07 March 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों नमस्कार! दोस्तों यदि आप UPSC, UPPSC, SSC, Bank, Railway, Defence जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो 07 March 2026 Current Affairs in Hindi आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। करंट अफेयर्स किसी भी परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए सबसे महत्वपूर्ण विषयों में से एक है।

इस लेख में हम 07 मार्च 2026 की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को सरल और स्पष्ट भाषा में समझेंगे। यह जानकारी आपके सामान्य अध्ययन और परीक्षा की तैयारी दोनों को मजबूत बनाएगी।

07 March 2026 Current Affairs in Hindi

Table of Contents

अंतर्राष्ट्रीय करेंट अफेयर्स – 07 March 2026 Current Affairs in Hindi

विश्व मोटापा एटलस 2026 – बाल मोटापे में भारत दूसरे स्थान पर

हाल ही में World Obesity Federation द्वारा जारी World Obesity Atlas – 2026 में बाल मोटापे को लेकर चिंताजनक आंकड़े सामने आए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार भारत (India) बाल मोटापे के मामलों में दुनिया में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।

प्रमुख तथ्य

  • प्रथम स्थान: चीन (China)
  • द्वितीय स्थान: भारत (India)
  • तृतीय स्थान: संयुक्त राज्य अमेरिका (United States)

महत्वपूर्ण आंकड़े

  • भारत में लगभग 41 मिलियन बच्चों का BMI सामान्य से अधिक है।
  • इनमें से लगभग 14 मिलियन बच्चे मोटापे से प्रभावित हैं।
Join WhatsApp Group   Click Here
Join Telegram Group Click Here

जल दाह  संस्कार (Water Cremation)- स्कॉटलैंड 

स्कॉटलैंड ने पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस तकनीक (जल दाह संस्कार) यानी Alkaline Hydrolysis को कानूनी मान्यता दी है।

तकनीक

  • शरीर को पानी और क्षारीय रसायनों के मिश्रण में रखा जाता है।
  • कुछ समय बाद शरीर तरल रूप में विघटित हो जाता है।

महत्व

  • इसे Green Cremation कहा जाता है।
  • यह पारंपरिक दाह संस्कार की तुलना में कम कार्बन उत्सर्जन करता है।

दुनिया का सबसे बड़ा अम्लीय गीज़र फिर सक्रिय

 अमेरिका में Yellowstone National Park (United States) में स्थित अम्लीय गीजर इचिनस (Echinus Geyser) लगभग 6 साल बाद फिर सक्रिय हुआ है।

महत्वपूर्ण तथ्य

  • यह दुनिया का सबसे बड़ा अम्लीय गीज़र माना जाता है।
  • यह 2020 से निष्क्रिय था।
  • इसकी पुनः सक्रियता से वैज्ञानिकों को भू-वैज्ञानिक गतिविधियों का अध्ययन करने में मदद मिलेगी।

आप इसे भी पढ़ें : February 2026 Current Affairs in Hindi

इंडोनेशिया में दुनिया की सबसे पुरानी रॉक आर्ट की खोज

इंडोनेशिया (Indonesia) में वैज्ञानिकों ने 67,800 साल पुरानी रॉक आर्ट की खोज की है।

स्थान

  • सुलवेसी द्वीप (Sulawesi Island)  के पास मुना द्वीप की लियांग मेटानडुनो नामक चूना पत्थर की गुफा में की गई है। 

विशेषता

  • यह Hand Stencil (हाथ की छाप) के रूप में मिली है।
  • आयु निर्धारण के लिए Uranium-Series Dating तकनीक का उपयोग किया गया।

अर्थजगत – 07 March 2026 Current Affairs in Hindi

श्रीलंका का पहला ब्लू बॉन्ड

  • श्रीलंका का पहला 3 बिलियन LKR (श्रीलंकाई रुपए) का ब्लू बॉन्ड  गुजरात के गिफ्ट सिटी में NSE इंटरनेशनल एक्सचेंज(NSE IX) पर सूचीबद्ध हुआ है। 
  • यह बॉन्ड श्रीलंका के DFCC बैंक द्वारा जारी किया गया है। 
  • ब्लू बैंड का उपयोग समुद्री संरक्षण टिकाऊ मत्स्य पालन, स्वच्छ जल आपूर्ति और जल प्रदूषण नियंत्रण जैसी परियोजनाओं के लिए किया जाता है। 

ब्लू बॉन्ड क्या है ?

  • ब्लू बॉन्ड एक विशेष प्रकार का ऋण साधन (Debt Instrument) है, जिसके माध्यम से समुद्र, महासागर और जल संसाधनों से जुड़ी पर्यावरण-अनुकूल एवं टिकाऊ परियोजनाओं के लिए धन एकत्र किया जाता है। 
  • यह वास्तव में ग्रीन या ESG बॉन्ड की श्रेणी का ही एक उप-प्रकार माना जाता है। इन बॉन्ड से प्राप्त धन का उपयोग मुख्य रूप से समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र की सुरक्षा, स्वच्छ जल प्रबंधन और टिकाऊ ब्लू इकोनॉमी (Blue Economy) को बढ़ावा देने वाली योजनाओं में किया जाता है। 

11वां रायसीना संवाद 2026 – नई दिल्ली में आयोजन

भारत के प्रमुख वैश्विक सम्मेलन रायसीना संवाद (Raisina Dialogue) का 11वां संस्करण नई दिल्ली (New Delhi) में आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन भारत के प्रधानमंत्री शीर नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने किया।

प्रमुख जानकारी

  • मुख्य अतिथि- : डॉ अलेक्जेंडर स्टब (Alexander Stubb) (राष्ट्रपति, Finland)। 
  • थीम – : “संस्कार, अभिकथन, सामंजस्य और प्रगति”

रायसीना संवाद का महत्व

  • यह सम्मेलन भू-राजनीति और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर चर्चा का प्रमुख मंच है।
  • इसमें दुनिया के कई देशों के राजनयिक, विशेषज्ञ और नीति निर्माता भाग लेते हैं।

खेलकूद – 07 March 2026 Current Affairs in Hindi

पुरुष T20 विश्व कप में सबसे तेज शतक का नया रिकॉर्ड

  • खेल जगत में एक नया रिकॉर्ड बना है। 
  • न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के फिन एलन (Finn Allen) ने पुरुष T20 विश्व कप (ICC Men’s T20 World Cup) में इतिहास रच दिया।
  • उन्होंने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) क्रिकेट टीम  के खिलाफ कोलकाता (Kolkata) में खेले गए मैच में 33 गेंदों में शतक लगाया।

रिकॉर्ड से जुड़ी मुख्य बातें

  • टीम -: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (New Zealand national cricket team)
  • पुराना रिकॉर्ड- : क्रिस गेल (Chris Gayle) ने 2016 में  47 गेंद में शतक लगाया था। 
  • नया रिकॉर्ड-: 33 गेंदों में शतक

आप इसे भी पढ़ें : 06 March 2026 Current Affairs in Hindi

भारत की पहली AI आधारित कौशल जनगणना “सक्षम”

भारत में युवाओं के कौशल का आकलन करने के लिए “सक्षम” नामक AI संचालित कौशल जनगणना शुरू की गई है।

इस पहल की शुरुआत मुंबई (Mumbai) में की गई।

मुख्य उद्देश्य

  • 18 से 40 वर्ष के युवाओं के कौशल का डेटा एकत्र करना। 
  • उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना। 
  • कौशल आधारित योजना बनाना। 

प्रारंभिक क्षेत्रमुंबई उपनगर के H- वेस्ट वार्ड (बांद्रा, खार और सांताक्रूज वेस्ट) के लिए शुरू की गई है।

अस्मिता एथलेटिक्स लीग – महिलाओं के लिए नई खेल पहल

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खड़से (Raksha Nikhil Khadse) ने International Women’s Day के अवसर पर अस्मिता एथलेटिक्स लीग शुरू करने की घोषणा की है। Through Action है। 

अस्मिता लीग का पूरा नाम  -Achieving Sports Milestone by Inspiring Women

मुख्य जानकारी

  • आयोजन स्थान:  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 08 मार्च को भारत के 250 शहरों में एक साथ किया जाएगा। 
  • उद्देश्य: महिलाओं को खेलों में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित करना
  • यह प्रतियोगिता अंडर 13, 13-18 और 18 से ऊपर के लिए आयोजित की जाएगी। 
  • यह पहल महिलाओं के खेल और फिटनेस के क्षेत्र में सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी।

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह 2026

भारत में 4 मार्च से 10 मार्च 2026 तक राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है।

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह की शुरुवात 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के साथ होती है। 

इस वर्ष की थीम : – “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं”

उद्देश्य

  • उद्योगों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना। 
  • कार्यस्थलों पर दुर्घटनाओं को कम करना। 
  • कर्मचारियों को सुरक्षा प्रशिक्षण देना।

डोल जात्रा – पश्चिम बंगाल का पारंपरिक त्योहार

  • रंगों का त्योहार होली पश्चिम बंगाल उड़ीसा और असम के कुछ हिस्सों में डोल जात्रा डोल पुर्णिमा और डोल उत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। 
  • यह दिन भगवान कृष्ण और राधा को समर्पित होता है, जहां उनमें से एक को फूलों फलों और वस्त्रों से सजाया जाता है। 
  • यह त्यौहार उड़ीसा के गोपाल समुदाय में लोकप्रिय है, बंगाल का गौड़ीय समुदाय भी इस से बड़े उत्साह के साथ मनाता है

आप इसे भी पढ़ें : Daily Current Affairs Quiz 06.03.2026

Conclusion : 07 March 2026 Current Affairs in Hindi

दोस्तों 07 March 2026 Current Affairs in Hindi में स्वास्थ्य, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, पर्यावरण और संस्कृति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाएँ शामिल हैं। इन सभी समसामयिक घटनाओं का अध्ययन UPSC, UPPSC, SSC, Banking, Railway और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहद उपयोगी है। यदि आप प्रतिदिन करेंट अफेयर्स पढ़ते हैं, तो आपके सामान्य अध्ययन और परीक्षा की तैयारी में सफलता की संभावना दोनों बढ़ जाती हैं। 

Download TOP 15 MCQ PDF Click Here

FAQ – 07 March 2026 Current Affairs in Hindi

Q1. विश्व मोटापा एटलस 2026 के अनुसार बाल मोटापे में भारत का स्थान क्या है?

उत्तर –  विश्व मोटापा एटलस 2026 के अनुसार भारत बाल मोटापे के मामलों में दुनिया में दूसरे स्थान पर है। पहले स्थान पर चीन और तीसरे स्थान पर अमेरिका है।

Q2. 11वां रायसीना संवाद 2026 कहाँ आयोजित किया गया?

उत्तर – 11वां रायसीना संवाद 2026 नई दिल्ली में आयोजित किया गया। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया और मुख्य अतिथि फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब थे।

Q3. पुरुष T20 विश्व कप में सबसे तेज शतक किसने बनाया?

उत्तर –  न्यूजीलैंड के बल्लेबाज फिन एलेन ने 33 गेंदों में सबसे तेज शतक बनाया। उन्होंने क्रिस गेल का 47 गेंदों वाला पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

Q4. भारत की पहली AI संचालित कौशल जनगणना ‘सक्षम’ क्या है?

उत्तर –  ‘सक्षम’ एक AI आधारित पहल है जिसका उद्देश्य युवाओं के कौशल का आकलन करना है। यह पहल मुंबई में शुरू की गई है ताकि युवाओं को बेहतर रोजगार अवसर मिल सकें।

Q5. श्रीलंका का पहला ब्लू बॉन्ड कहाँ सूचीबद्ध किया गया?

उत्तर –  श्रीलंका का पहला ब्लू बॉन्ड भारत के गिफ्ट सिटी में सूचीबद्ध किया गया है। इसका उद्देश्य समुद्री संरक्षण और टिकाऊ मत्स्य पालन परियोजनाओं को वित्त प्रदान करना है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top