्मेलन – 2026
- वस्त्र मंत्रालय एवं असम सरकार को गुवाहटी, असम में राष्ट्रीय वस्त्र मंत्री सम्मेलन आयोजित किया है।
- इस सम्मेलन का उद्देश्य 2030 तक 350 अरब डॉलर की वस्त्र उद्योग और 100 अरब डॉलर के निर्यात के लक्ष्य को बढ़ावा देना है।
- थीम – भारत के वस्त्र, विकास, विरासत एवं नवाचार
Download 15 MCQ PDF Click here
Conclusion
दोस्तों ‘12 January 2026 Current Affairs in Hindi’ से स्पष्ट है, कि भारत तकनीक, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण और डिजिटल गवर्नेंस में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है।
ये सभी Current Affairs प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और उम्मीदवारों को Daily Current Affairs पढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
FAQs – 12 January 2026 Current Affairs in Hindi
Q 1. परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (AERB) के नए अध्यक्ष कौन हैं?
जनवरी 2026 में ए के बाला सुब्रमण्यम को AERB का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
वे एक अनुभवी वैज्ञानिक हैं। AERB परमाणु ऊर्जा से जुड़ी सुरक्षा की निगरानी करता है।
Q 2. भारत का पहला जैव सुखद (Bioh) जिला कौन सा है?
भारत का पहला Bioh जिला अरुणाचल प्रदेश का की पान्योर जिला है। इसका उद्देश्य जैव विविधता और टिकाऊ कृषि को बढ़ावा देना है। इस परियोजना में एम.एस. स्वामीनाथन रिसर्च फाउंडेशन सहयोग कर रहा है।
Q 3. ‘पंखुड़ी’ पोर्टल किस मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है?
पंखुड़ी’ पोर्टल महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा लॉन्च किया गया है।
इसका उद्देश्य विभिन्न योजनाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाना है। इससे योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुँचेगा।
Q 4. भारत की पहली पूरी तरह पेपरलेस जिला अदालत कहाँ स्थित है?
भारत की पहली पेपरलेस जिला अदालत केरल के वायनाड जिले में शुरू की गई है।
इससे न्यायिक प्रक्रिया तेज और पारदर्शी बनेगी। यह डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Q 5. वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अनुमानित GDP वृद्धि दर कितनी है?
NSO के अनुसार भारत की वास्तविक GDP वृद्धि दर 7.4% रहने का अनुमान है।
इससे भारत की आर्थिक मजबूती को दर्शाया जाता है। भारत नॉमिनल GDP में चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है।
