दोस्तों नमस्कार! दोस्तों यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे SSC, UPSC, Railway या Police की तैयारी कर रहे हैं, तो दैनिक करंट अफेयर्स आपकी सफलता के लिए बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इस लेख में हम 10 March 2026 Current Affairs in Hindi के प्रमुख राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों को सरल भाषा में समझेंगे। ये सभी बिंदु परीक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं और आपकी तैयारी को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 10 March 2026 Current Affairs in Hindi
इज़राइल का नया रणनीतिक गठबंधन – “हेक्सागॉन ऑफ अलायंसेस”
- हाल ही में इजरायल (Israel) ने एक नया रणनीतिक सुरक्षा गठबंधन हेक्सागॉन ऑफ अलायंसेस “Hexagon of Alliances” घोषित किया है।
- प्रस्तावित हेक्सागन गठबंधन में भारत को एक केंद्रीय स्तंभ के रूप में स्थापित किया गया है, जबकि की इसराइल, ग्रीस और साइप्रस इसके अन्य प्रमुख सदस्य हैं।
- इसके अतिरिक्त अब अफ्रीकी और एशियाई देशों में जैसे (इथोपिया UAE) के भी इसमें शामिल होने की संभावना है।
- प्रस्तावित गठबंधन का मुख्य फोकस प्रतिभागी देशों के बीच रक्षा खुफिया जानकारी साझा करना, प्रौद्योगिकी कूटनीति और सुरक्षा समन्वय में रणनीतिक सहयोग पर केंद्रित रहेगा।
- इस गठबंधन में भारत को एक महत्वपूर्ण केंद्र माना जा रहा है।
इनोवेटर्स बिजनेस एनवायरमेंट इंडेक्स 2026: भारत 54वें स्थान पर
स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र का विश्लेषण करने वाली संस्था StartupBlink ने नवप्रवर्तक व्यवसायिक पर्यावरण सूचकांक (Innovators Business Environment Index (IBEI) 2026 जारी किया है।
भारत की स्थिति:
- भारत (India) को 55.035 अंक के साथ 54वाँ स्थान मिला है।
सूचकांक के आधार:
- नियामक वातावरण (Regulatory Environment)
- पूंजी की उपलब्धता
- बुनियादी ढाँचा
- नवाचार और स्टार्टअप समर्थन
शीर्ष देश:
- संयुक्त राज्य अमेरिका (United States) – पहला स्थान
- सिंगापूर (Singapore) – दूसरा स्थान
- यूनाइटेड किंगडम (United Kingdom) – तीसरा स्थान
| Join WhatsApp Group | Click Here |
| Join Telegram Group | Click Here |
चिली – कुष्ठ रोग मुक्त होने वाला अमेरिका का पहला देश
चिली (Chile) को विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) (WHO) ने आधिकारिक रूप से कुष्ठ रोग (Leprosy) को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त करने के लिए प्रमाणित किया है।
मुख्य बिंदु:
- चिली यह उपलब्धि हासिल करने वाला अमेरिका महाद्वीप का पहला देश बन गया है।
- पिछले 30 वर्षों से अधिक समय से यहाँ कुष्ठ रोग का कोई स्थानीय मामला सामने नहीं आया।
- चिली में इस बीमारी का आखिरी स्थानीय मामला 1993 में दर्ज हुआ था।
- कुष्ठ रोग को हैनसेन रोग (Hansen’s Disease) भी कहा जाता है।
- यह बीमारी Mycobacterium leprae नामक जीवाणु के कारण होती है।
रोग के बारे में:
- कुष्ठ रोग को हसन रोग (Hansen’s Disease) भी कहा जाता है।
- यह रोग Mycobacterium leprae नामक जीवाणु से फैलता है।
राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 10 March 2026 Current Affairs in Hindi
वन्यजीव संरक्षण में डॉ. कृति कारंत ने रचा इतिहास
बेंगलुरु की प्रसिद्ध वन्यजीव वैज्ञानिक डॉ कृति के कारन्थ (Krithi Karanth) को प्रतिष्ठित Edmond B. Martin Award 2026 से सम्मानित किया गया है।
मुख्य बिंदु:
- यह सम्मान उन्हें वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया।
- वह इस पुरस्कार को पाने वाली पहली भारतीय बनी हैं।
- यह पुरस्कार Royal Geographical Society द्वारा London में प्रदान किया गया।
- Centre for Wildlife Studies की CEO के रूप में उन्होंने कई संरक्षण परियोजनाओं का नेतृत्व किया है।
आप इसे भी पढ़ें : February 2026 Current Affairs in Hindi
भारत का पहला नदी आधारित प्रकाश स्तंभ – ब्रह्मपुत्र नदी
- केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने ब्रह्मपुत्र नदी पर भारत के पहले नदी आधारित प्रकाश स्तंभ की आधारशिला रखी है।
- इस परियोजना के अंतर्गत राष्ट्रीय जलमार्ग तुम पर पंड बोगीबील सिलघाट और विश्वनाथ घाट में चार आधुनिक नदीआधारित। प्रकाशस्टा
- इनका मुख्य उद्देश्य जहाज और नौकंवाओ को नदी के उथले हिस्से, खतरनाक मोड़ों, और धुंध के दौरान सुरक्षित रास्ता दिखाना है।
दिवस – 10 March 2026 Current Affairs in Hindi
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026 और स्मृति मंधाना की उपलब्धि
हर वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women’s Day) मनाया जाता है।
वर्ष 2026 की थीम- : अधिकार, न्याय, कार्यवाई, सभी महिलनों और लड़कियों के लिए (“Rights, Justice, Action for All Women and Girls”)
इस अवसर पर भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की।
- वह “Barbie Dream Team 2026” में शामिल होने वाली दुनिया की पहली महिला क्रिकेटर बन गई हैं।
- यह उपलब्धि खेल और महिला सशक्तिकरण दोनों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
- 1977 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा इसकी आधिकारिक घोषणा की गई थी।
स्वास्थ्य और शिक्षा – 10 March 2026 Current Affairs in Hindi
आंध्र प्रदेश गिरती प्रजनन दर को रोकने के लिए नई योजना शुरू
- आंध्र प्रदेश सरकार ने सरकार ने गिरती प्रजनन दर को रोकने के लिए नई योजना शुरू की है।
- इसका उद्देश्य ड्राफ्ट मैनेजमेंट पॉलिसी प्रारंभ की है।
- तीसरे बच्चे के जन्म पर ₹25,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
- आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने विधानसभा में कहा की राज्य में कुल प्रजनन दर लगातार घट रही है।
- 1993 में जहां यह दर 3.0 थी वही अब यह दर घटकर 1.5 रह गई है।
MeHealth मोबाइल ऐप – केरल
- Kerala सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं तक आसान पहुँच के लिए “Mi Health” मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
- केरल नेनागरिकों को आसपास के अस्पताल सीमाएं रक्त बैंक और प्रयोगशालाएं खोजने में मदद करने के लिए यह मोबाइल ऐप लॉन्च किया है।
- यह एप ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट बुकिंग और ऑपरेशन टिकट जनरेशन की सुविधा भी प्रदान करता है जिससे राज्य भर में सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाएंत क पहुंच में सुधार होता है।
- इस ऐप के माध्यम से नागरिक ऑनलाइन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे।
आप इसे भी पढ़ें : 09 March 2026 Current Affairs in Hindi
SEBI का नया AI सिस्टम “सुदर्शन”
सेबी (Securities and Exchange Board of India) (SEBI) ने सोशल मीडिया पर गलत निवेश सलाह देने वाले फिनफ्लुएंसर्स की पहचान करने के लिए “Sudarshan AI” नामक नया सिस्टम लॉन्च किया है।
मुख्य विशेषताएँ:
- सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी रखना।
- संदिग्ध निवेश सलाह की पहचान करना।
- रियल-टाइम डेटा विश्लेषण।
- इस प्रणाली का उद्देश्य निवेशकों को भ्रामक जानकारी और धोखाधड़ी से बचाना है।
साइकिलिंग लीग ऑफ इंडिया
भारत ने खेल क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए Cycling League of India नामक दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी आधारित रोड साइकिलिंग लीग शुरू की है।
मुख्य बिंदु:
- इस लीग के लोगो का अनावरण केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने किया।
- लीग में 8 शहर आधारित फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी।
- इसका आयोजन नवंबर 2026 में अहमदाबाद (Ahmedabad) में किया जाएगा।
- इस पहल का उद्देश्य भारत में साइकिलिंग खेल को लोकप्रिय बनाना और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभा विकसित करना है।
पारादीप में IFFCO के सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र का उद्घाटन
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने ओडिशा (Odisha) के पराद्वीप (Paradip) में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की।
मुख्य घोषणाएँ:
- Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited (IFFCO) के सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र का उद्घाटन।
- भुवनेश्वर (Bhubaneswar) में राज्य सहकारी नीति 2026 का विमोचन।
- देश को 1567 कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) समर्पित किए गए।
महत्व:
- ग्रामीण क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं और ई-गवर्नेंस को बढ़ावा मिलेगा।
- किसानों और सहकारी संस्थाओं को आर्थिक और तकनीकी सहायता मिलेगी।
बाबी ड्रीम टीम 2026 – स्मृति मंधाना
- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मेटल ने बॉबी ड्रीम 2026 का शुभारंभ किया है , जो एक महीने तक चलने वाला वैश्विक अभियान होगा।
- बार्बी ड्रीम टीम 2026 महिलाओं को सम्मानित करती है, जिन्होंने बढ़ाओ को तोड़कर अपने-अपने क्षेत्र में नेतृत्व किया है।
- बार्बी ड्रीम टीम 2026 में शामिल अन्य महिलाएं सेरेना विलियम्स (USA) केली गेरारडी(USA), रेजिना सिरवेंट अल्वाराडो, (मैक्सिको) क्लोइ केली (UK), हेलेन फिशर जर्मनी, जोज सकुबिस, पोलैंड स्टेफनी गिल्मोर (ऑस्ट्रेलिया)
आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 07.03.2026
Conclusion :
दोस्तों 10 March 2026 Current Affairs in Hindi के करंट अफेयर्स में स्वास्थ्य, खेल, नवाचार और सहकारिता क्षेत्र से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ देखने को मिलीं। Chile का कुष्ठ रोग उन्मूलन, भारत में Cycling League of India की शुरुआत, नवाचार सूचकांक में India की रैंकिंग और Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited के नए संयंत्र जैसी खबरें परीक्षा के लिए महत्वपूर्ण हैं। यदि आप नियमित रूप से ऐसे करंट अफेयर्स पढ़ते हैं, तो आपकी SSC, UPSC, Railway और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मजबूत हो सकती है।
| Download TOP 15 MCQ PDF | Click Here |
FAQ – 10 March 2026 Current Affairs in Hindi
Q1. अमेरिका महाद्वीप का पहला देश कौन सा बना जिसने कुष्ठ रोग को सार्वजनिक स्वास्थ्य समस्या के रूप में समाप्त किया?
उत्तर: Chile अमेरिका महाद्वीप का पहला देश बना है जिसे World Health Organization ने कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए प्रमाणित किया।
Q2. Cycling League of India क्या है?
उत्तर: यह दुनिया की पहली फ्रेंचाइजी आधारित रोड साइकिलिंग लीग है जिसे भारत में शुरू किया गया है। इसमें कुल 8 शहर आधारित टीमें शामिल होंगी।
Q3. Innovators Business Environment Index 2026 में भारत की रैंक क्या रही?
उत्तर: इस सूचकांक में India को 55.035 स्कोर के साथ 54वाँ स्थान मिला है। यह सूचकांक स्टार्टअप वातावरण का आकलन करता है।
Q4. IFFCO का सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र कहाँ स्थापित किया गया है?
उत्तर: Indian Farmers Fertiliser Cooperative Limited का नया सल्फ्यूरिक एसिड संयंत्र Paradip में स्थापित किया गया है।
