10 February 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार ! दोस्तों, ’10 February 2026 Current Affairs in Hindi‘ ‘प्रतियोगी परीक्षाओं (UPSC, SSC, Banking, State PCS) की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए करेंट अफेयर्स का नियमित अध्ययन अत्यंत आवश्यक है। इस लेख में 9 और 10 फरवरी 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, खेल, रक्षा और योजनाओं से जुड़ी खबरों को सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है।

10 February 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

भारत बना अंडर-19 पुरुष विश्व कप 2026 का विजेता

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए इंग्लैंड को फाइनल मुकाबले में 100 रनों से पराजित किया। यह खिताबी मुकाबला जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला गया। इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड छठी बार अंडर-19 विश्व कप अपने नाम किया।

मुख्य तथ्य:

  • भारत अब तक 2000, 2008, 2012, 2018, 2022 और 2026 में अंडर-19 विश्व कप जीत चुका है।
  • फाइनल में भारत द्वारा बनाए गए 411 रन, अंडर-19 विश्व कप फाइनल का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।
  • भारतीय टीम के कप्तान आयुष महात्री और मुख्य कोच ऋषिकेश कानिटकर हैं।
Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group Click Here

ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2026 में भारत चौथे स्थान पर

सैन्य क्षमता के आधार पर जारी किए गए ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2026 में भारत को दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सैन्य शक्ति के रूप में स्थान दिया गया है।

शीर्ष 5 देश:

  1. संयुक्त राज्य अमेरिका
  2. रूस
  3. चीन
  4. भारत
  5. दक्षिण कोरिया

आप इसे भी पढ़ें : 09 February 2026 Current Affairs in Hindi

प्रोजेक्ट चीता: बोत्सवाना से भारत आएंगे 8 चीते

भारत में विलुप्त हो चुके चीतों की पुनर्स्थापना के उद्देश्य से चलाए जा रहे प्रोजेक्ट चीता के तहत 28 फरवरी 2026 को बोत्सवाना से 8 चीते भारत लाए जाएंगे। इन्हें मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में छोड़ा जाएगा।

  • इनमें 2 नर और 6 मादा चीते शामिल हैं।
  • इससे पहले 2022 में नामीबिया और 2023 में दक्षिण अफ्रीका से चीते लाए गए थे।

पश्चिम बंगाल की बांग्लार युवा साथी योजना

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के बेरोजगार युवाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए ‘बांग्ला युवा साथी योजना’ शुरू करने की घोषणा की है।

  • यह योजना के अंतर्गत 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए है। 
  • इस योजना के प्रत्येक बेरोजगार को प्रति माह 1500 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

राखीगढ़ी से मिले हड़प्पा काल के नए साक्ष्य

हरियाणा के हिसार जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध हड़प्पा सभ्यता स्थल राखीगढ़ी में हालिया खुदाई के दौरान प्राचीन जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण अवशेष मिले हैं।

टीले पर मिट्टी  की डाइननिंग टेबल, चूल्हा और बर्तनों के टुकड़े प्राप्त हुए है, जो प्राचीन जीवन शैली का प्रमाण है। 

प्रमुख खोजें:

  • राखी गढ़ की प्रमुख खोजों में 60, से अधिक कंकाल, डीएनए प्रमाण, सोने के आभूषण, मिट्टी के बर्तन, मुहरें, पक्की ईटों के घर एक सुनियोजित ड्रेनेज सिस्टम, मनके और हकर वेयर के साक्ष्य मिले है। 
  • मिट्टी से बनी डाइनिंग टेबल
  • प्राचीन चूल्हों के अवशेष
  • पहले मिली खोजों में कंकाल, स्वर्ण आभूषण और उन्नत ड्रेनेज सिस्टम शामिल हैं। 

पुरस्कार – 10 February 2026 Current Affairs in Hindi

ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 

  • भारतीय टीचर एंड सोशल एक्टिविष्ट रूबल नेगी ने ग्लोबल टीचर प्राइज 2026 अपने नाम किया है। 
  • यह पुरस्कार Varkey Foundation (GEM Education) द्वारा प्रदान किया जाता है। 
  • Prize Money – $ 1 मिलियन (लगभग 9 करोड़ रुपये)। 
  • रूबल नेगी इस पुरस्कार की 10वीं विजेता बनी। 
  • उन्होंने पूरे भारत में विशेषकर  झुग्गियों और वंचितों इलाकों में 800 से अधिक शिक्षा केंद्र खोले है। 

आप इसे भी पढ़ें : Weekly Current Affairs 08 February 2026

अन्य महत्वपूर्ण करेंट अफेयर्स – 10 February 2026 Current Affairs in Hindi

बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप 2026 का आयोजन –  किंगदाओ (चीन)

  • सेट में बैडमिंटन आकर टीवी चैंपियनशिप की शुरुआत चीन में हुई है। 
  • यह एक कॉन्टिनेंटल टीम इवेंट है, जिसमें महिला एवं पुरुष टीम में अलग-अलग खेलते हैं। 
  • भारतीय महिला टीम इस बार डिफेंडिंग चैंपियन है। 
  • महिला टीम के स्टार एस तनवी शर्मा और मालविका वंसोड़ । 
  • पुरुष टीम स्टार – लक्ष्य सेन और सात्विक साईराज। 

माउंट एकांकगुआ  लिए संयुक्त पर्वतारोहण के लिए हरी झंडी

  • हिंदी मंदिर राजनाथ सिंह ने अर्जेंटीना स्थित माउंट एकांत हुआ के लिए संयुक्त पर्वतारोहण अभियान के लिए हरी झंडी दिखाई।  
  • माउंट अकाउंट गोवादक्षिणी अमेरिका की सबसे ऊंची पर्वत चोटी है। 
  • यह साउथ अमेरिका और पश्चिमी गोलार्ध की सबसे ऊंची चोटी है। 
  • एशिया के बाहर यह दुनिया का सबसे ऊंचा पर्वत है। 
  • ऊंचाई- 6961 मी
  • कंट्री – अर्जेंटीना

Elderly Budget (बुजुर्गों के लिए विशेष बजट) -2026 

  • केरल भारत का पहला राज्य है, जिसमें अलग बुजुर्गों के लिए Elderly Budget बजट पेश किया है। 
  • यह बजट 2026- 27 में घोषित किया गया। 
  • इस विशेष बजट के लीये 46236.52 करोड़ रुपये आवंटित किए गए है। 

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 09.02.2026

निष्कर्ष

दोस्तों ’10 February 2026 Current Affairs in Hindi’ के करेंट अफेयर्स यह दर्शाता हैं, कि भारत खेल, रक्षा, सामाजिक सुरक्षा और वैज्ञानिक प्रगति के क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है। प्रतियोगी परीक्षाओं की दृष्टि से ये सभी घटनाएँ अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और नियमित रिवीजन के लिए उपयोगी हैं।

Download 15 MCQ PDF Click Here

FAQ: 10 February 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. अंडर-19 पुरुष विश्व कप 2026 का विजेता कौन बना?

उत्तर – भारत ने इंग्लैंड को हराकर यह खिताब जीता।

Q2. ग्लोबल फायर पावर इंडेक्स 2026 में भारत की रैंक क्या है?

उत्तर – भारत को चौथा स्थान मिला है।

Q3. बांग्ला युवा साथी योजना किस राज्य से संबंधित है?

उत्तर – यह योजना पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा शुरू की गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top