08 January 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों यदि आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है, आप के लिए 08 January 2026 Current Affairs in Hindiएक अहम भूमिका निभाते हैं। विशेष रूप से UPSC, SSC, बैंक, रेलवे, NDA, CDS और राज्य स्तरीय परीक्षाओं में Daily Current Affairs से सवाल पूछे जाते हैं।
इस लेख में हम आपके लिए लेकर आए हैं, ‘Current Affairs in Hindi’, जिसमें राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, खेल, अर्थव्यवस्था, विज्ञान और पुरस्कारों से जुड़े सभी महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर सरल हिंदी भाषा में शामिल किए गए हैं। यह लेख आपकी डेली रिवीजन और क्विक नोट्स के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी।

दोस्तों आप इस पोस्ट से संबंधित 15 MCQ PDF पोस्ट के नीचे लिंक Click Here पर किलक करके Download कर सकते है। 

08 January 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 08 January 2026 Current Affairs in Hindi

चीन के नागरिकों के लिए नया ई-बिजनेस वीजा eB-4

  • भारत सरकार ने चीन के लिए ई-प्रोडक्शन इन्वेस्टमेंट बिजनेस वीजा शुरू किया।
  • इस वीजा के तहत चीनी नागरिक भारत में 6 महीने तक रह सकते हैं।
  • इसका उद्देश्य भारत में निवेश और उत्पादन को बढ़ावा देना है।

महत्वपूर्ण तथ्य:

  • भारत–चीन सीमा: मैकमोहन रेखा
  • ईरान ने भारत के लिए अपना Visa Waiver Program समाप्त किया है।

चीन के बारे में :

महाद्वीप – एशिया 

राजधानी – बीजिंग 

मुद्रा – रेनमिनबी/ चीनी युआन 

राष्ट्रपति – श्री जिनपिंग 

राजभाषा – मंदारिन 

क्षेत्रफल की दृष्टि से – तीसरा सबसे बड़ा देश 

चीन और भारत के मध्य सीमा रेखा – मैकमोहन रेखा 

Join WhatsApp Group  Click Here
Join Telegram Group Click Here

जनवरी 2026 में जर्मनी के चांसलर की आधिकारिक यात्रा 

  • जर्मनी के चांसलर फ़्रेडरिक मर्ज जनवरी 2026 में भारत में आधिकारिक यात्रा आने वाले है। 
  • यह 12 – 13 जनवरी को अहमदाबाद एवं बेंगलुरू का दौरा करेंगे। 
  • यह उनकी पहली यात्रा है। 

प्रमुख एजेंडा – व्यापार, निवेश , रक्षा, प्रौद्योगिकी ,शिक्षा एवं सतत विकास जैसे क्षेत्रों को मजबूत करना।

संयुक्त राष्ट्र – 08 January 2026 Current Affairs in Hindi

वर्ष (2026–27) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के नए अस्थाई सदस्य 

  • संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के लिए वर्ष 2026–27 के दौरान पाँच नए अस्थायी सदस्य देशों का चयन किया गया है।

  •  ये देश हैं— बहरीन, कोलंबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (DRC), लातविया और लाइबेरिया। इनका कार्यकाल 1 जनवरी 2026 से शुरू होकर 31 दिसंबर 2027 तक रहेगा।

  • ये देश सुरक्षा परिषद में अल्जीरिया, गुयाना, दक्षिण कोरिया, सिएरा लियोन और स्लोवेनिया का स्थान लेंगे, जिनका कार्यकाल 2025 के अंत में समाप्त हो रहा है।

  • अन्य अस्थायी सदस्य (जिनका कार्यकाल 2026 के अंत तक रहेगा। 

  • डेनमार्क, ग्रीस, पाकिस्तान, पनामा और सोमालिया (इनका चुनाव 2024 में हुआ था)

अन्य प्रमुख तथ्य : 

सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य है – (5 स्थायी सदस्य + 10 अस्थायी  सदस्य)

सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य : 

  • चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका
  •  इन पाँचों देशों को वीटो अधिकार प्राप्त है।
  • गठन – 1945 
  • मुख्यालय – न्यूयार्क 
  • भारत UNSC का स्थायी सदस्य नहीं है।

आप इसे भी पढ़ें : 07 January 2026 Current Affairs in Hindi

 कला एवं संस्कृति – 08 January 2026 Current Affairs in Hindi

नृत्य कलानिधि पुरस्कार 2025

  • प्रसिद्ध भरतनाट्यम नृत्यांगना उर्मिला सत्यनारायण को नृत्य कलानिधि पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया।
  • यह पुरस्कार मद्रास म्यूजिक अकादमी, चेन्नई द्वारा दिया जाता है।
  • भरतनाट्यम भारत का एक प्रमुख शास्त्रीय नृत्य है, जिसकी उत्पत्ति तमिलनाडु में हुई।

परीक्षा टिप्स:

  • कथकली – केरल
  • कुचिपुड़ी – आंध्र प्रदेश
  • सत्रिया – असम

 रक्षा एवं तकनीक – 08 January 2026 Current Affairs in Hindi

DRDO की ‘स्वदेश’(SWaDes) जल शोधन प्रणाली

  • DRDO ने ‘स्वदेश’(SWaDes)  नामक पोर्टेबल वाटर प्यूरीफिकेशन सिस्टम विकसित किया।
  • (SWaDes)  का पूरा नाम Sea Water Desalination System. 
  • यह भारतीय सशस्त्र बलों के लिए खारे एवं समुद्री पनि को पीने योग्य बनाने वाली एक पोर्टेबल और शक्तिशाली मशीन है, जो कठिन परिस्थितियों में सैनिकों को शुद्ध पानी प्रदान करती है। 
  • यह खारे और समुद्री पानी को पीने योग्य बना सकता है।
  • यह प्रणाली कठिन परिस्थितियों में तैनात सैनिकों के लिए उपयोगी है।

अतिरिक्त जानकारी:

  • DRDO प्रमुख: डॉ. समीर वी. कामत
  • पूरा नाम – रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation)
  • स्थापना – 1958
  • मुख्य कार्य – भारत को अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों और प्रणालियों में आत्मनिर्भर बनाना और सशस्त्र बलों को आधुनिक हथियार और उपकरण उपलब्ध कराना है, जिसमें मिसाइल, लड़ाकू विमान, इलेक्ट्रॉनिक्स, और अन्य रक्षा प्रणालियों पर काम किया जाता है।

कृषि एवं मत्स्य पालन-08 January 2026 Current Affairs in Hindi

भारत का पहला वाणिज्यिक उष्णकटिबंधीय ट्राउट फार्म

  • उद्घाटन: हैदराबाद, तेलंगाना
  • उद्घाटनकर्ता: केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह
  • यह भारत का पहला फार्म है, जो  RAS (Recirculatory Aquaculture System) तकनीक पर आधारित है।
  • इस फॉर्म को स्मार्ट ग्रीन एकवाकल्चर लिमिटेड (Smart Green Aquaculture )ने स्थापित किया।
  • यह सुविधा ठंडे पानी की रेनबो ट्राउट मछली को उष्णकटिबंधीय जलवायु में पूरे वर्ष पालने की क्षमता प्रदर्शित करती है।

महत्वपूर्ण दिवस – 08 January 2026 Current Affairs in Hindi

पृथ्वी घूर्णन दिवस 2026

  • हर वर्ष 8 जनवरी को मनाया जाता है।
  • यह दिवस ऐतिहासिक खोज की याद दिलाता है। जब इंसान पहली बार वैज्ञानिक रूप से यज पता चला था, की पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है। 
  • 1851 में फ्रांसीसी भौतिक वैज्ञानिक लियोन फओओको ने फूको पेंडुलम का प्रयोग करके दिखाया की पृथ्वी घूमती है, जो इस घटना का प्रत्यक्ष प्रमाण है। 
  • यह दिन वैज्ञानिक लियोन फूको की खोज को समर्पित है।
    उन्होंने साबित किया कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है।

जनवरी के अन्य महत्वपूर्ण दिवस:

  • 4 जनवरी – विश्व ब्रेल दिवस
  • 9 जनवरी – प्रवासी भारतीय दिवस

आप इसे भी पढ़ें : 06 January 2026 Current Affairs in Hindi

खेलकूद – 08 January 2026 Current Affairs in Hindi

 खेलो इंडिया बीच गेम्स 2026

खेलों इंडिया बीच गेम्स का दूसरा संस्करण दीव के घोंघला बीच पर शुरू हुआ। 

  • योजन स्थल : घोगला बीच, दीव
  • तिथि: 5 से 10 जनवरी 2026
  • शुभंकर (Mascot): ‘पर्ल’ (डॉल्फिन)(खुशमिजाज और ऊर्जावान डॉल्फिन)
  • जो (खुशमिजाज और ऊर्जावान डॉल्फिन)
  • देश के विभिन्न हिस्सों से आए 2100 से ज्यादा खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ ये खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं।

विज्ञान एवं अंतरिक्ष: 08 January 2026 Current Affairs in Hindi

स्पेसएक्स का नया सैटेलाइट मिशन

  • SpaceX ने 2 जनवरी 2026 को इटली के कॉस्मो-स्काईमेड सेकेंड जनरेशन (CSG-3) पृथ्वी अवलोकन उपग्रह का सफल प्रक्षेपण किया। 
  • यह लॉन्च कैलिफ़ोर्निया स्थित वैंडेनबर्ग स्पेस फ़ोर्स बेस से फाल्कन-9 रॉकेट के माध्यम से किया गया और यह स्पेसएक्स का वर्ष 2026 का पहला मिशन था। 
  • यह उपग्रह इटली के रक्षा मंत्रालय और इतालवी अंतरिक्ष एजेंसी (ASI) के लिए विकसित किया गया है, जो नागरिक तथा सैन्य दोनों उपयोगों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली रडार इमेजरी उपलब्ध कराएगा।

वन्यजीव घटनाक्रम – 08 January 2026 Current Affairs in Hindi

कर्नाटक में संसार का दुर्लभ ‘सैंडलवुड’ तेंदुआ 

  • यह तेंदुवा पहली बार कर्नाटक के विजयनगर जिला, में वन्यजीव वैज्ञानिक संजय गुब्बी एवं उनकी टीम द्वारा कैमरा ट्रैप के माध्यम से देखा गया।
  • अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसका नाम स्ट्राबेरी तेंदुआ (Strawberry Leopard) कहा जाता है। 
  • कर्नाटक की प्राकृतिक पहचान एवं चंदन उत्पादन में इसकी विशिष्टता को देखते हुए शोधकर्ताओं ने इसे सैंडलवुड; नाम दिया गया।

 शक्तिशाली बर्फीले तूफान Ezra ने अमेरिका को किया प्रभावित 

  • शक्तिशाली बर्फीले तूफान Ezra ने मुख्य रूप से अमेरिका के सिडवेस्ट से लेकर ईस्ट कोस्ट (पूर्वी तट) के क्षेत्रों को प्रभावित किया है, जिसने ‘बॉम्ब साइक्लोन’ का रूप ले लिया था। 
  • इससे भारी बर्फ बारी तेज हवाएं एवं बिजली कटौती हुई । 
  • बॉम्ब साइक्लोन’ तब बनता है, जब 24 घंटे में वायुदाब तेजी से गिरता है। 

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 07.01.2026

Conclusion – 08 January 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों हमें उम्मीद है, कि ‘08 January 2026 Current Affairs in Hindi से जुड़ा यह लेख आपकी परीक्षा तैयारी को और मज़बूत करेगा। Daily Current Affairs पढ़ना न सिर्फ आपकी जनरल नॉलेज बढ़ाता है, बल्कि परीक्षा में बेहतर स्कोर करने में भी मदद करता है।

अगर आप चाहते हैं, कि आपकी तैयारी लगातार सही दिशा में आगे बढ़े, तो प्रतिदिन हमारे Current Affairs अपडेट्स को ज़रूर पढ़ें और रिवीजन करते रहें।

Download 15 MCQ PDF Click Here

FAQ – 08 January 2026 Current Affairs in Hindi

Q. पृथ्वी घूर्णन दिवस (Earth Rotation Day) कब और क्यों मनाया जाता है?

उत्तर: पृथ्वी घूर्णन दिवस हर वर्ष 8 जनवरी को मनाया जाता है। यह दिवस फ्रांसीसी वैज्ञानिक लियोन फूको की ऐतिहासिक खोज की स्मृति में मनाया जाता है। वर्ष 1851 में लियोन फूको ने एक प्रयोग के माध्यम से यह सिद्ध किया था कि पृथ्वी अपनी धुरी पर घूमती है। उनके द्वारा किया गया प्रसिद्ध फूको पेंडुलम प्रयोग वैज्ञानिक जगत में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जाता है। इस दिन का उद्देश्य लोगों को पृथ्वी की गति, खगोलीय विज्ञान और वैज्ञानिक सोच के प्रति जागरूक करना है। प्रतियोगी परीक्षाओं में यह दिवस विज्ञान और महत्वपूर्ण दिवस दोनों श्रेणियों में पूछा जा सकता है।

Q. भारत का पहला वाणिज्यिक उष्णकटिबंधीय ट्राउट फार्म कहाँ स्थापित किया गया है और इसका महत्व क्या है?

उत्तर: भारत का पहला वाणिज्यिक उष्णकटिबंधीय ट्राउट फार्म हैदराबाद, तेलंगाना में स्थापित किया गया है। इस फार्म का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह द्वारा किया गया। यह फार्म विशेष रूप से इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ट्राउट मछली सामान्यतः ठंडे क्षेत्रों में पाई जाती है, लेकिन यहाँ RAS (Recirculatory Aquaculture System) तकनीक की मदद से पूरे वर्ष ठंडे पानी की मछलियों का पालन संभव हो सका है। यह परियोजना भारत में आधुनिक मत्स्य पालन, खाद्य सुरक्षा और रोजगार सृजन की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Q. सैंडलवुड तेंदुआ क्या है और यह भारत में कहाँ देखा गया है?

उत्तर: सैंडलवुड तेंदुआ एक दुर्लभ प्रकार का तेंदुआ है, जिसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “Strawberry Leopard” के नाम से भी जाना जाता है। यह तेंदुआ अपने असामान्य रंग और पैटर्न के कारण सामान्य तेंदुओं से अलग दिखाई देता है। भारत में इसे पहली बार कर्नाटक के विजयनगर जिले में देखा गया है। कर्नाटक अपनी चंदन (सैंडलवुड) की खेती और सांस्कृतिक पहचान के लिए प्रसिद्ध है, इसलिए वैज्ञानिकों ने इस दुर्लभ तेंदुए को “सैंडलवुड तेंदुआ” नाम दिया। यह खोज जैव विविधता संरक्षण और वन्यजीव अध्ययन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Q. 2026–27 के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के नए अस्थाई सदस्य कौन-कौन से देश हैं और उनकी भूमिका क्या होती है?

उत्तर: वर्ष 2026–27 की अवधि के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए अस्थाई सदस्य देश हैं — बहरीन, कोलंबिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, लातविया और लाइबेरिया। UNSC में कुल 15 सदस्य होते हैं, जिनमें 5 स्थाई और 10 अस्थाई सदस्य होते हैं। अस्थाई सदस्यों का कार्यकाल दो वर्षों का होता है। ये देश अंतरराष्ट्रीय शांति, सुरक्षा, संघर्ष समाधान और प्रतिबंध जैसे महत्वपूर्ण निर्णयों में मतदान के माध्यम से भाग लेते हैं। हालांकि इनके पास वीटो पावर नहीं होती, फिर भी वैश्विक राजनीति में इनकी भूमिका काफी अहम होती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top